विधानसभा चुनाव :फर्रुखाबाद में किसकी किसकी जमानत जब्त हुई

विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के अलावा काफी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थे। हालांकि मुकाबला आमने सामने का हो जाने के चलते रनर और विनर के अलावा किसी की जमानत तक नहीं बची। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टियों के अलाव निर्दलीय प्रत्याशियों सहित सात से लेकर 13 तक प्रत्याशी मैदान में मौजूद थे। इसके बावजूद चारों सीटों पर मुकाबला सीधे भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधनों के बीच सिमट…

फर्रुखाबाद-सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों, गर्भवती को टिटनेस और डिफ्थीरिया से बचाते हैं टीके प्रतिरोधक परिवारों को मनाने में जुटे हैं स्वास्थ्य कर्मी

फर्रुखाबाद : जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 7 मार्च से शुरू हुआ जो 15 मार्च तक चलेगा | इस दौरान नियमित टीकाकरण या अन्य किसी कारण से छूटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण किया जा रहा है | साथ ही जो लोग टीकाकरण कराने में आनाकानी कर रहे उनको स्वास्थ्य कर्मियों और यूनिसेफ के डीएमसी और बीएमसी द्वारा जागरूक कर टीकाकरण कराया जा रहा है |इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने बताया कि…

आम आदमी पार्टी का केंद्र की तरफ दांव और बसपा की जिंदा रहने की चुनौती

पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की धुआंधार जीत इस 10 साल पुरानी पार्टी का सबसे ऊंचा मुकाम है. इस जीत में देश की राजनीति का चेहरा बदल देने की क्षमता है. आप बेशक दिल्ली में जीतती रही है, लेकिन दिल्ली सरकार आखिरकार एक अपेक्षाकृत प्रतिष्ठित नगर निगम की तरह ही है. यहां ज्यादा कुछ करने को होता नहीं है. पंजाब में पहली बार अरविंद केजरीवाल के पास मौका है कि वे देश को बताएं कि उनका शासन का मॉडल क्या है. अगर केजरीवाल पंजाब में कुछ चमत्कारिक…

यूपी चुनाव परिणाम: इसबार रिकॉर्ड 48 महिलाओं को मिली जीत

इस बार रिकार्ड तोड़ 48 महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं। यह संख्या पिछले चुनाव से ज्यादा है। 2017 में 42 महिला प्रत्याशी चुनाव जीती थीं लेकिन बाद के उपचुनावों में दो महिलाएं जीती थीं।सत्रहवीं विधानसभा में कुल 44 महिला विधायक थीं। कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा भले ही दिया हो लेकिन इस बार उनकी एक ही महिला विधायक पार्टी का प्रतिनिधित्व करेगी। कांग्रेस ने अपने वायदे के मुताबिक 159 सीटें महिलाओं को दी थीं लेकिन केवल रामपुर खास से आराधना मिश्र मोना ही विधानसभा पहुंच पाई हैं।…

   मैनपुरी : करहल सीट पर अखिलेश ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, यहां से किसी को नहीं मिला इतनी बड़ी जीत

विधानसभा चुनाव में इस बार करहल सीट पर अखिलेश यादव ने वोट का नया कीर्तिमान रच दिया। अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्हें सर्वाधिक 1.48 लाख वोट मिला। इससे पहले कभी भी सपा को इतना वोट नहीं मिला।वहीं अन्य सीटों पर भी सपा को वोट तो बढ़ा, लेकिन जीत केवल करहल और किशनी में ही सपा को हासिल हो सकी। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सपा और भाजपा के बीच ही कांटे का मुकाबला रहा। लेकिन करहल में सपा ने वोट का एक नया रिकॉर्ड कायम किया। अखिलेश…

भाजपा के लिए 2017 से बड़ी जीत, कौन है सबसे बड़ा कमजोर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की जबरदस्त वापसी हुई है। भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें हासिल की हैं और अकेले भगवा दल को ही 255 सीटें मिली हैं। साफ है कि 5 साल के शासन की एंटी-इनकम्बैंसी ऐसी नहीं थी कि वह हार जाए। यही नहीं सीटों का आंकड़ा भले ही 2017 के मुकाबले कम हो गया है, लेकिन भाजपा के वोट प्रतिशत में करीब 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। भाजपा को 41 फीसदी से ज्यादा वोट मिला है, जो 2017 में 39 पर्सेंट ही था। यही नहीं सपा…

