फर्रुखाबाद-भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का जोरदार से किया गया स्वागत

फर्रुखाबाद: जिला भाजपा मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं अपना दल एस विधायक डॉ सुरभि गंगवार को सम्मानित किया गया ।इस दौरान ब्रज फाग उत्सव का आयोजन भी किया गया जिसमें कलाकारों ने राधा-रानी स्वरूप में प्रस्तुति दी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्षों सत्यपाल सिंह ,डॉ भूदेव सिंह राजपूत एवं दिनेश कटियार को भी सम्मानित किया…

निर्माता” आनंद गिरी” के निर्माण में बन रही भोजपुरी फिल्म’ दिलदार’ की सूटिंग जोरों पर

GSP Films के बैनर तले व आनंद गिरी के निर्माण में बन रही भोजपुरी फिल्म दिलदार की सूटिंग नेपाल के खूबसूरत वादियों में चल रही है। फिल्म के मुख्य भूमिका में दीपक दिलदार व प्रियंका महाराज स्टारर नजर आएंगी। फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म के निर्माता’ आनंद गिरी’ ने फिल्म पीआरओ रितिक कौशिक को बताए कि ये लव स्टोरी व फैमली ड्रामा फिल्म है ये पूरी तरह से साफ सुथरी बन रही है ये पूरी वर्जन के लोग देख सकते है। और ये फिल्म काफी अच्छी है…

बहराइच:बलहा में कांग्रेस के वोटो की संख्या से ज्यादा दबे नोटा का बटन

बहराइच/ बलहा विधानसभा कांग्रेस को मिले 2121 वोट नोटा का दबा बटन 2687 बलहा में लगातार तीसती बार जप्त हुई कांग्रेस की जमानत कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशियों के बराबर भी मत नहीं मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। बलहा में कांग्रेस की हालत धीरे धीरे बद से बत्तर होती जा रही है।एक हिसाब से कहे तो बलहा में कांग्रेस का सूपड़ा पूर्ण रूप से साफ हो चुका है।प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने वाली कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में इतिहास की सबसे बुरी हार झेलनी…

लखनऊ : इस वजह से चुनाव हार गए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, जिन्हें सिराथू विधानसभा सीट से करारी शिकस्त मिली है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में दोबारा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। वहीं केशव प्रसाद मौर्या चुनाव हार गए। केशव प्रसाद मौर्या की हार ने हर किसी को हैरान कर दिया। एक प्रमुख ओबीसी नेता, केशव प्रसाद मौर्य, अपना दल (कामेरावाड़ी) की नेता पल्लवी पटेल से सिराथू सीट हार गए, उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्यासी पल्लवी पटेल ने 7,337 मतों से हरा दिया। शुक्रवार को द इंडियन एक्सप्रेस से…

मैनपुरी : अखिलेश यादव के करहल में चलेगा बाबा का बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

सपा मुखिया अखिलेश यादव के विधानसभा क्षेत्र करहल में प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। एसडीएम ने पुलिसबल के साथ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर चौबीस घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। यूपी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा ने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने दी चेतावनीएसडीएम…

लखनऊ : योगी की जीत और पिता की हार पर क्या बोलीं संघमित्रा मौर्या

सपा खेमे में गए स्वामी प्रसाद मौर्य को करारी हार का सामना करना पड़ा है। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने अब योगी की जीत और पिता की हार पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने हार और जीत को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि राजनीति में कोई अमर नहीं है। संघमित्रा मौर्य ने कहा, ”राजनीति में जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसा नहीं है कि हार के बाद जीत नहीं और जीत के बाद हार नहीं होती।…

लखनऊ :हार के बाद क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

बीजेपी से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. स्वामी प्रसाद मौर्या चुनाव कैसे हारे, आखिर क्यों इतना बड़ा झटका लगा, विश्लेषक इसकी भी वजह बताते हैं. इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि ‘मैं चुनाव हारा हूं. हिम्मत नहीं’. मौर्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने जिन मुद्दों को उठाया वो अब भी मौजूद हैं. मैं आगे भी जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा. मौर्य ने कहा कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और जनादेश को स्वीकार…

