रिंकू सिंह की सगाई! समाजवादी पार्टी की सांसद के साथ लेंगे 7 फेरे ?

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं. रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की बात चल रही है. रिंकू सिंह से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल है. सगाई की इस खबर पर रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है. प्रिया सरोज के पिता ने कहा कि जब सगाई होगी, तब इसकी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने खबर का खंडन नहीं किया है लेकिन कहा है कि रिंकू सिंह की तरफ से शादी का प्रस्ताव आया है जिसपर हम विचार कर…

धड़कनें बढ़ी, चयनकर्ता करेंगे 15 सदस्यीय टीम का ऐलान ?

भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद अहम होने वाला है. कप्तान रोहित शर्मा और अजीत अगरकर चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली शुरुआती टीम का ऐलान आज कर सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति आज मुंबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करने के लिए बैठक करेगी. चयनकर्ताओं की बैठक के बाद रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर मुंबई में मीडिया से बात करेंगे. रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट में…

कौन हैं सितांशु कोटक , जिन्हें बीसीसीआई ने आनन-फानन में बनाया बैटिंग कोच ?

भारतीय बल्लेबाजों की लचर बैटिंग को देखते हुए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए बैटिंग कोच को नियुक्त किया है. सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को हेड कोच गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में जोड़ा गया है. टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर हैं जबकि अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट असिस्टेंट कोच की भूमिका में हैं. मोर्ने मोर्कल गेंदबाजी कोच हैं वहीं टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच हैं. भारतीय बोर्ड ने सितांशु…

टीम इंडिया में होगी बैटिंग कोच की एंट्री ?

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित भारत के कई नामी गिरामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से फ्लॉप रहे. नतीजतन टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय टीम की लचर बल्लेबाजी से चिंतित है. बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए नया बैटिंग कोच नियुक्त कर सकती है. यह बैटिंग कोच भारत का कोई दिग्गज क्रिकेटर हो सकता है. जिसके नाम पर जल्द ही मुहर लग सकती है. हालांकि भारतीय बोर्ड की ओर से भी तक…

21 साल की उम्र में छोड़ा था क्रिकेट अब बने BCCI सचिव, कौन हैं देवजीत सैकिया ?

जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से इस बात की चर्चा थी कि बीसीसीआई का अगला सचिव कौन होगा. देवजीत सैकिया को रविवार 12 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया सचिव निर्विरोध चुना गया. असम के लिए रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके सैकिया पेशे से वकील हैं. बीसीसीआई को सेवा देने से पहले असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के रूप में देवजीत काम कर चुके हैं. 55 साल के सैकिया 1 दिसंबर 2024 को ICC का कार्यभार संभालने वाले जय शाह…

पूर्व भारतीय खिलाडी मनोज तिवारी ने भारत के हेड कोच गौतम गंभीर को कहा पाखंडी ?

गौतम गंभीर को झूठा और पाखंडी कहने वाले मनोज तिवारी को हर्षित राणा और नीतीश राणा ने आड़े हाथों लिया है. हर्षित और नीतीश ने एक सुर में कहा कि किसी की आलोचना फैक्ट्स के आधार पर होनी चाहिए ना कि निजी असुरक्षा की वजह से किसी को भला बुरा कहना चाहिए.मनोज तिवारी ने कहा कि गौतम गंभीर जो कहते हैं वो करते नहीं हैं. पूरा क्रेडिट खुद लेकर चले जाते हैं. केकेआर को दो बार आईपीएल चैंपियन क्या सिर्फ गौतम गंभीर ने बनाए हैं. लेकिन श्रेय कौन ले जाता…

जसप्रीत बुमराह से झगड़े के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर की अक्ल आई ठिकाने ?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टेस्ट डेब्यू करने वाले 19 साल के सैम कोस्टांस के करियर की शुरुआत हंगामेदार रही. पहले मैच में दिग्गज विराट कोहली के साथ वो विवाद में पड़ गए जबकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह से उनकी बहस हो गई. अपनी इस हरकत के बाद सैम को पछतावा है और उन्होंने कहा कि अगली बार ऐसा हुआ तो कुछ भी नहीं बोलूंगा. ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोस्टांस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह से हुई झड़प पर खेद जताते हुए…

सीएम योगी ने क्रिकेटरों को दी नई सौगात, क्या है खास खबर

यूपी भारत में क्रिकेट के सबसे बड़े केद्रों में से एक रहा है। राज्य में पहले से ही कानपुर और लखनऊ में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्रीय योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि गोरखपुर में एक नया स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, वाराणसी में नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिमय का निर्माण कार्य तेजी पर है। योगी आदित्यनाथ ने 3 जनवरी को गोरखपुर में बने पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। गोरखपुर के राप्तीनगर में इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण होना माना…

मुझे लगता है कि वह अगले कप्तान होंगे’, गावस्कर ने बताया टेस्ट में कौन होगा रोहित का उत्तराधिकारी

जसप्रीत बुमराह की टीम की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अनुमान लगाया कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह तेज गेंदबाज रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करेगा। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में 32 विकेट लिये। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बुमराह की कप्तान में टीम ने पर्थ में खेले गये इस श्रृंखला के शुरुआती मैच में जीत दर्ज की थी। गावस्कर ने ‘चैनल 7’ से कहा, ‘वह (बुमराह)…

तलाक की अफवाहों के बीच धनश्री वर्मा हुईं इमोशनल ?