बहराइच :- चोरों ने नैनिहा मंडी पर एक होटल चलाने वाले व्यक्ति को मारी गोली रातों-रात मचा हड़कंप

मिहींपुरवा/बहराइच :- तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत स्थित नैनीहां मंडी पर कुछ अज्ञात चोरों ने रात 2:00 बजे चोरी का प्रयास किया है सूत्रों के अनुसार चोरों ने पंकज मौर्या जिसकी बिसात खाने की दुकान है पहले उसकी दुकान लूटने का प्रयास किया गया है जिसमें कुछ नगदी ना मिलने के कारण गोल्डन होटल पहुंच गए और वहां चोरी के प्रयास करने लगे लेकिन गोल्डन व उनके सहयोगी दुकान पर सो रहे थे और इनका विरोध करने लगे हथियारबंद बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया हाथापाई चलती रही अंततः बदमाशों ने गोली मार…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सीट पर क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट पर ओम प्रकाश राजभर ने दोबारा चुनाव जीता है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के कालीचरण राजभर को 18 हज़ार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. इस सीट पर बसपा ने शादाब फातिमा और कांग्रेस ने ज्ञान प्रकाश सिंह को चुनाव में उतारा था. 2017 में ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी तो ओमप्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण…

यूपी विधानसभा : सबसे बड़ी जीत इस नेता को मिली है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च को घोषित हुआ. 403 सीटों पर चुनाव हुए. इस जीत के बीच एक ऐसे कैंडिडेट का नाम चर्चा में आया है जिसने सर्वाधिक अंतर से चुनाव जीतने का नया रिकॉर्ड बना डाला है. नाम है सुनील शर्मा. उन्होंने बीजेपी की टिकट से गाजियाबाद के साहिबाबाद से ये जीत हासिल की है. चुनाव आयोग की काउंटिंग के मुताबिक सुनील शर्मा को दो लाख 14 हजार से भी ज्यादा वोटों से ये जीत मिली है. उनके ख़िलाफ़ खड़े हुए सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा…

यूपी में दल-बदलुओं का का क्या हुआ एक बार जान लें

यूपी विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सियासी पाला बदलकर दूसरी पार्टियां जॉइन करने वाले कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं. इनमें प्रदेश के जाने-माने ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं. मौर्य हाल ही में योगी सरकार से निकलकर सपा में शामिल हुए थे. हालांकि, कई दलबदलुओं को नई पार्टी की हवा रास आई है. स्वामी प्रसाद मौर्य, फाजिलनगर : बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से हार गए हैं. बीजेपी के सुरेंद्र कुशवाहा ने उन्हें 26,000 से ज्यादा वोटों से…

सिराथू सीट से चुनाव हार गये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने से प्रदेश में जश्न का माहौल है, लेकिन वहीं दूसरी ओर राज्‍य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू सीट से हाथ धोना पड़ा. उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यहां से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल की जीत हो गई है. यह हार उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. सवाल यह भी है कि यूपी में चली सीएम योगी की आंधी में बीजेपी के उप मुख्यमंत्री जीत नहीं पाये. तो क्या योगी सरकार इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल…

फर्रुखाबाद-आशा कार्यकर्ताओं का होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर के तहत किया गया उन्मुखीकरण:15 माह तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाएंगी आशा कार्यकर्त्ता-डॉ शोभित

फर्रुखाबाद : छोटे बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवावगंज और कायमगंज में आशा कार्यकर्ताओं की पाँचदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के छह माह तक स्तनपान पर बल, पूरक आहार,आवश्यक खनिज तत्वों वाले भोजन की उपलब्धता, परिवार नियोजन व संपूर्ण टीकाकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई।सीएचसी नवावगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शोभित शाक्य ने बताया कि यह प्रशिक्षण 8 मार्च से प्रारंभ हुआ जो 12 मार्च तक…

बहराइच:फिर चला मोदी योगी का हंटर, बहराइच में भाजपा ने लहराया अपना प्रतीक

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर कयासों का दौर थम गया और आखिरकार भाजपा ने सभी जनपदों में बम्पर जीत हासिल करते हुए सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इस बार भी मोदी योगी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। प्रदेश में भाजपा को जहां प्रचंड बहुमत हासिल हुआ तो वही बहराइच की जनता ने भी योगी की सरकार पर दिल खोलकर भरोसा किया। इसी का परिणाम यह रहा कि जनपद बहराइच की 07 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी को 05 सीटों पर शानदार जीत मिली। बहराइच…

