सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो , क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड,

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2 गोल करके यह उपलब्धि हासिल की. टीम ने यह मुकाबला 2-1 से जीता. रोनाल्डो के 111 गोल हो गए हैं. उन्होंने ईरान के अली देई काे पीछे छोड़ा. उनके नाम 109 गोल का रिकॉर्ड था. अन्य कोई फुटबॉल खिलाड़ी 100 गोल के आंकड़े तक नहीं पहुंच…

भारत क पहले ऐसे अधिकारी है सुहास जिसने लिया पैरालंपिक में हिस्सा ,जर्मनी के निकलस को दी मात

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स से भारत के लिए गुरुवार सुबह अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ऋतु सुहास ने टोक्यो पैरालंपिक में अपने सफर का आगाज शानदार जीत के साथ किया है. सुहास ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में जर्मनी के जन निकलस को बेहद आसानी से मात देकर अगले दौर में जगह बना ली है.सुहास के लिए निकलस की चुनौती बेहद आसान रही. पहले सेट में हालांकि निकलस ने सुहास को थोड़ी चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन सुहास 21-9 से बाजी…

खतरनाक गेंदबाजी करने वाले डेल स्टेन ने लिया संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी सभी से साझा की. डेल स्टेन ने अपनी पोस्ट पर लिया कि 20 साल की ट्रेनिंग, मैच, यात्राएं, जीत, हार, भाईचारा, खुशियां. बहुत सी यादें हैं कहने के लिए. बहुत सी खुशियां हैं कहने के लिए. आज मैं आधिकारिक तौर पर उस खेल से संन्यास ले रहा हूं, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं.…

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान रिषभ पंत ही रहेंगे

आईपीएल 2021 का दूसरा फेज शुरू होने में अब मात्र 20 दिन का ही समय शेष रह गया है. टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं, बाकी टीमें भी अपनी अपनी प्‍लानिंग तैयार कर रही हैं. वहीं जो टीमें पहले ही यूएई पहुंच चुकी हैं, वे मैदान पर उतरकर प्रेक्‍टिस शुरू कर चुकी हैं. आईपीएल 2020 की उप विजेता रही टीम दिल्‍ली कैपिटल्‍स भी यूएई में ही है. लेकिन इस टीम की जब भी बात आती है तो सबसे पहले यही सवाल उठता है कि इस टीम की कमान इस बार किसके…

भारतीय एथलीट्स की पेंटिंग दीवारों पर बनाई गई, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मधुबन चौके स्थित मेट्रो पिलर पर बनाई भारतीय एथलीट्स की पेंटिंग

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मधुबन चौक के पास मेट्रो पिलर व दीवारों पर टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय ऐथलीट्स के सम्मान में बनाई गई तस्वीरों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि, उत्तरी दिल्ली नगर निगम फंड के अभाव में भी इस प्रकार के सराहनीय कार्य कर रही है। इस प्रकार की पेंटिंग का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, जन जागरूकता फैलाना व हमारे महान शूरवीरों तथा ओलंपिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने बताया कि, इससे हमारे…

क्वींसलैंड करेगा भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच सीरीज की मेजबानीे

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि भारत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच होने वाली सभी प्रारूपों की सीरीज की मेजबानी क्वींसलैंड करेगा।लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन तथा न्यू साउथ वेल्स विक्टोरिया सीमाओं के बन्द होने के कारण यह फैसला लिया गया है।19 सितंबर से सात मैचों की सीरीज शुरु होनी है, जिसमें तीन वनडे, एक टेस्ट मैच तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस पूरी सीरीज को क्वींसलैंड में शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया…

टोक्यो पैरालंपिक में शामिल सभी एथलीटों को ‘गोल्डन बॉय’ नीरज ने दी बधाई,

टोक्यो ओलंपिक के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पैरालंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी हैं. नीरज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सभी से टोक्यो पैरालंपिक के दौरान अपने पैरा-एथलीटों को प्यार और समर्थन देने की बात कही हैं. साथ ही नीरज ने एक अन्य ट्वीट में कल F-64 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल को भी बधाई दी है. उन्होंने जेवलीन थ्रो की F46 कैटेगरी में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर को…

टोक्यो पैरालंपिक में विनोद कुमार से क्यों छिना जीता हुआ कांस्य पदक, जानें वजह

टोक्‍यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में सोमवार को भारत को बड़ा झटका लगा है. इसी बीच टूर्नामेंट से एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारत के हाथ से एक ब्रॉन्ज पदक छिन गया है. चक्‍का फेंक में विनोद कुमार ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था, लेकिन अब उनका मेडल होल्‍ड पर रख दिया गया उन्‍होंने विकार के क्लालिफिकेशन निरीक्षण में ‘अयोग्य’ पाए जाने के बाद पुरुषों की एफ52 चक्‍का फेंक स्पर्धा का मेडल गंवा दिया है. टोक्यो पैरालंपिक के तकनीकी प्रतिनिधि ने यह फैसला किया कि विनोद कुमार डिस्कस थ्रो (F52…

कई सालों से चल रहे थे भारतीय टीम से बाहर स्टुअर्ट बिन्नी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान,

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बिन्नी ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेले। बिन्नी साल 2015 में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में खेला था और इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे।स्टुअर्ट बिन्नी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से किया था। वनडे…

योगेश ने पैरालम्पिक में एफ56 वर्ग में जीता रजत पदक

भारत के योगेश काथुनिया ने यहां जारी टोक्यो पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में रजत पदक जीता। योगेश ने फाइनल में 44.38 मीटर का थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राजील के सांतोस डोए क्लाउडिने बतिस्ता ने 45.59 मीटर का थ्रो कर नया पैरालम्पिक रिकॉर्ड बनाया स्वर्ण पदक जीता। क्यूबा के लियोनार्ड एलांडाना डियाज ने 43.36 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। 24 वर्षीय योगेश एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थे लेकिन बतिस्ता ने अपने पहले थ्रो में 44.57 का…

गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बनी अवनि, 2 घंटे में जीता 4 मेडल

आपने दिन बनते तो सुना होगा. लेकिन अगर उसे देखना है तो टोक्यो पैरालिंपिक्स (Tokyo Paralympics) में सोमवार को सुबह मिली भारत की कामयाबी को देखिए. जन्माष्टमी के दिन टोक्यो में भारत का झंडा बुलंद दिखा. निशानेबाजी से लेकर भाला चलाने तक में भारतीय पारा एथलीटों ने अपना परचम लहराया. तिरंगे का मान इतना रखा कि अभी सिर्फ 6 दिन ही हुए हैं लेकिन भारत की झोली में 7 मेडल गिर चुके हैं. इनमें 4 मेडल भारत ने सोमवार को सिर्फ 2 घंटे के अंतराल में खेले तीन खेलों में…

इंग्लिश दिग्गज को है बस इन 2 भारतीय बल्लेबाजों से डर

इंग्लिश दिग्गज को है बस इन 2 भारतीय बल्लेबाजों सेभारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में 78 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं और वह अभी इंग्लैंड के स्कोर से 139 रन पीछे हैं। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये है कि खराब फॉर्म में…

टोक्यो में फिर लहराएगा तिरंगा, गोल्ड मेडल एक कदम दूर भाविना पटेल,

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वो पैरालिंपिक के फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला बन गईं। ये कामयाबी उन्होंने चीन की पैडलर झांग मियाओ को सेमीफाइनल में 7-11, 11-7, 11-4, 9-11,11-8 से हराकर हासिल की। भविना अब बस गोल्ड मेडल जीतने से एक मात्र एक जीत दूर हैं। फाइनल में अब भविना का सामना चीन की ही एक और खिलाड़ी और वर्ल्ड-1 झोउ यिंग से होगा। फाइनल मुकाबला 29 अगस्त को सुबह 7:15 बजे से होगा। भाविना पटेल का ये पहला ही…

IND vs ENG 2021: तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

नौ दिनों के लंबे ब्रेक के बाद, जिसने दोनों टीमों को अपनी बैटरी रिचार्ज करने में मदद की है, भारत और इंग्लैंड बुधवार, 25 अगस्त से शुरू हो रहे हेडिंग्ले, लीड्स में पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट में आमने-सामने हैं। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव की भारत की नई बल्लेबाजी जोड़ी अब क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद चयन के लिए उपलब्ध है, लेकिन मेहमान टीम अपने विजेता संयोजन पर टिके रहना चाहती है और बहुत अधिक बदलाव नहीं करना चाहती है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए…

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अर्जुन तेंदुलकर ऐसे कर रहे आईपीएल की तैयारी

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जोरशोर से आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं. आईपीएल में मैच खेलने मौका मिल सके इसके लिए वह स्पेशल टिप्स ले रहे हैं. आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियन टीम का हिस्सा हैं. उन्हें इस बार आईपीएल के लिए मुंबई ने 20 लाख बेस प्राइस पर खरीदा था. अभी तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल सका है. आईपीएल जो अप्रैल में शुरू हुआ था, वह कोरोना के केस बढ़ने दिल्ली में बायो बबल फूटने के कारण आईपीएल बीच में…

Ind vs Eng: भारत पर पलटवार के लिए किस Playing XI के साथ उतरेगा इंग्लैंड? 2 बदलाव तय

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया पर पलटवार करना चाहेगी. इंग्लैंड की टीम के शीर्ष बल्लेबाज इस सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे हैं. दूसरी ओर टीम को तेज गेंदबाजों को कमी खल रही है. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स बाहर हो गए थे जबकि पहले टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और दूसरे टेस्ट में मार्क वुड चोटिल हो गए. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव तय दिख…

फीबा एशिया कप : सऊदी अरब ने फिलीस्तीन को हराया, भारत फाइनल में पहुंचा

सऊदी अरब ने रविवार को फीबा एशिया कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट ग्रुप-एच में फिलिस्तीन को 96-72 से हरा दिया। इससे भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि इस साऊदी टीम की जीत ने भारत को जुलाई 2022 में जकार्ता में निर्धारित फाइनल के लिए क्वालीफाई करा दिया। भारत, जिसे शुक्रवार को अपने पहले मैच में सउदी से 80-61 से हार का सामना करना पड़ा, ने शनिवार को एक थ्रिलर में फिलिस्तीन को 79-77 से हराया था फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए मेजबानों को फिलिस्तीन को हराने या…

आजकल के बॉलर क्यों नहीं कर पा रहे 150-160 की रफ्तार से बॉलिंग ? शॉन टेट ने दिया जवाब

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट को हाल में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है। सबसे तेज गति से गेंद फेंकने को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले टेट ने हाल के समय में मौजूदा तेज गेंदबाजों द्वारा 150 किमी या उससे ज्यादा की गति से गेंदबाजी करने में हो रही परेशानी के बारे में जिक्र किया है। टेट ने बताया कि क्यों मौजूदा समय के तेज गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदों को नहीं फेंक पा रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज…

IPL 2021 : राजस्‍थान रॉयल्‍स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी बाहर, जानिए किसकी हुई एंट्री

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण अब एक महीने से भी कम दूर रह गया है. ऐसे में अब टीमें जहां एक ओर यूएई के लिए रवाना हो रही हैं, वहीं ये भी साफ होने लगा है कि कौन कौन से खिलाड़ी इस सीजन में खेलने वाले हैं कौन से नहीं. इस बीच आईपीएल की पहली चैंपियन रही राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम को बड़ा झटका लगा है. पता चला है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स के विकेटकीपर बल्‍लेबजा जोस बटलर ने आईपीएल के बाकी मैचों के लिए मना कर दिया है. उन्‍होंने आईपीएल में…

साउदर्न ब्रेव ने जीता पहला मेन्स हंड्रेड खिताब, पॉल स्टर्लिंग ने खेली शानदार पारी

 पॉल स्टर्लिंग की 36 गेंदों में 61 रन की पारी के चलते जिससे सदर्न ब्रेव ने लॉर्ड्स में बर्मिंघम फीनिक्स पर 32 रन की जीत के साथ द हंड्रेड का पहला पुरुष खिताब अपने नाम कर लिया जीता। पॉल ने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए। प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय साबित हुए 100 गेंदों के नए प्रारूप में एक महीने के रोमांच के बाद, पुरुषों के फाइनल में वह रोमांच देखने को नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। सदर्न ब्रेव ने अपनी 100 गेंदों की पारी के साथ 168-5 रन बनाए,…