झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि केंद्र न तो कोविड-19 को “राष्ट्रव्यापी समस्या” के रूप में मान रहा है और न ही राज्यों की मांगों को सुन रहा है या उन्हें अपने अनुसार स्थिति से निपटने के लिए फैसले लेने की छूट दे रहा है.इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सोरेन ने कहा, ‘क्या यह राष्ट्रीय महामारी है या राज्य केंद्रित समस्या? केंद्र ने स्थिति को संभालने के लिए न तो हम पर छोड़ा है, न ही इसे ठीक से संभाल रहा है. हमें दवाएं…
Category: वादे-इरादे
कोविड से राहत के लिए राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक राशन मुफ्त, योगी सरकार का फैसला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिये सभी राशन कार्ड धारकों को 3 माह की अवधि तक राशन मुफ्त देने का फैसला लिया है. योगी सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने हैं. अभियान चलाकर उनके भी राशन कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाएगा.उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने नई सूचना सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को भेज दी है. निर्णय के अनुपालन में सभी…
यूपी के गांवों व छोटे शहरों में चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति ‘राम भरोसे’: हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा, “…छोटे शहरों व गांवों से संबंधित उत्तर प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को…’राम भरोसे’ ही कहा जा सकता है।” कोर्ट ने यह टिप्पणी मेरठ मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में संतोष कुमार नामक मरीज़ के बेहोश होकर गिरने और इसके बाद मौत होने पर उनके शव को अज्ञात के रूप में निस्तारित करने पर की है।
स्पूतनिक वी की 67 लाख डोज़ के लिए डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ को पत्र लिखा है: केजरीवाल
दिल्ली में कोविड-19 टीकों की कमी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार ने स्पूतनिक वी टीके की करीब 67 लाख खुराक की आपूर्ति के लिए डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ को पत्र लिखा है। बकौल केजरीवाल, उनसे पूछा गया है कि वह कितनी खुराक कब तक मुहैया करा सकते हैं, अभी उनका जवाब नहीं आया है।
मध्य प्रदेश के बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छे लाल कुशवाहा के परिवार के 5 सदस्य हुए कोरोना संक्रमित
बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छे लाल कुशवाहा के परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें की चार सदस्यों हालत में काफी सुधार हो चुका है एवं एक सदस्य काफी गंभीर हालत में स्वास्तिक हॉस्पिटल जबलपुर में भर्ती कराया गया. जिन का इलाज डॉक्टर नेमा एवं उनके नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में चल रहा है. जिनके अथक प्रयासों से मरीज की हालत में आश्चर्यजनक सुधार हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि मरीज कुछ ही दिनों में पूरी तरह से रिकवर हो जाएगा. स्वस्तिक हॉस्पिटल जबलपुर में…
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोविड पर पीएम को दिए छह सुझाव
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के मौजूदा हालात से उबरने के लिए छह सुझाव दिए हैं। इसमें सबसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना से लड़ने का ब्लूप्रिंट तैयार करने और कोरोना वैक्सीन के लिए बजट में आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने का सुझाव है। साथ ही वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग की नीति को खत्म करने की बात कही है। खड़गे ने कोरोना की लड़ाई में सबसे अहम वैक्सीन, पीपीई किट, आक्सीजन, वेंटीलेटर, सेनेटाइजर और…
यूपी पंचायत चुनाव : जिंदगी की जंग हार गए 20 उम्मीदवार
कोरोना के साये के बीच हुए पंचायत चुनाव के नतीजों पर भी संक्रमण का असर दिखा। प्रदेश में 20 प्रत्याशी ऐसे रहे जो पंचायत चुनाव तो जीत गए लेकिन परिणाम से पहले जिंदगी की जंग हार गए। इनमें सर्वाधिक पांच प्रत्याशी गोरखपुर के और तीन प्रतापगढ़ के रहे। वाराणसी, जौनपुर और अमरोहा के भी 2-2 प्रत्याशी अपनी जीत नहीं देख सके। जबकि सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और आगरा के भी एक एक प्रत्याशी को मौत के बाद विजयी घोषित किया गया। एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों की मौत की…
सरकार जिम्मेदार है : भारत एक भयानक संकट के बीच खड़ा है
भारत आज जिस संकट में फंस गया है उसका बयान इसी तरह किया जा सकता है. वह ऑक्सीजन से लेकर एन-95 मास्क तक और ऑक्सीमीटर से लेकर वैक्सीन तक तमाम चीजों के लिए बड़े देशों से मदद मांग रहा है. और ये सारी चीजें लेकर जब विशाल मालवाही विमान हमारी धरती पर उतरेंगे तब हमारे तमाम केंद्रीय मंत्री खुशी से ट्वीट कर रहे होंगे. अभी कुछ सप्ताह पहले तक वे इस संभावना को बड़ी नफरत से खारिज कर रहे थे कि हमारे ‘न्यू इंडिया’ को विदेशी मदद की जरूरत पड़…
राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शादियां टालने की अपील की
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की है कि वे शादी के तय कार्यक्रम फिलहाल टाल दें। गहलोत ने ट्वीट किया, ”कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ना जरूरी है जो शादी में आने…
लालू प्रसाद यादव जेल से निकले बाहर
संयुक्त बिहार में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। वह झारखंड के दुमका कोषागार में अवैध निकासी से जुड़े मामले में 19 मार्च 2018 से सजा काट रहे थे। झारखंड हाईकोर्ट ने बीते 17 अप्रैल को मामले में जमानत की सुविधा प्रदान की थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य नहीं किए जाने के कारण बेल बॉड नहीं भरा जा सका था। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के…
कोरोना के बढ़ते केस के बीच सीएम योगी ने लाेगों से की यह खास अपील, सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को कोरोना से बचाव करने की अपील की है। हाई रिस्क श्रेणी से जुड़े हुए लोग जैसे 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, एक से अधिक बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति तथा कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर ना निकलें। अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा है कि जब तक आवश्यक न हो घर से ना निकलें। बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। अनावश्यक भीड़-भाड़…
सीएम योगी का ऑक्सीजन को लेकर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि अगर कोई ऑक्सीजन सिलेंडर लेने जाता है तो, डाक्टर की पर्ची दिखाने पर ही सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रेमेडेसिवर, जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जायेगा और ऐसे लोगों की सम्पत्ति भी जब्त की जायेगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से हर आदमी आक्सीजन के पीछे न भागे। जिसे डाक्टर ने जिसे आक्सीजन की आवश्यकता बताया है, उसे…
औरैया के बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर के निधन के 24 घंटे के भीतर उनके पिता की भी हुई मौत
उत्तर प्रदेश की औरैया (सदर) सीट से बीजेपी विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के निधन के 24 घंटों के भीतर उनके पिता रामदत्त दिवाकर (92) की भी शनिवार को मौत हो गई। गौरतलब है, कोविड-19 संक्रमित रमेश चंद्र दिवाकर का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, उनके पिता रामदत्त दिवाकर भी कई दिनों से बीमार थे।
मौत की झूठी खबर से व्यक्ति की उम्र लंबी हो जाती है: मज़ाक में सुमित्रा महाजन
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उनकी मौत की झूठी खबर फैलने के प्रकरण को लेकर शुक्रवार को मज़ाक में कहा, “व्यक्ति की मौत की झूठी खबर से उसकी उम्र लंबी हो जाती है।” उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें छोटे बेटे मंदार महाजन के फोन कॉल से इस खबर के बारे में पता चला था।
इस्लामिक स्कॉलर मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि धर्मशास्त्र और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. जनवरी 2000 में वहीदुद्दीन खान को भारत का तीसरा सर्वोच्च अवॉर्ड पद्म भूषण से उन्हें नवाजा गया था. फिर उन्हें जनवरी 2021 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से दुख हुआ. धर्मशास्त्र और अध्यात्म के मामलों में…
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मांग,कोरोना की दवाओं को GST के दायरे से रखा जाए बाहर
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना के इलाज के लिए उपयोग में लाई जाने वाली दवाइयों और आवश्यक उपकरणों पर छूट दी जाए और साथ ही गरीबों के खाते में 6,000 रुपये महीने के डाले जाए। सोनिया गांधी ने कहा कि राज्यों में वैक्सीन की कमी है और इसे प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने उन सभी वैक्सीनों को अनुमति प्रदान किए जाने की भी बात कही है, जिन्हें मंजूरी दे दी गई है। कोरोना…
राहुल गांधी ने कहा- कोरोना महामारी से बचने के लिए हर भारतीय को वैक्सीन की जरूरत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है। इसलिए हर भारतीय को वैक्सीन मुहैया कराई जाए। उन्होंने कोविड वैक्सीन हैशटैग से ट्वीट किया कि जरूरत और मर्जी को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है। कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट के साथ इंदौर का एक वीडियो…
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ‘संकट मोचन’, कही यह बात
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को जोर देकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चला रहा है। यह देश के विज्ञानियों के कठिन परिश्रम का नतीजा है और इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट मोचन की भूमिका निभाई है। नकवी ने कहा, ‘यह सही है कि एहतियात जरूरी है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हमें 100 फीसद एहतियात बरतने की जरूरत है और इसके लिए सरकार की ओर से जारी सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करना आवश्यक है।’ सीआरपीएफ जवानों…
फ्रिज, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर के लिए PLI स्कीम को कैबिनेट में मिली मंजूरी: पीयूष गोयल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता में कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि देश में सोलर उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए अहम फैसला लिया गया। इसके तहत मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को 4500 करोड़ रुपये इनसेंटिव के तौर दिया जाएगा जिससे नई नौकरियां मिलेंगी। व्हाइट गुड्स को लेकर भी केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। व्हाइट गुड्स के अंतर्गत आने वाले सामानों में…
क्वाड गठबंधन पर भारत ने दूर की रूस की चिंता, रूस-चीन के बीच सैन्य गठबंधन नहीं, लावरोव पहुंचे पाक
अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिल कर भारत के क्वाड संगठन बनाने को लेकर रूस की तरफ से बार-बार चिंता जताए जाने के बाद मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के सामने अपना पक्ष पूरी साफगोई से रखा। दूसरी तरफ, लावरोव ने भारत को यह आश्वस्त किया है कि रूस और चीन के बीच किसी तरह का सैन्य गठबंधन नहीं हुआ है और इस बारे में सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच एस-400 सौदे को लेकर कोई चर्चा नहीं…
