मौत की झूठी खबर से व्यक्ति की उम्र लंबी हो जाती है: मज़ाक में सुमित्रा महाजन

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उनकी मौत की झूठी खबर फैलने के प्रकरण को लेकर शुक्रवार को मज़ाक में कहा, “व्यक्ति की मौत की झूठी खबर से उसकी उम्र लंबी हो जाती है।” उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें छोटे बेटे मंदार महाजन के फोन कॉल से इस खबर के बारे में पता चला था।

बंगाल चुनाव: छठे चरण का मतदान समाप्त, शाम सात बजे तक 79.11 फीसदी हुई वोटिंग

कोरोना की दूसरी लहर की तेजी के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर वोट डाले गए। इसमें एक करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चरण में भाजपा के मुकुल रॉय, टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान समाप्त हो गया है और चुनाव आयोग के मुताबिक शाम सात बजे तक 79.11 फीसदी वोटिंग हुई है।

पीलीभीत: थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की एरिया में चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च।

पीलीभीत :थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की एरिया में चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च। पीलीभीत थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ की एरिया में चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर शाहगढ़ चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव ने मय फोर्स के साथ शाहगढ़ चौकी के हल्का ग्राम पंचायत शहागढ़ ग्राम पंचायत बंगला उर्फ मित्रसेन पुर ग्राम पंचायत अभयपुर ग्राम पंचायत संडई ग्राम पंचायत भैंरो कला मैं फ्लैग मार्च निकाला और शाहगढ़ चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव ने अपनी चौकी के हल्के की ग्राम पंचायतों में सख्त हिदायत दी…

महाराष्ट्र में 2,040 करोड़ रूपये लागत की 272 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई: गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि 2020-21 के दौरान महाराष्ट्र में ₹2,040.80 करोड़ लागत की 272 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया, “सेंट्रल रोड ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) के तहत इनको मंज़ूरी दी गई।” कुछ दिन पहले मंत्री ने कहा था कि भारत जल्द इलेक्ट्रिक वाहन विर्निमाण के मामले में पहले स्थान पर होगा।

सीएम ममता बनर्जी ने भी जनसभाएं रद्द कीं, वर्चुअली संबोधित करेंगी

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों व चुनाव आयोग के आदेश का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अपनी पूर्व निर्धारित जनसभाएं रद्द कर दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “हम वर्चुअल माध्यम से लोगों तक पहुंचेंगे।” गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल में शुक्रवार का अपना दौरा रद्द कर दिया है।

इस्लामिक स्कॉलर मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि धर्मशास्त्र और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. जनवरी 2000 में वहीदुद्दीन खान को भारत का तीसरा सर्वोच्च अवॉर्ड पद्म भूषण से उन्हें नवाजा गया था. फिर उन्हें जनवरी 2021 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से दुख हुआ. धर्मशास्त्र और अध्यात्म के मामलों में…

चुनाव आयोग ने कहा पश्चिम बंगाल चुनाव के बाकी फेज को एक साथ कराना संभव नहीं

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस से कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शेष चरणों को एक साथ मिलाने का उसका सुझाव लागू करने योग्य नहीं है।तृणमूल कांग्रेस को लिखे एक पत्र में आयोग ने निर्वाचन कानून और कोरोना वायरस महामारी के परिप्रेक्ष्य में मतदाताओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र किया और राज्य में चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव से इंकार किया।पश्चिम बंगाल में छठे चरण का चुनाव जहां 22 अप्रैल को होना है वहीं सातवें चरण और आठवें चरण का चुनाव क्रमश:…

सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी वीवीपैट सत्यापन की मांग वाली याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में 100 फीसदी वीवीपैट प्रणाली शुरू करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका टीएमसी नेता द्वारा दायर की गई थी। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता गोपाल सेठ से कहा कि हम चुनाव प्रक्रिया के बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, नागरिकों का अधिकार है। इस पर पीठ ने कहा…

चुनाव के चरण में कटौती को लेकर ममता बनर्जी की मांग असंवैधानिक: कैलाश विजयवर्गीय

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के शेष कार्यक्रम में कटौती को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मांग को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख में चुनावों के तकनीकी ज्ञान की कमी है। गौरतलब है कि बनर्जी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह राज्य में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। उन्होंने इस सिलसिले में कहा था कि…

लॉकडाउन : श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की मदद देगी दिल्ली सरकार

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजधानी में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्य लगे मजदूरों के रहने, खाने और उनके अन्य जरूरतों को पूरा करेगी। इस बारे में मंगलवार को दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। सरकार ने न्यायालय को बताया है कि इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

राजस्थान: अशोक गहलोत ने कहा- हालात हैं गंभीर, कोविड-19 से लड़ने के लिए लगाई गई पाबंदी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात बेहद चिंताजनक और खतरनाक हैं, लेकिन श्रमिकों सहित लोगों को इससे आतंकित होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालत की समीक्षा के बाद ही पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है। रविवार रात से नया दिशानिर्देश लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि और उससे मौत के कारण यह फैसला लिया…

केजरीवाल बोले- ‘मैं हूं ना’, पर लॉकडाउन से घबराए नहीं घर न जाएँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रवासी लोगों से दिल्ली नहीं छोड़कर जाने की अपील की पर उसका कोई असर नहीं हुआ। घोषणा होते ही लोगों ने बोरिया-बिस्तर समेट कर अपने गांव के लिए बस या ट्रेन पकड़ ली। सोमवार रात तक आनंद विहार आईएसबीटी पर पिछले साल जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। वैसे, अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी कामगारों से कहा था कि ‘मैं हूं ना’, पर उसके बाद भी आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों लोगों को अपने घर रवाना…

बंगाल में अब बीजेपी की कोई बड़ी चुनावी जनसभा नहीं होगी

कोरोना के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान अब कोई बड़ी जनसभा नहीं करेगी. पार्टी ने एक बयान में यह बात कही है. बीजेपी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य नेता छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इन सभाओं में अधिकतम 500 लोग आ सकेंगे. पार्टी ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना बहुत जरूरी है इसलिए पश्चिम बंगाल में बड़े राजनीतिक आयोजन रोकने का फैसला किया गया है.

कोरोना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार को पांच सुझाव दिए। इनमें कोरोना से लड़ाई के लिए टीकाकरण को बढ़ाना और यूरोपीय एजेंसियों अथवा यूएसएफडीए से स्वीकृत टीकों को मंजूरी प्रदान करना शामिल है। मनमोहन सिंह ने अपने पत्र में लिखा, ‘इस संबंध में मेरे पास कुछ सुझाव है। इन्हें रखते समय मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि मैं इन्हें रचनात्मक सहयोग की भावना से आपके विचार के लिए रख रहा हूं। मैंने इस भावना में हमेशा विश्वास किया…

ममता बनर्जी का ऐलान, अब 30 मिनट से ज्यादा नहीं करेंगी रैली

देश में दिनोंदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जारी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अब राहुल गांधी के बाद टीएमसी प्रमुख और बंगाल सीएम ममद बनर्जी ने भी ऐलान किया है कि वह बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि ममता बनर्जी अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘बंगाल चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी अब कोलकाता…

आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने पर भी दिखे लक्षण तो माना जाए कोविड-19 मरीज़: सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो उसका कोविड-19 मरीज़ की तरह इलाज किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज़ को प्रिज़म्‍टिव कोविड-19 की कैटेगरी में रखा जाए और उन्हें पहले से स्थापित कोविड-19 उपचार केंद्रों पर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

छत्तीसगढ़ आने वाले सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट हुआ अनिवार्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आवश्यकतानुसार प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटर और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाए। बकौल सीएम, ज़्यादा संक्रमण वाले ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर टेस्टिंग की जाए।

ममता पर अमित शाह का हमला, कहा- दीदी मुझे और मोदी जी को गालियां देती हैं

एक ओर देश में कोरोना वायरस का कहर और दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों का लहर जारी है। पश्चिम बंगाल के पूरबस्थली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीजेपी 122 सीटों के साथ ममता दीदी से आगे हैं। हम ‘बम, बंदूक और बारूद’ के मॉडल को बदलकर ‘विश्वास, विकास और व्यापार’ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, घुसपैठिए बंगाल के लोगों के…

फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस पर रेमडेसिविर सप्लायर को तंग करने का लगाया आरोप

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस पर एक रेमडेसिविर सप्लायर को इसलिए तंग करने का आरोप लगाया है क्योंकि उसने बीजेपी के आग्रह पर महाराष्ट्र को दवा पहुंचाने पर सहमति जताई थी। हालांकि, मुंबई के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने कहा है कि रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी के मद्देनज़र कंपनी के निदेशक से केवल पूछताछ की गई थी।

कोविड-19 संकट के बीच राहुल गांधी ने बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को किया रद्द

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया है कि कोविड-19 के हालात के मद्देनज़र उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को रद्द कर दिया है। उन्होंने लिखा, “मैं सभी राजनेताओं को सलाह दूंगा कि वर्तमान परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के परिणामों पर गहराई से विचार करें।” बंगाल विधानसभा चुनाव में 3 चरण का मतदान बाकी है।