फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन. जी हाँ यूपी के जिला फर्रुखाबाद में जिला कार्यालय दस्तक मीडिया ग्रुप का उद्घाटन कल देर शाम सम्पन हुआ है. यहां से हांथीपुर , निकट पुलिस चौकी , नबाबगंज रोड फर्रुखाबाद से , दस्तक के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द दस्तक 24 , दस्तक चाणक्य अख़बार और दस्तक दृश्टिकोण ममासिक पत्रिका का संचालन होगा. आयोजन में कल कई लोग एकत्रित हुए. बता दें की यहां तय कार्यक्रम के अनुसार यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री संजय निषाद का आगमन होना था. लेकिन बीते…

फर्रुखाबाद:कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन करना हुआ सरल

फर्रुखाबाद 3 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ जिले में अधिकाधिक बालिकाओं को मिले इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। योजना के तहत जनपद की 17500 लड़कियों को अब तक लाभ मिल चुका है यह कहना है जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र का।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना में हर तबके की कन्याओं को लाभ मिले इसके लिए आवेदन करने के लिए शासन स्तर में बदलाव किया गया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को…

जौनपुर:भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

शाहगंज(जौनपुर) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों नायब तहसीलदार अमित सिंह को सौंपा।तहसील अध्यक्ष राम तीर्थ यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकारों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।कहा सरकारें किसानों की समस्या का समाधान करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने मांग किया कि गृह राज्य मंत्री अजय सिंह टेनी को…

जौनपुर:बांस की खूंटी से लटकती मिली युवक की लाश

शाहगंज(जौनपुर) तहसील अंतर्गत सरतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बांस के खूंटी से गमछे के सहारे लटकती मिली युवक की लाश सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसारक्षेत्र के मिर्जापुर रुधौली गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र दान बहादुर यादव 26 वर्षीय सोमवार प्रातः करीब 9:00 बजे घर से दुर्गा पूजा देखने की बात कह कर निकला था परंतु दोपहर तक घर वापस नहीं आया परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा था। तभी अचानक दोपहर 14:00…

जौनपुर:पांच दिन से सर्वर फेल, डाकघर में का काम ठप्प

शाहगंज(जौनपुर)सर्वर फेल होने के कारण डाकघर से भुगतान न हो पाने की वजह से लोग परेशान हैं। त्योहारी मौसम में पैसा न मिल पाने से त्योहार का उल्लास फीका पड़ रहा है।बीते 28 सितंबर से स्थानीय डाकघर का सर्वर फेल है। पांच दिन बीत जाने के बावजूद सर्वर ठीक नहीं हो सका। दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों ने सर्वर को लेकर जांच किया। उनका कहना है कि समस्या बेवसाइट से है। जिसको डाकघर का टेक्नीकल विभाग ही सही कर सकता है।नवरात्रि विजय दशमी व भरत मिलाप त्योहारों के में पैसे का…

जौनपुर:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली पुलिस ने रविवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी का पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में दर्ज मुक़दमे के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। युवक रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है। महिला का आरोप था कि…

आँवला/बरेली – सिरौली कस्बे में ताला तोड़कर की चोरी थाने से सौ मीटर की दूरी पर चोर करते रहे चोरी, सोती रही थाना सिरौली पुलिस।

आँवला – सिरौली में थाने से सौ मीटर की दूरी पर ताला तोड़कर चोर चोरी कर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामले की तहरीर दी है।सिरौली कस्बे के मोहल्ला प्यास के राकिब बेग का थाने से करीब सौ मीटर दूर गुरवा मोड़ पर स्पेलर है। रोज की तरह वह शाम को स्पेलर बंद कर घर चले गए। सुबह आकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर देखा तो गुल्लक में रखे छह हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर चोरी…

आँवला/बरेली – लाल फीता बांधकर पर्यावरण को बचाने का लिया गया संकल्प।

आँवला – प्राथमिक विद्यालय बसेला ,दातागंज बदायूँ में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री पवन भारती द्वारा सभी छात्रों , ग्राम वासियों को मिशन शिक्षण संवाद के द्वारा चलाई जा रही पहल रेड टेप मूवमेंट का आयोजन किया गया। रेड टेप मूवमेंट के तहत छोटे बड़े पौधों पर लाल टेप या धागा बांधकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व सभी पौधों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस प्रयास से बच्चो और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता , पर्यावरण मित्र की भावना, देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।ये मिशन ट्विटर ,फ़ेसबुक…

पीलीभीत :पंडित करुणा शंकर कृष्णा देवी एजुकेशन एकेडमी में आज गांधी जी व शास्त्री जी का की जयंती का आयोजन किया गया।

पूरनपुर पंडित करुणा शंकर कृष्णा देवी एजुकेशन एकेडमी में आज गांधी जी व शास्त्री जी का की जयंती का आयोजन किया गया,विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर गांधीजी व शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का आवाहन किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मैडल पहना कर सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में आकाश शुक्ला,अनुज शुक्ला,प्रधुम्न, महेश्वर दयाल प्रिंसीशर्मा, कोमल ,रजनी, आकांक्षा नीतू मिश्रा नीरज आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।।

पीलीभीत :उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला एवं नगर पंचायत कलीनगर के अधिशासी लेखराज भारती ब चेयरमैन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला

पीलीभीत कलीनगर।कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे लोगों में खलबली मच गई।अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।अन्य कई जरूरी दिशानिर्देश लोगों को दिए गए।इसको लेकर हड़कंप मचा रहासोमवार को कलीनगर उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला एवं नगर पंचायत कलीनगर के अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती व चेयरमैन ताहिर खान की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इसको लेकर लोगों में खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।जेसीबी के माध्यम से सडको पर वनी दुकाने व मकानों के सामने बनी हुई सीढ़ियों को जेसीबी से तोड…

