इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में शानदार प्रदर्शन का इनाम, टीम इंडिया में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री ?

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 14 विकेट चटकाने के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज भी चुना गया था। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जोड़ा गया हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से मंगलवार शाम को इस संबंध में जानकारी दी गई। भारतीय टीम संग किया अभ्यास इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहले ही भारतीय स्क्वाड का…

रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, मुंबई की रणजी टीम का ऐलान

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ 8 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई, एलीट ग्रुप ए तालिका में 29 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और मौजूदा सत्र के अपने अंतिम लीग मैच में मेघालय पर बोनस अंक की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सूर्यकुमार ने हाल ही में भारत की…

भारतीय महिला U19 टीम के चैंपियन बनने पर BCCI ने खिलाड़ियों पर की पैसों की बारिश, इतने करोड़ देने का किया ऐलान ?

बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ‘‘अंडर-19 महिला विश्व कप को बरकरार रखने के लिए हमारी लड़कियों को बधाई। यह एक अनुकरणीय अभियान रहा है जिसमें वे पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहीं. हमने कल रात नमन अवार्ड्स में उनके प्रदर्शन के बारे में बात की और आज उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह ट्रॉफी भारत में महिला क्रिकेट के विकास को दर्शाती है और मैं इस टूर्नामेंट में प्रत्येक सदस्य को चमकते हुए देखकर बेहद खुश हूं। मैं एक बार फिर पूरी टीम, कोच और…

अभिषेक-शिवम से गेंदबाजी कराने का फैसला किसका , जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया चौंकाने वाला बयान ?

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (02 फरवरी 2025) को मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय टीम विपक्षी टीम इंग्लैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से मात देने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत से कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हर्षा भोगले के साथ अपनी भावनाएं जाहिर की. उनसे…

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले संन्यास लेकर भारतीय दिग्गज ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी ?

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने पंजाब के खिलाफ बंगाल के लिए अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद शनिवार (01 फरवरी 2025) को यहां प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया. चालीस साल के साहा ने अपने शानदार करियर के दौरान भारत के लिए 2010 में पदार्पण करने के बाद 40 टेस्ट और नौ एकदिवसीय मैच खेले हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और त्रिपुरा के लिए कुल मिलाकर 142 प्रथम श्रेणी और 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं. साहा ने एक्स पर…

जोस बटलर को नहीं रास आया शिवम की जगह हर्षित राणा का मैदान में उतरना, जाने नियम पर क्या कहा ?

इंग्लैंड के लिए 31 जनवरी 2025 का मुकाबला काफी अहम था. मगर वह जीत हासिल करने में नाकामयाब रही. पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कैप्टन जोस बटलर के चेहरे पर हार का दर्द साफ दिखा. उन्होंने मुरली कार्तिक के साथ अपने दिल की भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, ‘मुकाबले में हमारी शुरुआत अच्छी हुई थी. गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी के दौरान भी हमने अच्छी शुरुआत की थी. परिणाम बेहद हताशापूर्ण है, लेकिन मैं अपने टीम के प्रयास से काफी खुश हूं.’ मैच में खुद नहीं चल पाए जोस बटलर सीरीज…

भारतीय टीम में एक और DSP की एंट्री, इस स्‍टार क्रिकेटर को मिली पुलिस की वर्दी ?

मोहम्मद सिराज के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर को DSP का पद मिला है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्‍कि भारतीय महिला टीम की स्‍टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने डीएसपी नियुक्‍त किया है। इस दौरान दीप्ति को 3 करोड़ रुपये भी बतौर पुरस्कार दिए गए। दीप्ती ने डीएसपी की यूनिफॉर्म में अपने इंस्‍टा अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया। साथ ही कहा कि नई भूमिका को संभालने के साथ मैं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित…

अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली के गरजने से पहले बरसा ये बल्लेबाज

दिल्ली के क्रिकेट फैंस जब अब हीरो विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़े, तब रेलवे के विकेटकीपर-बल्लेबाज उपेंद्र यादव ने शानदार 95 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उपेंद्र ने डिफेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 177 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 95 रन बनाए। उन्होंने कर्ण शर्मा के साथ 104 रन की साझेदारी की, जिन्होंने 106 गेंदों पर अर्धशतक बनाया और हिमांशु सांगवान के साथ 59…

रोहित के बाद अब विराट पर नज़र, लेकिन रणजी खेलने से क्यों बचते हैं स्टार खिलाड़ी ?

ख़राब फ़ॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में भी फॉर्म वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि विराट कोहली भी रणजी में खेलने के लिए अभ्यास में जुटे हैं. पहले न्यूज़ीलैंड और बाद में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ गंवाने के बाद भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने पर भी ध्यान देना चाहिए.बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर…

आईसीसी पुरस्कार बुमराह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, मंधाना सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय खिलाड़ी ?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया जबकि आक्रामक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय खिलाड़ी चुना गया जिससे सोमवार को आईसीसी व्यक्तिगत पुरस्कारों में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा रहा। आईसीसी ने शुक्रवार को शुरू हुई प्रक्रिया को जारी रखते हुए सोमवार को तीन और पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। अंतिम दो पुरस्कार- साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेटर- मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। बुमराह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में नामित होने के बाद दोहरे व्यक्तिगत…

बिना स्मॉग कमेंट के साथ”, अब पीटरसन ने की हैरी ब्रूक की खिंचाई ?

इंग्लिश टीम टीम सूर्यकुमार के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ चल रही है. अलग-अलग पहलुओं की चर्चा हो रही है. इनमें से एक बात ईडन गार्डन में पहले मैच में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरी ब्रूक के बयान पर प्रतिक्रिया का आना अभी भी जारी है. दरअसल, जब हैरी ब्रूक से इंग्लिश बल्लेबाजों के भारतीय स्पिनरों के खिलाफ पस्त होने को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्हें कहा था कि ऐसा धुएं के कारण हुआ. मगर चेन्नई में हार के बाद यही बयान…

इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 में रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान ?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए टी 20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 2 विकेट से जीत हासिल कर अब पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया के लिए जीत के सूत्रधार बने तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी. टीम इंडिया ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया जो बिलकुल सही साबित हुआ और भारत ने इंग्लैंड की पारी को 165 रनों पर रोक दिया. जीत से गदगद…

हार के बाद मायूस हुए कप्तान जोस बटलर के बयान ने इंग्लैंड टीम में मचाई खलबली ?

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 9 विकेट पर 165 रन पर रोक दिया, जिसमें अक्षर पटेल ने कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन के महत्वपूर्ण विकेट लिए. बटलर, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (4) और बेन डकेट 3 के आउट होने के बाद खतरनाक दिखने लगे थे, अक्षर पटेल द्वारा 45 (30 गेंद) रन बनाकर आउट हो गए. वरुण चक्रवर्ती ने 38 रन देकर 2 विकेट निकाला, वाशिंगटन सुंदर (1/9) और अभिषेक शर्मा (1/12) ने भी शानदार गेंदबाजी की. भारत के…

भारत को दूसरे मैच से पहले लगा झटका, चोटिल हुआ विस्फोटक बल्लेबाज ?

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दूसरे टी20 मैच से पहले चोट लगी है. नेट सत्र में कैचिंग ड्रिल के दौरान अभिषेक का टखना मुड़ गया था. इसके बाद अभिषेक की मैदान पर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने जांच की और फिर टखने को आराम देने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. पवेलियन लौटते…

शादी के 10 साल के बाद अलग हो सकते है ,सहवाग और आरती तलाक तक पहुंची बात ?

वीरवार को टीम इंडिया के पूर्व आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अपनी पत्नी आरती अहलावत के साथ तलाक की खबरें आईं, तो हर कोई हैरान रन गया. दोनों ने साल 2004 में प्रेम विवाह किया था और दोनों के दो लड़के हैं. सहवाग के बड़े बेटे दिल्ली की अंडर-19 टीम से कूच बिहार ट्रॉफी खेल रहे हैं और रणजी ट्रॉफी का दरवाजा खटखटा रहे हैं. बहरहाल, खबर आई, तो मानो सोशल मीडिया पर तूफान सा छा गया और फैंस के एक वर्ग ने वीरू से सहानूभूति जताना शुरू कर दिया.…

भारत-इंग्‍लैंड के मुकाबले में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी ?

टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड के खिलाफ बुधवार रात शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्‍लैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है। इंग्‍लैंड के खिलाफ ये जीत इ‍सलिए भी खास है, क्‍योंकि ये भारत की कोलकाता के ईडन गार्डंस में लगातार 7वीं टी20 इंटरनेशनल जीत है। इस मामले में भारत ने पाकिस्‍तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके अलावा इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं। आइये एक नजर…

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जर्सी से पाकिस्तान का नाम गायब ?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में है। लेकिन, यह हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। सभी मुकाबले पाकिस्तान के तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, भारत के सभी मुकाबले दुबई में होंगे। इस इवेंट को स्टार्ट होने में 1 महीने से कम का समय बचा हुआ है और एक नया लफड़ा सामने आ गया है। दरअसल, टीम इंडिया की जर्सी पर आयोजक पाकिस्तान का नाम नहीं लिखा जाएगा। 8 साल…

मुंबई टीम का ऐलान, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे रोहित, जायसवाल, अय्यर समेत ये स्टार खिलाड़ी ?

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा साल 2015 के बाद अपना पहला रणजी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम में चुना गया है। यह मैच मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में 23 जनवरी को एमसीए शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। रोहित के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह दी गई है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का प्रदर्शन सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के शानदार रहा है। मुंबई की इस…

अजीत अगरकर का पर्दाफाश! करुण नायर को टीम में न शामिल करने पर बोल गए इतना बड़ा झूठ

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित की जाएगी। सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी। ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ भारत है। भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को दुबई में गत चैंपियन पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम ग्रुप चरण में अपना तीसरा और आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2024-25 के लिए चयनकर्ताओं की ओर से…

रणजी ट्रॉफी : रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में कौन सी टीम के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला ?

रणजी ट्रॉफी में लंबे समय बात टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं. कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा था. इनके अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल भी अपनी टीम की तरफ से रणजी में उतर सकते हैं. रोहित शर्मा 2015 के बाद एक बार फिर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. भारतीय कप्तान जम्मू और कश्मीर और फिर मेघालय के खिलाफ आखिरी दो मैचों में खेल सकते हैं.विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों…