रायबरेली : सलोन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा ममुनी में संदिग्ध हालत में एक महिला ने लगाई फांसी. परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया है. आपको बता दे कि ग्राम सभा ममुनी मे 24 वर्षीय रिचा पत्नी रितेश पाण्डेय का शव कमरे के अंदर लटकता मिला. परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी रिचा को उसके ससुराल वाले किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे.परजनो का ये भी कहना है कि मेरी बेटी रिचा को मार कर फांसी पे लटका दिया है. वही रिचा…
Category: उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर: जलालाबाद में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कल शनिवार को भगवान परशुराम जन्मस्थली का करेंगे दौरा ,नगर पालिका साफ सफाई में जुटी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में भगवान परशुराम का प्राचीन मंदिर है यहां भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी है और उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने इसको पर्यटन स्थल घोषित कर दिया इसी पर्यटन स्थल के निरीक्षण समिति की कुछ अधिकारी कल दीवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ दोपहर 1:30 बजे मौके पर आकर परशुराम से जुड़े हुए स्थानों का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद उसकी रिपोर्ट तैयार होते ही पर्यटन स्थल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा ।इसकी भनक लगते ही नगर पालिका…
पीलीभीत : 26 वीं सब जूनियर यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई आयोजित
26 वीं सब जूनियर यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता लड़के और लड़कियों के लिए 18 जून से 23 जून तक बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत व सेंट अलोयसियस कॉलेज में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।जनपदीय बास्केटबॉल एसोसिएशन के द्वारा 26 वीं सब जूनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2022 का आयोजन बेनहर पब्लिक स्कूल और सेंट अलोयसियस कॉलेज में 18 जून से 23 जून तक लड़के और लड़कियों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसका आज दिनांक 23 जून 2022 को फाइनल मैच खेला गया पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री दिनेश…
पीलीभीत : आलाअफसरों के प्रयास से हुई वाहनों की नीलामी
पीलीभीत : अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली व पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा थानों पर वाहनों/मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.06.2022 को 11 वाहनों(सात मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, एक पिकअप व दो चार पहिया वाहन) को माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर श्रीमान नायाब तहसीलदार बीसलपुर, अपर शासकीय अधिवक्ता एवं थानाध्यक्ष बिलसंडा की उपस्थिति में थाना बिलसंडा प्रांगण में नियमानुसार नीलामी करायी गयी । सवांददाता…
पीलीभीत : एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत बॉसुरी एवं फर्नीचर उत्पाद के निर्माण/सेवा/व्यवसाय प्रोत्साहन हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन के लिए एक कदम
पीलीभीत: सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2022-23 हेतु एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत बॉसुरी एवं फर्नीचर उत्पाद के निर्माण/सेवा/व्यवसाय प्रोत्साहन हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र पीलीभीत द्वारा रू0 02 करोड तक के बैंक द्वारा ऋण हेतु प्राप्त किया जा सकता है, परियोजना लागत 25 लाख तक का 25 प्रतिशत एवं 25 लाख से 50 लाख तक 20 प्रतिशत तथा 50 लाख से 150 लाख तक 15 प्रतिशत एवं 150 लाख से 02 करोड़ तक 10 प्रतिशत तक परियोजना लागत का…
पीलीभीत : सिंगल यूज प्लास्टि पर पूर्णतय दिनांक 01.07.2022 से प्रतिबन्धित होगी
पीलीभीत: भारत सरकार द्वारा जनमानस हेतु सिंगल यूज प्लास्टि पर पूर्णतय दिनांक 01.07.2022 से प्रतिबन्धित किया गया है। एक प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की वस्तुएॅ यथा गुब्बारे, झंडे, कैंडी, आइसक्रीम एवं ईयरबड्स, पॉली सटाइरीन को सौन्दर्यीकरण हेतु, प्लास्टिक/थर्मोकोल के प्लेट, कफ, गिलास, कटलरी आदि सामान जैसे कॉटा, मिठाई के बॉक्स को पैकिंग हेतु प्लास्टिक की शीट, सिगरेट के पैकेट की पैकेजिंग, 100 माइक्रोन से कम के पी0वी0सी0 बैनर इत्यादि। जनपद के उक्त प्रतिबन्धित उक्त सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, पॉली बैग, थैली पत्तले लचीले प्लास्टिक की फिल्म, नॉनवॉवन फैब्रिक या…
पीलीभीत : स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण के लिए आवेदन करें
पीलीभीत : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र पीलीभीत द्वारा उत्पादन क्षेत्र हेतु अधिकतम 50 लाख व सेवा क्षेत्र इकाई अधिकतम 20 लाख स्वरोजगार स्थापनार्थ हेतु ऋण बैंक द्वारा प्राप्त किया जा सकता हैं जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है एवं (क्षेत्र व श्रेणी के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक एवं 05 से 10 प्रतिशत का अंशदान) उक्त योजना हेतु न्यूनतम आयु 18 से अधिक हों, समस्त…
पीलीभीत : पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कुसुम योजना का उठाऐं लाभ
पीलीभीत : जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि पीएम कुसुम (सोलर पम्प) योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में 02 एच0पी0-डीसी एवं ए0सी0 सर्फेस मूल्य 144526 कुल अनुदान 86716, 02 एच0पी0 डीसी सबमर्सिबल मूल्य 147131 कुल अनुदान रू0 88278, 02एचपी0एसी सबमर्सिबल मूल्य 147927 कुल अनुदान रू0 88756, 03एचपी डीसी सबमर्सिबल मूल्य 194516 कुल अनुदान रू0 116710, 03एचपी एसी सबमर्सिबल मूल्य 193460 कुल अनुदान रू0 116076, 05 एच0पी0 ए0सी0 सबमर्सिबल मूल्य 273137 कुल अनुदान रू0 163882, 7.5 एच0पी0 ए0सी0 सबमर्सिबल मूल्य 372126 कुल अनुदान रू0 223276 एवं 10 एच0पी0 ए0सी0…
पीलीभीत : मुुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत राजकीय ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज, पीलीभीत में कोंचिग की सुविधा उपलब्ध
पीलीभीत : मुुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत राजकीय ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज, पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए/सीडीएस, जेईई, एनईईटी की कोंचिग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। उक्त कोंचिग में यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए/सीडीएस, जेईई, एनईईटी के छात्र/छात्राओं प्रशिक्षण देने हेतु योग्य शिक्षकों की आवश्यकता है। शासन द्वारा सरकार/गैर सरकारी अध्यायपकों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किये जाने वाले विषय विशेषज्ञों/वार्ताकारों/व्याख्याताओं को प्रति व्याख्यान दर रु0 2000.00 शासनादेश मे निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत मानदेय का भुगतान किया जायेगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। एक…
फर्रुखाबाद:जिले में बढ़े कंडोम के लाभार्थी कंडोम का प्रयोग, यौन रोगों से सुरक्षा-सीएमओ
फर्रुखाबाद , 24 जून -2022 मेडिकल स्टोर से लोगों के सामने कंडोम खरीदने में जिन लोगों को संकोच या हिचकिचाहट होती थी उनके लिए राहत की बात है। इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कंडोम पेटिका (कंडोम बाक्स) की व्यवस्था की गयी है। यहां से 24 घंटे कभी भी निःशुल्क कंडोम प्राप्त किया जा सकता है। इस व्यवस्था से जहां एक ओर लोगों को शर्म और संकोच का सामना नहीं करना पड़ेगा वहीं उनकी जेब भी ढीली नहीं होगी और महिलाओं को अनचाहे गर्भ से छुटकारा भी मिलेगा।जनपद के सभी…
रायबरेली : संचारी रोग नियंत्रण को लेकर चिकित्सा अधीक्षक ने की ग्राम प्रधानों के साथ बैठक
डलमऊ /रायबरेली : संचारी रोग नियंत्रण को लेकर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले महा अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डलमऊ नवीन कुमार ने डलमऊ ब्लॉक सभागार में तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में समस्त ग्राम प्रधानों को आगामी संचारी रोग नियंत्रण संबंधी कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण कार्य खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीएचसी डलमऊ में किया गया संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम प्रधानों को अभियान का नोडल बनाया गया जिसमें सभी ग्राम प्रधानों को अपनी-अपनी ग्राम…
पीलीभीत: बिजली समस्याओं को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत पूरनपुर।प्रदेश के आवाहन पर पूरनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।जिसमें व्यापारियों को बिजली सप्लाई न होने से होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए मांग की गई है।बुधवार को युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के निर्देश पर नगर के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने डिवीजन कार्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।जिसमें कहा गया कि अघोषित विद्युत कटौती,शासनादेश के अनुरूप विद्युत सप्लाई न मिलने,मेंटेनेंस का कार्य रोस्टर के अनुसार,कटौती की अवधि करने,स्मार्ट…
पीलीभीत: डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया बलिदान दिवस।
