तेलंगाना के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पढ़नी होगी। दरअसल राज्य के स्कूलों में लागू पाठ्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष की जीवनी को शामिल करने की अपील की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष के 74वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार, 9 दिसंबर को तेलंगाना ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के प्रवक्ता श्रवण दासोजु ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से इस बात का आग्रह किया है। वर्ष 2014 में के चंद्रशेखर राव ने ही कहा था कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी को सारा…
Category: बोल-बच्चन
कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी, शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना ही होगा: विवेक तन्खा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा अब पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को बुलंद करने वाले नेताओं में शुमार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की बेहतरी के लिए नेतृत्व परिवर्तन अब जरूरी हो गया है। शीर्ष नेताओं को इस बारे में सोचना होगा तभी पार्टी अपने आपको मजबूती के साथ खड़ा कर पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नेतृत्व परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की बढ़ोतरी होगी। विवेक तन्खा ने किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के…
क्या बंगाल में थी जेपी नड्डा पर हमले का खतरा ? BJP ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल फतह का धेय लेने के लिए बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को शहर के हेस्टिंग्स इलाके में बीजेपी के नए चुनाव कार्यालय के बाहर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इस बीच बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। बंगाल बीजेपी ने अमित शाह…
दिग्विजय सिंह कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नहीं:दिग्विजय सिंह
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति से ‘कोई उम्मीद नहीं है’। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं को एनडीए के उन सभी सहयोगियों के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए जिन्होंने अतीत में किसानों का समर्थन किया है। एक उदाहरण का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बना सकते हैं।…
CM पलानीस्वामी को DMK की चुनौती, ए राजा ने कहा- जयललिता के भ्रष्टाचार का मेरेे पास है लेखा-जोखा
द्रमुक (DMK) की ओर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापड्डी पलानीस्वामी को खुली चुनौती दी गई है। द्रमुक का कहना है कि उनके पास राज्य की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों का पूरा ब्यौरा है। द्रमुक (DMK) नेता ए राजा ने कहा, ‘उनके पार्टी सदस्यों ने मेरे बयान का विरोध किया और कहा कि मैंने जयललिता से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों के बारे में झूठ बोला। चाहे वो सामने आए या नहीं मेरे पास इस मामले के बारे में उन्हें देने के लिए ब्यौरा का पत्र है।’ इससे…
राजस्थान के पंचायत चुनाव में हार क्यों है कांग्रेस के लिए खतरे का संकेत? जानें इन क्षेत्रों में अगले साल होने हैं उपचुनाव
राजस्थान के पंचायत चुनावों के नतीजों से भाजपा काफी उत्साहित है जबकि राज्य के सत्ता पर आसीन कांग्रेस के लिए इन नतीजों ने खतरे की घंटी बजा दी है। अगले साल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट शामिल है। सहाड़ा सीट कांग्रेस के कैलाश त्रिवेदी के निधन के बाद खाली हुई है।वहीं राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी तथा सुजानगढ़ सीट कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद खाली हुई है। सहाड़ा विधानसभा के अंतर्गत सहाड़ा…
निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार शॉ दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में हुई शामिल
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा दुनिया की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं।मंगलवार को जारी हुई फोर्ब्स की वर्ष 2020 की सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार दसवीं बार शीर्ष पायदान पर कब्जा कायम रखा है।वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण…
नए कृषि कानूनों के खिलाफ खटखटाएगी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दाखिल करेगी याचिका: केरल सरकार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन के बीच सियासत भी तेज हो गई है। विपक्षी दल किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। यही नहीं नए कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर संसद सत्र भी बुलाए जाने की वकालत कर रहे हैं। दूसरी ओर गैर भाजपा शासित राज्यों ने भी केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में केरल सरकार ने कहा है कि वह नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। केरल के…
क्या किसानों की आड़ में सियासी बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे विपक्ष,जाने क्या होगा इसका प्रभाव
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर पिछले 12 दिनों से मोर्चा खोले बैठे किसान आखिरकार राजनीति की चपेट में आ ही गए। दरअसल भारत बंद का ऐलान ही उन्हें राजनीति के चक्रव्यूह में घसीट लाया है और चाहे अनचाहे अब आंदोलन की कमान राजनीतिज्ञों के हाथ चली गई है। ऐसे में किसानों के लिए सहानुभूति का कवच भी टूट जाए तो आश्चर्य नहीं। रही सही कसर असामाजिक तत्वों की मौजूदगी ने पूरी कर दी है।यह सार्वजनिक है कि किसान आंदोलन की पहली चिंगारी पंजाब सरकार ने ही जलाई…
हार से बौखलाया विपक्ष कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू:स्मृति ईरानी
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर मंगलवार को भी लगातार बारहवें दिन किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में आज किसान यूनियनों ने देशभर में भारत बंद का आवाह्न किया है और कल यानि बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी। इस बंद को सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका…
‘भारत बंद’ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, समर्थन देने वाला विपक्ष ‘ढोंगी:जावड़ेकर
