कांग्रेस संसद के बजट सत्र में महंगाई, बेरोजगारी और सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता के साथ लोगों की आय में बढ़ती विषमता के मुद्दे पर भाजपा सरकार की घेरेबंदी की कोशिश करेगी। पार्टी इसके लिए अन्य विपक्षी दलों का भी साथ लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में शुक्रवार को पार्टी की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। इसमें बजट सत्र में विपक्षी समन्वय के जरिये आय में विषमता के कारण करोड़ों लोगों के फिर से गरीबी रेखा के नीचे चले जाने के साथ चीनी चुनौती पर बहस…
Category: वादे-इरादे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की योगी की सराहना
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के मोदीनगर में गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया और इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगीी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने यूपी की अर्थव्यवस्था में हुए सुधार को लेकर तारीफ करते हुए उन्हें योगी को खुद से बेहतर मुख्यमंत्री बताया। राजनाथ सिंह ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में आबादी बहुत अधिक होने के बावजूद इसकी अर्थव्यवस्था कई राज्यों से पीछे थी। लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 साल के भीतर यूपी की इकॉनमी 11 लाख करोड़ रुपए से…
उत्पल ने गोवा के पणजी से भरा पर्चा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी विधानसभा सीट से पर्चा भर दिया है। उत्पल पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने पणजी में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘मैं यहां भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं, मुझे आशा और पूरा विश्वास है कि पणजी के लोग मुझे अपना आशीर्वाद देंगे। मेरे पिताजी ने जो काम यहां किए थे वही काम मुझे यहां के लोगों के…
31 जनवरी को राज्यसभा में विभिन्न दलों के नेताओं की वर्चुअल बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति पर कांग्रेस का मंथन आज
संसद के बजट सत्र के मद्देनजर 31 जनवरी की शाम पांच बजे राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में विभिन्न दलों के सदन में नेताओं की बैठक आयोजित होगी। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से होगा। उपराष्ट्रपति नायडू खुद भी कोरोना संक्रमण से उबर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संसद के बजट सत्र में पार्टी की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को बैठक करेंगे।मालूम हो कि बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू…
उम्मीदवारों से करेंगे राहुल गांधी आज मुलाकात, स्वर्ण मंदिर भी जाएंगे
पंजाब की सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पंजाब पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचेंगे। राहुल गांधी जालंधर में एक वर्चुअल रैली कर पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे।राहुल गांधी अपने सभी उम्मीदवारों के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस के 117 उम्मीदवारों के साथ श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर…
गुलाम नबी आजाद को कपिल सिब्बल ने कहा- ‘बधाई हो भाईजान’
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण दिए जाने के एलान के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है। सिब्बल ने बधाई देते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस को उनकी जरूरत नहीं है। दरअसल, अपने एक ट्वीट में कपिल सिब्बल ने लिखा कि गुलाम नबी आजाद को पदम भूषण मिला है। बधाई हो भाईजान। विडंबना यह है कि जब देश सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को…
गुंटूर के जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने को लेकर हुआ विवाद, भाजपा ने सीएम पर साधा निशाना, नाम बदलने की कि मांग
देश के 73वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक राजनीतिक विवाद ने जन्म ले लिया। गुंटूर स्थित जिन्ना टावर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद भाजपा ने मांग की कि इस टावर का नाम देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर किया जाना चाहिए। वहीं एमएलसी अप्पी रेड्डी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा इसको एक सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। रेड्डी ने भाजपा पर लोगों को…
27 जनवरी को करेंगे राहुल गांधी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत,
पंजाब में सत्ताधारी दल कांग्रेस दोबारा वापसी की कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में फतह के लिए कांग्रेस नेता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी जानकारी दी है। सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी 27 जनवरी को अमृतसर पहुंचेंगे। राहुल गांधी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान…
कई नेता छोड़ रहे पार्टी, कांग्रेस में मची है भगदड़ : आरपीएन सिंह
कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आज वे लोग छोड़ रहे है जिन्होंने निस्वार्थ सेवा की। कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, एक भगदड़ सी है। मैं किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रुप में राष्ट्र निर्माण में जो भी कर पाऊंगा वो मैं करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है सिर्फ…
पद्म भूषण सम्मान लेने से बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व वयोवृद्ध माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने किया इन्कार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। इस बार पुरस्कारों की इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व वयोवृद्ध माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का है। केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजने की घोषणा की है। लेकिन बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पुरस्कार लेने से मना कर दिया है। बंगाल की चार और शख्सियत प्रह्लाद राय अग्रवाल, संघमित्रा बंद्योपाध्याय, काली पद सरेन और काजी सिंह को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है।पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य…
किसी स्थल पर 30 मिनट से ज्यादा समय तक वीडियो वैन के रुकने पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देश,
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए वीडियो वैन के इस्तेमाल की अनुमति देने के साथ ही इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत वीडियो वैन के किसी भी स्थल पर 30 मिनट से ज्यादा समय तक रुकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने रैलियों के आयोजन पर लगा प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। हालांकि, आयोग ने शनिवार को खुली जगहों पर कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ अधिकतम 500 दर्शकों…
अमर जवान ज्योति और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, जानिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। सुभाष चंद्र बोस और अमर जवान ज्योति को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत में नेताजी के नाम पर 164 संस्थान हैं, यह सब 2014 से पहले के हैं। उन्हें सिर्फ होलोग्राम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके पास न केवल वीरता और महानता थी, बल्कि कुछ ठोस सिद्धांत भी हैं, जो दुख की बात है कि वर्तमान सरकार…
देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी करेंगे संवाद, नमो ऐप के जरिए होगी बात
देश में कुछ ही दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल BJP4India से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप पर संवाद…
अखिलेश यादव के खिलाफ नहीं उतारेंगे प्रत्याशी, चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान,
सीएम योगी के खिलाफ खुद गोरखपुर से मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को बड़ी घोषणा की। चंद्रशेखऱ ने कहा कि वह अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव का बहुत सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि वह सदन में जाएं। मायावती को लेकर भी चंद्रशेखऱ ने इसी तरह की बातें कहीं।उन्होंने रविवार को लखनऊ में 35 दलों को मिलाकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया। उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा…
सपा की बढ़ा रहा मुश्किल भाजपा का ‘M’ कार्ड, कांग्रेस की निकाली काट; केंद्रीय मंत्री तक उतरे
कांग्रेस ने भले ही महिलाओं को टिकट देने से लेकर उनके पक्ष में नारे गढ़ने तक का काम यूपी विधानसभा चुनाव में किया है, लेकिन वास्त्व में इस ‘M’ कार्ड को भाजपा भुना रही है। समाजवादी पार्टी की चुनाव को अगड़ा बनाम पिछड़ा बनाने की कोशिश की भाजपा ने महिला कार्ड चलकर काट निकाली है। रविवार को भाजपा जिस अंदाज में नजर आई, उससे साफ है कि कानून व्यवस्था को योगी सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि और सपा पर एक दाग के तौर पर पेश कर चुनाव में उतरना चाहती…
अंतिम चरणों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा की आज दिल्ली में अहम बैठक
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की आज अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि कोर ग्रुप की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा के साथ ही चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। इसके बाद जिन नामों पर चर्चा होगी, उन्हें पार्टी आलाकमान के सामने रखा जाएगा और…
UP की सत्ता में आए तो 2 CM बनाएंगे : ओवैसी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नया गठबंधन ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा’ बना है। इस गठबंधन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी और वामन मेश्राम की बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एंप्लाई फेडरेशन शामिल है। तीनों नेताओं ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। इस गठबंधन के कन्वीनर बाबू सिंह कुशवाहा होंगे।इस दौरान ओवैसी ने कहा कि अगर ये गठबंधन सत्ता में आता है, तो दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। एक मुख्यमंत्री दलित होगा, जबकि दूसरा ओबीसी समाज से। इतना…
भाजपा फेसबुक पर अव्वल, कांग्रेस के फोकस में पंजाब; जानें सपा-बसपा का भी हाल
देश में कोरोना महामारी की वजह से रैलियों पर लगाम के बाद राजनीतिक दलों का सोशल मीडिया पर कैंपेन बढ़ गया है। हालांकि, अभी सिर्फ भाजपा और कांग्रेस ही इसका व्यापक इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। फेसबुक के आंकड़ों की बात की जाए तो भाजपा इस माध्यम के जरिए कैंपेन में सबसे आगे है।पिछले 90 दिनों के आंकड़ों में राजनीतिक दलों के विज्ञापनों के मामले में भाजपा सबसे ऊपर है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस फेसबुक कैंपेन में भाजपा के पीछे चल रही है। वहीं, सपा और बसपा टॉप 10…
गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर भी उत्पल पर्रिकर के बाद अब देंगे भाजपा से इस्तीफा
गोवा में भाजपा के सीट बंटवारे से कई नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है। बीते दिन ही मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बीजेपी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एएनआई को बताया कि वह औपचारिक रूप से आज शाम तक अपना इस्तीफा सौंप देंगे। गौरतलब है कि लक्ष्मीकांत पारसेकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज बताए जा रहे…
मणिपुर को खेल प्रतिभाओं का पावरहाउस बताया पीएम मोदी ने , कहा- राज्य को खेलों का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार
मणिपुर के 50वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार मणिपुर को देश में खेल का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मणिपुर को खेल प्रतिभाओं का पावरहाउस बताया है। स्थापना दिवस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की 50 सालों की गौरवशाली यात्रा में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के बलिदान और प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने मणिपुर के इतिहास में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों के लचीलेपन और एकता को उनकी असली ताकत…
