अनन्या पांडे: एक्ट्रेस ने इस अमेरिकन एक्टर संग दिए पोज

अभिनेत्री अनन्या पांडे की सीरिज ‘कॉल मी बे’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वह सीरीज का प्रतिनिधित्व करने यूएस ओपन में पहुंचीं। जहां उन्होंने एक्टर बेलमोंट कैमेली के साथ पोज देते हुए तस्वीर खिंचावाई। इतना ही नहीं अनन्या ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीं। यूएसए के न्यूयार्क शहर में यूएस ओपन टूर्नामेंट चल रहा है। इस दौरान वहां ‘ऑफ कैंपस’ के अभिनेता बेलमोंट कैमेली भी मौजूद थे। यहां एक्टर और अनन्या ने पोज दिए। इन फोटोज को अनन्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘बेस्ट’, इसके…

जो रूट बन गए नंबर-1, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बल्ला एक बार फिर खूब चल रहा है और अब उन्होंने अपने ही साथी हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ दिया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. खास बात ये है कि नंबर-1 की इस रेस में रूट और ब्रूक के बीच सिर्फ 1 रन का फर्क है. जो रूट ने इस दौरान में अब तक 30 पारियों में 1272 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक भी निकले हैं. रूट ने…

‘2029 से पहले भाजपा शासित राज्यों में लागू होगा यूसीसी’: पीएम के जन्मदिन पर क्या खास? अमित शाह ने बताई योजना

केंद्र की भाजपा सरकार के बाद अब भाजपा शासित राज्यों में भी समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकेत दिया है कि 2029 से पहले भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बड़े सेवा अभियान से जोड़ने की योजना बनाई है। यानी एक तरफ यूसीसी को लेकर राज्यों में आगे बढ़ने की तैयारी है तो दूसरी तरफ मोदी के जन्मदिन से देशभर में एक महीने तक…

शुभेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने का आदेश

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में किए गए सर्वेक्षण के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन संस्थानों में जरूरी मंजूरी और बुनियादी ढांचे की कमी पाई गई है। अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री क्षुदिराम टुडू ने कहा कि जिन मदरसों के पास जरूरी मंजूरियां हैं, वे चलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग ने जून की शुरुआत से राज्य के सभी जिलों में सरकारी और निजी मदरसों…

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: छठे वीकएंड पर ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया चमत्कार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हैं। इनमें ‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में सबसे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ है। मगर रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में यह फिल्म सबसे आगे है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। आज फिल्म को वीकएंड का जबरदस्त फायदा मिला है। 38वें दिन फिल्म ने जबरदस्त 18.24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पांचवें…