कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि एनआइए जैसी जांच एजेंसियां सरकार के हाथों की कठपुतली बन गई हैं। इनका इस्तेमाल अब किसानों के खिलाफ किया जा रहा है, लेकिन किसान इनके नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) मामले की जांच के सिलसिले में दर्जनभर से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे हैं। इन लोगों में एक पत्रकार, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े किसान नेता और अन्य शामिल हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप…
Category: वादे-इरादे
बिहार की राजनीति में फिर उतर रहे शाहनवाज, जानें क्या है भाजपा की रणनीति
बिहार में भाजपा ने शाहनवाज हुसैन को विधान परिषद का उम्मीदवार बना सीमांचल में अपनी पैठ बनाने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। गत बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने अपनी पार्टी के 24 उम्मीदवार दिए थे, जिनमें पांच जीते। बाकी सीटों पर महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया था। इस तरह ओवैसी ने उस क्षेत्र में पैठ बना ली है। महागठबंधन की जड़ें ओवैसी ने खोदी और अब भाजपा ने इसका लाभ लेने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। शाहनवाज हुसैन न सिर्फ सियासत के जाने-माने चेहरा हैं, बल्कि…
IANS C Voter Survey: प्रधानमंत्री के रूप में देश के 60 फीसद लोगों की पहली पसंद हैं मोदी
देश के 59.22 फीसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पद के लिए अपनी पहली पसंद मानते हैं। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को महज 25.62 फीसद लोग ही प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य मानते हैं। आइएएनएस सी-वोटर के स्टेट ऑफ दे नेशन 2021 सर्वे में सामने आया है कि उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश के 80 फीसद से अधिक लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। जबकि राहुल गांधी को उड़ीसा में 7.36 और हिमाचल प्रदेश में 10.20 फीसद लोग ही पीएम देखना चाहते हैं।…
विदेश मामलों पर एस जयशंकर ने विभिन्न दलों के सांसदों के साथ की बातचीत , राहुल गांधी भी हुए शामिल
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को विदेश मामलों पर संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न दलों के सांसदों के साथ विस्तृत चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि सरकार के साथ इस तरह की और अधिक बातचीत की जरूरत है। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने विदेश मंत्रालय पर बैठक में विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में थरूर के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। बाद में बैठक की फोटो के साथ शशि थरूर ने ट्वीट…
कोवैक्सीन को मंजूरी देने के मामले में भिड़े स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, जाने क्या हुई नोकझोक
देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है लेकिन अभी भी इस मसले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के बीच शनिवार को भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी देने के मसले पर तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने करारा पलटवार किया। टीकाकरण अभियान शुरू होने की पृष्ठभूमि में…
पीएम ने बताया , काशी के मंदिर का सही नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर मिली एक चुनौती न केवल स्वीकार किया बल्कि सही जबाव देकर सब को चकित कर दिया। पीएम का यह ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर दुनिया के सबसे मशहूर नेताओं में से एक मोदी के इस प्लेटफार्म पर 6.48 करोड़ फालोअर हैं। हर दिन वे एक-दो ट्वीट पर प्रतिक्रिया भी देते हैं। शुक्रवार को लॉस्ट टेंपल अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की गई। फोटो में एक घाट के साथ मंदिर और गंगा आरती दृश्य दिख…
भाजपा ने अपने सभी सांसदों को दिया निर्देश, कहा- बजट सत्र के दौरान संसद में उपस्थिति जरूरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को बजट सत्र के दौरान संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव बालासुब्रह्मण्यम कामर्सु ने इसे लेकर संसद के सदस्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि विधायी कार्यों के अलावा महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है। पत्र में कहा गया, ‘संसद के सत्र के दौरान, राष्ट्रपति के अभिभाषण और…
केरल के बजट में आठ लाख नौकरियां व रोजगार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा
केरल के वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने विधानसभा में बजट पेश किया। यह वर्तमान लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की सरकार का आखिरी बजट है। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वेलफेयर योजनाओं के साथ शुरुआत करते हुए वित्तमंत्री ने वेलफेयर पेंशन में 1,600 रुपये की वृद्धि की घोषणा की और 8 लाख नई नौकरियों का वादा किया। उन्होंने पांच वर्षों के भीतर डिजिटल प्लेटफार्मों में 20 लाख रोजगार सृजन का भी वादा किया। इसके अलावा उन्होंने केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) द्वारा 15,000 करोड़ रुपये की…
21वीं सदी में सबसे चमकदार होगी अमेरिका-भारत की दोस्ती, परमाणु अप्रसार, आतंकवाद के खिलाफ बढ़ेगा सहयोग
अमेरिका और भारत की दोस्ती 21 वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक होगी। यह बात भारत में अमेरिका के निवर्तमान राजदूत केन जस्टर ने शुक्रवार को अपने देश के दूतावास की नई इमारत के शिलान्यास समारोह में कही। दोनों देशों की दोस्ती की प्रगाढ़ता दर्शाने के लिए इस समारोह में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी शामिल हुए। अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण वैश्विक रणनीतिक सहयोगी बताया गया है।…
जल्द शुरू होगा संसद का बजट सत्र, जानें-कैसा होगा संचालन, क्या होंगे नियम, क्या सभी सांसदों को लगेगी कोविड वैक्सीन?
