रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच आज, मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा।विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को शामिल किया जा सकता है। दिनेश कार्तिक ने अभी तक खेले 7 मैचों में 130 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से उन्होंने 61 रन बनाए हैं। वहीं, विकेट के पीछे उन्होंने कैच पकड़े हैं और 1 स्टंप भी किया है।बैटरबैटर में नीतीश राणा, रिंकू सिंह, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस को चुन सकते है। नीतीश राणा ने…

सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 रन से हरा दिया, पढ़िए रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम पर हैदराबाद को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी, लेकिन मुकेश कुमार ने वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन के सामने 5 ही रन दिए और टीम को जीत दिला दी। इससे पहले दिल्ली ने मैच में 5 गेंदों पर 3 विकेट गंवाने के बाद वापसी की। वॉशिंगटन सुंदर के थ्रो ने सेट बैटर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन ने SRH…

एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राडर्स को 49 रन से

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को 2 मैच खेल गए। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया। वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राडर्स को 49 रन से मात दी। मैच में RCB के विराट कोहली और RR के जोस बटलर पहले-पहले ओवरों में जीरो पर आउट हो गए। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम को सपोर्ट करने यलो जर्सी में कई सारे फैंस कोलकाता पहुंच गए और CSK…

मैच के बाद पंड्या ब्रदर्स ने जर्सी बदली, लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने मुकाबला 7 रन से जीता

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबला 7 रन से जीता। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन ही बना सका।मैच में पंड्या ब्रदर्स ने जर्सी बदली, नवीन उल-हक ने डाइविंग कैच लिया और 18 साल के नूर अहमद ने ड्रीम डेब्यू कर अपनी टीम को मैच जिताया। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स…

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया, पढ़िए खबर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।मैच में महेंद्र सिंह धोनी के रॉकेट थ्रो ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया। रवींद्र जडेजा कैच लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हेनरिक क्लासेन उनके सामने आ गए। मयंक मारकंडे ने बेहतरीन गूगली पर अंबाती रायडु को बोल्ड किया और महीश तीक्षणा…

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा आज सीजन का 29वां मैच

इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में आज सीजन का 29वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। चेन्नई को अब तक 5 मैच में 3 जीत और 2 हार मिली है। वहीं, हैदराबाद 5 में से 2 मैच जीता है।अब तक खेले 5 मुकाबलों में चेन्नई को 2 मैच में हार और 3 मैच में जीत मिली है। चेन्नई टेबल में राजस्थान और लखनऊ से नीचे 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। अगर…

चीयर करने पहुंची अथिया, केएल राहुल के 2 कैच छूटे

IPL-16 में बुधवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को उसी के घरेलू मैदान पर 10 रन से हराया। राजस्थान चार साल बाद अपने घर में खेल रही थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में LSG के कप्तान केएल राहुल के 2 कैच छूटे। उन्हें कुल तीन जीवनदान मिले। राहुल को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी आथिया शेट्टी स्टेडियम पहुंची थी। वहीं, राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने सीजन का दूसरा सबसे लंबा सिक्स लगाया​​​। ​मैच के ऐसे…

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में MI ने 14 रन से जीत दर्ज की

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में MI ने 14 रन से जीत दर्ज की। मुंबई के कैमरून ग्रीन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.5 ओवर में 178 रन ही बना सकी। ऐडन मार्करम ने दो फ्लाइंग कैच पकड़े। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को अपना पहला IPL विकेट मिला। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस…

लखनऊ के इकाना में खेला जाना है मैच, चार की जगह 3 मई को होगा मुकाबला,

IPL के 16वें सीजन का 46वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के शेड्यूल में बदलाव किया गया गया है। IPL प्रशासन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा है कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 4 मई को लखनऊ और चेन्नई के बीच खेले जाने वाला मैच 3 मई को ही आयोजित किया जाएगा। वहीं मैच के समय और स्थान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मैच पहले की तरह ही इकाना स्टेडियम में निर्धारित समय दोपहर साढ़े तीन बजे से ही शुरू…

आईपीएल के सुपर संडे में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन चर्चा में रहे अर्जुन तेंदुलकर

सुपर संडे 16 अप्रैल को आईपीएल में दो मैच खेले गए पहले मुक़ाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के शतक की बदौलत 185 रन बनाए, लेकिन वो मुंबई इंडियंस के तूफ़ान को नहीं थाम सके, जिसने नए कप्तान के नेतृत्व में जीत हासिल की. वहीं दूसरे मुक़ाबले में हार्दिक पांड्या की टीम ने 177 रन बनाए, लेकिन टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर की तूफ़ानी पारी से पहली बार गुजरात टाइटंस पर जीत हासिल की. लगातार तीन मैच हार चुके राजस्थान रॉयल्स की…

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। मुंबई ने 186 रन का टारगेट 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई से सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया, नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच बहस भी हुई।मुंबई इंडियंस के यंग बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को 2 सीजन के बाद…

पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज का रोमांचक मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया, LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज का रोमांचक मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में PBKS ने 19.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शुरुआत से आखिर तक लंबी पारी खेली। दूसरे एंड पर विकेट गिरते रहे, लेकिन राहुल एक एंड पर टिके रहे। उन्होंने 40 गेंद में इस सीजन की पहली फिफ्टी…

हैरी ब्रूक को 45 के स्कोर पर मिला जीवनदान, पढ़िए पूरी मैच की डिटेल

IPL में शुक्रवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में SRH ने 23 रन से जीत दर्ज की। टीम के इंग्लिश ओपनर हैरी ब्रुक ने 100 रन की नाबाद पारी खेली।KKR के खिलाड़ी आंद्रे रसेल चोटिल हो कर बाहर हो गए। वहीं, हैरी ब्रुक को 10वें ओवर में जीवनदान मिला। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में हम जानेंगे।दसवें ओवर में हैरी ब्रुक को जीवनदान मिला। ब्रुक 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दसवें…

आईपीएल के इस साल 1000 मैच पूरे हो गए, जानिए इसके बेहतरीन पल

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। आंकड़ों में आईपीएल इस साल 1000 मैच पूरे हो गए। यह पिछले 16 सालों में टेस्ट प्लेइंग नेशंस के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 1051 टी20 मैचों से कुछ ही कम है। हालांकि, IPL के 16 सीजन में अभी तक 1000 से ज्यादा खिलाड़ी खेल चुके हैं, जो इंटरनेशनल में इस दौरान उतरे 965 खिलाड़ियों से ज्यादा है।लीग में खेलने वाले दुनियाभर के टॉप प्लेयर्स इस लीग में हर साल कई रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते हैं, लेकिन फिर भी इंटरनेशनल क्रिकेट…

क्यों 200वां मैच नहीं जीत पाए कप्तान धोनी, क्या है वजह ?

डियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रन से हरा दिया। संदीप शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड किए। जोस बटलर ने राजस्थान से फिफ्टी लगाई। महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी करते हुए 200वां IPL मैच खेला। ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए और ऋतुराज गायकवाड को संदीप शर्मा की बॉल शरीर…

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा, पढ़िए रिपोर्ट

विकेटकीपर के लिए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को लिया जा सकता है। सेमसन ने राजस्थान टीम में रहकर कई बार अपने आप को प्रूव किया है। सेमसन में प्रतिभा है। पिछले सीजन सेमसन ने 17 मैच में 458 रन बनाए थे। पहले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ सैमसन ने 32 बॉल में 52 रन स्कोर किए थे। चेन्नई की पिच पर कमाल दिखा सकते है।बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे को लिया जा सकता है।यशस्वी जायसवाल टूर्नामेंट में अच्छा खेले है। अब तक 3…

पूरन-स्टोइनिस की विस्फोटक पारियों ने बेंगलुरु के हाथ से छीनी जीत, आखिरी में जीता लखनऊ

निकोलस पूरन के सीजन के सबसे तेज अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस की विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 का सबसे रोमांचक मुकाबला जीत लिया। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक विकेट से हराया।इस मैच की खासियत यह रही कि आखिरी बॉल तक किसी को पता नहीं था कि कौन जीत रहा है। मैच का आखिरी ओवर नाटकीय रहा। इसमें लखनऊ को 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन हर्षल पटेल की गेंदबाजी ने सुपरजायंट्स के बल्लेबाजों को आखिरी बॉल तक बांधे रखा।213 रन का टारगेट…

IPL-2023 के दूसरे सुपर संडे का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में IPL-2023 के दूसरे सुपर संडे का दूसरा मुकाबला खेला गया, सस्पेंस भरे इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता।मैच कभी पंजाब के पक्ष में जाता दिखा, तो कभी हैदराबाद की तरफ। थ्रिलर भरे इस मुकाबले में कई ऐसे मोमेंट्स आए। जिसे देखकर कुछ फैंस रोमांचित हो उठे, तो कुछ ने माथा पकड़ लिया।हैदराबाद ने टॉस जीता और गेंदबाजी को चुना। पंजाब से ओपन करने आए शिखर धवन शुरुआती ओवर्स में असहज दिखे। उन्होंने कुछ गलतियां भी कीं, लेकिन हैदराबादी इन गलतियों…

महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर फिर साथ दिखे वानखेड़े में, मचाया धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 16वें सीजन का पहला एल-क्लासिको चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया। टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घरेलू ग्राउंड पर 7 विकेट से हराया। CSK के अजिंक्य रहाणे ने टूर्नामेंट की फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई। वहीं रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लेकर मुंबई के बैटर्स को रन बनाने से रोका। जडेजा ने अपनी ही बॉलिंग पर शानदार कैच लिया। वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर फिर साथ आए। सूर्यकुमार यादव धोनी के बेहतरीन रिव्यू के बाद आउट हुए। मैच के ऐसे ही…

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, पढ़िए खबर

लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने होम ग्राउंड पर इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में दूसरी जीत दर्ज की है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। यह लखनऊ की हैदराबाद पर लीग में ओवरऑल दूसरी जीत भी है। दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही लखनऊ ने जीते हैं। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। 122 रनों का टारगेट लखनऊ ने…