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. दोनों के बीच तलाक की अफवाहें सुर्खियों में है. चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है. सोशल मीडिया पर धनश्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच धनश्री वर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करार जवाब दिया है.धनश्री ने कहा है कि मुझे उन लोगों को सफाई देने की जरूरत नहीं है जो बिना कुछ जाने समझे अफवाह फैला रहे…

4 ओवर में 93 रन टूट गए सारे रिकॉर्ड, इंटरनेशनल मैच में स्कूल क्रिकेट वाली कुटाई ?

4 ओवर के स्पेल में 93 रन. यानी तकरीबन हर गेंद पर बाउंड्री. किसी भी गेंदबाज के लिए इससे बुरा दिन शायद ही होगा, जो मूसा जोबारतेह की जिंदगी में आया. मूसा की ‘पिटाई’ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है लेकिन कहते हैं ना कि आंकड़े झूठ नहीं बोलते. गाम्बिया के मूसा जोबारतेह के ये आंकड़े टी20 क्रिकेट में सबसे महंगी गेंदबाजी का रिकॉर्ड है. टी20 क्रिकेट में सबसे महंगी गेंदबाजी का रिकॉर्ड 23 अक्टूबर 2024 को जिम्बाब्वे और गाम्बिया के मैच में बना था. यह आईसीसी टी20 वर्ल्ड…

बाबर-शान मसूद की पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 2-0 से रौंदा ?

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप किया. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में 10 विकेट से जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने दूसरी पारी के बाद साउथ अफ्रीका को 58 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे प्रोटियाज टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. एडेन मार्कराम और डेविड बेडिघम ने मेजबान टीम को टेस्ट के चौथे दिन देर से 7.1 ओवर में ही जीत दिला दी. टेम्बा बावुमा ने…

भारतीय क्रिकेटर ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, 9 साल से नहीं मिल रहा था मौका ?

भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन ने भारतीय क्रिकेट के लिमिटेड ओवर से संन्यास ले लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. ऋषि 9 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. उन्होंने अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच भी 2016 में ही खेला था. ऋषि आईपीएल में लगातार परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं. वह 10 साल तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे हैं. ऋषि धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट (लिमिटेड ओवर ) से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं.…

9999 रन पर आउट हुए स्टीव स्मिथ, भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से हुई बड़ी चूक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में 99 रन पर नहीं बल्कि 9999 रन पर आउट हुए. 10,000 रनों का रिकॉर्ड बनाने से स्मिथ सिर्फ 1 रन से चूक गए. रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन स्मिथ को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम रन चेज के लिए मैदान पर है. सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में रन चेज करते हुए स्टीव स्मिथ 9 गेंदों में 04 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगर…

ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद भारत से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी वापस ले ली है. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भारत को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा. हार के साथ भारतीय टीम का डब्ल्यूटीसी के फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचने का मौका भी हाथ से निकल गया.भारत की ओर से रखे गए 162 रन के लक्ष्य का पीछा…

उंगली करते जाओगे, बोल बच्चन करोगे तो कब तक हमारे लड़के शांत बैठेंगे, रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया को खुली चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल रहे. उन्होंने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर लिया. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जमकर तू तड़ाक हुई है. सिडनी मैच के पहले दिन भी जसप्रीत बुमराह और सैम कोस्टांस के बीच झड़प देखने को मिली. रोहित शर्मा ने दूसरे दिन पहले सेशन के बाद साफ तौर पर कहा अगर कोई हमारे लड़कों को उंगली करेगा…

50 साल बाद हुआ ऐसा कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग XI से बाहर, जसप्रीत बुमराह को मिली कैप्टेंसी

कप्तान रोहित शर्मा को खराब फॉर्म का खामियाजा प्लेइंग इलेवन से बाहर होकर भुगतना पड़ा. ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने कप्तानी की थी. पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराकर सीरीज का आगाज जीत से किया था.इसके बाद रोहित ने बाकी…

44 गेंदों पर सेंचुरी साल 2025 का पहला इंटरनेशनल शतक इस बल्लेबाज ने किया अपने नाम ?

श्रीलंका के कुसर परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़कर नए साल का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. परेरा साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ नेल्सन के सेक्सॉटन ओवल में शानदार बल्लेबाजी की. परेरा ने 44 गेंदों पर शतक जड़ा. श्रीलंका ने परेरा के पहले टी20 इंटरनेशनल शतक के दम पर 5 विकेट पर 218 का स्कोर बनाया. उन्होंने मैट हेनरी के ओवर में छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. हेनरी…

रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता के बीच हुई क्या बात, सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास ले रहे हैं कप्तान

मेलबर्न टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखी जा रही है. कप्तान के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की योग्यता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. रोहित का प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बेहद खराब रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पिछले 5 पारियों में केवल 31 रन बनाए हैं. उनकी खराब बल्लेबाजी फॉर्म का असर कप्तानी पर भी पड़ता नजर आया क्योंकि उनके कुछ ऑन-फील्ड फैसलों पर भी सवाल उठे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य…

मेलबर्न में हार के बाद भी भारत WTC 2025 Final में पहुंच सकता है, समझिए समीकरण ये कैसे होगा संभव ?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को जोरदार झटका लगा है. हालांकि अभी भी टीम इंडिया रेस से बाहर नहीं हुई है. समीकरण फिट बैठे तो रोहित शर्मा की टीम को फाइनल खेलने का मौका मिल सकता है. ये और बात है कि अब सिर्फ अपनी जीत से काम नहीं बनेगा भारत को दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. भारत के 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को…