पीलीभीत : जिले में हर सीट पर बीजेपी का परचम

पीलीभीत :चारों विधानसभा पर बीजेपी ने लहराया परचम .शहर पीलीभीत विधानसभा से संजय सिंह गंगवार व पूरनपुर से बाबू राम पासवान ने फिर से चखा जीत का स्वाद. बीसलपुर विधायक राम सरन वर्मा के पुत्र विवेक वर्मा और बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद ने भी पहना जीत का ताज बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने चारों सीट से बीजेपी पार्टी की जीत दर्ज करने पर सभी को दिया धन्यवाद. चारों विधानसभा के जीत के आंकड़े* *Final Round* ……………………………………………*127 पीलीभीत* BJP- संजय सिंह गंगवार – 124782SP – शैलेंद्र सिंह गंगवार – 117152Cong…

10 सवाल जबाब में यूपी रिजल्ट का एनालिसिस

क्या भाजपा हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण में सफल रही? हां, मोदी-योगी ने लगातार हर चीज को हिन्दुत्व से जोड़ा। इसकी शुरुआत पहले चरण में ही अमित शाह ने कैराना से की थी। और आखिरी चरण में मोदी काशी में जिस तरह 3 दिन रुके, उससे वे ये साबित करने में सफल रहे कि वे ही हिन्दू शुभचिंतक हैं। यही कारण है कि मुस्लिमों के वोट नहीं मिलने के बावजूद भाजपा का वोट शेयर 42% है। पिछली बार 39% से भी 3% अधिक। वहीं बसपा का 12.7% वोट शेयर दिख रहा…

71 साल में पहली बार कोई फुल फॉर्म में लगातार दूसरी बार कोई मुख्यमंत्री बनेगा

योगी आदित्यनाथ के हाथ में दोबारा उत्तर प्रदेश की बागडोर आ गई है। बाबा के दोबारा CM पद की शपथ लेते ही उत्तर प्रदेश विधानसभा से जुड़े कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे। पहला और सबसे अहम रिकॉर्ड योगी के ही नाम होगा जो लगातार दो बार सीएम बनने का है। इसके पहले यूपी में चंद्रभानु गुप्ता और एनडी तिवारी लगातार दो बार सीएम बने, लेकिन वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। 20 मई 1950 को उत्तर प्रदेश विधानसभा का गठन हुआ था। 71 सालों में प्रदेश को 21 मुख्यमंत्री…

भाजपा की जीत को पीएम मोदी ने बताया जीत का चौका

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है। वहीं, गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी के इस प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य शीर्ष नेता भी पार्टी मुख्यालय पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद यहां पीएम मोदी ने पार्टी…

मैनपुरी की दो सीटों पर सपा का कब्‍जा, दो सीटें भाजपा के खाते में

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मैनपुरी में मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां जिले के चार विधानसभा सीटों में से दो भारतीय जनता पार्टी तो दो सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई हैं। करहल से अखिलेश यादव रिकॉर्ड जीत हासिल की है। वहीं मैनपुरी सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार जयवीर सिंह विजयी हुए हैं। मैनपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। उन्हाेंने 99445 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के राजकुमार यादव को 7264 मतों के अंतर से पराजित किया। राजकुमार…

फर्रुखाबाद की चारों सीटों पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा बना रहा। इस चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर अपने विधायकों पर ही दांव लगाया था तो कायमगंज सुरक्षित सीट अपना दल (एस) को दे दी थी। इन चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा मुकाबला किया। गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित हुए तो कायमगंज सीट पर डा. सुरभि ने 114647 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर को 18247 मतों से हराया। यहां पर बसपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद को 18441 मत…

कुशीनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य की फाजिलनगर सीट के एक बूथ की मतगणना पर लगी रोक

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा से दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं. उस विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर पड़े वोट की काउंटिंग उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने रोक दी है. इस बूथ के वोटों की गिनती उसी हालत में की जाएगी जब जीत हार सिर्फ उस बूथ पर पड़े वोट से निर्धारित हो. विधानसभा चुनाव के दौरान कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा सभा क्षेत्र के 105 नम्बर बूथ पर मॉकपोल के वोट डिलीट किए बिना मतदान कराकर ईवीएम जमा करा दी गई.…