लॉक-अप फेम मुनव्वर फारूकी ने शो जीतने के बाद नाजिला के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।मुनव्वर और नाजिला से जुड़े सूत्र ने कहा, ‘दोनों अब अलग हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साथ न रहने का फैसला किया है।’ हालांकि मुनव्वर ने अभी…
Category: वादे-इरादे
मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ की 12 और जातियां ST सूची में शामिल होंगी
छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी शेड्यूल ट्राइब) में शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इसे स्वीकृति प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आग्रह किया था। इन जाति समुदायों के छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल होने के बाद इन्हें अब शासन की अनुसूचित जनजातियों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। छात्रवृति, रियायती ऋण,…
गुलाम नबी आजाद के बयान को कांग्रेस ने बताया क्लाइमेट चेंज
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि वह राहुल गांधी की तरह किसी पर भी व्यक्तिगत हमले नहीं करते हैं। उन्होंने कश्मीर न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने संसद में 7 साल तक विपक्ष के नेता के रूप में पीएम मोदी की नीतियों की आलोचना की है। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने एक क्लिप को रिट्वीट करते हुए इसे ‘जलवायु परिवर्तन’ करार दिया है। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन हो गया…
विधानसभा में आगे की सीट क्या अखिलेश और शिवपाल में दूरी बढ़ाएगी?
एक ओर शिवपाल यादव सपा से कोई नाता न रखने का ऐलान करते हैं और दूसरी ओर सपा उनको सदन में आगे बिठाने की मांग का समर्थन करती है। क्या यह चाचा भतीजे के नजदीक आने के संकेत हैं या और दूर जाने के…। इसके अपने निहितार्थ हैं। पर सपा के नेता कहते हैं कि यह पहल तो चाचा के सम्मान में है।सदन में अभी यह तय नहीं है कि शिवपाल यादव आगे की पंक्ति में किस सीट पर बैठेंगे। इस पर अभी स्पीकर को निर्णय करना है। आगे बैठने…
जूता फेंकने के मामले में सचिन पायलट को ट्वीटर पर लिया निशाने पर
राजस्थान में खेलमंत्री अशोक चांदना पर जूता फेंकने के मामले में प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। सचिन पायलट को खुल चैलेंज देने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया रही है। नरेश चौधरी नाम के यूजर्स ने लिखा- ऐसी राजनीति नहीं देखी कही। सब को पता है। किसके इशारे पर किसके समर्थकों ने किया है। पायलट साहब ये उम्मीद नहीं थी आपसे। अजीत शरण ने लिखा- सचिन पायलट ने कौनसा संघर्ष किया है। सब कुछ विरासत में मिला है। चांदना जी धरातल से यहां…
BJP में शामिल हुई पूरी यूनिट, जेडीयू को लगा बड़ा झटका
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को फिर तगड़ा झटका दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की दमन और दीव यूनिट भगवा दल से जा मिली है। भाजपा की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि ‘दमन और दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश जेडीयू की पूरी यूनिट सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई। नीतीश कुमार की ओर से बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट व परिवारवादी पार्टी का…
फोगाट केस में CBI जांच के लिए तैयार हुए खट्टर, रखी यह शर्त
बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट की मौत मामले की जांच को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर गोवा पुलिस की जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है तो फोगाट डेथ केस की जांच सीबीआई करेगी। खट्टर ने कहा, ‘हमने लिखित में सीबीआई जांच की मांग की है लेकिन उनका कहना है कि पहले गोवा को जांच पूरी कर लेने दीजिए। अगर फोगाट फैमिली इससे संतुष्ट नहीं होती है तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी।सीएम खट्टर का यह बयान रविवार को राज्य…
कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला, ‘वसुंधरा को मनाने में सफल नहीं हुए अमित शाह’,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। पीसीसी चीफ ने कहा कि अमित शाह का राजस्थान पूरी प्लाॅफ रहा। डोटासरा ने कहा कि अमित शाह गहलोत सरकार को बदनाम करने और वसुंधरा राजे को मनाने आए थे। लेकिन उसमें भी सफल नहीं हो पाए। क्योंकि वसुंधरा राजे का जितना अपमान केंद्रीय नेताओं और बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने किया है। शायद ही पार्टी में किसी और नेता का हुआ होगा. इस सबके बाद भी वो दूरियां मिटने वाली नहीं है।…
सत्यपाल मलिक ने किया दावा ‘बोलना बंद करता तो मैं भी बन जाता उपराष्ट्रपति’
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें संकेत दिया गया था कि अगर वह केंद्र के खिलाफ बोलना बंद कर दें तो उन्हें उपराष्ट्रपति बना दिया जाएगा। जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाए जाने पर मलिक ने कहा कि वह (धनखड़) डिजर्विंग उम्मीदवार थे, बनाने ही चाहिए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरा कहना इसमें ठीक नहीं लेकिन मुझे इशारे थे, पहले से कि आप नहीं बोलोगो तो आपको (उपराष्ट्रपति) बना देंगे, लेकिन मैं यह नहीं कर सकता। मैं जो महसूस करता हूं…
निर्वाचन आयोग आया हरकत में, 15-20 नहीं… 2 हजार से अधिक राजनीतिक दल रजिस्टर्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग 2,174 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त दलों पर इस मामले में कार्रवाई करने जा रहा है। आयोग ने इन दलों की जांच करने के लिए सीबीडीटी से आग्रह किया है।आयोग की ये कार्रवाई इन दलों की ओर से अपने दानदाताओं की सूची आयोग में जमा नहीं कराने के कारण की जा रही है। आयोग ने बताया कि 2,174 पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त दलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को तब लिखा गया, जब इन दलों को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का चंदा मिलने का…
भाजपा ने कसा महुआ मोइत्रा पर तंज, कहा- राहुल गांधी की तरह जल्द सड़कों पर दिखेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने हाल ही में पार्टी की एक बैठक में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस मौके को लपका और लगे हाथ तंज भी कस दिया। भगवा पार्टी के नेता ने कहा कि राहुल गांधी की तरह महुआ मोइत्रा भी जल्द ही सड़कों पर होंगी, लेकिन उनका कारण अलग होगा।बीजेपी नेता अमित मालवीय ने महुआ को लेफ्ट की पसंदीदा नेता…
शशि थरूर समेते इन 5 सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में निष्पक्षता पर जताई चिंता
कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए।पार्टी सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने मिस्त्री को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है। यह पत्र कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से एक दिन पहले…
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए राहुल गांधी करते हैं इनकार तो कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष
अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? भारतीय राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग इस सवाल का जवाब ढ़ंढ रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम रेस में आगे चल रहा था। इस बीच गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जेपी अग्रवाल को प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक को उनकी मध्य प्रदेश की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। हालांकि,…
राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ करने पर विपक्ष का विरोध! नाम बदलने के समर्थन में उतरे कांग्रेस MLA
राजपथ का नाम कर्तव्यपथ करने पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के ही एक विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। हालांकि, उनके बयान पर अभी तक किसी अन्य कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन किया।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे ‘कर्तव्यपथ’ नामकरण से खासे खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया, ‘राजपथ…
शिंदे कैंप के सुर आदित्य ठाकरे पर बदलते दिखे , अब CM एकनाथ ने भी दे दी सलाह
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर अपनी रणनीति बदलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बागी विधायकों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर आदित्य को अपनी ‘उम्र’ ध्यान रखने की सलाह दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी में विद्रोह के कारणों को लेकर भी चर्चा की। महाविकास अघाड़ी यानी MVA सरकार में आदित्य मंत्री रह चुके हैं। वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे हैं।महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को ‘धोखेबाज’ और ‘पीठ में छुरा घोंपने’…
चीनी मंसूबों पर भारी है भारत-बांग्लादेश की यारी, ऐसे बढ़ रहीं ड्रैगन की मुश्किलें
भारत के कूटनीतिक प्रयासों व बांग्लादेश की ‘दोस्ती सबसे और बैर किसी से नहीं’ नीति के चलते चीन तमाम प्रयासों के बावजूद वहां सामरिक निवेश नहीं कर पाया है। आज भले ही चीन वहां खूब निवेश कर रहा हो, बावजूद बांग्लादेश और भारत के व्यापारिक, सामरिक और राजनीतिक रिश्ते लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं।भारत यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी भारत को आश्वस्त किया है कि दोनों देशों के रिश्ते किसी तीसरे देश की उपस्थिति से कतई प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश…
‘भारत जोड़ो’ यात्रा के लिए तैयार हैं राहुल गांधी
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस बुधवार, 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के श्रीपेरंबदूर स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी ‘मेक इंडिया नंबर 1’ यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। वह हरियाणा से यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजनीति की…
उत्तर प्रदेश में दो महीने में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्यता बदली
उत्तर प्रदेश में अगले दो महीनों के भीतर करीब 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती होगी। राज्य में इन कार्यकत्रियों के कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं।वर्ष 2012 के बाद से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और इन पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने…
छात्र और छात्राएं क्लासरूम में टीचर के साथ गुड़गुड़ा रहे थे हुक्का , शराब की बोतलें भी मिलीं, 7 गिरफ्तार
लखनऊ के भूतनाथ बाजार में भीड़-भाड़ वाले इलाके के बीच स्थित कोचिंग सेन्टर में क्लास रूम की जगह हुक्का गुड़गुड़ाया जा रहा था। संचालक, टीचर और छात्र-छात्रायें हुक्का के साथ शराब पीते भी दिखे।कोचिंग की आड़ में यह हुक्का बार देर रात तक चलता था और चंद कदम दूर पर स्थित भूतनाथ बाजार चौकी के पुलिसकर्मी इससे अनजान बने रहे। शनिवार शाम एक युवती नशे की हालत में निकली तो कुछ दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच ही वहां से गुजर रहे एसीपी गाजीपुर ने अपनी टीम के…
मां-बाप ने11 साल की मासूम बच्ची को लड़कों से हंसकर बात करने पर नहर में फेंका
झूठी शान और इज्जत का गुमान बुद्धि-विवेक और मानवीयता का किस तरह हरण कर सकता है इसका जीता जागता नमूना मेरठ में देखने को मिला है। 11 साल की मासूम बच्ची चंचल की हत्या उसके ही मां-बाप ने महज इसलिए कर दी कि वह लड़कों से हंसकर बात करती थी। चंचल के सनकी मां-बाप ने जिंदा बेटी को नहर में फेंक दिया और पकड़े जाने पर वजह बताई कि मासूम बच्ची, लड़कों से घुलमिलकर रहती थी।चंचल की हंसी और मासूमियत सबसे पहले पिता को अखरने लगी। मानसिक रूप से कुंठित…
