संयुक्त बिहार में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। वह झारखंड के दुमका कोषागार में अवैध निकासी से जुड़े मामले में 19 मार्च 2018 से सजा काट रहे थे। झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 17 अप्रैल को मामले में जमानत की सुविधा प्रदान की थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य नहीं किए जाने के कारण बेल बॉड नहीं भरा जा सका था। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के…
Category: राज-नीति
बंगाल में जीतेगी ममता की टीएमसी, असम में बीजेपी के सत्ता में लौटने का अनुमान: एग्ज़िट पोल
एबीपी-सी वोटर के एग्ज़िट पोल में पश्चिम बंगाल में 152-164 सीटों के साथ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में लौटने का अनुमान है। इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया के सर्वे में असम में 75-80 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार की वापसी का अनुमान है। केरल में एलडीएफ की वापसी और तमिलनाडु में डीएमके की जीत का अनुमान है।
मायावती बोलीं पंचायत चुनाव ड्यूटी में कर्मियों की मौतें दुखद, सरकार एक परिजन को दे नौकरी
बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है, “कोविड-19 के मामलों के बीच यदि राज्य सरकार पंचायत चुनाव (फिलहाल) टाल देती…तो उचित होता…फिर चुनाव ड्यूटी में लगे कई कर्मचारियों की मौत नहीं होती…जो अति दुखद है।” उन्होंने कहा, “सरकार मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवार को आर्थिक मदद के साथ-साथ एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दे।”
राजस्थान के सीएम ने पत्नी का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद खुद को किया आइसोलेट
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि पत्नी सुनीता गहलोत का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद वह सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। उन्होंने लिखा, “प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका इलाज प्रारंभ हो गया है…अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8:30 बजे रोज़ाना होने वाली कोविड-19 समीक्षा बैठक लूंगा।”
यूपी पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए 17 ज़िलों में शुरू है मतदान
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाज़ीपुर, सोनभद्र और मऊ ज़िले में चुनाव हो रहा है। गौरतलब है, मतगणना 2 मई को होगी।
असफल व्यवस्था ने लोगों को निराश किया: कोविड-19 वैक्सीन की कीमतों को लेकर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 वैक्सीन की ‘ऊंची’ कीमतों को लेकर कहा है कि असफल व्यवस्था ने भारतीय नागरिकों को निराश किया है। उन्होंने कहा, “लोगों का पैसा वैक्सीन निर्माण के लिए कंपनियों को दिया गया। अब, भारत सरकार उसी वैक्सीन के लिए लोगों को दुनिया में सबसे अधिक दाम चुकाने के लिए कह रही है।”
क्या यूपी में पंचायत चुनाव करवाने की ज़िद सरकारी कर्मचारियों पर कहर है ?
देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और उत्तर प्रदेश भी उनमें से एक है.जहां एक ओर अदालतें चुनावी रैलियों में कोविड दिशानिर्देशों के पालन न होने को लेकर चुनाव आयोग को फटकार लगा रही हैं, वहीं यूपी के पंचायत चुनाव में बिना कोविड प्रोटोकॉल के चुनावी ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो रहे कई सरकारी कर्मचारी अपनी जान गंवा रहे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले राज्य के 135 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशक…
दिल्ली में अब उपराज्यपाल की सरकार, केंद्र ने जारी किया नए कानून का नोटिफिकेशन, क्या दिल्ली मुख्यमंत्री की बढ़ेगी टेंशन?
केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल की ताकत बढ़ा दी है। अब दिल्ली में सरकार का मतलब उपराज्यपाल होगा, क्योंकि बगैर एलजी के मंजूरी के कोई कार्यकारी कदम नहीं उठाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 यानी GNCT Act को मंजूरी दिए जाने बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 अप्रैल से प्रभाव में आ गया है। इस कानून में शहर की चुनी हुई सरकार के ऊपर…
प्रधानमंत्री ने असम में भूकंप के बाद सीएम सोनोवाल से की बात, मदद का दिया भरोसा
असम में बुधवार सुबह आए भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मैंने केंद्र द्वारा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि असम के लोग सकुशल रहें।” असम में आज सुबह एक के बाद एक भूकंप के 4 झटके महसूस किए गए।
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021 : जानिए क्या है मतगणना में वोटों की गिनती के लिए तैयारी
पंचायत चुनाव के लिए दो मई को होने वाली मतगणना लंबी खिंच सकती है। संभावना जताई जा रही है कि यह मतगणना दो दिन तक चलेगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां की हैं। डीएम ने इसको लेकर अतिरिक्त आरओ व एआरओ के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक में इनकी तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दो मई को मतगणना का काम होगा। मतगणना मंडी समितियों में कराई जानी है। मतगणना के दौरान 15 हजार से…
बंगाल में तृणमूल और कांग्रेस के बीच मुकाबला तय करेगा रुख
बंगाल विधानसभा का आखिरी चरण चुनाव का रुख तय करेगा। आठवें और आखिरी चरण में 35 सीटों पर होने वाले मतदान में मुकाबला सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच है। दोनों पार्टियों का दारोमदार मुस्लिम मतदाताओं पर टिका है, ऐसे में मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव जिस तरफ होगा, उस दल को चुनाव में ज्यादा सीट मिलेंगी। मुस्लिम मतदाता अमूमन तृणमूल कांग्रेस को वोट करते रहे हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मुस्लिम मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ दिया। यही वजह रही कि चुनाव…
हाई कोर्ट के आदेश के बाद जागा चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले विजय जुलूस पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है कि 2 मई को मतगणना के दौरान या बाद में विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। देश भर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। इससे पहले सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट ने कोरोना केसों में तेजी से इजाफे के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि कोरोना केसों में…
यूपी पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के लिए मतदान जारी
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में आज पचांयत चुनाव के तीसरे चरण लिए मतदान हो रहे हैं। इन जिलों में 20,727 मतदान केन्द्र और 49798 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी पेालिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सैनेटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मतदाताओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाएंगी। इन 20 जिलों में 49,789 मतदान केंद्रों पर 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे…
कोरोना के बढ़ते केस के बीच सीएम योगी ने लाेगों से की यह खास अपील, सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को कोरोना से बचाव करने की अपील की है। हाई रिस्क श्रेणी से जुड़े हुए लोग जैसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, एक से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति तथा कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर ना निकलें। अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा है कि जब तक आवश्यक न हो घर से ना निकलें। बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। अनावश्यक भीड़-भाड़…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र की कोविड-19 टीकाकरण की नीति पर हो रही आलोचना का दिया जवाब
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सरकार की टीकाकरण की नीति की आलोचना को लेकर कहा है, “केंद्र को (कोविड-19 वैक्सीन) सस्ती कीमत पर और राज्यों को नहीं मिलने के आरोप झूठे हैं।” उन्होंने कहा, “भारत सरकार के लिए तय कीमत पर खरीदी गई वैक्सीन का 50% कोटा मुफ्त वितरण के लिए है…और (वह) राज्यों के माध्यम से ही वितरित होगा।”
चुनाव परिणाम की तिथि करीब आने के साथ बढ़ रही कांग्रेस की चुनौती
असम विधानसभा चुनाव परिणाम का वक्त करीब आने के साथ कांग्रेस की धड़कनें तेज होती जा रही है। पार्टी के सामने एक साथ कई चुनौतियां हैं। पार्टी को जहां महाजोत को एकजुट रखना है, वहीं कांग्रेस को खुद के विधायकों को भी संभालना है। साथ ही नेता का चयन भी आसान नहीं है। क्योंकि, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने असम में सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन के बाद पार्टी के पास कोई बड़ा…
सीएम योगी का ऑक्सीजन को लेकर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि अगर कोई ऑक्सीजन सिलेंडर लेने जाता है तो, डाक्टर की पर्ची दिखाने पर ही सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रेमेडेसिवर, जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जायेगा और ऐसे लोगों की सम्पत्ति भी जब्त की जायेगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से हर आदमी आक्सीजन के पीछे न भागे। जिसे डाक्टर ने जिसे आक्सीजन की आवश्यकता बताया है, उसे…
औरैया के बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी हुई मौत
उत्तर प्रदेश की औरैया (सदर) सीट से बीजेपी विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटों के भीतर उनके पिता रामदत्त दिवाकर (92) की भी शनिवार को मौत हो गई। गौरतलब है, कोविड-19 संक्रमित रमेश चंद्र दिवाकर का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, उनके पिता रामदत्त दिवाकर भी कई दिनों से बीमार थे।
मीटिंग के टेलीकास्ट पर PM की केजरीवाल को नसीहत
देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाइव टेलीकास्ट करने पर प्रोटोकॉल के पालन की नसीहत दी। मीटिंग के एक हिस्से का अरविंद केजरीवाल लाइव टेलीकास्ट कर रहे थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी टिप्पणी के बाद कहा कि इस मीटिंग में एक बात बहुत गलत हो रही है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मीटिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि हमारे पास एक…
यूपी कांग्रेस ने किया अपने मीडिया विभाग का विस्तार, 4 संयोजक और 7 प्रवक्ता नियुक्त
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी के मीडिया विभाग का विस्तार करते हुए 4 नए संयोजक और 7 नए प्रवक्ता नियुक्त किए। यूपी कांग्रेस के मीडिया व संचार विभाग के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि पार्टी ने 12 लोगों का एक पैनल बनाया है जो टेलीविज़न चैनलों पर होने वाली परिचर्चाओं में पार्टी का पक्ष रखेंगे।
