फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस द्वारा जारी की गई ‘गुमशुदा की तलाश’ संबंधी सूचना के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ओमवीर पुत्र पेशकार, निवासी गुढ़सराय पमरान थाना अमृतपुर, दिनांक 20 जुलाई 2025 से लापता है। इस संदर्भ में थाना अमृतपुर पर गुमशुदगी संख्या 13/2025 पंजीकृत की गई है। युवक का विवरण इस प्रकार है: नाम: ओमवीर उम्र: 24 वर्ष पिता का नाम: पेशकार स्थायी पता: गुढ़सराय पमरान, थाना अमृतपुर हुलिया: साँवला रंग, कद 5 फुट 4 इंच, दुबला-पतला शरीर पहचान: आसमानी रंग की…
Category: उत्तर प्रदेश
कासगंज :-जल भरने जाते समय 2 कांवड़ियों की मौत 1 गायब
कासगंज जिले में जल भरने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पटियाली कस्बा के अलीगंज मार्ग बालाजी पेट्रोल पंप के समीप की है। बीती मंगलवार की देर रात 11 बजे जिला एटा थाना जैथरा के ग्राम लालपुर गढ़ी निवासी 28 वर्षीय मनोज बघेल पुत्र करू, 26 वर्षीय आशीष बघेल पुत्र रामवीर सिंह एवं 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह एक बाइक पर सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे, जैसे ही वह पटियाली कस्बा स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय: विकास, सशक्तीकरण और जनहित को नई दिशा।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। प्रस्तुत हैं मंत्रिपरिषद के प्रमुख निर्णयों का संक्षिप्त विवरण— पुरानी पेंशन योजना के विकल्प की समय-सीमा में अंतिम विस्तार उन राज्य कर्मियों को जिन्होंने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को चुनने हेतु समय से विकल्प…
प्रयागराज : समस्त तहसीलों से सम्बन्धित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष 2025-26 प्रस्तावित/अनन्तिम रूप से प्रकाशित
उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-1997 व उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2013 एवं (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2015 के अन्तर्गत दी गयी व्यवस्थाओं के अनुसार जनपद प्रयागराज कि समस्त तहसीलों से सम्बन्धित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष 2025-26 प्रस्तावित/अनन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गयी है। उक्त से सम्बन्धित तहसील, उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन प्रयागराज एवं जिला निबन्धक/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय तथा नोटिस बोर्ड पर निरीक्षण/अवलोकन हेतु उपलब्ध है। जिस किसी को इस सम्बंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी…
प्रयागराज : रोजगार महाकुम्भ 2025 के तहत 12 एवं 13 अगस्त को दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन
रोजगार महाकुम्भ 2025 के तहत 12 एवं 13 अगस्त को दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय परिसर हनुमानगंज में रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनियां करेंगी प्रतिभाग, लगभग 10 हजार पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया की जायेगी सम्पादित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज एवं नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12.08.2025 एवं 13.08.2025 को दो दिवसीय रोजगार महाकुम्भ 2025 (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज, प्रयागराज परिसर में…
फर्रुखाबाद:खरीफ फसलों में खरपतवार नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाहें जारी, किसान जल्द करें तैयारी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 जनपद में खरीफ सीजन में धान, मक्का, बाजरा, मूंगफली, अरहर, उर्द/मूंग और गन्ना जैसी प्रमुख फसलों की बुवाई बड़े पैमाने पर की जाती है। फसलों की अच्छी पैदावार के लिए खरपतवार नियंत्रण एक अहम चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग के कृषि रक्षा अनुभाग ने विभिन्न फसलों के लिए खरपतवार नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव और रसायनों की सूची जारी की है। धान की खेती में सीधी बुवाई पर जोर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, श्रमिकों की बढ़ती कमी और लागत…
फर्रुखाबाद:मत्स्य विभाग ने राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की 14 अगस्त तक करें आवेदन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर की योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर 24 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और मछुआ समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं: चयनित योजनाएँ: 1. मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना – राज्य सरकार की प्रमुख योजना, जो मत्स्य पालन अवसंरचना, उपकरण और…
फर्रुखाबाद:गुमशुदा बालिका को 24 घंटे में किया गया सकुशल बरामद , फतेहगढ़ पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 एसओजी टीम और कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस ने एक गुमशुदा बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर एक प्रशंसनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में त्वरित व संगठित कार्रवाई कर यह सफलता प्राप्त की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 21 जुलाई 2025 को फर्रूखाबाद के पल्ला तालाब निवासी श्री अतुल पाण्डेय ने कोतवाली फर्रूखाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी…
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, फर्रुखाबाद को मिला नया सीडीओ।
(द दस्तक 24 न्यूज़), 22 जुलाई 2025 योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा तबादला किया है। इस बार 9 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव शासन की कार्यकुशलता में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद…
फर्रुखाबाद पुलिस ने सट्टा माफिया हसनैन की 3.12 करोड़ की अवैध सम्पत्ति की कुर्की की
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में अपराध व माफियाओं के विरुद्ध योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली फर्रुखाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 283/2023, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद गैंग लीडर व सट्टा माफिया हसनैन पुत्र जुम्मन खां निवासी खटकपुरा सिद्दीकी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत करीब 3.12 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्ति को कुर्क किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह…
फर्रुखाबाद कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : NDPS एक्ट में दोषी अभियुक्त संजय को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 1 लाख रुपये का अर्थदण्ड