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर मंगलवार को भी लगातार बारहवें दिन किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में आज किसान यूनियनों ने देशभर में भारत बंद का आवाह्न किया है और कल यानि बुधवार को केंद्र सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता होगी। इस बंद को सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा, ‘कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इन कृषि कानूनों का उल्लेख किया । इन कानूनों की वापसी की मांग करने वाला विपक्ष ढोंगी है।…
जीएचएमसी चुनावों के नतीजों के बाद अब तेलंगाना में सरकार बनाने की चाह में भाजपा
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डबक में जीत और जीएचएमसी चुनावों के नतीजों के बाद हैदराबाद में सरकार बनाने की राह पर है।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम हैदराबाद के लोगों की बेहतरी की उम्मीद करते हैं और इसलिए चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न मुद्दों को संबोधित किया था। जबकि टीआरएस ने उन गलतियों के लिए केंद्र को दोषी ठहराया है जो कि टीआरएस ने की है।के लक्ष्मण ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सत्ता…
किसानों के भारत बंद को मिलाद्रविड़ मुनेत्र कड़गम का साथ, पार्टी अध्यक्ष ने कहा- पलानीस्वामी सरकार है इस आंदोलन के खिलाफ
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा, ‘तमिलनाडु में आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सलेम में हो रहे आंदोलन में मैं भी शामिल था। एड्डापड्डी पलानीस्वामी सरकार आंदोलनकारियों के खिलाफ है।’ उन्होंने कहा,’विपक्ष ने पहले ही कह दिया है कि हम 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेंगे और इसमें शामिल होंगे।’जंतर-मंतर पर पहुंच कांग्रेस सांसदोें ने धरना शुरू कर दिया और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद के शीत सत्र की मांग कर रहे हैं। सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ‘सत्र बुलाई जानी…
किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाले शरद पवार ने कृषि मंत्री रहते हुए की थी मुक्त बाजार की वकालत जानें विस्तार से
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने वाले राकांपा नेता शरद पवार इसी मसले पर नौ दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वाले हैं। हैरानी की बात यह है कि संप्रग सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए पवार ने मुक्त बाजार की वकालत की थी। इसके लिए कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) कानून में संशोधन के लिए उन्होंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भी लिखा था, ताकि कृषि के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़े।सरकारी सूत्रों ने बताया कि कृषि मंत्री रहते हुए पवार…
किसानों की मांगों के मुताबिक संशोधन पर हो सकते हैं विचार लेकिन वापस नहीं होंगे कृषि कानून :सरकार
कृषि सुधार कानूनों को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है। वो तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कृषि कानूनों को वापस तो नहीं लिया जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर सरकार किसानों की मांगों के मुताबिक संशोधन पर विचार कर सकती है।केंद्रीय कृषि…
बंगाल में भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों ने घर-घर जाकर लोगों से किया संवाद
बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने शनिवार को यहां बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू किया। पहले दिन तीन- तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद किया और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत पांच से 12 दिसंबर तक आठ केंद्रीय मंत्री बंगाल के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। ये बूथ स्तर पर मोदी सरकार की सफलता की कहानी बताने के लिए…
किसान आंदोलन : विदेशी नेताओं की बयानबाजी पर विदेश मंत्रालय का सख्त रुख , बंद करें आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप
विदेश मंत्रालय ने किसानों के प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं की बयानबाजी पर एक बार फिर सख्त एतराज जताया है। मंत्रालय ने कहा है कि विदेशी नेता गलत सूचना के आधार पर बयानबाजी कर रहे हैं जो पूरी तरह से अनुचित है। मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया था और प्रधानमंत्री जस्टिस ट्रूडो के बयान पर आपत्ति पत्र सौंपा था। इसके बावजूद ट्रूडो बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव और ब्रिटेन के कुछ नेताओं ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया…
5 दौर की बातचीत के बाद भी किसान नेताओं और सरकार के बीच नहीं बनी बात, 8 को भारत बंद
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर यह प्रदर्शन 11 दिनों से जारी है। शनिवार को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच पांचवें दौर की बातचीत हुई लेकिन कोई भी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच सका। अब एक अगली मीटिंग 9 दिसंबर को होनी तय हुई है। इससे पहले किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। वहीं, किसानों की मांग पर सरकार लगातार उनसे बातचीत कर रही है और आंदोलन खत्म करने के…
अगले महीने लागू हो सकता है नागरिकता संशोधन कानून : कैलाश विजयवर्गीय
किसान आंदोलन के बीच नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लागू होने की चर्चा भी शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) अगले साल जनवरी से लागू हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार शरणार्थियों के प्रति हमदर्दी नहीं रखती है। उत्तर 24 परगना जिले में ‘आर नोय अन्याय’ (अन्याय और नहीं) अभियान के तहत उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमें उम्मीद है कि सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया…
LJP से निष्कासित होने के बाद केशव सिंह ने चिराग को दी बधाई, कहा- ऐसे ही रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूक करें
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है। यह जानकारी लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी। विदित हो कि केशव सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अगले माह लोजपा में टूट को लेकर बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उनपर…
