जिला स्तरीय ओपन महिला/पुरूष क्राॅस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के सम्बन्ध में।
खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिला प्रशासन, कासगंज के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला खेल कार्यालय, कासगंज द्वारा 15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय ओपन पुरूष/महिला क्राॅस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 6ः00 बजे स्पोट्र्स स्टेडियम फरीदनगर,सोरों, कासगंज में कराया जायेगा। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ के मानकानुसार आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जायेगें।
अतः उक्त प्रतियोगिता में जनपद कासगंज के इच्छुक खिलाड़ी समय से पहुँच कर प्रतिभाग कर सकते है। खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में चयनित खिलाडियों के सम्बन्ध में।
जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 13.08.2026 को स्पोट्र्स स्टेडियम सोरों, कासगंज में कराया गया। जिसमें पुरूष वर्ग में बैडमिन्टन-01, कुश्ती-01, क्रिकेट-02, कबड्डी-02 एवं खो खो-09 तथा महिला वर्ग में खो खो-01 सहित कुल 16 अधिकारी/कर्मचारियों ने जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग किया।
कासगंज :15अगस्त के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन सुबह 6बजे स्पोर्ट स्टेडियम कासगंज में किया जाएगा