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद फतेहगढ़ में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। ग्राम चरिया, थाना अमृतपुर निवासी अभियुक्त संजय पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश किसान को मा० विशेष न्यायालय एडीजे-7, फर्रुखाबाद ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹1,00,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अमृतपुर पर मु०अ०सं०-06/2010, वाद संख्या 113/2010, धारा 21/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया…
फर्रुखाबाद:पाक्सो कोर्ट ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को सुनाई 3 साल की सजा
(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में फर्रूखाबाद जनपद में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु थाना प्रभारियों व कोर्ट पैरोकारों को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी अभियुक्त टीटू जाटव पुत्र जगदीश जाटव, निवासी अम्बेडकर कालोनी, के विरुद्ध वर्ष 2019 में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मामला मु0अ0सं0-151/2019, वाद सं0-59/2019, धारा 354क, 342 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था। मामले…
लखनऊ:मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 25 राजनीतिक दलों की हुई सुनवाई, 94 अनुपस्थित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 25 राजनीतिक दलों की हुई सुनवाई, 94 अनुपस्थित।र्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा सोमवार को राज्य में पते पर पंजीकृत 119 निष्क्रिय पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 25 दलों की सुनवाई की गई। यह सुनवाई उन दलों के संबंध में की गई, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। निर्वाचन आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में केवल 25 दलों…
फर्रुखाबाद:जिला व्यापार बंधु की बैठक में उठे ई-रिक्शा, पार्किंग और मिलावट के मुद्दे।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जुलाई 2025 मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों द्वारा सबसे प्रमुख मुद्दा बिना नंबर के ई-रिक्शा और नाबालिग चालकों द्वारा ई-रिक्शा संचालन को लेकर उठाया गया। इस पर सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में ई-रिक्शा केवल निर्धारित 23 रूटों पर ही चलें। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ई-रिक्शा, नाबालिग चालकों द्वारा…
फर्रुखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश -आम जनता से साक्ष्य देने की अपील
(द दस्तक 24 न्यूज़), 22 जुलाई 2025 थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 18 जुलाई को एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनू पुत्र स्व. लटूरी निवासी ग्राम पखना, थाना मेरापुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ द्वारा उप जिलाधिकारी सदर को भेजे गए पत्र के अनुसार, मनू एक संगीन मामले में आरोपी था, जिसमें बीएनएस की धारा 137(2)/65(2)/103(1) व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराएं शामिल थीं। घटना के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग…
जौनपुर : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, विभाग उ0 प्र0 श्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी में विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, विभाग उ0 प्र0 गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी में विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी के द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए जिन जगहों पर बार बार टांसफार्मर जलने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, वहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए। जहां जर्जर तार बदलने की आवश्यकता हो,…
लखीमपुर खीरी : चेयरमैन ने सदर चौराहा पर किया डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन का उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ – गोला सदर चौराहा पर लखीमपुर खीरी की विज्ञापन एवं मार्केटिंग कंपनी Socialyft Media द्वारा शहर की पहली डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन का उद्घाटन किया गया। यह डिजिटल स्क्रीन अब गोला में व्यापारिक एवं सामाजिक प्रचार का एक नया मंच प्रदान करेगी, जिससे न केवल व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि शहर की आधुनिक छवि को भी बल मिलेगा। डिजिटल मार्केटिंग के एक उन्नत रूप के रूप में वैश्विक विज्ञापन उद्योग को एक नए क्षेत्र में ले जा रहा है डिजिटल साइनेज डिजिटल तकनीक से बना एक त्रिआयामी विज्ञापन डिस्प्ले…
जौनपुर :विद्यालय विलय करने का आदेश निरस्त करने क़ो लेकर सरदार सेना ने राज्यपाल क़ो दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन
जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में पांच सुत्रीय ज्ञापन राज्य पाल महोदया को नामित ज्ञापन अतरिक्त एसडीएम नवीन सिंह को सौंपा गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर बीते दिनों पांच हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के संविलय किये जाने का आदेश पारित किया गया,जो क्रियान्वयन में है।फल स्वरूप मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ,सीतापुर, फतेहपुर,रायबरेली सहित समस्त प्रभावित जनपदों में 50% से ज्यादा बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।अपने गांव से…
फर्रुखाबाद:स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की कार्यकारिणी हुई घोषित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि ने सर्वप्रथम बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिला अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। सफाई कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नगर महामंत्री किशोर पुत्र मुन्ना लाल को महामंत्री पद दिया गया। वहीं नगर सचिव नीरज वाल्मीकि जिम्मेदारी दी गई तथा श्री निवास को सदस्य नियुक्ति किया। इस मौके पर रवीश ,अनिल ,रितेश ,धर्मेंद्र,…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 36वां स्थापना दिवस: लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR) का 36वां स्थापना दिवस आज लखनऊ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन राज्य के उच्च अधिकारियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों की उपस्थिति में हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और अन्य महानुभावों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नवाचार, अनुसंधान, किसानों के हित में किए गए प्रयासों और कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए प्रदान…
