धोनी की नियुक्ति अच्छी खबर, उम्मीद करता हूं शास्त्री से टकराव नहीं होगा : गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है धोनी का रणनीति टीम चयन को लेकर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ टकराव नहीं होगा। भारत ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इस दौरान उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए धोनी को मेंटर बनाने की भी घोषणा की। गावस्कर ने…

तेज गेंदबाजों पर फैसला हम कुछ दिनों में लेंगे : रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बुधवार को कहा कि वे अगले कुछ दिनों में फैसला करेंगे कि क्या तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ओली रॉबिंसन शुक्रवार को मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट में खेलने के लिए फिट हैं या नहीं। एंडरसन रॉबिन्सन दोनों के पास सोमवार को द ओवल में इंग्लैंड की 157 रन की हार के दौरान कुल मिलाकर 96.3 ओवर की गेंदबाजी के कार्यभार से जल्दी उबरने के लिए सीमित समय है। रूट ने एक वर्चुअल बातचीत में कहा, एंडरसन रॉबिन्सन पर जानकारी हम अगले कुछ दिनों…

अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच रद्द करेगा ऑस्ट्रेलिया, तालिबान का ये फैसला है वजह

अफगानिस्तान की नव-स्थापित तालिबान सरकार ने हाल ही में महिलाओं के खेलने पर प्रतिबंध लगाया है जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। अब इस प्रतिबंध के बाद ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पुरुष टीम के बीच होने वाला टेस्ट रद्द होता दिखाई दे रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को जारी एक बयान में पुष्टि की कि अगर महिलाओं के खेल पर तालिबान के विचारों की खबरें सच होती हैं तो वह 27 नवंबर से होबार्ट में होने वाले टेस्ट को आगे नहीं बढ़ा पाएगा। बयान में कहा गया है कि विश्व स्तर…

बीसीसीआई ने धोनी को भारत की टी20 विश्व कप टीम का मार्गदर्शक बनाया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी गयी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) नियुक्त करके सभी को हैरान कर दिया। धोनी (40 वर्ष) ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिये अंतिम मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम न्यूजीलैंड से हार गयी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम…

टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उस पर गर्व है : कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद कहा कि टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उस पर उन्हें गर्व है। भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। कोहली ने कहा, मुझे बहुत गर्व हो रहा है जिस तरह टीम ने प्रदर्शन किया है, विशेषकर सुबह के सत्र में। अपनी कप्तानी में मेरे लिए यह शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शन में से एक है। कोहली…

BCCI के इस बड़े टूर्नामेंट में उतरने से पहले बंट गया बिहार, क्रिकेट टीम को लेकर छिड़ी तकरार

बिहार (Bihar) में क्रिकेट का ताजा हाल गली-मोहल्ले वाले मैचों की तरह है. जैसे गलियों में खेलते वक्त तेरी टीम, मेरी टीम की लड़ाई होती है. ठीक वैसे ही इन दिनों बिहार भी लड़ रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या BCCI के घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार की अंडर-19 टीम तैयार हो पाएगी? ये संशय इसलिए है क्योंकि बीते कुछ हफ्तों में बिहार की दो टीम देखने को मिली है. ये ठीक वैसा ही जैसे एक म्यान में दो तलवार. और, ये सारा झोल…

आईपीएल में इन बल्लेबाजों ने किया है सबसे अधिक ऑरेंज कैप पर कब्जा

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है. आईपीएल का पिछला सीजन भी यूएई में ही खेला गया था. आगामी मुकाबलों के लिए लगभग सभी टीमों के कुछ खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चूके हैं. आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के पिछले सीजन में कई ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अपना धमाल मचाया था। आइए हम आपको बताते हैं कि पिछले सीजन में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाले…

कुछ पुलिस वाले और स्वास्थ्य कर्मी अर्जेंटीना के 4 खिलाड़ियों को पकड़ने मैदान में घुसे, ब्राजील से चल रहा मैच रद्द

फुटबॉल मैच के दौरान घटनाएं घटती रहती है. लेकिन, ये घटना थोड़ी अलग है. यहां 4 खिलाड़ियों को पकड़ने लाइव मैच में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मैदान पर आ धमकती हैं. इसके चलते मैच को रद्द भी करना पड़ता है. जी हां, ये घटना घटी रविवार की रात, जब ब्राजील (Brazil) और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच चल रहे मुकाबले में मैदान पर अचानक से कुछ पुलिसवाले और स्वास्थ्य कर्मी आ गए. जिन चार खिलाड़ियों को धर दबोचने वो मैदान पर पहुंचे वो सभी अर्जेंटीना के हैं. उनके नाम…

मेगा इवेंट में पदक हासिल करना बहुत बड़ी बात है : कृष्णा नागर

टोक्यो पैरालिंपिक में रविवार को पुरुष एकल एसएल6 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने कहा कि मेगा इवेंट में पदक हासिल करना बहुत बड़ी बात है। पैरालंपिक में पदक जीतकर वह खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।नगर ने ब्रॉडकास्टर्स यूरोस्पोर्ट पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा,टोक्यो में, पैरालिंपिक में पदक प्राप्त करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हमने पहले ही वादा किया था कि हम पैरालिंपिक से पांच-छह पदक प्राप्त करेंगे। हमें चार पदक मिले। कुछ प्रदर्शनों…

चौथे दिन भी हुआ खेल खत्‍म,आइये जानते है टीम इंडिया से कितना पीछे चल रहा इंग्लैंड

भारत इंग्‍लैंड के बीच चौथा टेस्‍ट मैच द ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. आज चौथे दिन का खेल अब खत्‍म हो गया है. टीम इंडिया की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्‍लैंड ने आज बिना कोई भी विकेट खोए हुए 77 रन बना लिए हैं. जब चौथे दिन का खेल खत्‍म हुआ, उस वक्‍त तक टीम के सलामी बल्‍लेबाज रोरी बर्स्‍न 31 रन हसीब हमीद 43 रन बना कर क्रीज पर टिके हुए हैं. हालांकि टीम को अभी भी जीत के लिए 291…

मनिका के राष्ट्रीय कोच पर लगाए आरोपों के समय पर टीटीएफआई ने सवाल उठाए

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा के राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ उन्हें इस साल मार्च में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट का मुकाबला हारने के लिए प्रभाव डालने की कोशिशों के आरोपों के समय पर सवाल उठाए हैं।टीटीएफआई का कहना है कि मनिका पांच महीनों तक इस मामले पर क्यों खामोश रहीं अनुशासनहीनता की वजह से कारण बताओ नोटिस के बाद उन्होंने यह आरोप लगाए। मनिका ने टोक्यो ओलंपिक में तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। लेकिन उन्हें…

IPLसे पहले ही किया हल्ला बोल,राजस्थान रॉयल्स को अपनी पसंद पर होगा नाज, टीम के नए गेंदबाज ने उधेड़ी श्रीलंकाई टीम की बखिया

साउथ अफ्रीका (South Africa) ने शनिवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 67 रनों से हरा दिया. इसी जीत से राजस्थान रॉयल्स को बेहद खुशी मिलेगी क्योंकि साउथ अफ्रीका की जीत का जो स्टार रहा है उसका राजस्थान रॉयल्स से हाल ही में नाता जुड़ा है. साउथ अफ्रीका की इस मैच के जीत के हीरो रहे स्पिनर तबरेज शम्सी(Tabrez Shamshi). शम्सी ने पांच विकेट ले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. उन्होंने 7.4 ओवरों में 49 रन देकर…

शुछिंग बने चीन के पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी

टोक्योपैरालंपिक अंतिम चरण में जारी है। चीनी विकलांग प्रतिनिधि मंडल शक्तिशाली प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। उल्लेखनीय बात है कि दो दिन के पहले इतिहास में चीनी पैरालंपिक खिलाड़ियों द्वारा हासिल स्वर्ण पदकों की संख्या 500 के पार हो गयी। शानदार उपलब्धियों के पीछे शुछिंग नामक विकलांग तैराक का योगदान भी था। उन्होंने पेइचिंग,लंदन रियो तीन पैरालंपिक में भाग लेकर चीन को 10 स्वर्ण पदक दिलाये थे 12 बार विश्व रिकार्ड तोड़ा था। वे पैरालंपिक की तैराकी में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले चीनी खिलाड़ी भी…

पैरालम्पिक्स मे भारतीय तीरंदाज हरविंदर ने जीता कांस्य पदक

तीरंदाज हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में शुक्रवार को कोरिया के किम मिन सू को शूट ऑफ में 6-5 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया और इन खेलों में तीरंदाजी में कोई पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। तीरंदाज हरविंदर पुरुष रिकर्व सेमीफाइनल में अमेरिका के के माथेर से 4-6 से हार गए थे जिसके बाद उन्हें कोरियाई तीरंदाज के खिलाफ कांस्य पदक मैच के लिए उतरना पड़ा। हरविंदर इस मुकाबले में 5-3 की बढ़त बनाने के बाद पांचवां सेट 26-27 से हार गए और स्कोर 5-5 से बराबर…

डुरंड कप 2021 शुरु होने जा रहा है, 5 सितंबर से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, तैयारी पूरी

भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डुरंड कप का आयोजन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है. डुरंड कप के 130वें सीजन का आयोजन पांच सितंबर से होगा. इसके लिए तैयारी जोरों पर की जा रही है. आईएसएल की पांच फ्रेंचाइजी आई-लीग की तीन टीमें इस साल डुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए 16 टीमों में शामिल होंगी. यह टूर्नामेंट का 130 वां संस्करण होगा, इसे अब तक दिल्ली में खेला गया था पर 2019 से इसे कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है. परंपरागत…

शूटिंग के फाइनल में पहुंची सिंहराज-मनीष की जोड़ी,बैडमिंटन में प्रमोद भगत का पदक पक्का, मनोज सरकार हारे

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उससे पहले प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया।…

देश से बाहर निकालने के प्रयास जारी है अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम को

देश से बाहर निकालने के प्रयास जारी है अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम को वे लड़कियां तालिबान से बचने के लिए अफगानिस्तान में एक जगह से दूसरी जगह छिप रही हैं। इन लड़कियों की जान को खतरा है क्योंकि इन्होंने उस खेल को चुना जिसे वे प्यार करती हैं। ये अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की सदस्य हैं। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय महिला टीम की सदस्यों, उनके परिवार के सदस्यों और फुटबॉल महासंघ के कर्मचारियों को देश के बाहर निकालने के प्रयासों को पिछले हफ्ते झटका लगा जब काबुल हवाई अड्डे…

क्‍या हो सकती है एमएस धोनी की पहले मैच में CSK की प्‍लेइंग इलेवन

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अब चंद ही दिन शेष रह गए हैं. एक बार फिर आईपीएल का रोमांच शुरू होने वाला है. 19 सितंबर से दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. इसके लिए तैयारी जोरों पर है. पहला मैच एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स यानी सीएसके रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच होना है. ये दोनों टीमें ही सबसे ज्‍यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं. सीएसके ने जहां एक ओर तीन बार खिताब जीता है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम…

चौथे टेस्‍ट में भी विराट कोहली ने कर दी बड़ी गलती, जानिए क्‍या हुआ

भारत इंग्‍लैंड के बीच चौथा टेस्‍ट मैच इस वक्‍त द ओवल में खेला जा रहा है. पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज इस वक्‍त 1-1 से बराबरी पर है. अभी भी कोई भी टीम सीरीज पर कब्‍जा जमा सकती है. चौथे टेस्‍ट में एक बार फिर भारतीय कप्‍तान विराट कोहली टॉस हार गए जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया. इस मैच के लिए टीम इंडिया में कुल दो बदलाव भी किए गए. दोनों बदलाव गेंदबाजी में ही किए गए हैं. हालांकि मैच की पहली पारी में…

न्यूजीलैंड को बांग्लादेश ने 7 विकेट से हराया

मुस्ताफिजुर रहमान (3/13) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन वह अपने संयुक्त न्यूनतम टी20 स्कोर 16.5 ओवर में 60 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 62 रन बनाकर मैच जीता। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल, कोले…