केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में इजाफे से महंगाई बढ़ने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस ने आमलोगों की बुनियादी जरूरत की कई वस्तुओं पर जीएसटी दर बढ़ाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि कोविड के संकट काल में बार-बार महंगाई की मार से जनता की जेब खाली की जा रही है। खाने-पीने के सामान, कपडे व फूटवियर से लेकर फूड डिलवरी और सिमेंट से लेकर स्टील तक सब कुछ महंगा हो गया है। जीएसटी की नई बढ़ी दरों को नए साल पर मोदी सरकार की ओर से महंगाई का उपहार बताते हुए कांग्रेस ने जनता से कहा है…

पाकिस्तान को नए साल में आतंकवाद पर घेरने में मिल सकती है बड़ी कामयाबी

तमाम अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद आतंकवाद को बढ़ावा देने में जुटे पाकिस्तान सरकार को बेनकाब करने का भारत को अगले वर्ष बेहतरीन मौका हाथ लगेगा। भारत एक जनवरी, 2022 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आतंकवाद के खिलाफ गठित समिति की अध्यक्षता करेगा। भारत की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि वह परिषद के सदस्य देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को सहयोग का केंद्र बनाने के लिए काम करेगा। इस बारे में फ्रांस, ब्रिटेन, रूस जैसे सहयोगी देशों के साथ और बेहतर संपर्क कायम…

जैन पर कार्रवाई से क्यों हिल गए हैं अखिलेश : सीतारमण

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां जीएसटी विभाग की छापेमारी पर चल रही सियासत गर्माती जा रही है। शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी के सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिल गए हैं। उन्होंने कहा कि जैन के यहां इतनी बड़ी बरामदगी के बाद अखिलेश का कर्तव्य बनता है कि वह इस प्रकार की चोरी की निंदा करे, लेकिन वह कार्रवाई करने वाली एजेंसी के ऊपर ही संदेह जाहिर कर रहे…

भारतीय सांसदों को तिब्बत के मसले पर पत्र लिखने पर चीनी दूतावास की आलोचना

तिब्बत की निर्वासित संसद की ओर से आयोजित रिसेप्शन में भाग लेने वाले भारतीय सांसदों को चीनी दूतावास द्वारा पत्र लिखे जाने पर कड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई है। एक प्रमुख सांसद ने दूतावास की आलोचना करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे मामले में टिप्पणी कर रहा है, जिससे उसका कोई सरोकार नहीं है। पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कम-से-कम छह सांसदों ने भाग लिया था।‘तिब्बत के लिए सर्वदलीय भारतीय संसदीय मंच’ के कुछ सदस्यों को लिखे पत्र में चीनी दूतावास ने उनके…

मालेगांव ब्लास्ट का मुद्दा कैबिनेट मिनिस्टर कौशल किशोर ने भी उठाया

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में गवाह के बयान को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि गवाह पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और पांच आरएसएस नेताओं का नाम लेने के लिए दबाव डाला गया था। जिसके चलते गवाह के बयान को लेकर जांच होनी चाहिए। मंत्री ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग रखी है।मालेगांव विस्फोट मामले में गवाह ने मंगलवार को मुंबई की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट को बताया कि, विस्फोट के बाद सात…

अगले महीने पंजाब और गोवा में रैली करेंगे राहुल गांधी, अभी विदेश यात्रा पर हैं कांग्रेस नेता

अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब और गोवा में रैली करेंगे। राहुल गांधी 15 जनवरी को पंजाब और 16 जनवरी को गोवा में रैली करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी निजी दौरे पर विदेश यात्रा पर चले गए हैं।विदेश यात्रा के कारण राहुल गांधी को विरोधियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा…

मधुुसूदन मिस्त्री ने किया ये दावा, नए अध्यक्ष के हाथ में होगी कांग्रेस की कमान

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि पार्टी को अगले साल सितंबर के अंत तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद उनके पुत्र राहुल गांधी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सोनिया ने यह पदभार संभाला था। सोमवार को सोनिया से मुलाकात करने वाले मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, ‘कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सितंबर तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए…

एनसीएम ने खुले में नमाज पर विवाद पर मांगी रिपोर्ट,

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने हाल ही में हरिद्वार और रायपुर में धार्मिक सम्मेलनों में दिए गए कथित नफरत भरे भाषणों का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की सरकारों से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बुधवार को यह जानकारी दी। लालपुरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आयोग ने गुड़गांव में खुले स्थान पर नमाज अदा किए जाने पर जारी विवाद का भी संज्ञान लिया है और इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार से रिपोर्ट तलब की गई है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्य सचिव…

राहुल गांधी के विदेश जाने पर फैला अफवाह , सुरजेवाला बोले- वो निजी दौरे पर हैं,

पांच राज्यों में चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को इटली पहुंच गए। वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्रा की खबरों पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और उसके मीडिया मित्रों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। राहुल गांधी निजी दौरे पर हैं। नए साल के पहले कांग्रेस नेता फिर से वैकेशन पर निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर उनको लेकर अलग-अलग टिप्पणी की जा रही हैं। राहुल गांधी का इस वक्त छुट्टी पर जाना समझ…

मोदी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति मैं और मनमोहन नहीं चाहते थे : पवार

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उनकी और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राय थी कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई ‘प्रतिशोध’ की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। मराठी दैनिक लोकसत्ता द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवार ने कहा कि उनके अलावा पूर्ववर्ती संप्रग सरकार में कोई अन्य मंत्री नहीं था जो मोदी के साथ बातचीत कर सके क्योंकि वे मनमोहन सिंह सरकार पर लगातार हमले करते थे।पवार कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार (2004-2014) में कृषि मंत्री थे। यह पूछे…

क्या भाजपा चुनाव टालने का षड्यंत्र रच रही है? : सीएम बघेल

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। 21 राज्यों में पैर पसार चुका ओमिक्रोन 650 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है। ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामले सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उधर, पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को टाले जाने की अटकलें जोरों पर हैं। इसको लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। सीएम बघेल ने कहा…

देश में गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है : सोनिया गांधी

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया गांधी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्प का आहृवान करते हुए भाजपा के साथ राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई को पूरी शिद्दत और मजबूती से जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को नष्ट करने और लोकतंत्र तथा संविधान को दरकिनार तानाशाही चलाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीतिक संक्रमण के दौर से गुजर रही कांग्रेस संगठन की चौतरफा चुनौतियों…

आरएसएस नेता मालेगांव ब्लास्ट पर गवाह के मुकरने पर बोले- माफी मांगे मनमोहन

2008 के मालेगांव विस्फोट कांड के एक गवाह के मुकरने के बाद अब आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यूपीए शासन के दौरान तथाकथित भगवा आतंक के झूठे मामलों में फंसाने के लिए एक गंदी राजनीतिक साजिश रची थी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं के चरित्र की हत्या के लिए कांग्रेस नेताओं- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद से माफी मांगने की मांग की।बता दें…

चुनाव सुधारों की दिशा में भारत में प्रयासों का लंबा इतिहास, बदलाव की राह पर बढ़ना जरूरी

भारत में चुनाव सुधारों की दिशा में प्रयासों का लंबा इतिहास है। कुछ सुधारों की पहल चुनाव आयोग की तरफ से हुई तो कुछ की न्यायपालिका और सरकार की ओर से। जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951 के पारित होने और 1952 में पहले आम चुनाव के बाद से ही प्रक्रिया में सुधार की मांग उठने लगी थी। इन सुधारों में चुनाव के दौरान पैसे और ताकत के प्रयोग को कम करने से लेकर मतदान की न्यूनतम आयु घटाने जैसे कई कदम थे। चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता भी राजनीतिक चर्चा का…

कालीचरण महाराज के विरुद्ध महात्मा गांधी के खिलाफ वि‍वादित ट‍िप्‍पणी पर सख्त कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार ने धर्मगुरु कालीचरण महाराज के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कालीचरण महाराज पर यह कार्रवाई महात्मा गांधी पर की गई उनकी अभद्र टिप्पणी के कारण की जाएगी। अपने शिव स्तोत्र के लिए चर्चित कालीचरण महाराज द्वारा रायपुर की धर्मसंसद में महात्मा गांधी के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या करनेवाले नाथूराम गोडसे की प्रशंसा भी की थी।सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में उनके इस वक्तव्य के विरुद्ध मंत्री नवाब मलिक ने उनपर सख्त कार्रवाई करने का…

चुनावी प्रक्रिया में सुधार की जरूरत , देश को एक समृद्ध और श्रेष्ठ लोकतंत्र बनाना है

देश को एक समृद्ध और श्रेष्ठ लोकतंत्र बनाने के लिए चुनावी प्रक्रिया में कई सुधार जरूरी हैं। ये सुधार वषों से लंबित हैं। वर्तमान सरकार ने जिस तरह से कुछ सुधारों पर कदम बढ़ाए हैं, उससे अन्य सुधारों को लेकर भी उम्मीद बढ़ी है। झूठ बोले, जेल काटे: वर्तमान समय में निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के तहत उम्मीदवारों को केंद्रीय निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयोगों के समक्ष हलफनामा दायर करना होता है, जिसमें उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि, शिक्षा, संपत्ति एवं देनदारियों की जानकारी रहती है। जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951…

क्या कोई एक साथ कांग्रेस और हिंदू महासभा का मुखिया हो सकता है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि आजादी के तुरंत बाद पंडित मदनमोहन मालवीय जी को भारत रत्न मिल जाना चाहिए था लेकिन हमें बड़ा खेद होता है कि यह कार्य 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरा हुआ। शाह ने पंडित मदनमोहन मालवीय के योगदान को याद करते हुए कहा कि महामना ने कई संगठनों में काम किया… आज आप सोच भी नहीं सकते कि कोई एक ही समय में कांग्रेस और हिंदू महासभा…

बेशर्मी की हदें न लांघें कांग्रेस नेता : मुख्यमंत्री जयराम

मंडी में सोमवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर तरह-तरह की टिप्पणियां करने पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपना अतीत न भूलें कि चुनाव से चार दिन पहले किस तरह राहुल गांधी की रैली करवाई गई थी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बेशर्मी की हदें न लांघे। दूसरों पर आरोप लगाने से अपने कांग्रसियों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। कांग्रेस अपने समय में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से चार दिन पहले राहुल गांधी को…

कांग्रेस हाईकमान की नाराजगी के बाद हरीश रावत ने मांगी माफी

उत्तराखंड में पार्टी की अंदरूनी खींचतान का समाधान निकलने के बावजूद कांग्रेस हाईकमान और दिग्गज नेता हरीश रावत के बीच सब कुछ दुरुस्त नजर नहीं आ रहा है। पार्टी नेतृत्व के साथ निकले सुलह के फार्मूले के बावजूद रावत की ओर से खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश करने की सियासत कांग्रेस हाईकमान को नागवार लगी है। इसको लेकर उसने अपनी नाखुशी का संदेश भी भेज दिया है। समझा जाता है कि नेतृत्व की नाखुशी के इन संकेतों के बाद ही हरीश रावत ने रविवार को खुद के…

कानून वापस होने से सरकार निराश नहीं, किसान हित में कृषि सुधारों पर फिर आगे बढ़ेंगे : नरेंद्र तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि कृषि क्षेत्र को देश में सबसे कम निजी निवेश मिला है। यहां एक समारोह में उन्होंने यह भी कहा कि कृषि सुधार कानूनों को निरस्त करने के बावजूद सरकार निराश नहीं है। किसानों के हित में कृषि कानून फिर लाएंगे। तोमर यहां कृषि उद्योग प्रदर्शनी एग्रोविजन के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में एग्रोविजन के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। तोमर ने कहा कि हम किसानों के लिए कृषि संशोधन कानून लाए।…