कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी घुसपैठ की बात सामने लाने वाले रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज के अंश को हटा लिए जाने को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि दस्तावेज हटा लेने भर से इस सच को छुपाया नहीं जा सकता कि चीन हमारे इलाके में घुस आया है। चीनी घुसपैठ से जुड़ी रक्षा मंत्रालय की राय के संदर्भ में ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘चीन के खिलाफ खड़े होने की बात तो भूल जाइए,…
Category: बोल-बच्चन
मध्य प्रदेश में एक बार फिर उठी राम लहर, भाजपा के मंदिर आंदोलन की यादों को नया मुकाम मिला
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होते ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर राम लहर चल पड़ी है। भाजपा के मंदिर आंदोलन की यादों को नया मुकाम मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले करीब दो दर्जन पूर्व विधायकों को ज्यादा तरजीह मिलने से नाराज और असंतुष्ट चल रहे भाजपा केपुराने नेताओं को अब अपनी अलग अहमियत का अहसास होने लगा है, उनके सुर बदल गए हैं। इससे भाजपा ने राहत की सांस ली है। सोशल…
पर्यावरण प्रभाव आकलन पर सियासी संग्राम थमता नजर नहीं आ रहा ,प्रकाश जावड़ेकर और नेता जयराम रमेश आमने सामने
केंद्र सरकार के पर्यावरण प्रभाव आकलन (Environment Impact Assessment) की अधिसूचना 2020 के प्रारूप पर सियासी संग्राम थमता नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश के सवालों का पत्र लिखकर सिलसिलेवार जवाब दिया है। जावड़ेकर ने जयराम रमेश को संबोधित पत्र में कहा है कि हमने पर्यावरण प्रभाव आकलन की अधिसूचना 2020 के प्रारूप पर आपके और तमाम हितधारकों के सुझावों और आपत्तियों पर गौर किया जाएगा। जावड़ेकर ने कहा है कि मुझे 25 जुलाई की तिथि में लिखा आपका पत्र…
विहार में अभी भी गठबंधन के सहारे पार कराएँगे अपनी नैया राहुल , राहुल गाँधी ने दिए संकेत
बिहार के चुनावी अखाड़े में कांग्रेस अब भी गठबंधन की गाड़ी में सवार होकर ही अपना सियासी सफर आगे बढ़ाती रहेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ हुई वर्चुअल संवाद रैली में साफ संदेश दे दिया कि सूबे की सत्ता में वापसी के लिए गठबंधन की जमीनी हकीकत को समझना होगा। पार्टी नेताओं को सभी घटक दलों को पूरा सम्मान देने की सीख देते हुए राहुल ने उनसे पार्टी संगठन को दुरुस्त करते हुए मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने को कहा। राहुल गांधी के…
राजस्थान के 19 कांग्रेस विधायकों ने खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तानाशाह बताया
विधायकों का कहना है कि वे गहलोत की‘तानाशाहीपूर्ण’ कार्यशैली के खिलाफ लड़ेंगे। कांग्रेस आलाकमान तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। बागी विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को भी प्रदेश में पार्टी की बगावत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इन विधायकों का कहना है कि अविनाश पांडे सही रिपोर्ट आलाकमान तक नहीं पहुंचाते, वे पक्षपात पूर्ण व्यवहार करते हैं। पायलट के सबसे विश्वस्तों में शामिल रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह ने गहलोत की कार्यशैली को लेकर पार्टी आलाकमान तक शिकायत पहुंचाई है। मीणा व सिंह…
पीएम मोदी की तारीफ पर द्रमुक ने अपने विधायक को किया सस्पेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपने विधायक कू का सेल्वम को पार्टी के सभी पदों से कार्यमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया। द्रमुक ने विधायक को नोटिस भेजकर पूछा है कि क्यों न उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाए। उधर, भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे विधायक सेल्वम ने पत्रकारों से कहा कि निलंबित किए जाने से वह चिंतित नहीं हैं। विधायक कूका सेल्वम ने कहा कि पार्टी चाहे तो बर्खास्त कर दे लेकिन वह जनहित का काम करते…
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहली बार मोदी के साथ मंच पर आये ,अयोध्या में भूमि पूजन के उद्घाटन क लिए पहुंचे थे मोदी
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। पीएम मोदी की यहां पर मौजूदगी उनके उस दौर की भी याद ताजा कर देती है जब 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वे एक कारसेवक के रूप में अयोध्या आए थे। उस समय उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। तब से लेकर आज बहुत कुछ बदल गया है। अब राम मंदिर निर्माण की सभी बाधाएं खत्म हो चुकी हैं और भविष्य में यहां पर एक भव्य…
दूसरी बार समन पर ED के समक्ष नहीं हुए पेश अशोक गहलोत के छोटे भाई अग्रसेन ,मनीलॉन्ड्रिंग का है केस
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत दूसरी बार जारी समन पर भी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। ईडी के अधिकारियों के अनुसार उन्हें पहली बार 29 जुलाई को तलब किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह पेश नहीं हुए थे। मंगलवार को भी वे इसी आधार पर हाजिर नहीं हुए। अब उन्हें अगले हफ्ते दिल्ली में ईडी के दफ्तर में तलब किया गया है। गौरतलब है कि अग्रसेन गहलोत का बेटा अनुपम 29 जुलाई को ईडी के समक्ष हाजिर हुआ था…
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आयी नेगेटिव
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद जानकारी दी कि वे संक्रमित नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट में बताया, ‘मेरा COVID-19 टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव है। अगले सात दिनों के लिए मैं होम क्वारंटाइन रहूंगा मैं सभी गाइडलाइन का पालन करूंगा। काम भी मैं घर से ही करूंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि COVID-19 के खिलाफ जंग जारी रहेगी और हम एकसाथ जीत हासिल करेंगे। परिवार के दो सदस्य संक्रमित उन्होंने सोमवार को ऐलान किया था किउन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया है और इसका रिजल्ट…
अयोध्या मे करीब एक घंटे तक करेंगे पीएम मोदी सम्बोधन , हनुमान गढ़ी जायेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान रामनगरी में भव्य श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद उनका यहां पर देश को संबोधन का कार्यक्रम भी है। दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच वह भूमि पूजन करेंगे और इसके बाद करीब एक घंटा देश को संबोधित करेंगे। दूरदर्शन से भूमि पूजन के साथ पीएम मोदी के हर कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त यानी कल श्रीराम जन्मभूमि…
राम मंदिर शिलान्यास समारोह में नहीं पहुँच पाएंगे कई भाजपा नेता , कई नेता हुए कोरोना से संक्रमित
उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के बीच श्री राम जन्मभूमि न्यास आगामी पाँच अगस्त के राम मंदिर शिलान्यास के कार्यक्रम में आगंतुकों की संख्या कम करने पर विचार कर रहा है. अयोध्या की अगर बात की जाए तो इस ज़िले में भी संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं जिसको लेकर सबने चिंता व्यक्त की है. पहले यह तय था कि महामारी की वजह से पाँच अगस्त के कार्यक्रम में सिर्फ़ 150 लोग ही शामिल किए जायेंगे ताकि कोरोना वायरस…
थरूर ने निजी अस्पताल में शाह के इलाज पर साधा निशाना, राहुल गाँधी भी बढ़ते कोरोना केस को लेकर बौखलाए
लगातार पांचवें दिन देश में कोरोना के मामले 50 हजार से अधिक बढ़ने की खबरों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्विटर पर एक ग्राफ साझा किया। इसके अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के नए मामले सामने आने में 10 देशों में भारत शीर्ष पर है। उधर, सार्वजनिक संस्थानों को ‘प्रभावशाली लोगों के संरक्षण’ की जरूरत पर बल देते हुए कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने गृहमंत्री अमित शाह…
लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के निशाने पर है महाराष्ट्र पुलिस
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) मौत की जांच के मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र सरकार की बीच जारी राजनीति में अब लालू प्रसाद यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव भी कूद पड़े हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। ट्वीट के जरिये उन्होंने मुंबई पुलिस को निशाने पर लिया…
श्रीराम मन्दिर को लेकर बेहद भक्ति भाव में डूबे है सीएम योगी ,
राम मंदिर निर्माण को लेकर जहां देशभर में उत्साह का माहौल है, वहीं उत्तर प्रदेश के संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं। श्रीराम मंदिर आंदोलन से गोरक्षपीठ के जुड़ाव के चलते उन्हें यह खुद का स्वप्न पूरा होता लग रहा है। सोमवार को श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियों का अयोध्या में जायजा लेने के साथ ही सीएम योगी ने कई चौपाइयां और श्लोक ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में लिखा कि अवधपुरी में श्रीराम मंदिर की स्थापना…
सीबीआई जांच कराये महाराष्ट्र सरकार , सुशांत केस की : विजयवर्गीय
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि यदि सुशांत के परिवार के लोग सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं तो महाराष्ट्र सरकार को जिद छोड़कर सीबीआइ जांच करा देनी चाहिए। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को इंदौर में कही। कोरोना से जुड़े सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने से लोगों में थोड़ा डर जरूर है क्योंकि…
महबूबा मुफ़्ती की रिहाई को लेकर चिंतित है राहुल गाँधी , बोले यही है रिहाई का सही समय
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को रिहा किए जाने की मांग की है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘लोकतंत्र को ज्यादा नुकसान उस समय पहुंचता है जब भारत सरकार (Government of India, GOI) गैरकानूनी तरीके से सियासी दलों के नेताओं को हिरासत में लेती है। ये बेहद माकूल वक्त है जब महबूबा मुफ्ती को रिहा कर दिया जाए।’ राहुल गांधी ने यह मांग ऐसे समय उठाई है जब महबूबा मुफ्ती की हिरासत को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया…
आज पूरा देश मना रहा है रक्षा बंधन , पीएम मोदी समेत कई राज नेताओं ने दी शुभकामनायें
आज रक्षा बंधन का पावन त्योहार है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है. कोरोना संकट काल में इस बार पूरा देश त्योहार मना रहा है. सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं’. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने लोगों को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी. राष्ट्रपति कोविंद…
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को बुलाया जैसलमेर से दिल्ली
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को रविवार सुबह जैसलमेर से दिल्ली बुला लिया. जिसके बाद उन्होंने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (NEP-2020) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, लेकिन सवाल उठता है कि उन्हें राजस्थान से वापस क्यों बुलाया गया. वो भी स्पेशल एयरक्राफ्ट से? दरअसल पार्टी हाईकमान नहीं चाहती थी कि नेताओं के बीच नई शिक्षा नीति को लेकर ट्विटर वॉर चलता रहे. इसलिए आनन-फानन में कांग्रेस प्रवक्ता को दिल्ली बुला लिया गया. उन्होंने रविवार सुबह को केंद्र…
पूरी कैबिनेट का होगा कोरोना टेस्ट , अमित शाह भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
भारत में कोरोना से लड़ाई के रणनीतिकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं. रविवार की शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गृह मंत्री अमित शाह ने जैसे ये जानकारी दी तो हर कोई हैरत में पड़ गया. गृहमंत्री ने ट्वीट करके कहा, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग बीते कुछ दिनों में मेरे…
राज्यपाल ने जताई आपत्ति , नए राजभवन पर पीछे हटी गोवा सरकार
राज्यपाल सत्यपाल मलिक की आपत्ति के बाद गोवा सरकार ने नया राजभवन बनाने की योजना पर अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। राज्यपाल ने सरकार से कहा था कि राज्य की वित्तीय हालत में सुधार होने तक इस प्रोजेक्ट को स्थगित रखा जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाल ही में कहा था कि गोवा में राजभवन परिसर का निर्माण कराया जाएगा। जमीन की पहचान करने जैसे काम जल्दी ही शुरू कर दिए जाएंगे। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शनिवार को कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को…
