पीलीभीत : विधायक बाबूराम पासवान ने किया वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के घुंघचाई में वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने जामुन व पाकड़ के पौधे रोपकर किया। यहां 6 हेक्टेयर रकवे में 6600 पौधे रोपे जाएंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में 1 से 7 जुलाई के बीच पौधारोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस रास्ते पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने सिमरिया तालुका घुँघचाई में 6 हेक्टेयर रकबे में पौधारोपण की शुरुआत की। सामाजिक वानिकी पूरनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद अयूब हसन की मौजूदगी में जामुन व पाकड़…

पीलीभीत : प्रदेश सरकार बाल श्रमिक विद्या योजनान्तर्गत कामका जी बच्चों को दे रही है शिक्षा।

पीलीभीत : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रमिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। प्रदेश में कुशल एवं अकुशल श्रमिकों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण कराते हुए उन्हें संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार दिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को बहुत बड़ी राहत दी है। उन्हें खाद्यान्न नकद धनराशि सहित बाहरी प्रदेशों से लाकर घर-घर तक पहुंचाया गया है। सरकार ने कोविड-19 के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान श्रमिकों का दिया है। श्रमिकों को मनरेगा सहित सभी निर्माण कार्यों में लगाकर…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत आज दिनांक 02-07-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों को परेड कराई गई तथा आरटीसी प्रभारी को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा गया, बैरिकों का भी निरीक्षण किया गया। बैरिको के निरीक्षण में प्रतिसार निरीक्षक को बैरिको की साफ-सफाई तथा सामान को व्यवस्थित ढंग से रखवाने हेतु…

जौनपुर: भंते सुमित रत्न,राज रतन अम्बेडकर जौनपुर में आयोजित बहुजन मैत्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में हुआ आगमन

जौनपुर:आज 1जुलाई को नईगंज जौनपर में ,बहुजन मैत्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में भंते सुमित रत्न व डॉ भीम राव अम्बेडकर के प्रपौत्र राज रत्न अम्बेडकर जी का आगमन सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र गौतम ,व ,इंजीनियर अशोक कुमार बौद्ध, लखनऊ, ने किया । कार्यक्रम के उद्बोद्धन में डाक्टर भीम राव अंबेडकर के प्रपौत्र राज रत्न अम्बेडकर ने कहा कि जितना जरूरी है जय भीम बोलना, उतना ही जरूरी है हम सभी बहुजन समाज, sc st obc के लोंगो को जोड़ कर एक परिवार बनाने की । यह काम हम…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

पीलीभीत: भारत के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा रवाना किया गया, जोकि जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में जाकर 10 दिन तक प्रचार प्रसार का कार्य करेगा। उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लि0 के जिला समन्वयक श्री श्यामू जायसवाल भी मौजूद रहे।उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया की वर्तमान समय में जनपद में खरीफ मौसम की धान की फसल का बीमा होना प्रारम्भ हो…

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा संचालित शिक्षक ऋण योजना।

पीलीभीत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम पोषित एवं उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा संचालित शैक्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत प्रोफेशनल एवं जाब आरियटेड पाठयक्रम में प्रवेश लेने वाले अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी तथा जैन) के पात्र ऐसे छात्र/छात्राऐं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों, जिनका प्रोफेशनल पाठयक्रम में प्रवेश खुले मुकावले की परीक्षा में हुआ हो जिनके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के दोगुने से कम (शहरी क्षेत्र हेतु रू0 1,20,000.00 तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 98,000.00 से अधिक न हो) एवं को…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में मानव वन्य जीव संघर्ष विराम व कोरोना मुक्त ग्राम पंचायत से सम्बन्धित गोष्ठी का आयोजन विकासखण्ड पूरनपुर के ग्राम पुरैना ता0 महाराजपुर में की गई। आयोजित गोष्ठी में जंगल से लगे 29 ग्रामों के ग्राम प्रधान व आशा, एएनएम, आंगनबाडी कार्यकत्रियों व किसान बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जंगल के किनारे से लगे ग्रामों में मानव वन्य जीव संघर्ष विराम हेतु गन्ने की खेती के स्थान अन्य वैकल्पिक फसलों के प्रति किसानों को जागरूक कराना है।…

पीलीभीत :कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की 08 घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यो में से 04 कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है तथा अवशेष कार्य प्रगति पर हैं।बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टशन का निर्माण की की समीक्षा के दौरान अधिशासी…

पीलीभीत प्रदेश सरकार की उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों के जीवन में लायेगी रोशनी।

पीलीभीत वैश्विक स्तरपर कोविड-19 महामारी का प्रकोप पूरे विश्व की जनसंख्या को प्रभावित किया है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली और अपने डेढ़-दो माह के फैलाव से काफी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना के फैले संक्रमण से उत्तर प्रदेश भी लपेटे में आ गया। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कई परिवार के कमाऊ व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई जिसके कारण सम्बन्धित परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। कई ऐसे परिवार भी रहे जिनमें केवल बच्चे ही बचे हैं।प्रदेश…

पीलीभीत :मा0 उच्चम न्यायालय इलाहाबाद व मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश जनपद पीलीभीत के आदेश के क्रम में दीवानी।

पीलीभीत के प्रागंण में दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमान अभिनव तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत ने अवगत कराया कि कोविड-19 को ध्यान रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिनांक 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जायेगा। साथ ही मा0 राकेश वशिष्ट, विशेष न्यायाधीश एस0सी0एस0टी0एक्ट/अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक अदालत पीलीभीत की अध्यक्षता तथा श्रीमान विजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सदस्य प्रोसेस सर्विस कमेटी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा आज दिनांक 29.06.2021 को…

प्रयागराज:फूलपुर के बगई खुर्द में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

फूलपुर के बगई खुर्द चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का 48 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर शिक्षक सभा के सचिव श्री राजकुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद ब्लॉक अध्यक्ष सहसो धारा चंद्र भारतीय सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव फूलपुर के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

बरेली – सिरौली कस्बे में 126आँवला विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर इन्द्रपाल यादव की मौजूदगी में बड़ी ही धूमधाम से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन।

आँवला – सिरौली कस्बे में 126 आँवला विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर इन्द्रपाल की मौजूदगी में बड़ी ही धूमधाम से समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं ने अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन पर उनका केक काटकर उन्हें बधाई दी समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव एजाज़ अहमद व समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष फहीम हैदर ने किसानों के बीच जाकर खेतों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का केक काटा इस मौके पर फहीम हैदर ने अपने साथियों से कहा कि आगामी विधानसभा 2022 में सभी लोग कमर…

पीलीभीत: कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की 08 घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यो में से 04 कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है तथा अवशेष कार्य प्रगति पर हैं।बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टशन का निर्माण की की समीक्षा के दौरान…

जौनपुर:प्रसिद्ध लोहिया पार्क में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

जौनपुर:जौनपुर के प्रसिद्ध लोहिया पार्क में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का 48 वां जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष डॉ शिवजीत समाजवादी , समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष गुड्डू सोनकर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल , जिला सचिव जगदीश मौर्य (गप्पू), जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल समाजवादी पार्टी संजीव साहू, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव अबूजर जैदी ,समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव उमेश यादव और…

पीलीभीत : मा0 सांसद, मा0 जिलाध्यक्ष, मा0 विधायक बरखेडा एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश स्वागत द्वार का किया गया शिलान्यास।

पीलीभीत: मा0 सांसद श्री वरूण गांधी, मा0 जिलाध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह, मा0 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे आज क्रिटिकल गैप्स से जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड सीमा पर उत्तर प्रदेश स्वागत द्वार का शिलान्यास किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी की प्ररेणा से उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश द्वार पर मझोला कस्बे में रू0 15.10 लाख की लागत से निर्माण किया जायेगा। उत्तराखण्ड के सीमा क्षेत्र उ0प्र0 के मझोला में अन्तिम बिन्दु को खास बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश द्वार पर जनपद पीलीभीत की पहचान बाॅसुरी व…

बरेली – 126 आँवला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

आँवला – 126 आँवला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं ने अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन पर उनका केक काटकर उन्हें बधाई दी समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव एजाज़ अहमद व समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष फहीम हैदर ने किसानों के बीच जाकर खेतों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का केक काटा इस मौके पर फहीम हैदर ने अपने साथियों से कहा कि आगामी विधानसभा 2022 में सभी लोग कमर कस लें और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने में जोरदार…

जौनपुर:निर्माणधीन मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर के गेट पर सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

जौनपुर: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर के मुख्य द्वार पर सपा जनों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन इस संकल्प के साथ मनाया कि 2022 में सरकार बनते ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा वह सभी मेडिकल सुविधाएं प्रारंभ कर दी जाएगी |मुख्य अतिथि डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि विघटनकारी रूढ़िवादी नकारात्मक सांप्रदायिक राजनीतिक सत्ता के विरुद्ध एकजुट शोषित पीड़ित उपेक्षित अपमानित दलित दमित पिछड़े वंचित गरीब किसान मजदूर छात्र महिला व संघर्षशील युवाओं की नई राजनीति के प्रणेता…

पीलीभीत: चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

थाना बिलसंडा पुलिस द्वारा दिनांक 30.06.2021 को अभियुक्त गण 1. गुरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी ग्राम सादिया थाना बिसलपुर जनपद पीलीभीत 2. राजू पुत्र वृंदावन मौर्य निवासी ग्राम अंडा थाना देवरिया कला जनपद पीलीभीत को चोरी किए गए एक मोटर पंखा 5 HP के साथ गिरफ्तार कर थाना बिलसंडा पर मुकदमा अपराध संख्या 213/21 धारा 379/411 आईपीसी पंजीकृत किया गया.अभियुक्त गण पर वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा हैैैै. -हरिओम राठौर

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर का भ्रमण कर मेन मार्केट में लगी दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटवाया गया तथा मीट विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए गए।

पीलीभीत :आज दिनांक 1 जुलाई 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर मार्केट में लगी दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटवाया गया तथा दुकानदारों से दुकान के बाहर रोड पर सामान न रखने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली व सुनगढ़ी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर रोड पर सामान न रखें तथा जो दुकानदार रोड के बाहर अतिक्रमण करेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। महोदय द्वारा मीट विक्रेताओं के…

इटावा: युवक की गला काटकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा

इटावा: थाना बसरेहर क्षेत्रातंर्गत ग्राम चकवा खुर्द के एक खेत में युवक की गला काटकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना बसरेहर पुलिस, फॉरेंसिंग टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतक अनिल कुमार बाथम पुत्र श्री बंशीलाल बाथम निवासी चकवा खुर्द थाना बसरेहर उम्र 40 साल, इटावा के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर…