राहुल गांधी ने किया तमिलनाडु में चुनावी अभियान का शंखनाद, कहा- सत्ता में आए तो GST का पुनर्गठन करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिनों के दौरे पर कोयंबटूर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे से तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एमएसएमई प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूपीए सरकार की प्रतिबद्धता है कि जब हम सत्ता में आएंगे तो हम जीएसटी का पुनर्गठन करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का मानना ​​है कि विकास की दक्षता के लिए, विभिन्न कारकों को समरूप बनाना…

पूर्वोत्तर परिषद की बैठक में अमित शाह का विकास पर रहा फोकस, कहा- यहां पर्यटन केंद्र बनने की है क्षमता

पूर्वोत्तर में विकास और खुशहाली लाने के साथ उसे विश्व पटल पर बढ़ावा देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। यह बात शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर परिषद के 69वें पूर्ण अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चाहे नैसर्गिक सौंदर्य की बात हो या सांस्कृतिक विरासत की, यह क्षेत्र पर्यटन का बड़ा केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि पूर्वोत्तर के विकास से ही भारत का…

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- CM बीएस येदियुरप्पा के समर्थन के बिना राज्य में नहीं संभव अवैध खनन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। उम्होंने कहा राज्य में अवैध खनन बिना मुख्यमंत्री के समर्थन के नहीं हो सकता है। अपने ताजा जानकारी ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अवैध खनन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  उन्होंने आगे लिखा  कि राज्य में भूविज्ञान विभाग के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध खनन हो रहा है और यह सभी अवैध कार्य बिना मुख्यमंत्री के संभव नहीं है। आगे उन्होंने कहा…

पीएम मोदी ने दिया जनता को संदेश, बोले- हम बहादुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बंगाल के दौरे पर होंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि वो परिक्रमा दिवस पर बंगाल के लोगों के बीच रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के प्रिय बहनों और भाइयों, परिक्रमा दिवस के शुभ अवसर पर मैं आपके बीच रहने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कोलकाता में कार्यक्रमों के दौरान, हम बहादुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगे।’ विक्टोरिया मेमोरियल का नाम…

संसदीय समिति में उठा गृह मंत्री अमित शाह का ट्विटर अकाउंट लाक करने का मुद्दा

एक संसदीय समिति के सदस्यों ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 2020 में ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से लाक करने और भारत का गलत मानचित्र पेश करने का मुद्दा उठाया।सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने गुरुवार को नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, इंटरनेट न्यूज मीडिया प्लेटफार्मो का दुरुपयोग रोकने व डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर फेसबुक, ट्विटर और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बातचीत की।ट्विटर के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में कुछ सदस्यों खासकर भाजपा सदस्यों ने पिछले…

केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राज्य कांग्रेस इकाई ने राहुल और प्रियंका से किया आग्रह

केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसक मद्देनजर राज्य कांग्रेस इकाई ने पार्टी को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया गया है। सूत्रों के अनुसार, केरल कांग्रेस इकाई ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के प्रभारी को एक प्रस्ताव भेजा है। राज्य कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान आगामी चुनावों में पार्टी के सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि…

मई में हो सकते हैं कांग्रेस संगठन के चुनाव, कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर भड़कीं सोनिया

इस वक्त बड़ी जानकारी कांग्रेस पार्टी को लेकर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कांग्रेस संगठन के चुनाव मई महीने में कराए जा सकते हैं। बता दें कि आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। कांग्रेस पार्टी की ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।गौरतलब है कि इससे पहले भी इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने…

राहुल गांधी पर हमलावर हुए भाजपा अध्यक्ष, कहा- अब जागी है सहानुभूति; कांग्रेस शासन में किसान क्यों थे गरीब

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। दरअसल, राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की सुरक्षा का सवाल करते हुए हमला बोला और अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा गांव के निर्माण की खबरों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री से जवाब मांगा था। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर किसानों को उकसाने और भड़काने का आरोप लगाया और सवाल किया कि कांग्रेस के नेतृत्व में UPA सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को सालों तक क्यों…

केरल विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव, सोना तस्करी मामले में कथित भूमिका का है आरोप

केरल विधानसभा में स्पीकर पी. श्रीरामकृष्णन के खिलाफ सोना तस्करी मामले में कथित भूमिका को लेकर कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) एक प्रस्ताव लेकर आई है। फिलहाल सदन में प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है।इस दौरान माकपा नेता एस शर्मा ने कहा कि राज्य विधानसभा में चर्चा के लिए प्रस्ताव नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि स्पीकर के खिलाफ लगाए गए आरोप मीडिया की अटकलों पर आधारित हैं। बता दें कि केरल में सोना तस्करी का मामला राजनयिक चैनलों के माध्यम से राज्य में सोने की तस्करी से…

कृषि कानूनों पर कांग्रेस का बुकलेट जारी, शीर्षक ‘खेती का खून तीन काले कानून’

दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर ‘खेती का खून तीन काले कानून’ बुकलेट जारी किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘किसान वास्तविकता जानती है। राहुल गांधी क्या करता है इससे सभी किसान अवगत हैं। भट्टा परसौल में नड्डा जी नहीं थे। मेरा कैरेक्टर साफ है, मैं न नरेंद्र मोदी से डरता हूं और न ही इन लोगों से डरता हूं, ये हमें छू नहीं सकते हां गोली से मार…

असम में होंगे अधिक मतदान केंद्र और कम अधिकारी, कोविड-19 के मद्देनजर किया गया बदलाव

कोविड-19 महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों के मद्देनजर आयोग ने कुछ फैसले लिए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों की संख्या में बदलाव किया गया है। इसके तहत 1500 की जगह 1000 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया, ‘महामारी के कारण पैदा हालात को देखते हुए असम में मतदान केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया गया है जो करीब 5000 होगा और आगामी चुनावों में यह संख्या 33 हजार तक…

किसानों के समर्थन में आगे आए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर बोला हमला

नेता और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार किसान आंदोलन को लेकर किसानों के समर्थन में आगे आए हैं। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए उन्होंने किसानों के समर्थन में कई बयान दिए हैं। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि मुझे कई फोन आए कि कर्नाटक के अन्य जिलों से बेंगलुरु आने वाले किसानों को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है और उन्हें बेंगलुरु आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि वे जहां…

बजट से पहले 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बजट पेश होने से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान संसद के बजट सत्र के लिए सरकार अपने एजेंडे को आगे रखेगी और विपक्ष के सुझाव भी सुने जाएंगे। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यूनियन बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद…

देश में बीते 24 घंटों में आए 13,823 नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के सिर्फ 13 हजार मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 162 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर साढ़े 96 फीसद से अधिक हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 5…

कर्नाटक: किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला ‘राजभवन चलो’ मार्च, सरकार को घेरा

कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांगोली रेलवे स्टेशन से बेंगलुरु के राजभवन तक ‘राजभवन चलो’ मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार के खिलाफ और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किया जा रहा है। इस मौके पर मार्च में शामिल कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों को बेंगलुरु नहीं आने दे रहे हैं। यह सिर्फ कांग्रेस नहीं है, बल्कि किसान समुदाय भी इस (कृषि कानूनों) का विरोध कर रहे हैं, वे हमारे वाहनों को सड़कों…

दुनियाभर के लिए चुनौतियों भरा रहा 2020, लेकिन हर परीक्षा में पास हुई दिल्ली पुलिस:अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे। दिल्ली पुलिस ​कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने अमित शाह का पुलिस मुख्यालय में स्वागत किया। अमित शाह ने यहां दिल्ली पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कोरोना काल के दौरान हर चुनौती का बखूबी सामना किया। इसके लिए दिल्ली पुलिस की पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस दौरान अमित शाह ने कोरोना वॉरियर्स और प्लाज्मा डोनर पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें पुरस्कार भी बांटे। गृह…

किसान आंदोलन के कारण सिंघु और टिकरी बॉर्डर बंद, जानें यातायात अपडेट्स

दिल्ली से सटी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में बीते दो महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-नोएडा सीमा पर यातायात की स्थिति मंगलवार को भी पहले जैसी बनी रही। दिल्ली की ओर जाने वाले कैरिजवे पर वाहनों की आवाजाही किसान समूहों द्वारा अवरुद्ध होती रही। हालांकि, सिंघु और टिकरी की सीमाएं पूरी तरह से अवरुद्ध बनी हुई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात चिल्ला बॉर्डर पर हमेशा की तरह सुचारू है,…

दिल्ली दंगे : मुआवजा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र और आप सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है।जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने केंद्र तथा दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर उनका रुख जानना चाहा है। याचिका उन कुछ लोगों ने दायर की है जो स्वयं को दंगा पीड़ित बताते हैं।याचिका में दिल्ली सरकार की सांप्रदायिक हिंसा पीड़ितों के लिए सहायता योजना के तहत प्रदान की गई 10 लाख रुपये की अंतरिम राशि को बढ़ाकर…

सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में आया विश्वास, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उ़़डी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उ़़डी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का क़़डा जवाब दिया था। शाह ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया। वह कर्नाटक में हालिया…

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप, पार्टी ने किया इन्कार

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिपहिजाला जिले में उन पर हमला किया। जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोपों से इन्कार किया है। लेकिन दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मामले की नियत अवधि में जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस ने घटना के विरोध में राज्य में दिनभर के लिए बंद का आह्वान भी किया। बिस्वास ने एक बयान में बताया कि उन पर बिशालगढ़ में हमला उस समय हुआ, जब वह एक बैठक…