पीलीभीत में 26 लाख रुपये खर्च कराकर भी ना दिया टिकट

पीलीभीत में बसपा टिकट को लेकर विवाद पैदा हो गया है। एक दावेदार रहे दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना ने बसपा के मंडल व जिले के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह भाजपा को जिताने के लिए जतन कर रहे हैं। उनका दर्द यह भी है कि 26 लाख रुपये उनसे खर्च करा लिए गए लेकिन टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने पार्टी पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा भी पूरा दिया है।पिछले दिनों अन्ना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। उसमें उनके दो पुत्रों को भी नामजद किया…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से किया अपना नामांकन पत्र

उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है।अखिलेश यादव इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर दिन में करीब एक बजे मैनपुरी कलेकट्रेट पहुंचे।…

सीतापुर : जिला मौर्य कल्याण समिति की बैठक का हुआ आयोजन

सीतापुर : जिला मौर्य कल्याण समिति सीतापुर की बैठक मौर्य आश्रम नैमिषारण्य में महेश मौर्य एडवोकेट तहसील अध्यक्ष मिश्रिखकी अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मौर्य समाज की अनदेखी करने वाले दलों की मौर्य समाज भी अनदेखी करेगा बैठक का संचालन समिति के महासचिव दिनेश मौर्य एडवोकेट ने कियाजिला मौर्य कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन नैमिषारण्य मौर्य आश्रम में संपन्न हुई जिसमें जनपद सीतापुर के सभी तहसील के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक में…

पीलीभीत: चुनाव के मद्देनजर पुलिस की एक और बडी कार्यवाही।

पीलीभीत: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र रोकथाम संबंधी अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा ग्राम बगा मझारा के पास जंगल में सूतिया नाला के पास से अवैध शराब की कसीदगी करते नन्हेलाल पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बगा मझारा थाना माधौटांडा जिला पीलीभीत को करीब 1000 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणो, 4000 लीटर लहन…

रायबरेली : गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डलमऊ /रायबरेली : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकने मे डलमऊ पुलिस के साथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर खास की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दिख रहे गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे बढ़इन मजरे बरउवा ग्राम निवासी अरविंद कुमार पुत्र पुच्ची लाल को दबोच लिया पकड़े गए अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके पास से तस्करी के लिए ले जा रहे 800 ग्राम अवैध गांजा पाया गया पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया…

इटावा :सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे सैफ़ई

इटावा सपा मुखिया अखिलेश यादव आज शाम अपने ग्रह ग्राम सैफ़ई पहुच गए। कल करहल विधान सभा सीट से नामांकन करेंगे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि आप लोग कोविड नियमो का पालन करते हुए और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अपने अपने क्षेत्र में जाकर सपा प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि विपक्षी विभिन्न तरीकों से भ्रमित करने का काम करेंगे इसलिए उनके वहकावे में न आये। अखिलेश यादव ने इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फरुखाबाद और…

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे द्वारा किया गया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इस दौरान मतदाता सूची, कंप्यूटर रूम का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि कार्यालय की साफ-सफाई व सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तथा भवन पर मतदाता जागरूकता का बैनर लाया जाये तथा परिसर की साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए।

पीलीभीत : उ o प्रo राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अन्य योजनाओं का प्रचार प्रसार बना भरोसा एवं आशा का प्रतीक

पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ के अनुपालन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में मा0 अभिनव तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये गये हैं। एक मुटठी आसमां लोक अदालत, समावेशी न्याय व्यवस्था, एक मुटठी आसमां थीम, गरीबों तथा समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गो के लिए भरोसा, दृढ निश्चय तथा आशा का प्रतीक है। विधिक सेवा प्राधिकरणों का गठन समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त एवं समक्ष विधिक सेवाओं को प्रदान…

पीलीभीत : घरेलू गैस सिलेण्डरों पर मतदाता जागरूकता लोगो चस्पा कर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक।

पीलीभीत : विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मेरा वोट मेरी जिम्मेदारी मेरा अधिकार जनपद का लोगो को घरेलू गैस सिलेण्डरों पर चस्पा कर घर घर तक जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। वहीं नामित नोडल अधिकारियों द्वारा बूथ बूथ भ्रमण कर मतदाताओं को 23 फरवरी के दिन मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है तथा लोगों को मतदाता शपथ दिलाई जा रही है। स्कूली बच्चों के द्वारा…

इटावा :विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त

सीओ भरथना व एस‌डीएम भरथना ने शराब ठेकों को चेक किया विधानसभा चुनाव को लेकर उप जिलाधिकारी भरथना व सी ओ  भरथना की संयुक्त टीम के द्वारा बकेवर थाना क्षेत्र की शराब की दुकानों को चेक किया गया। रविवार को उपजिलाधिकारी भरथना विजय शंकर तिवारी व सीओ भरथना साधूराम की संयुक्त टीम के द्वारा बकेवर क्षेत्र की  देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर  की दुकानों को चेक किया गया  लुधियानी स्थित शराब की अंग्रेजी व देशी शराब व बीयर की दुकानों को भी चेक किया गया। तथा लखना स्थित शराब की दुकानों…

इटावा: महात्मा गांधी जी को दी गई श्रदाँजली

इटावा: गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापकों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित किये। प्रबंधक कैलाश चंद यादव ने कहा कि आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी । अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार मानने वाले गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए थे । भले ही आज गांधी जी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विचारधारा, उनका सत्य और अहिंसा पर चलने का मार्ग जन-जन को आगे बढ़ा…

पीलीभीत: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में पदाधिकारियों को दी गईं जिम्मेदारियां।

पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की जिला एवं नगर इकाई आईसीसी का विस्तार आज शहर के विशु बारात घर मे आयोजित कार्यक्रम में हुआ। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन प्रवक्ता रामा इंटर कालेज लक्ष्मीकांत शर्मा, रूपपुर कमालू से पं० रमेश चन्द्र, डॉ० सिधासन राय जी, सत्यनारायण मन्दिर महंत शिव कुमार पांडेय एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री श्रीधर पांडे रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रूप में मौजूद मंचासीनो ने नवनियुक्त कार्यकारणी के युवाओं का…

पीलीभीत: तमंचा सहित युवक गिरफ्तार।

पीलीभीत दि0-29.01.22 को उ0नि0 श्री जगदीप सिंह मलिक चौकी प्रभारी आसाम रोड व का0 156 रोशनलाल द्वारा दौराने गस्त मुखविर की सूचना पर मण्डी गेट से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसने अपना नाम विनोद पुत्र फूलचन्द्र यादव निवासी ग्राम रुपपुर कमालू थाना सुनगढी पीलीभीत उम्र-20 वर्ष बताया गया। तलाशी से इसके कव्जे से एक अदद तमन्चा 12 वोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 वोर मय 230 रुपये व एक अदद मोवाइल जियो रंग काला कीपैड बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-76/22 धारा-3/25 ए एक्ट पंजीकृत…

पीलीभीत:मरौरी और ललौरीखेड़ा के 29गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

पीलीभीत :कोविड-19 के कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ललौरीखेड़ा और मरौरी के 29 बीबी गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इन गांवों के अंदर और बाहर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर गांव के लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। संक्रमित लोगों के गांवों के अन्य लोगों के संपर्क में आने की संभावना को देखते हुए कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए प्रशासन ने…

अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा दांव खेल सकती हैंअपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अब नजदीक आ रहे हैं. इसी बीच सभी दल जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. ऐसे में चुनाव भी दिलचस्प होता जा रहा है. सभी पार्टियां अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने में लगी हैं. सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि इस चुनाव में बीजेपी सपा को बड़ा धक्का दे सकती है. दरअसल, हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को बीजेपी अखिलेश यादव के सामने खड़ा करने का प्लान कर रही है. बताया…

रायबरेली:गौशाला में लगी आग सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम

आज दिनांक 29 जनवरी 2022 को थाना खीरों अंतर्गत रामपुर निहस्था गौशाला में लगी भीषण आग की सूचना पर फायर सर्विस लालगंज की छोटी गाड़ी आनंद प्रताप सिंह लीडिंग फायरमैन इसरार अहमद फायरमैन पंकज कुमार होमगार्ड बृजेंद्र सिंह होमगार्ड उमाशंकर यादव तथा फायर सर्विस लालगंज की दूसरी गाड़ी मैं प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी फायरमैन राजेंद्र शर्मा फायरमैन जितेंद्र कुमार सिंह फायरमैन आनंद यादव होमगार्ड मनोज कुमार होमगार्ड राजेश सिंह होमगार्ड कृष्ण गोपाल के द्वारा कड़ी मेहनत करके गौशाला में लगभग 500 गाय व सांड बैल मौजूद थे फायर सर्विस लालगंज…

रायबरेली : बाइको की आमने सामने भिड़ंत दो गंभीर रूप से घायल

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई खजूर गांव निवासी आंसू एवं नीरज जोहवा नटकी के रास्ते से होकर लोधीपुर उतरावा की तरफ निमंत्रण देने जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप…

पीलीभीत :पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत माधौटाडा पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की कसीदगी व बिक्री की रोकथाम तथा अवैध शस्त्र रोकथाम संबंधी अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह द्वारा ग्राम बगा मझारा के पास जंगल में सूतिया नाला के पास से अवैध शराब की कसीदगी करते नन्हेलाल पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बगा मझारा थाना माधौटांडा जिला पीलीभीत को करीब 1000 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणो, 4000 लीटर लहन तथा अवैध एक अदद देशी…

पीलीभीत: बिलसंडा पुलिस ने अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार l

पीलीभीत मुखबिर की सूचना पर डिस्कवर मोटर साइकिल पर सवार युवक राजकुमार उर्फ बड़े लल्ला s/o राम भरोसे लाल व अनिल s/o मलखान दोनो युवक निवासी केथल पुरवा थाना मझिला जिला हरदोई को पुलिस ने सिंघी गुरुद्वारा के पास पुवायां निगोही रोड पर करीब 17: 20बजे एक अदद 12बोर देसी तमंचा 2जिंदा कारतूस , एक चाकू व एक पीली धातु का कान का झाला सहित गिरफ्तार करथाना हाजा मुअ स55/2022 धारा 392,3/25अंकित करजेल भेज दिया गया आपराधिक इतिहास: राजकुमार s/o राम भरोसे निवासी केथलपुरवा थाना मझिला ज़िला हरदोई। 311/2018धारा392/323 भदवि,…

लखनऊ: एनटीडी के उन्मूलन के प्रति विश्व की प्रतिबद्धता को दर्शाता है एनटीडी दिवस 30 जनवरी को पूरे विश्व में मनाया जायेगा तीसरा विश्व एनटीडी दिवस

लखनऊ: प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को पूरे विश्व में एनटीडी दिवस मनाया जाता है । इस दिन को मनाने का अभिप्राय यह है कि विश्व के सारे लोग एनटीडी (नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीजेज़) के उन्मूलन के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से जनांदोलन के रूप में कार्य करें । एनटीडी दिवस, वर्ष 2012 में लंदन की ऐतिहासिक घोषणा की वर्षगांठ को चिह्नित करता है, जो कि एनटीडी पर अधिक निवेश और कार्रवाई के लिए और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए क्षेत्रों, देशों और समुदायों की भागीदारों को एकीकृत करता है।…