आंवलखेड़ा, आगरा । स्थानीय माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय में आज अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता “ग्रामीण आर्थिक विकास में बाधाएँ/समस्याएं” का आयोजन किया गया । अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ० उमेश कुमार शाक्य के संयोजन में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए ग्रामीण विकास में बाधक समस्याओं पर गहन चिंतन किया तथा विस्तारपूर्वक विचार रखे ।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० यशोधरा शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। प्रतियोगिता…
Category: उत्तर प्रदेश
जौनपुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
खेतासराय(जौनपुर): स्थानीय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी । पुलिस के अनुसार काफी दिनों से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार । जिसकी काफी दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश । मुखबरी की खास सूचना मिलते ही हरकत में आई खेतासराय पुलिस ने नाजायज शराब के साथ एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के पास से 10 लीटर नाजायज शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया की रविवार शाम सोंगर ईट भट्टे के…
हाथरस: प्रचार में जुटे समाजवादी कार्यकर्ता
हाथरस: सिकन्द्रा राऊ तहसील के ग्राम पंचायत महामई सलावत नगर में झंड़ी लगाओ कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य करिणी सदस्य एस पी सिंह सेंगर व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शुशील कुमार यादव ने सभा को संबोंधित करते हुए सभी ग्राम वासियों से सपा को वोट देने की अपील की व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि विधान सभा चुनाव का समय नजदीक है सभी लोगो को अभी से प्रचार प्रसार में जुट जाना है सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने…
लखनऊ: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को मेला प्राधिकरण सभागार प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगम में होने वाले माघ मेला क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सभी तैयारियों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए ,जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा माघ मेला के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं के बाबत बिंदुवार…
प्रयागराज – थाना मांडा पुलिस द्वारा 02 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त दिलीप विश्व कर्मा नि वासी हाटा व अजय प्रजापति निवासी शुकुलपुर गिरफ्तार,
प्रयागराज – पुलिस उपमहानीरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार के पर्यवेक्षण मे व क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 प्रीत कुमार पाण्डे अपने सहयोगी साथी हे0 का0 चंद्र कांत सिंह हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव व का0 प्रदीप यादव के साथ मिलकर मुखबीर की सूचना पर आज दि0, 20/12/2021 को समय 7:30 AM बजे हाटा चौराहे से बरौधा जाने वाले मार्ग पर दिलीप बिश्वकर्मा पुत्र रामनारायण…
बरेली-नगर पालिका परिषद की निर्माण सामग्री में घटियापन
नवाबगंज(बरेली): नगर पालिका परिषद नवाबगंज में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कुरेशनगर मे शब्बीर की दुकान से चौधरी अब्दुल समद की दुकान तक निर्माण कार्य कराने के लिए ठेकेदार द्वारा चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी ईंट का प्रयोग नाली निर्माण में किया जा रहा है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी बरेली और उप जिलाधिकारी नवाबगंज से की गई है इसी तरह नाली निर्माण की शिकायत यूनुस के मकान से बबलू के मकान तक नाली निर्माण…
रायबरेली: पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले एवं पंजीकरण करा रहे किसानों को अब ई-के0वाई0सी0 कराना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा रोकी जा सकती है। इसके तहत किसानों को सम्मान निधि पोर्टल पर अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाण देना होगा। ओ0टी0पी0 नम्बर उनके आधार नम्बर से लिंक मोबाइल पर ही आयेगा, आधार में मोबाइल नम्बर न लिंक होने/बंद होने की स्थिति में सम्बन्धित कृषक को आधार सेंटर पर जाकर अपने आधार पर मोबाइल नम्बर दर्ज कराना होगा। इसके…
रायबरेली: युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का किया गया आयोजन