बहराइच: 85 प्रतिशत से ज्यादा मत भाजपा-सपा में बंटे

जिले में विधानसभा चुनाव भाजपा व सपा के बीच ही हुआ। दोनों दलों के बीच ही लगभग 85 प्रतिशत से ज्यादा मतों का बंटवारा हुआ। बसपा व कांग्रेस ने इस बार अपना जनाधार जिले में खो दिया है। जिले में बसपा व कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। यही नहीं बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशी पांच से लेकर 10 प्रतिशत के जनाधार को भी तरस गए। वहीं, अन्य दलों का भी मतदान प्रतिशत न के बराबर रहा। जिले में सात विधानसभा सीटें है। सात सीटों पर 72 प्रत्याशियों…

फर्रुखाबाद : दारोगा की प्रताड़ना से महिला हुई परेशान और उठाया बढ़ा कदम

कमालगंज: तीन दिन पूर्व दर्ज की गई एनसीआर की जांच करने गए दारोगा ने आरोपित युवक की पत्नी के साथ गाली गलौज किया। दारोगा व सिपाही के उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने बालों में लगाई जाने वाली डाई पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। जानकारी पर स्वजन ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी नेहा जाटव ने शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे घर पर बालों में लगाई जाने वाली डाई पी ली। जानकारी पर सास रामप्यारी ने पुत्र रामवीर को मामले को सूचना…

प्रयागराज: तेजबहादुर सप्रू चिकित्सालय मे नव श्रृजित अत्याधुनिक सी0टी0 स्कैन मशीन का किया गया उद्घाटन

प्रयागराज- 12/03/2022 को मंडलायुक्त संजय गोयल द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ और व परिवार कल्याण विभाग प्रयागराज, मंडल प्रयागराज डा0 बिमलेन्दु शेखर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज डा0 किरण मालिक, चिकित्सा अधीक्षक डा0 एम0के0 आखौंरी, चिकित्सालय प्रबंधक डा0 शेखर सिंह, एच0एल0एल0 लाइफ केयर (सी0टी0 स्कैन) मशीन प्रदाता के प्रभारी नीरज श्रीवास्तव समेत अन्य चिकित्साधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे नई सी0टी0 स्कैन मशीन 32 स्लाइस की क्षमता रखती है l इस मशीन से बहुत ही कम समय…

रायबरेली:अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की हुई मौत

संवाददाता विनोद मौर्य गुरुबख्शगंज,रायबरेली – जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है और राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते जा रहे हैं आज एक ऐसा ही एक मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार होमगार्ड हरिकांत अवस्थी को जोरदार टक्कर मार दी है जिससे साइकिल सवार होमगार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जैसे ही घटना की सूचना पुलिस महकमे को पता चली वैसे…

रायबरेली: प्रबंधक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

, डलमऊ( रायबरेली): मुराई बाग कस्बे के न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को फाइनल कक्षा के छात्र छात्राओं को अंतिम विदाई दी गई प्रधानाचार्य प्रबंधक व शिक्षकों के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई 24 मार्च से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ गया है ऐसे में कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राएं स्कूल से विदा ले रहे हैं न्यू आदर्श इंटर कॉलेज में फाइनल कक्षा के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें बच्चे…

रायबरेली: गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया पार

डलमऊ/ रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्हा गांव में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा जनरल स्टोर की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का माल उठा ले गए शुक्रवार की सुबह दुकान मालिक को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी  ग्राम निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को रोज की तरह गोमती में ताला लगा कर देर शाम घर चला गया और सुबह लोगों के द्वारा चोरी की सूचना पर मौके पर गया तो गुमटी का ताला टूटा पड़ा…

बहराइच: सलारपुर विद्यालय में चलाया आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता तथा संदीक्षा सदस्यों के लिए वेबिनार

बहराइच :  59 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “देश की हिफाजत- देश की सुरक्षा” थीम पर कार्यक्षेत्र के सलारपुर विद्यालय में छात्राओ के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताओ का आयोजन किया | उत्कृष्ट छात्राओ को प्रशस्ति प्रत्र व मेडल देकर सम्मानित किया | इसके अतिरिक्त वाहिनी परिसर नानपारा में संदीक्षा सदस्यों हेतु डिजिटल भुगतान पर नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन आँफ इंडिया के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया | कार्यक्रम मे श्री शेखर बजाज उप-कमांडेंट, श्री संतोष निमोरिया,…

बहराइच:जंगल के निकट गए ग्रामीण का बाघ ने किया शिकार।

मोतीपुर /बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कटियारा बीट में शनिवार को बाघ ने एक ग्रामीण का शिकार कर लिया। बाघ कतर्निया जंगल का है या नेपाल का इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी है। बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के बर्दिया फकीरपुरी गांव निवासी अवधराम (49) पुत्र बदलूराम शनिवार सुबह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल के निकट खेत को गया हुआ था। सुबह 11.45 बजे के आसपास रेंज के कटियारा बीट में जंगल से निकले बाघ ने अवधराम…

सीतापुर: मार्ग दुर्घटना में रोडवेज बस ने एक 8 वर्षीय बालिका को कुचला और बस लेकर हुआ फरार

सीतापुर – मिश्रित से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने एक 8 वर्षी बच्ची को कुचल दिया मिश्रिख़ सिधौली मार्ग पर काशीपुर मोड़ के पास वही खेंदौरा गाँव हौसला की पुत्री सिंटू 8 वर्ष स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी मिश्रिख से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसको कुचल दिया वही बस चालक बस लेकर फरार हो गया वही गुस्साए बालिका के के परिजनों ने रोड जाम कर दिया और का काफी हंगामा किया सूचना पाकर मौके पर पर पहुंचे सीओ मिश्रिख सुशील कुमार मिश्रिख…

पूर्व IPS असीम अरुण जीत के बाद अचानक पहुंचे सपा कैंडिडेट के घर दी अधभुद मिशाल जिसे लोग देखते रह गए

यूपी विधानसभा चुनाव के रिजल्‍ट आने के बाद सियासी मूड कुछ अलग दिख रहा है. वहीं, पुलिस कमिश्नर का पद छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बनने वाले असीम अरुण एक बात को लेकर इस वक्‍त चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अनिल कुमार दोहरे को 6000 से ज्यादा वोटों से हराया है. कन्नौज सदर सीट पर दोहरे तीन बार के विधायक थे. चुनाव खत्म होने के बाद जब परिणाम आया तो यहां बड़ा उलटफेर था. अनुभवी अनिल दोहरे चुनाव हार…

यूपी में कैसे महिलाओं ने किया खेल, समझिए

हमें मोदी पसंद हैं- ये शब्द थे रावत समुदाय की उस महिला के, जो मोहनलालगंज में अपने पति के साथ बैठकर सरकारी योजनाओं से मिलने वाले फायदे हमें गिना रही थी। उसे सरकारी इमदाद के रूप में राशन और गैस मिल रहे थे, साथ ही, नए बने ‘ई-श्रम कार्ड’ से 1,000 रुपये बहुत जल्द मिलने का वादा किया गया था। दूसरी ओर, उसके पति की राय भी बिल्कुल स्पष्ट थी। बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई की वजह से उसका वोट समाजवादी पार्टी को जाने वाला था। एग्जिट पोल पर यदि विश्वास…

विधानसभा चुनाव : बहराइच में पोस्टल बैलेट ने सभी को चौंकाया

बहराइच में पोस्टल बैलेट ने सभी को चौंकाया । विधानसभा चुनाव में भाजपा को सपा ने पोस्टल बैलेट हासिल करने में पीछे छोड़ दिया। 3687 मत में से सपा ने 2163 मत हासिल कर लीड बनाई तो भाजपा 1114 मत पाकर दूसरे नंबर की पार्टी रही। बसपा को 233 मत ही मिल सके। जिले में पांचवें चरण में मतदान हुआ था। कर्मचारियों के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसका असर साफ दिखाई दिया। पोस्टल बैलेट में सपा ने…

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी क्यों हुए नाराज ,खबर से समझें

नवाबगंज , फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बीते शुक्रवार दोपहर गांव बबना स्थित झील व गांव कडिउली में गोशाला का निरीक्षण किया। इस अचानक हुए निरिक्षण से गोशाला में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गांव बबना में स्थित झील की खोदाई कार्य का शुक्रवार दोपहर बाद जिलाधिकारी संजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मोली ने निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मार्ग से झील तक जाने का रास्ता न होने पर जानकारी ली। साथ ही राजस्व कर्मियों ने रास्ता की नापजोख कर…