कर्नाटक में बनने जा रहा है लव जिहाद कानून,जानें इन राज्‍यों में भी है तैयारी

कर्नाटक में भी लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण का कहना है कि कई राज्‍यों की उनके राज्‍य में भी लव जिहाद पर कानून लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि लव जिहाद के साथ-साथ गोहत्‍या पर भी कर्नाटक में कानून बनने जा रहा है। उपमुख्‍य मंत्री ने बताया कि कई राज्य पहले ही लव जिहाद से जुड़े बिलों को ला चुके हैं और कुछ लाने जा रहे हैं। हम ‘लव जिहाद’ के खिलाफ बिल…

टीका आने से पहले गरमाई सियासत, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना – सभी को फ्री वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराने के वादे का क्‍या होगा

देश में कोरोना वैक्‍सीन अभी नहीं आई है लेकिन इस पर अभी से सियासत होने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि धरातल पर सभी को समान रूप से टीका उपलब्‍ध कराने के लिए योजना की दरकार है। कांग्रेस ने सवाल किया कि भाजपा के उस वादे का क्‍या होगा जिसमें उसने बिहार चुनाव के दौरान सभी को नि:शुल्‍क कोरोना वायरस का टीका उपलब्‍ध कराने की बात कही थी। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी यह बताएंगे कि सभी को नि:शुल्‍क…

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा की हार पर बोले फड़नवीस, अघाड़ी की ताकत पहचान नही पाये

महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने निराशा व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन केवल एक ही जीत पाये। हमने महाविकास अघाड़ी की संयुक्त शक्ति का गलत आकलन किया। ज्ञात हो कि बीते एक वर्ष में भाजपा के लिए इस राज्‍य में ये दूसरा झटका है बीते साल नवंबर में भी भाजपा के हाथों से महाराष्ट्र की…

ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, तीसरे नंबर पर भी रही तो मानो हैदराबाद का किला फतेह

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अगर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बाद भाजपा तीसरे स्‍थान पर भी रहती है, तो मानो किला फतेह हो गया। इस बार निगम चुनाव में भाजपा ने फायर ब्रांड नेताओं की पूरी फौज प्रचार के दौरान भाजपा ने उतार दी थी। भाजपा को उम्‍मीद थी कि पार्टी हैदराबाद का किला फतेह कर सकती है। इन चुनावों में अच्‍छा परफॉर्म करेगी, इसलिए शुरुआत से पूरी रणनीति बनाकर…

पीएम मोदी को 2024 में 15 लोकसभा सीट का उपहार देंगे:भाजपा सांसद

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है। ऐसे में भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साल 2023 में यहां पार्टी की सरकार बनेगी। लोग बदलाव चाहते हैं, जो आपको यहां दिख रहा होगा। साल 2024 में हम मोदी जी को यहां से 15 लोकसभा सीट उपहार में देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा लीड कर रही है, हमें विश्वास था और आप शाम तक प्रदर्शन भी देखेंगे। टीआरएस पार्टी डर चुकी…

कर्नाटक सरकार की कड़ी कार्यवाही, लव जिहाद पर लगाएगी रोक

कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने बुधवार को लव जिहाद पर रोक लगाने के साथ इसमें शामिल लोगों को जेल में बंद करने की धमकी दी। उन्‍होंने कहा, ‘राज्‍य सरकार किसी भी कीमत पर लव जिहाद पर रोक लगाएगी। इसमें शामिल लोगों को हम कैद की सजा देंगे। इन्‍हें सेंट्रल जेल में बंद किया जाएगा। इसका विरोध करने वाले सिद्दरमैया कौन होते हैं, क्‍या वे सरकार चला रहे हैं। यह भाजपा सरकार है जो सत्‍ता में है।’ जबकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी इस तरह के एक मामले की सुनवाई के…

आखिर कोरोना वैक्‍सीन को लेकर प्रधानमंत्री का रुख क्या है :राहुल गांधी

कोरोना वायरस की वैक्‍सीन को लेकर देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से जुड़े मोदी सरकार के बयान को लेकर निशाना साधा है। राहुल ने पूछा है कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है? पीएम मोदी को कोरोना वैक्‍सीन को लेकर अपना रुख देशवासियों से सामने खुलकर रखना चाहिए। राहुल गांधी ने उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी के लिए कोरोना वायरस…

किसान आंदोलन : अगर हमारी मांगें नहीं मानीं तो किसान दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड निकालेंगे :राकेश टिकैत

नए कृषि कानूनों पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे किसान अपनी मांगों को लेकर किसी भी सूरत में झुकने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने सरकार से जल्द उनकी मांगे मानने की अपील की है। वहीं, किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे किसानों के जत्थों के चलते दिल्ली-एनसीआर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच सरकार संग वार्ता के लिए विज्ञान भवन…

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा डेढ़ राज्यों में चल रहा किसान आंदोलन प्रायोजित नहीं तो और क्या

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत का कहना है कि किसान आंदोलन पूरी तरह प्रायोजित है। लोगों को साफ दिखाई दे रहा है कि यह महज डेढ़ राज्यों के किसानों को भड़काकर किया जा रहा है। शेखावत बुधवार को उदयपुर आए थे। वे हाल ही दिवंगत भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मीडिया से हुई संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान सड़कों पर नहीं हैं। लोग…

क्‍या दक्षिण फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कलाकारों से भी मिलें हैं योगी आदित्‍यनाथ:संजय राउत

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मुंबई दौरे और उनके फिल्‍म उद्योग से जुड़े लोगों से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि लंबे समय तक भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के बाद अब शिवसेना ने कांग्रेस का हाथ थाम कर महाराष्‍ट्र में सरकार बनाई है। ऐसे में भाजपा और शिवसेना के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप चलता रहा है। संजय राउत का कहना है, ‘मुंबई फिल्‍म सिटी को…

दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलो में आ रही कमी : सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के मामले धीरे-धीरे अब कम हो रहे हैं। RT-PCR टेस्ट की दर भी 2400 रुपये से घटाकर 800 रुपये कर दी गई है जबकि होम सैंपलिंग पर 1200 रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार की तरफ से संचालित प्रयोगशालाएं रिपोर्ट देने में 24 से अधिक घंटे ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी लैब को पहले 24 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था। अब एक बार फिर सभी लैब को यह आदेश दिया गया है। लेकिन लैब संचालक…

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के एलान के बाद सीएम योगी की निगाहें मुंबई पर, जानें आगे के प्लान के बारे में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मुंबई यात्रा के दौरान बुधवार को विशेष तौर पर डिफेंस कारीडोर एवं उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण से संबंधित उद्यमियों एवं फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े 101 उत्पादों का उत्पादन अब भारत में करने की योजना बनाई है। इसमें बड़ी भूमिका निजी क्षेत्र के उद्यमियों को निभानी है। भारत फोर्ज, रिलायंस, गोदरेज, टाटा एवं महिंद्रा जैसे उद्योग घराने अब भी बड़े पैमाने पर अपनी अलग-अलग इकाइयों से रक्षा से जुड़े उपकरण तैयार कर…

गृह मंत्री अमित शाह ने की किसानों से तुरंत बातचीत की पेशकश, कहा- सरकार आपकी हर मांग पर विचार करने को तैयार

सरकार केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ जल्द बातचीत को तैयार हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपील की है कि किसान धरने के लिए निर्धारित बुराड़ी स्थित संत निरंकारी मैदान में पहुंचें, सरकार उनसे जल्द बातचीत करेगी। शाह ने शनिवार को कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के…

असम-तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे बातचीत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम के पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसका आयोजन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके अलावा 2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता तमिलनाडु में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। दरअसल, जनवरी में कांग्रेस पार्टी के मुख्‍य अध्‍यक्ष का चुनाव होने वाला है इससे पहले ही राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। वे लगातार बैठक कर रहे हैं। बता दें कि तमिलनाडु के नेताओं के साथ मंथन में राहुल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। अच्छी पत्रकारिता…

शिवसेना का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा- किसानों के साथ आंतकियों जैसा व्यवहार, ठंड में पानी की बौछारें करना क्रूरता