पीलीभीत पूरनपुर।गुरुबार को ब्लॉक कार्यलय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया।कार्यक्रम में मौजूद सभी को उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने बलिदान दिवस पर कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री अचलेंद्र मिश्र,विपिन सिंह,मिलाप सिंह फौजी, सुनील मिश्र,दिनेश राठौर,परमजीत सिंह पम्मा,सलीम ख़ान सहित बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीलीभीत: बिजली कटौती के विरोध पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है।इसके चलते किसान अपनी फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।इसके चलते उनको महंगा डीजल खरीद कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है।भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डिवीजन कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।गर्मी के चलते लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।वहीं बिजली की कटौती ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का…
फर्रुखाबाद:पुरुष परिवार नियोजन में निभाएं अपनी सक्रिय भूमिका समझें अपनी जिम्मेदारी-सीएमओ
फर्रूखाबाद:परिवार नियोजन सेवाओं को सही मायने में धरातल पर उतारने और समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे की अहमियत समझाने की हरसम्भव कोशिश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनवरत की जा रही है। यह तभी फलीभूत हो सकता है जब पुरुष भी खुले मन से परिवार नियोजन साधनों को अपनाने को आगे आयें और उस मानसिकता को तिलांजलि दे दें कि यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी है। इसमें जो सबसे बड़ी दिक्कत सामने आ रही है वह उस गलत अवधारणा का परिणाम है कि पुरुष नसबंदी से…
रायबरेली: एंबुलेंस में एक मां ने दिया बेटे को दिया जन्म
रायबरेली: जगतपुर थाना क्षेत्र शीतलपुर गांव में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने बुधवार सुबह एंबुलेंस मे नवजात शिशु को जन्म दिया . एंबुलेंस कर्मियो की सतर्कता से दोनों की जान बच गई. बाद में जच्चा बच्चा को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर में भर्ती करवाया गया .जहां जच्चा बच्चा दोनो सुरक्षित बताया जा रहा है. वही परिजनो ने एंबुलेंस कर्मियो को अभार जताया है. शीतलपुर निवाशी गंगा राम की पत्नी नीता देवी को बुधवार की सुबह को जोरो से प्रसव पीडा महसूस हुआ तो परिजनो ने 102नंबर एंबुलेंस को…
जौनपुर: दस्तक के पत्रकार की लिखित शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर ,कार्यवाही का दिया आदेश
जौनपुर: : बता दें कि भंडारी वार्ड के कुरचनपुर गांव में गहरी सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सीवर पाइप डालने के दौरान जगह जगह पीने की पानी की सप्लाई लाइन टूट गई थी। जिसे ठेकेदारों ने करीब पंद्रह दिनों तक बिना बनाए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था । इसके बाद कहीं और काम लगा दिया था। इस बात की शिकायत जब उसी गांव के पत्रकार पंकज कुमार मौर्य ने अपने अखबार के माध्यम से खबर कवरेज की तो ठेकेदार नाराज हो गए। ठेकेदारों को खबर करना नागवार…
जौनपुर- “सम्भव” योजना के तहत हर सोमवार को होगी जनसुनवाई:प्रदीप गिरी
शाहगंज(जौनपुर):अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निस्तारण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही “सम्भव” योजना के तहत नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में हर सोमवार को अधिशासी अधिकारी जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं। इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराके शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शाहगंज में भी जनता पेयजल, सफाई, बिजली और गृहकर, जलकर आदि से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर त्वरित निदान पा सकती है।नगर पालिका परिषद शाहगंज के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि…
बरेली – पत्नी के गुप्तांग मे बोतल डाल,दिया मामले को अंजाम
प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने पति पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी. इतना ही नहीं, महिला को धूप में मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट रख दी गईं. पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक महिला की शादी को 4 साल हो चुके हैं. महिला का आरोप है कि पति ने…
पीलीभीत में सड़क हादसा; 10 की मौत
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 की मौत हुई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम, एसपी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पिकअप के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे ये हादसा हुआ है। सीएम योगी और सपा ने हादसे पर दुख जताया है। एक्सीडेंट गजरौला थाना क्षेत्र…