बजट सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र जल्द शुरू होगा। बजट सत्र सामान्य होगा और इसका विधिवत संचालन किया जाएगा। यह पूरी अवधि तक चलेगा और इस दौरान सभी मसलों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि सत्र महामारी के बीच होगा, इसलिए कोविड-19 संबंधी चुनौती है, लेकिन सत्र के दौरान सरकार की ओर से जारी किए…
महाराष्ट्र: भंडारा आग हादसे में 10 बच्चों की मौत, बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट, पीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख
महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के दर्दना हादसा हो गया। अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भंडारा जिला कलेक्टर को इस घटना की जांच करने और 48 घंटे के भीतर तथ्यात्मक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र लिखा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके कहा, ‘महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं…
प्रधानमंत्री मोदी को अब सीधे किसानों से बात करनी चाहिए: अकाली नेता हरसिमरत कौर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को पंजाब बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को राजनीति में घसीटकर किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारियों और मंत्रियों के बीच सात दौर की बातचीत के साथ कुछ भी ठोस करने में नाकाम रहने के कारण अब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आंदोलनकारी किसानों से सीधे बात करनी चाहिए. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कई दौर की बैठकों के बाद अगर मंत्री किसानों के…
कोरोना वैक्सीन: पी एम मोदी को सबसे पहले लगेगा वैक्सीन
देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,13,417 हो गए, जिनमें से 1,00,37,398 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार है और ड्राई रन भी चल रहा हैं। ड्राई रन के साथ ही कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। वैक्सीन को लेकर कोरोना वैक्सीन पर सबसे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया और वैक्सीन लगवाने से इनकार किया था। जिसके बाद से सियासत और तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता…
अयोग्य घोषित हो चुके सांसद विधायकों के उपचुनाव लड़ने पर रोक की गुहार, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित सांसद विधायक के उसी सदन, जिसके लिए वे निर्वाचित हुए थे के लिए उपचुनाव लड़ने पर प्रतिबंधित करने की याचिका पर गुरुवार को नोटिस जारी किया। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी. रामासुब्रमणियन की पीठ ने कांग्रेस की नेता जया ठाकुर की याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा।इस याचिका में जया ठाकुर ने कहा है कि राजनीतिक दलों द्वारा दल बदल के कारण अयोग्यता संबंधी संविधान की 10वीं…
वाड्रा ने सियासत में उतरने और चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, कहा- लड़ाई लड़ने के लिए जाना होगा संसद
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। आयकर विभाग की पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि मुझसे दुर्व्यवहार किया गया क्योंकि मैं एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंधित हूं। मैं उस परिवार से संबंधित हूं जिसकी पीढ़ियों ने इस देश के लोगों की सेवा की है और वतन के लिए जान दी है। नई दिल्ली स्थित अपने सुखदेव विहार कार्यालय में समाचार एजेंसी आइएएनएस के साथ बातचीत में वाड्रा ने कहा कि मैंने देखा है, सीखा है, अभियान…
मंत्रिमंडल के फैसले : ओबीसी के उप वर्गीकरण को लेकर गठित आयोग का कार्यकाल बढ़ा, जापान से सहयोग समझौते को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भारत और जापान सरकार के बीच हुए सहभागिता से जुड़े समझौते को मंजूरी दे दी गई। इस मंजूरी के बाद दोनों देश आपस में कुशल कामगारों को अपने-अपने देशों में मौका देने के लिए मूलभूत ढांचा तैयार करेंगे। यही नहीं कैबिनेट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उप-वर्गीकरण को लेकर गठित आयोग के कार्यकाल को और छह महीने बढ़ाने की मंजूरी भी दे दी।भारत और जापान सरकार के बीच हुए सहभागिता से जुड़े समझौते को मंजूरी दिए…
इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोनिया ने संभाली कमान, इन दिग्गजों को सौपी अहम जिम्मेदारियां
इस साल विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाओं के लिए सोनिया गांधी ने कमान संभाल ली है। सोनिया गांधी ने भूपेश बघेल , मुकुल वासनिक अशोक गहलोत, बीके हरिप्रसाद समेत अन्य दिग्गजों को चुनाव अभियानों के प्रबंधन और समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये सभी नेता इस साल राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा होंगे।मालूम हो कि इस साल अप्रैल-मई में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सोनिया गांधी ने जिन दिग्गजों को अहम…
कृषि मंत्री ने ममता बनर्जी को पत्र लिख कहा -राज्य सहयोग करे तो किसानों के खाते में जमा हो जाएगी राशि
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य सहयोग करे तो किसानों के खातों में योजना के अनुसार राशि जमा हो जाएगी। इसके साथ ही ममता को राज्य में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा राज्य से आवेदन करने वाले किसानों की सूची की जांच करने का भी अनुरोध किया है।गौरतलब है कि गत सोमवार को ही ममता सरकार ने इस योजना को बंगाल में लागू करने…
सियासत संग दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की आंख मिचौली,सियासी जमीन पर पदार्पण करने से ठीक पहले उन्होंने खींचे पीछे कदम
राजनीति और रजनीकांत का संगम एक बार फिर होते-होते रह गया। तीन साल पहले उन्होंने राजनीति में उतरने का एलान किया था। हाल में विधिवत पार्टी बनाने की पहल भी की थी, लेकिन सियासी जमीन पर पदार्पण करने से ठीक पहले उन्होंने कदम पीछे खींच लिए। इसके पीछे कारण तो खराब सेहत को बताया जा रहा है, लेकिन जानकार इसकी तमाम वजहें और तमिलनाडु की राजनीति पर पड़ने वाले उसके संभावित असर की पड़ताल करने में जुटे हैं। अमूमन इस देश में सियासत सबको अपनी ओर खींचती है, लेकिन रजनीकांत…
कोविड टीकों की मंजूरी पर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग सुर, किसी ने की तारीफ तो किसी ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगी सफाई
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा पर भारत के औषधि महानियंत्रक यानी डीसीजीआई की ओर से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के तंज के बाद अब कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धि बताया है। जाहिर है कोविड वैक्सीन को…