शिवसेना का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा- किसानों के साथ आंतकियों जैसा व्यवहार, ठंड में पानी की बौछारें करना क्रूरताशिवसेना ने सोमवार को आंदोलनरत किसानों से निपटने के मोदी सरकार के तौर-तरीकों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शीतलहरी के बीच उन पर पानी की बौछारें करना क्रूरता है। मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि वे सशर्त बातचीत का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने…

वैक्‍सीन तैयार करने वाली भारतीय टीम संग पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, कहा- लोगों को सरल भाषा में दें इसकी जानकारी

भारत समेत दुनिया के तमाम देश वैक्‍सीन के लिए रिसर्च करने में जुटे हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को COVID19 वैक्सीन तैयार कर रहीं वैज्ञानिकों के तीन टीम के साथ वर्चुअल बैठक की। इस पूरे साल महामारी के संकट से जूझ रही दुनिया को केवल वैक्‍सीन से ही उम्‍मीदें हैं, हालांकि इससे निजात पाने के क्रम में दुनियाभर के तमाम देशों में रिसर्च जारी है। अभी के आंकड़ों के अनुसार, कई वैक्‍सीन विकसित हो चुके हैं और इनका ट्रायल भी अंतिम चरण में है। एक-दो वैक्‍सीन…

किसानों के साथ खड़ा हुआ विपक्ष, शरद पवार, टीआर बालू, सीताराम येचुरी समेत दिग्‍गज नेताओं ने की मांग

एनसीपी के शरद पवार, द्रमुक के टीआर बालू और सीपीआई-एम के सीताराम येचुरी समेत आठ विपक्षी दलों के नेताओं ने हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों से आए किसानों के आंदोलन के पक्ष में आवाज बुलंद की है। इन दिग्‍गज सियासी हस्तियों ने संयुक्‍त बयान जारी कर केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की है। विपक्ष ने किसानों को निरंकारी समागम मैदान की बजाय रामलीला ग्राउंड में जाने की इजाजत देने की मांग की है ताकि वे अपना आंदोलन कर सकें। जारी बयान में कहा गया है कि किसान कृषि विरोधी…

राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी को किसानों से करनी चाहिए बात, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं, कर्तव्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार की वजह से एक बुजुर्ग किसान के खिलाफ सैनिक खड़ा हुआ। कांग्रेस ने भी कहा कि अच्छा होता अगर कॉरपोरेट आफिसों में खुद का फोटो खिंचवाने के बजाय प्रधानमंत्री आंदोलनरत किसानों से बात करते।एक बुजुर्ग किसान को लाठी दिखाते सैनिक की तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने ट्वीट किया, ‘यह बहुत दुखद फोटो है। हमारा नारा था- जय जवान, जय किसान, लेकिन आज प्रधानमंत्री के अहंकार की वजह से एक सैनिक किसान के खिलाफ खड़ा…

किसानों के प्रदर्शन का चौथा दिन-किसानों के साथ किया गया आतंकवादियों जैसा बर्ताव: संजय राउत

केंद्र को तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन रविवार को भी जारी है। प्रदर्शन के चौथे दिन किसान दिल्ली के तीन बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं इस बीच कई नेताओं ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है और केन्द्र सरकार की आलोचना की है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि किसानों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से किसानों को दिल्ली में आने से रोका गया है, ऐसा लगता है…

यहां ‘फैमिली एंड फ्रेंड’ की है सरकार, भाजपा का ओवैसी पर वार

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने शनिवार को कहा, ‘जिस प्रकार से भाग्यनगर का भाग्य मात्र एक परिवार और उस परिवार के दोस्त के हाथ में छोड़ा गया है व विकास को पिछले दरवाज़े से एग्ज़िट करवाया गया है। ये हैदराबाद और भाग्यनगर के लिए दुर्भाग्य का विषय है। यहां की ‘फैमिली एंड फ्रेंड’ की सरकार के बारे में अब सब जानते हैं।’ ग्रेटर हैदराबाद म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन चुनाव के लिए कैंपेनिंग को लेकर संबित पात्रा गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद…