88 साल पुराना ऑलटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त , मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर IND Vs AUS मैच को देखने रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे दर्शक ?

कौन कहता है कि टेस्ट क्रिकेट का अब दर्शकों में क्रेज नहीं है. यकीन ना हो तो इन आंकड़ों को देख लिजिए. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में दर्शकों ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड संख्या में पहुंचकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 88 साल के ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी भारी तादाद में दर्शक स्टेडियम पहुंचे है. अब ऑलटाइम सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड एमसीजी के नाम हो गया है. जिसने 350,534 दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान…

लाबुशेन ने गाड़ा खूंटा बुमराह ने लगाई विकेटों की डबल सेंचुरी ?

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ा गई है. बुमराह का जादू बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में सिर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने ट्रेविस हेड को नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच कराकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए. मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. भारत को 369 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 105 रन की बढ़त हासिल हुई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का जादू चला. खासकर बुमराह का. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को झटके…

क्या अश्विन के बाद अब रोहित शर्मा की बारी? चीफ सलेक्टर अगरकर ऑस्ट्रेलिया में मौजूद ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की जबकि सीरीज के दूसरे टेस्ट और तीसरे मुकाबले में वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे थे. बल्लेबाजी क्रम में बदालव के बाद भी भारतीय कप्तान का टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म जारी रहा. रोहित शर्मा महज 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए. इस सीरीज में अब तक उन्होंने सिर्फ 19 रन बनाए हैं और अनुमान…

मैं झुकेगा नहीं डेब्यू सीरीज में नीतीश रेड्डी ने कंगारुओं का बजाया बैंड, पहली टेस्ट फिफ्टी के बाद गजब सेलिब्रेशन

नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू सीरीज में गजब का खेल दिखाया है. पूरी सीरीज में जब भी टीम इंडिया मुश्किल में फंसी इस युवा ने धांसू बल्लेबाजी से कंगारू गेंदबाजों के नाम में दम कर दिया. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में मेलबल्न में नीतीश रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक बनाया और अपने अनोखे सेलिब्रेशन से सबको अपना फैन बना लिया. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक खिलाड़ी जिसने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वो नीतीश रेड्डी हैं. हर एक मैच…

स्टीव स्मिथ ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में जड़ा शतक बने नंबर वन, विराट कोहली ने पीठ थपथपाई ?

विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी खेलने पर पीठ थपथपाई.स्मिथ ने भारत के खिलाफ मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक जड़ा. उन्होंने नीतीश रेड्डी की गेंद पर चौका जड़कर टेस्ट करियर का 34वां शतक पूरा किया. स्मिथ का टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ यह 11वां शतक है. वह भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ा जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में कुल 10…

क्रिकेट के बाद संगीत की दुनिया में लसिथ मलिंगा ने रखा कदम, गायक बने

श्री लंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. अपनी घातक यॉर्कर गेंदों से उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. मलिंगा के खिलाफ खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था. हालांकि, अब वे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके साथ ही, अब मलिंगा ने संगीत की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है और अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. उनका एक गाना जल्द ही…

दुबई में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, क्या है खास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से होगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए दो शहर चुने गए हैं. इसके पीछे एक बड़ा कारण है. टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी से अभियान की शुरुआत करेगी. यह मैच…

शेफाली वर्मा की 197 रन की पारी गई बेकार बंगाल ने 390 रन चेज कर बनाया विश्व कीर्तिमान, आखिरी ओवर में हारा हरियाणा ?

भारतीय क्रिकेट टीम से ड्रॉप हुईं सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में 3 रन से अपना दोहरा शतक चूक गईं. शेफाली ने 115 गेंदों पर 197 रन की बेजोड़ पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम की काम नहीं आई. बंगाल ने आखिरी ओवर में हरियाणा को 5 विकेट से हराकर विश्व कीर्तिमान बना डाला. हरियाणा की ओर से रखे गए 390 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली.यह महिला लिस्ट ए क्रिकेट…

आखिर क्या होता है ये बॉक्सिंग डे टेस्ट, क्यों सहमा हुआ है ऑस्ट्रेलिया ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम जब मेलबर्न में खेलने उतरेगी तो इरादा पिछले प्रदर्शन को दोहराने का होगा. बॉक्सिंग डे पर शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर भारी है. क्रिस्मस के अगले दिन शुरू होने वाले मैच का इतिहास पुराना है और ऑस्ट्रेलिया के फैंस इस मैच को मिस नहीं करते. दुनिया के बड़े स्टेडियम में शुमार मेलबर्न मैच के दिन हाउस फुल रहने वाला…

सामने आ गया चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल, कब होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर आइये जानते हैं ?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल सामने आ गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज मैच में 23 फरवरी को आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान अगले साल इस आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा, लेकिन भारत वहां नहीं जाएगा. भारत अपने मैच एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा, जिसका मतलब है कि पाकिस्तान और अन्य टीमें जो भारत के खिलाफ खेलेंगी, उन्हें उस देश में जाना होगा.…

क्या आखिरी 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाले थे अश्विन के पिता ?

आर अश्विन ने संन्यास लेकर पूरे क्रिकेट फैंस को ही नहीं बल्कि अपने पिता को भी हैरान कर दिया. उनके पिता आखिरी दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया आने वाले थे. लेकिन अश्विन के संन्यास प्लान जानने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया नहीं आए. इसकी जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई हैं. अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था. यह मैच ड्रॉ रहा था. अश्विन के परिवार को पहले नहीं पता था कि अश्विन संन्यास लेने जा रहे हैं. यहां तक कि उनके पिता ने मेलबर्न और सिडनी…

ऋचा ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, स्मृति मंधाना ने ठोका लगातार चौथा अर्धशतक ?

ऋचा घोष ने वूमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (77) ने भी अर्धशतक जड़ा. यह उनका टीम इंडिया के लिए लगातार चौथी फिफ्टी थी. जिससे भारत ने गुरुवार को तीसरे और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 60 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. भारत के 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम नौ विकेट…

भारत के सामने 275 रन का टारगेट, खराब रोशनी की वजह से खेल रुका ?

भारत को गाबा टेस्ट जीतने के लिए 54 ओवर में 275 रन बनाने हैं. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 89 रन बनाकर घोषित की. ब्रिस्बेन के गाबा में जारी तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 185 रन की बढ़त मिली थी. भारतीय टीम इस टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस ने 22 रन बनाए जबकि विकेटकीपर एलेक्स कैरी 20 रन पर नाबाद रहे. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट…

रिंकू सिंह बने कप्तान इस टीम की मिली कमान ?

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी टीम की कप्तानी करेंगे. विजय हजारे टूर्नामेंट का आगाज 21 दिसंबर से होने जा रहा है. यूपी की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने इस वनडे फॉर्मेट टूर्नामेंट के लिए 19 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने तीनों फॉर्मेट में अलग अलग कप्तान रखने का फैसला किया है. रणजी ट्रॉफी में यूपी की कमान आर्यन जुयाल के हाथों में थी जबकि सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने…

WPL Auction 2025: ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, गुजरात ने अकेले खर्च किए 2.90 करोड़, सिमरन पर हुई पैसों की बारिश ?

वूमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन पूरा हो चुका है. कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिसमें से सिर्फ 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया. इन 19 में से भी सिर्फ 4 खिलाड़ी ही ऐसे थे जिनपर 1 करोड़ से अधिक की बोली लगी. मुंबई की खिलाड़ी सिमरन शेख पर गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपए खर्च किए. उन्होंने एक और खिलाड़ी डींड्रा डॉटिन को 1 करोड़ से उपर की रकम देकर खरीदा. सिमरन शेख ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. भारत की सिमरन शेख अब तक की सबसे महंगी प्लेयर रही…

41वें टेस्ट में 150 शिकार , ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे बनाया कीर्तिमान ?

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. पंत ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा को विकेट के पीछे कैच कर यह कीर्तिमान बनाया. ऋषभ ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर अपने विकेटों की संख्या 150 पर पहुंचा दी है.वह विकेट के पीछे 150 या इससे अधिक शिकार करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और सैयद किरमानी के खास क्लब में जगह…

36 घंटे में 3 संन्यास पाकिस्तान ने टीम से निकाला ?

दुनिया के सबसे लंबे कद के क्रिकेटर मोहम्मद इरफान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान पिछले 36 घंटों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर हैं. इरफान से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. इरफान को पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान ने टीम से बाहर कर दिया था. युवा तेज गेंदबाजों के सामने उनकी टीम में जगह नहीं…

बारिश ने किया कबाड़ा, टॉस जीतकर भी विकेट के लिए तरसा भारत ?

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है. भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है. यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर बेहतरीन रिकॉर्ड है. भारत भी बुलंद हौसले के साथ उतरेगा. वजह- जब दोनों टीमें पिछली बार गाबा में आमने-सामने आई थीं, तब मुकाबला भारत ने जीता था. यह भारत के पास जीत की उम्मीद लेकर मैदान पर उतरने का बड़ा कारण है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो…

1 घंटे बाद साउथ अफ्रीका के लिए होना था रवाना , हेड कोच ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान को दिखाई औकात ?

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान की टेस्ट टीम के हेड कोच से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सौंप दिया. गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मनमानी के चलते टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया. वो भी तब जब उन्हें एक घंटे बाद साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरना था. पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. पीसीबी ने गिलेस्पी के पद छोड़ने की पुष्टि कर दी है.…

सिक्सर किंग युवराज सिंह की कितनी है नेटवर्थ , रिटायरमेंट के बाद कहां कहां से कर रहे कमाई ?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह गुरुवार (12 दिसंबर) को 43 साल के हो गए. टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके युवी ने अपने क्रिकेट करियर में कई बार अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई है. उन्हें दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार किया जाता है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी युवी मोटी कमाई कर रहे हैं. वह भारत के अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं. अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सिक्सर किंग युवी लाइफ स्टाइल में भी कई भारतीय…