जौनपुर:पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 421वाँ दिन

जौनपुर: सत्याग्रह आन्दोलन के 421वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त  ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में आशुतोष अस्थाना, बिहारी लाल यादव, श्री नाथ मोदनवाल, ओम प्रकाश यादव, प्रेम…

पीलीभीत :- थाना गजरौला पुलिस ने एक व्यक्ति को 01 अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार ।

पीलीभीत :- आज दिनांक 03.10.22 को उ0नि0 प्रवीण कुमार द्वारा मय हमराहीयानों के अभियुक्त होरीलाल पुत्र प्यारेलाल नि0 ग्राम सुहास थाना गजरौला जनपद पीलीभीत को 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ बाहद ग्राम पंडरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से हुई बरामदगी के संबंध में थाना गजरौला पर अभियुक्त होरीलाल पुत्र प्यारेलाल नि0 ग्राम सुहास थाना गजरौला जनपद पीलीभीत के विरुद्ध मु0अ0सं0 403/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त होरीलाल उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

पीलीभीत :घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर।घर में घुसकर पत्थरबाजी कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव नबदिया सुखदासपुर निवासी रामरतन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगो से चुनावी रंजिश चल रही है।रविवार को गांव के ही दो दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर पत्थर फैंके आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ।विरोध पर मारपीट की।आरोप है कि प्रधानी…

पीलीभीत : नाबालिग से दुष्कर्म,युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि घटना 9 महीने पुरानी है।उसके पति की मौत हो चुकी है।पड़ोसी गांव का रहने वाला रिस्तेदार युवक उसके घर पर आता जाता था।एक दिन परिजनों की गैरमौजूदगी में घर आए युवक ने नाबालिग को गलत नियत से पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।किशोरी ने घटना किसी को नहीं बताई।इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।उसके बावजूद उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पेट बढने पर परिजन उसको चिकित्सक के पास…

पीलीभीत :अन्नदाता किसान यूनियन ने पदों पर की नियुक्ति

पीलीभीत पूरनपुर।अन्नदाता किसान यूनियन के मंडल महासचिव सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जगतार सिंह को कलीनगर तहसील सचिव,नसीब सिंह को कलीनगर तहसील के सह संगठन मंत्री,मनजीत सिंह को कलीनगर युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष,चंद्र सिंह को कलीनगर युवा मोर्चा का तहसील सचिव के पदो पर नियुक्त किया गया है।सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर नियुक्ती पत्र देकर उनका स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा है कि अन्नदाता किसान यूनियन ने जो भरोसा जताया है।वह इस पर पूरा खरा उतरेंगे।किसानों के हक में…

आँवला/बरेली – लगातार पांचवीं बार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने मगन मूर्ति पाण्डेय।

2अक्टूबर से आदर्श रामलीला का शुभारंभ हुआ आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम सोना में आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष का चुनाव हुआ , सभी सदस्यों की उपस्थिति में मगनमूर्ति पाण्डेय को अध्यक्ष चुना गया , बही हरप्रसाद पाण्डेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया ,आपको बता दे कि अध्यक्ष बनने के बाद श्री पाण्डेय जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर सहयोग की अपील की ,और व्यास आचार्य श्री शिवदत्त शर्मा ने विधिवत पूजन कराकर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया, ग्राम प्रधान पुत्र अशोक पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, प्रशांत…

पीलीभीत :राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगता एवं प्रदर्शनी बीआरसी पर आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक जूनियर स्कूल के दो-दो छात्रों ने प्रतिभाग किया।

पूरनपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित एवं खण्ड शिक्षाधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में पंद्रह संकुलों के 200 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रदर्शनी के अलग-अलग संकुलों के बच्चों ने प्रदर्शनी स्टाल लगाकर सजाए। मुख्य अतिथि आशुतोष दीक्षित, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य की ओर से डायट मेंटर वीरेन्द्र…

फर्रुखाबाद: कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

फर्रुखाबाद, 03 अक्टूबर 2022 को निर्वल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद में प्रथम आगमन पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर एक शोक सभा को सम्बोधित भी करेंगे। कल कानपुर नगर के नरबल तहसील के गाँव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से निषाद समाज के लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गयी तथा काफी लोग घायल हुए। जिसकी सूचना निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने दी।

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर कुष्ठ मुक्त रोगियों को दी गई सेल्फ केयर किट मिठाई और फल

फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022 महात्मा गांधी की जयंती पर पांचाल घाट स्थित कुष्ठ मुक्त आश्रम पर कुष्ठ मुक्त रोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेल्फ केयर किट (बीटाडीन लोसन, ट्यूब व बैंडेज) मिठाई और फल का वितरण जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ हनी मल्होत्रा ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी को पुष्प माला अर्पित करते हुए कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने की शपथ ली । जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ हनी मल्होत्रा ने कुष्ठ रोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के…

औरैया :एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म

औरेया (बिधुना ) ब्लाक के अंतर्गत ग्राम डगरुआपुर निवासी चंद्रशेखर पत्नी ममता देवी उम्र 23 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी परिजनों ने टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी बिधुना की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 eg 1036 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से पीड़ित ममता देवी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधुना की तरफ चलने लगे। रास्ते में ममता को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट शंकर सिंह ने एंबुलेंस को साइड…