कर्नाटक में होगा विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार, केंद्रीय नेतृत्व की सरकार और संगठन दोनों पर नजरें

भाजपा में एक तरफ जहां चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं दक्षिण के उसके एक मात्र गढ़ कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और संगठन को कसने की अनौपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है। 30 मार्च तक चलने वाले राज्य विधानसभा सत्र के बाद कभी भी कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार संभव है। जबकि पांच महीने में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।बताया जाता है कि केंद्र से एक टीम अनौपचारिक रूप से हर मुद्दे पर…

ममता बनर्जी को अधीर रंजन चौधरी ने बताया पागल, कहा-कांग्रेस नहीं होती तो ममता पैदा न होती

पांच राज्यों में बुरी तरह हारी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सभी अन्य पार्टियों ने भी कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इसी बीच आज ममता का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पागल आदमी को जवाब देना ठीक नहीं। पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं लेकिन दीदी के पास…

पांच राज्यों में करारी हार की समीक्षा के साथ कार्यसमिति की संगठन पर होगी चर्चा

पांच राज्यों के चुनाव में हार से कांग्रेस के गहराए संकट और संगठन में बदलाव की दुबारा उठी आवाज के बीच सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। इसमें हार की समीक्षा करने के साथ मौजूदा संकट से उबरने के उपायों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के सिकुड़ते आधार से बेचैन पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी 23 इस बैठक में नेतृत्व की कमजोरियों को लेकर उसे घेरने की तैयारी में है। इसलिए बैठक के दौरान गरमागरम बहस की पूरी संभावना है पार्टी की दुर्दशा पर…

मनीष तिवारी और सिब्बल पहुंचे गुलाम नबी आजाद के घर, पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस के जी-23 नेता हुए सक्रिय,

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी सियासत में अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस बीच पार्टी नेताओं के जी-23 समूह में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को लेकर फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और कपिल सिब्बल पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर पहुंचे हैं।गुरूवार को विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व…

फिर से 300 प्लस के लक्ष्य पर काम करने की तैयारी में है भाजपा , कर्नाटक और तेलंगाना में भी परिवारवाद बनेगा भाजपा का हथियार,

चार राज्यों की बड़ी चुनावी जीत को यूं तो सीधे तौर पर 2024 के महासमर से जोड़ा जा रहा है। लेकिन भाजपा उससे पहले दक्षिण में कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम में गुजरात में ऐसी ही जीत हासिल कर फिर से 300 प्लस के लक्ष्य पर काम करने की तैयारी में है। इस क्रम में विकास जहां सबसे बड़ा मुद्दा होगा, वहीं परिवारवाद हमेशा निशाने पर रहेगा। अगले एक साल के अंदर यूं तो हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में ही चुनाव होने हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पिछली…

सेंट आंद्रे विधान क्षेत्र से भाजपा विधायक महज 76 वोट से हारे, गोवा के 10 विधानसभा क्षेत्रों में जीत का अंतर रहा मात्र 76 से 716 वोट,

गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर रही। 10 विधानसभा क्षेत्रों में जीत का अंतर महज 76 से 716 मतों का रहा। दो विधानसभा क्षेत्रों में तो जीत का अंतर 100 मतों से भी नीचे रहा। बता दें कि 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी गोवा के सेंट आंद्रे विधान क्षेत्र में एक नए राजनीतिक दल रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के उम्मीदवार वीरेश बोरकर ने…

छह सीटों पर जदयू ने मारी बाजी, मणिपुर में फिर स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा सरकार

मणिपुर में भाजपा एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के रात 9:30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 32 सीटों पर जीत मिली है। सबसे अचंभित करने वाला प्रदर्शन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का रहा है। जदयू ने छह सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ पांच सीटों पर जीत मिल पाई है। कुकी पीपुल्स अलायंस को दो सीट मिली हैं और तीन सीटों पर…

राज्‍यसभा में AAP की पंजाब में एकतरफा जीत के बाद कैसे बढ़ेगी पार्टी की धाक

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो कर दिखाया है वो वास्‍तव में तारीफ के काबिल है। आम आदमी पार्टी जिसका वजूद ही एक दशक से कम का है उसके हाथों में दो राज्‍य आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में वर्ष 2014 में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में उसके पंजाब से जीतकर कैडिडेट आए थे जिसमें से एक खुद भगवंत सिंह मान थे, जिनको पार्टी ने सूबे का मुख्‍यमंत्री घोषित किया था।दिल्‍ली में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार…

यूपी में भाजपा को मोदी-योगी फैक्‍टर ने फिर दिलाई जीत, मुस्लिम-यादव समीकरण दरकिनार

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीतों की तस्‍वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। अब तक की तस्‍वीर से ये बात बेहद स्‍पष्‍ट हो गई है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्‍य में वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि कोई मुख्‍यमंत्री लगातार दोबारा सत्‍ता पर काबिज होने जा रहा है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी को कुछ सीटों पर नुकसान होता भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भाजपा की…

आगामी चुनाव के लिए क्‍या है मायावती का प्‍लान?

बसपा सुप्रीमो मायावती विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही मिशन-2024 की तैयारियों में जुट गई हैं। बसपा में राष्ट्रीय स्तर पर नए सिरे से जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अब सिर्फ एक ही कोआर्डिनेटर आकाश आनंद रहेंगे। रामजी गौतम को इस पद से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव की संख्या पांच से बढ़ाकर छह कर दी गई है। देश को सात सेक्टरों में बांटाबसपा सुप्रीमो…

ओपी राजभर ने चुनाव आयोग को घेरा, जब तक बनारस के डीएम कमिश्नर नहीं हटेंगे, हम मतगणना नहीं होने देंगे

वाराणसी में ईवीएम को लेकर रार बढ़ती ही जा रही है। समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी और बरेली के स्ट्रांगरूम के बाहर सादे बैलेट पेपर के वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग की है।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव ने मंगलवार रात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी से मुलाकात…

वामपंथियों के राज में हुई 39 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या : त्रिपुरा में बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने अगरतला में एक रैली को संबोधित किया। शाह ने कहा कि हमारे देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। साथ ही खूबसूरत त्रिपुरा को भी बने हुए 50 साल पूरे हो गए हैं अमित शाह ने रैली के मंच से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि 25 साल तक कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा में राज किया था। 2015 में जब मैं यहां आया था, हर कोई यहां त्राहिमाम कर…

पेट्रोलियम मंत्री बोले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 12 दिनों से युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत में भी देखने को मिल सकता है।कहा जा रहा है कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है।…

पंखुड़ी पाठक ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, पढ़िए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी चरणों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चुनावी नतीजे दस मार्च को आएंगे। लेकिन इससे पहले सात मार्च को आए एग्जिट पोल को लेकर गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने कहा, “एग्जिट पोल जनता के मनोरंजन का एक माध्यम है। यह 10 मार्च को साफ होगा कि जनता ने किसे चुना है।” एग्जिट पोल की मानें तो जिले की तीनों सीटों पर भाजपा…

यूपी में किसकी बन सकती है सरकार

गौतमबुद्ध नगर में होने वाली मतगणना में टेबल की संख्या बढ़ाने के जिला निर्वाचन विभाग के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकार कर लिया। अब दादरी व नोएडा विधानसभा में 20-20 व जेवर विधानसभा की मतगणना को 14 टेबल लगेगी। नोएडा विधानसभा में 38, दादरी में 34 व जेवर विधानसभा में मतगणना के 30 राउंड होंगे। सबसे पहले जेवर विधानसभा का परिणाम आएगा। 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जिला निर्वाचन विभाग पूरी तरह से जुट गया हैं। मतगणना नोएडा फेस दो स्थित फूल मंडी में…

रघुनंदन राव ने कहा केसीआर भारत के संविधान का सम्मान नहीं करते, खुद लिखना चाहते हैं:

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन राव ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम केसीआर भारत का अपना संविधान लिखना चाहते हैं, क्योंकि वह बाद वाले भारतीय संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि पार्टी विधायक राव की टिप्पणी तब आई जब भाजपा विधायकों राजा सिंह, रघुनंदन राव और इटेला राजेंदर को सोमवार को तेलंगाना राज्य विधानसभा में बजट सत्र से बिना कोई कारण बताए निलंबित कर दिया गया।भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन…

अगले 24 घंटे में यूक्रेन से बाहर निकले सभी भारतीय आ जाएंगे स्वदेश, पीएम मोदी ने की आपरेशन गंगा की समीक्षा

यूक्रेन से अभी तक 20 हजार भारतीयों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। अभी यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में दो से तीन हजार भारतीय छात्रों के फंसे होने की आशंका है। अगले 24 घंटे के दौरान 16 और फ्लाइट से भारतीय छात्र व नागरिक स्वदेश पहुंच रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के स्तर पर शुक्रवार को भी आपरेशन गंगा की समीक्षा की गई। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला और वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…

एक दलित महिला को मौका देने के लिए सीएम स्टालिन का शुक्रिया : आर प्रिया

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मेयर पद के लिए द्रविड़ मुनेत्र कझागम (डीएमके) उम्मीदवार आर. प्रिया निर्विरोध चुनी गई, उन्होंने 4 मार्च शुक्रवार को चेन्नई निगम के मेयर पद की शपथ ले ली है। मंगलापुरम की 29 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट आर प्रिया ने शनिवार को शपथ लेने के बाद, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एक एक दलित महिला को मौका दिया है, वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएगी चेन्नई की नवनियुक्त मेयर आर प्रिया ने शनिवार को शपथ लेने के…

सबसे कम अपराधिक छवि वाले प्रत्याशी इस बार उत्तराखण्ड विधानसभा में पहुंचेंगे आईये जानते है इनके बारे में

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे कम आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी उत्तराखंड विधानसभा पहुंचेंगे वहीं सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा पहुंचेंगे। गोवा क्षेत्रफल और जनसंख्या में भले ही उत्तरप्रदेश से बहुत छोटा हो पर आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की तुलना में वो उत्तर प्रदेश को टक्कर दे रहा है।विधानसभा चुनावों में आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में लगभग 26 प्रतिशत है। इनमें 20 फीसदी प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या और दुष्‍कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।…

छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार, सपा का दावा समाजवादी गठबंधन की सरकार बनना तय

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा के छह चरणों के मतदान के बाद सपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। प्रदेश में अब समाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब…