कृषि कानूनों के वापसी की मांग के साथ TMC ने दी अंतरराष्‍ट्रीय मंच की दुहाई, जाने पूरा मामला

कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के प्रति समर्थन का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय ने सरकार से कृषि कानूनों की वापसी की मांग की और कहा कि इसके अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर देश को लेकर प्रतिक्रियाएं आएंगी। तृणमूल कांग्रेस ने देश में जारी किसानों के आंदोलन के मद्देनजर कृषि कानूनों की वापसी पर अपना समर्थन जताया है। पार्टी के दिग्‍गज नेता सौगत राय ने बुधवार को कहा, ‘आंदोलन करते किसान कृषि कानूनों की वापसी चाहते हैं। मुझे लगता है कि सरकार को इसे वापस ले…

प्रणब की किताब में दावा- भारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। प्रणब मुखर्जी ने दावा किया है कि नेहरू ने नेपाल को भारत में विलय करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी बहुचर्चित ऑटोबायोग्राफी ‘द प्रेसिडेंशियल ईयर्स’ में दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने नेपाल के भारत में विलय करने के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी जगह इंदिरा होतीं तो शायद…

NDA में शामिल नहीं हो रही JDS, भाजपा फैला रही अफवाह: कुमार स्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विधिवत तरीके से अफवाह फैला रही है कि जद एस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने जा रहा है।कुमारस्वामी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि भाजपा ग्राम पंचायत चुनावों को जीतकर समझ गई है कि जेडीएस को खत्म करने की सारी कोशिशें नाकामयाब हो गई हैं। इसीलिए भाजपा विधिवत तरीके से जद एस के राजग में शामिल होने की अफवाह फैला रही है। लेकिन यह सभी बातें झूठी हैं।…

कुछ निराश राजनेता उठा रहे भारतीय टीकों पर सवाल: मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कुछ निराश राजनेता भारत में निर्मित कोरोना टीकों की प्रभावशीलता पर संदेह जता रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा भारत बायोटिक की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी पर संदेह जताए जाने की पृष्ठभूमि में नकवी का यह बयान सामने आया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कोवैक्सीन को समय से पहले मंजूरी दे दी गई है और यह खतरनाक हो सकता है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रक्रिया पर सवाल…

बंगाल की पिच पर उतरे असदुद्दीन ओवैसी, दरगाह में की जियारत

बिहार विधानसभा में मिली जीत से उत्साहित होकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव में भी उतरने की घोषणा कर दी थी.उसकी शुरुआत भी ओवैसी द्वारा कर दी गई है. बंगाल की गरमाई राजनीति में ओवैसी की एंट्री हो चुकी है. ओवैसी बंगाल के हुगली शहर पहुंच चुके हैं जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों पर बातचीत की. हुगली पहुंचे ओवैसी ने फुरफुरा शरीफ दरगाह पर जाकर जियारत भी की. ओवैसी सिर्फ बंगाल चुनावों पर ही नजर नहीं रखे हुए हैं बल्कि…

शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु ने थामा BJP का दामन, नगर पालिका अध्यक्ष पद से हटाया था

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. सौमेंदु को कुछ दिन पहले पूर्वी मिदनापुर में कोंताई नगर पालिका के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. शुभेंदु अधिकारी ने सौमेंदु को बीजेपी में शामिल कराया है.पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के बाद उनके भाई सौमेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. सौमेंदु को कुछ दिन पहले पूर्वी मिदनापुर में कोंताई नगर पालिका के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया…

गुजरात: इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ ‘आप’ और बीटीपी-AIMIM भी चुनाव में बाजी पलटने को तैयार

गुजरात में माना जाता रहा है कि यहां सिर्फ दो पार्टी (बीजेपी-कांग्रेस) ही चुनाव लड़ती हैं, लेकिन इस बार बीजेपी और कांग्रेस के साथ ‘आप’ और बीटीपी-AIMIM भी चुनाव में बाजी पलटने को तैयार हैं.गुजरात में इस बार स्थानीय निकाय चुनावों (म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के दिलचस्प होने के आसार हैं. एक ओर जहां चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी और कांग्रेस ताल ठोक रही हैं, वहीं अब चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की भी एंट्री हो गई है. AIMIM इस बार भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ…

कैलाश विजयवर्गीय के कमेंट पर TMC नेता हमलावर, नुसरत ने कहा – महिलाओं से नफरत करती है बीजेपी

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ‘जो काम दीदी को 5 महीने बाद करना है. वो अभी से शुरू कर दिया!’ इस फोटो में ममता बनर्जी लोगों के बीच में सब्जी बनाती दिख रही हैं. टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने विजयवर्गीय पर हमला करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय की यह टिप्पणी प्रत्यक्ष रूप से महिलाओं के प्रति नफरत को दर्शाती है.बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री…

छत्तीसगढ़ सरकार के ‘न्याय’ पर केंद्र को ‘अन्याय’ का संदेह, रोकी चावल की अनुमति,जाने विस्तार से

छत्तीसगढ़ सरकार की ‘न्याय’ योजना में केंद्र सरकार को ‘अन्याय’ दिख रहा है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल के बीच टेलीफोन पर हुई चर्चा में निकलकर सामने आई है। इसी संदेह के कारण केंद्र सरकार ने चावल जमा करने की अनुमति रोक दी है। इससे धान खरीदी केंद्रों से लेकर राइस मिलों तक अब धान और चावल रखने के लिए जगह की कमी होने लगी है। बारदाने की कमी तो पहले से ही है। इससे प्रदेश में धान की खरीदी प्रभावित हो रही है।…

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान के जंबो कमेटी बनाने के फैसले पर कार्ति ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

कांग्रेस में असंतोष के सुर उभरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में ताजा नाम लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम का है। पूर्व वित्तमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की भारी भरकम इकाई बनाने के हाईकमान के फैसले पर सवाल उठाया है। कार्ति ने प्रदेश कार्यकारिणी में नेताओं की भरमार पर सवाल उठाते हुए साफ कहा है कि चुनाव से पहले इस तरह के प्रयोग से पार्टी का भला नहीं होगा।तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव मई…

दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बने नरेंद्र मोदी, सर्वे में हुआ खुलासा, जावड़ेकर व योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- गर्व की बात

एक अमेरिकी फर्म के सर्वे में पता चला है कि लोकप्रियता के मामले में अन्‍य विश्‍व नेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे हैं। इस सर्वे की परिणामों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने शनिवार को कहा,’ अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्‍ट द्वारा अमेरिका जापान और ब्राजील समेत 13 देशों में किए गए सर्वे में…

चुनाव प्रक्रिया जैसा होगा कोरोना का टीकाकरण अभियान, 719 जिलों में 57,000 लोगों को दी गई ट्रेनिंग,जानें केंद्र सरकार की तैयारियाँ

दुनियाभर में कोरोना से मचे हाहाकार और नए स्ट्रेन के तेजी से प्रसार के बीच भारत में भी कोरोना के टीकाकरण अभियान को जल्द से जल्द शुरू किया जा सकता है। टीकाकरण अभियान में किसी तरह की चूक से बचने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। देश के सभी राज्यों में ड्राई रन चलाया जा रहा है। भारत जैसे ज्यादा आबादी वाले देश में एक भी नागरिक कोरोना टीके से न छूटे इसके लिए सरकार यह अभियान ठीक वैसे ही चलाएगी जैसे चुनाव कराए जाते…

PMC बैंक घोटाला: शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी की 72 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, जानें पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस व्यक्ति की पत्नी और शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी के बीच कथित लेन-देन पर भी जांच एजेंसी की नजर है। इस लेन-देन का 4,300 करोड़ रुपये से अधिक के पीएमसी बैंक धनशोधन मामले की जांच से संबंध है।  केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि प्रवीण राउत नामक व्यक्ति ने कर्ज की आड़ में पीएमसी बैंक से 95 करोड़ रुपये का गबन किया जिनमें से उन्होंने…

पीएम मोदी ने ओडिशा के IIM-Sambalpur के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा के IIM-Sambalpur के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा के आईआईएम संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। पीएम ने भी खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।-पीएम मोदी- ‘सीओवीआईडी के दौरान, भारत ने पीपीई किट, मास्क और वेंटिलेटर के लिए स्थायी समाधान पाया। स्थायी समाधान देने के नीयत का नतीजा है कि आज देश में 28 करोड़ से ज्यादा…

नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ी,अधिवेशन बुलाने के मिले संकेत

सियासी चुनौतियों से जूझ रही कांग्रेस इस साल नए अध्यक्ष की तलाश पूरी कर लेगी। नए साल की शुरुआत के साथ ही पार्टी के अंदर अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का जल्द ही एलान करने की तैयारी हो रही है। अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के लिए चुनाव की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा रहा है और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) का अधिवेशन जल्द बुलाने की तैयारी इसका पुख्ता संकेत है।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का संचालन करने की तैयारियों…

मैं भविष्यवक्ता नहीं लेकिन चार जनवरी को बैठक में सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद:कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और किसान संघों के साथ चार जनवरी को होने वाली अगली बैठक में सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है। हालांकि उन्‍होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि सातवें दौर की बातचीत अंतिम होगी या यह आगे भी जारी रहेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘मुझे उम्‍मीद है कि जो भी फैसला होगा देश और किसान के हित में होगा।’कृषि मंत्री से यह पूछे जाने पर कि क्या चार जनवरी को होने वाली बैठक आखिरी होगी… उन्‍होंने कहा…

कोविड-19 वैक्‍सीन पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, फतवा जारी करने वाले लोग मानवता के दुश्मन

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि फतवा जारी करने वाले फर्जी संघ आम लोगों के कल्याण के विरुद्ध काम कर रहा है। यह लोग मानवता के दुश्मन हैं। नकवी ने गुरुवार को कहा, ‘ये लोग फतवे की दुकानें खोल रहे हैं जैसे सब्जी बेचने वाले ठेला लगाते हैं। यह लोग अपना फतवा बेचने के लिए फतवा ले लो, फतवा ले लो की आवाजें लगाएंगे। जब कोविड-19 की वैक्सीन आएगी, तो यही लोग इसे लगवाने वाले पहले होंगे। फिर एक फतवा जारी कर देंगे और दूसरों…

केरल भाजपा के सख्‍त रुख के बाद विधायक ओ राजगोपाल ने मार दी पलटी , कहा- किसानों के हित में हैं नए कृषि कानून

केरल विधानसभा ने बृहस्पतिवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। केरल सरकार की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव में तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी और उद्योगपतियों के हित में बताया गया है। इस दौरान एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तहत भाजपा के एकमात्र विधायक ओ राजगोपाल द्वारा सदन में कथित तौर पर उक्‍त प्रस्ताव का समर्थन किए जाने की बात सामने आई लेकिन केरल भाजपा के सख्‍त रुख के बाद वह अपने पूर्व के बयान से पलट गए…

कांग्रेस पर पार्टी के बाहर से भी प्रभावी विपक्ष बनने का दबाव, क्षेत्रीय दल जल्द अपना घर दुरुस्त करने की दे रहे नसीहत,जानें विस्तार से

अंदरूनी राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रही कांग्रेस पर अब पार्टी के बाहर से भी प्रभावी विपक्ष बनने का दबाव बनने लगा है। भाजपा से सियासी दूरी रखने वाली विपक्षी खेमे की कई पार्टियां, कांग्रेस में उथल-पुथल और असमंजस के दौर को लेकर इस कदर बेचैन हो रही हैं कि अब वे कांग्रेस को अपने अंदरूनी घमासान का तुरंत समाधान कर प्रभावशाली विपक्ष की भूमिका में आने की नसीहत भी देने लगी हैं। इसमें क्षेत्रीय पार्टियां और यूपीए के सहयोगी दल ही नहीं वामदल भी शामिल हैं।विपक्षी खेमे के…

नए साल में संबंध होंगे प्रगाढ़, भारत को जापानी राजदूत ने भेजा संदेश

नए साल के मौके पर भारत और जापान के बीच संबंध को और प्रगाढ़ बनाने का संदेश देते हुए भारत में जापान के राजदूत सातोषी सुजुकी (Satoshi Suzuki) ने शुक्रवार को नर्व वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं जापान-भारत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को फिर से दोहराना चाहता हूं और अगले चरण में हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का उद्देश्‍य होगा।’गत दिसंबर माह की शुरुआत में ही जापान की एयर फोर्स…