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में युवाओं की शत प्रतिशत भागीदारी मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर की एक कम्प्यूटर कोचिंग सेन्टर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। स्वीप के तहत आयोजित गोष्ठी एवं कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया रायबरेली के संरक्षक दीपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। गोष्ठी में कोचिंग फेडरेशन आफ इंडिया रायबरेली के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सभी युवा आने वाले समय में स्वयं मतदान करें और अपने परिवारी जनों को भी प्रेरित करें। संरक्षक दीपेंद्र सिंह ने…
रायबरेली: न्याय पंचायत स्तरो पर आयोजित कैंप में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों सहित ग्राम वासियों को योजनाओं दी जा रही है जानकारी ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ उन्हे कैम्प के माध्यम से योजना का प्राप्त हो रहा है लाभ
रायबरेली : श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, मा० सांसद-अमेठी/मा0 मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली की अध्यक्षता में जनपद रायबरेली में गठित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की विगत माह 27 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये थे कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को तत्परता के साथ उपलब्ध कराने हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाये।जिसके क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्डवार एवं न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी…
रायबरेली: 24 दिसम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन रोजगार मेले में लगभग 1700 रिक्तियों के साथ कंपनियां करेगी प्रतिभाग
रायबरेली: मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार, रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औ0प्र0सं0, गोरा बाजार, रायबरेली के परिसर में 24 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे किया जा रहा है। रोजगार मेले में में आगेनिक इंडिया, एक्जेण्ट एक्वा प्राइवेट लि0, मगधा एग्रोटेक, जी0फोर सिक्योर सॉल्यूशन प्रा0लि0, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0, निशान्त समाज कल्याण फाउंडेशन समिति चन्दौली, उ0प्र0, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजीज लि0, क्यू प्लस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लि0, टेक्निक एंटरप्राइजेज आदि कंपनियों लगभग 1700…
बरेली-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई राष्ट्रीय लोक दल की बैठक
बरेली। आज राष्ट्रीय लोकदल जिला बरेली के पदाधिकारियों की बैठक पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष मा0 अशफ़ाक अली खान पूर्व विधायक जी रहे ,बैठक का मुख्य कारण 23 दिसम्बर को इगलास अलीगढ़ में चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर होने वाली रैली के संबंध में रही।मीटिंग में क्षेत्रीय अध्यक्ष मा0 अशफ़ाक अली खान जी नें आगामी 2022 के चुनाव के सम्बंध में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और कहा कि सभी रालोद साथी अभी से चुनाव की तैयारी…
बरेली-बरेली कॉलेज के हड़ताली कर्मचारियों का जिलाधिकारी को ज्ञापन
बरेली-बरेली कॉलेज के हड़ताली कर्मचारियो ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन , कल 12 बजे उच्च शिक्षा अधिकारी को देंगे ज्ञापन , 22 को आमसभा में तय करके करेंगे 23 कर सकते है तालाबन्दी । बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारी अपने सन्गठन के बैनर तले आज जिलाधिकारी की ज्ञापन देने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जमकर नारेबाजी करके जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया , ज्ञापन लेने प्रशाशनिक अधिकारी रवि मिश्रा आये जिन्होंने कहा हम आपका ज्ञापन डीएम साहब को पहुंचा देंगे , कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज…
बरेली-गौकसी में वांछित युवक को पुलिस ने 315 के तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
बरेली-:-श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली व श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय बरेली के दिशा निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर महोदय तथा थाना अध्यक्ष भुता के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20 दिसंबर 2021 को थाना भुता पुलिस द्वारा गोकशी के अपराधों में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 396/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त गैंग लीडर नईम पुत्र मकसूद निवासी ग्राम मल्हपुर थाना भुता जिला बरेली को ग्राम फैजनगर ईदगाह के पास से मय एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज के गिरफ्तार…
बरेली-प्रधान ने पंचायत घर को दान की जमीन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव पदमी के ग्राम प्रधान ने अपनी निजी संपत्ति सरकार को दान में देकर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल गांव पदमी के प्रधान पति लेखराज वर्मा ने बताया कि उनके गांव में ग्राम पंचायत बनवाने को पिछले कई सालों से लेकर असमंजस बना हुआ था। क्योंकि उनके गांव में ग्राम पंचायत बनवाने के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं थी।
बरेली-बार एसोसिएशन 2056 की पोलिंग में 1860 की पोलिंग
बरेली-बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया हुई संपन्न, कुल 2056 वोट में 1860 पर हुई पोलिंग,अनिल द्विवेदी और अरविंद श्रीवास्तव रहे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार, पी वी ध्यानी और जयपाल कश्यप रहे सचिव पद के प्रत्याशी तथा कोषाध्यक्ष के पद के लिए वोटरों ने डाले अपने कीमती वोट,कल होगी गरणा,कौन क्या होगा यह जानिए कल
बरेली-किसान दिवस के रूप में चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन मनाया जाएगा
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पूर्व विधायक अशफ़ाक़ अली खान आज बरेली पहुंचे और 23 दिसम्बर को अलीगढ़ के इगलास में होने वाले चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन को किसान दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही।
रायबरेली-डलमऊ में शुरू हुई रायबरेली मूवी की शूटिंग
डलमऊ /रायबरेली,: रायबरेली की संस्कृति पर आधारित बनने वाली रायबरेली मूवी की शूटिंग डलमऊ के गंगा घाट पर सोमवार को प्रारंभ हो गई मुंबई से आए हुए फिल्मी कलाकारों की टीम ने सुबह से ही पहुंच कर शूटिंग से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी दोपहर बाद डायरेक्टर अभिषेक चड्डा एवं असिस्टेंट डायरेक्टर विनीता मेहता के दिशा निर्देशन में मूवी की शूटिंग प्रारंभ की गई अभिनेता गौरव कुमार जो मूलतः रायबरेली के रहने वाले है अभिनय से परिपूर्ण इस मूवी की ज्यादातर शूटिंग रायबरेली में ही होनी है। फिल्म के निर्देशक…
बरेली-आंगनवाड़ी केंद्र पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
बहेङी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले नारायन नगला के आंगनवाड़ी केंद्र पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अनुमानित प्रतिभागियों की संख्या 55 थी जिसमें से 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने आज प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया! प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु- प्रशिक्षण की शुरुआत AWW के पंजीकरण से हुई। उसके बाद सभी का परिचय हुआ। तत्पश्चात प्री- टेस्ट कराया गया।1) CSAM /संभव अभियान – सैम बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन को लेकर दिए गए दिशानिर्देश साझा किए गये जिसमें वजन एवं लम्बाई/ऊंचाई मापने के सही तरीके, वजन दिवस पर चिन्हांकन, VHSND…
बरेली-मन के हारे हार है मन के जीते जीत,इसलिए कभी भी मन से स्फूर्ति कम न होने दें
एक दिन मेरे पास एक दंपत्ति अपनी छः साल की बच्ची को लेकर आए। निरीक्षण के बाद पता चला कि उसके हृदय में रक्त संचार बहुत कम हो चुका है।मैंने अपने साथी डाक्टर से विचार करने के बाद उस दंपत्ति से कहा – 30% संभावना है बचने की ! दिल को खोलकर ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड़ेगी, नहीं तो बच्ची के पास सिर्फ तीन महीने का समय है ! माता पिता भावुक हो कर बोले, “डाक्टर साहब ! इकलौती बिटिया है। ऑपरेशन के अलावा और कोई चारा नहीं है, मैंने…
रायबरेली :पशु आरोग्य मेले में 264 पशुओं का हुआ चिकित्सीय परीक्षण
रायबरेली : विकासखंड रोहनिया के इटौरा बुजुर्ग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 264 पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित जानकारी दी गई शासन के निर्देश पर प्रत्येक विकासखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेले का आयोजन किया जाता है जिससे वहां पर आने वाले पशुपालकों को एक ही स्थान पर पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारियां मुहैया कराई जा सके इटौरा बुजुर्ग में आयोजित पशु मेले में आए हुए पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के द्वारा 264 पशुओं…
