विधानसभा चुनाव समेत हिजाब और मंत्री विवाद पर हो सकती है चर्चा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कर्नाटक दौरा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी की तैयारियों को बारे में नेताओं से जानकारी लेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा राज्य में हिजाब विवाद और मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने वाले केएस ईश्वरप्पा के मुद्दे समेत कई बातों पर भी चर्चा कर सकते हैं। भाजपा प्रमुख राज्य की अपनी यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह ऐतिहासिक मंदिरों का दौरा करेंगे।दरअसल, नड्डा रविवार सुबह तोरणगल्लू पहुंचेंगे।…

वारंगल में किसानों की समस्‍या को लेकर किसान संघर्ष सभा करेंगे राहुल गांधी, भाजपा के ऊपर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले माह तेलंगाना दौर पर जाएंगे। दो दिवसीय इस दौरे के दौरान वे किसान संघर्ष सभा को वारंगल में संबोधित भी करेंगे। एएनआई से बात करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और सांसद रेवांथ रेड्डी ने बताया कि राहुल गांधी 6-7 मई को प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी का तेलंगाना दौरे का सबसे प्रमुख मकसद किसानों के मुद्दे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में किसान संकट में हैं। रेड्डी ने राज्‍य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों का अनाज खरीद नहीं रही है।…

2024 की तैयारी में अभी से जुटी कांग्रेस, सोनिया ने बनाई समिति

कांग्रेस अब प्रशांत किशोर के सुझाए रास्ते से ही 2024 के महासमर की तैयारी में जुट गई है। कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रशांत किशोर ने प्रजेंटेशन दिया है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को भाजपा से सीधे तौर पर 370 सीटों पर मुकाबला करने के लिए कमर कसना होगा। बाकी सीटों के लिए सही गठबंधन तैयार करना होगा।यह लगभग तय माना जा रहा है कि पीके को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश मिलेगा और कुछ फैसले लेने की छूट भी होगी।…

सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर विपक्ष पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राजस्थान में क्‍यों नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

हालिया सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया है। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर भाजपा शासित राज्यों में भी कुछ वाकए हुए लेकिन वहां कानून व्यवस्था बहाल हो गई जबकि राजस्थान में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा कि राजस्‍थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां उपद्रवियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा…

अगले हफ्ते बोरिस जॉनसन आ रहें हैं हिन्दुस्तान, पीएम मोदी की मुलाकात के बाद हो सकती हैं कई घोषणाएं,

यूक्रेन-रूस युद्ध पर विपरीत विचारधारा रखने के बावजूद भारत और ब्रिटेन इसका असर अपने द्विपक्षीय रिश्तों पर नहीं पड़ने देंगे। अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली मुलाकात द्विपक्षीय रिश्तों के भविष्य के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती है। विदेश मंत्रालय के अनुसार बोरिस जानसन 21-22 अप्रैल को भारत की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता 22 अप्रैल को होगी।बोरिस जानसन गुजरात भी जाएंगे। बतौर पीएम जानसन की यह पहली…

शिक्षा मंत्री से सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए सांसदों का कोटा खत्म करने की अपील की

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party, BJP) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले (Kendriya Vidyalaya Admissions) में सांसदों और जिलाधिकारियों के कोटे को होल्ड पर रखने की बजाय खत्म करने की गुजारिश की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले में सांसदों और जिलाधिकारियों कोटे को अगले आदेश तक टालने का फैसला किया गया है। मैं शिक्षा मंत्री से गुजारिश करता…

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति के लिए विपक्ष से ज्यादा काम किया : गौरव भाटिया

विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के कल्याण के लिए ढेरों कार्य किए हैं। प्रवक्ता गौरव ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए यह दावा किया कि पिछले आठ वर्षों में ST के लिए जितना काम हुआ है, वह छह लंबे दशकों तक शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों में भी नहीं हुआ। मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते वक्त भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में आठ…

मकान गिराए जाने पर खुर्शीद ने जताई चिंता, कहा-बंटा हुआ देश कभी दुनिया पर राज नहीं कर पाएगा

देश के कुछ राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि एक विभाजित राष्ट्र कभी भी दुनिया पर राज नहीं कर पाएगा। दरअसल खुर्शीद ने यह बात रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर कही और साथ ही सरकार से लोगों के बीच डर की जगह विश्वास बढ़ाने की बात कही।खुर्शीद ने मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक झड़पों के एक दिन बाद रामनवमी के जुलूस पर हुए हमले में शामिल कुछ लोगों…

सुप्रीम कोर्ट ने दी हार्दिक पटेल को राहत, अब लड़ सकेंगे चुनाव,

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार आंदोलन के दौरान हिंसा मामले में उनकी दोष सिद्धि पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट से दोष सिद्धि पर रोक लगने के बाद हार्दिक इस वर्ष के अंत में गुजरात में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे। हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने पटेल की दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग ठुकरा दी थी।…

पीएम शहबाज शरीफ को राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब- आतंकवाद को खत्‍म करने पर लगाएं ध्‍यान

अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने पीएम शहबाज शरीफ को कहा है कि भारत चाहता है कि वो अपने यहां पर आतंकवाद पर अंकुश लगाएं। उन्‍होंने ये भी कहा कि पाकिस्‍तान को चाहिए कि वो अपनी धरती का इस्‍तेमाल आतंकवाद के लिए बंद करे। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह फिलहाल अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी में हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों…

भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का किया अमित शाह ने आह्वान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मौजूदा समय देश के विकास के लिए अमृत काल है। ऐसे में सभी लोगों को पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है, ताकि देश को विश्व गुरु का गौरव फिर से दिलाया जा सके। उन्होंने अमृत काल के अगले 25 वर्षों को देश के विकास के लिए अहम बताया। कहा कि यदि इस मौके पर हर नागरिक एक-एक ही संकल्प ले तो 130 करोड़ संकल्प देश को महान बनाएगा। देश की गिनती दुनिया के विकसित देशों में होने लगेगी।गृह मंत्री…

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बातें

पाकिस्तान में लंबे वक्त से चल रहे सियासी घमासान के बाद, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए।‌ उन्होंने सोमवार को देश के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पीएम शरीफ से कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए, उन्हें कुछ नसीहत भी दी।पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट कर बधाई दी है।…

ईडी ने दिया कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन, पूछताछ जारी

नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार केस (National Herald Case) में ईडी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को तलब किया है। इस मामले में ईडी अधिकारी खड़गे से पूछताछ कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ सूत्रों ने खड़गे से पूछताछ की जानकारी दी है। ईडी ने उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए तलब किया था। बता दें कि इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी भी आरोपी हैं बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने साल 2012 में अदालत में एक केस दर्ज कराया था। स्वामी ने आरोप…

जगन मोहन सरकार में फिर बनाए गए पांच उपमुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद भड़का असंतोष

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया। इस बार भी पांच उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समुदाय से अमजद बाशा शेख बेपारी, अनुसूचित जाति से केएन स्वामी, अनुसूचित जनजाति से पीआर डोरा, पिछड़ा वर्ग से बीएम नायडू और कापू समुदाय से के सत्यनारायण को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बार भी दलित महिला तनीति वनिता को गृह मंत्री बनाया गया है। पुनर्गठन के बाद असंतोष उभरने लगे हैं।पुरानी कैबिनेट में गृह मंत्री रहीं मेकाथोती सुचरिता ने विधानसभा से इस्तीफे की घोषणा की…

तमिलनाडु सरकार के रूख पर पैनी नजर, CUET पर स्टालिन के विरोध के बीच धर्मेंद्र प्रधान से मिले राज्यपाल आरएन रवि,

मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट (नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) से खुद को अलग करने के बाद तमिलनाडु की ओर से अब सीयूईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) पर उठाए जा रहे सवालों से केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र ने राज्य सरकार के रुख पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। इस बीच, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। दोनों के बीच तमिलनाडु सरकार के रुख सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल पर चर्चा होने की खबर…

परवेश वर्मा का पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR पर बयान, कहा- केजरीवाल ने सत्ता का दुरुपयोग किया है

पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार बन‌ चुकी है।‌ वहीं इस बीच AAP पर पश्चिमी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद परवेश सिंह वर्मा ने रविवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की।‌ साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। सांसद वर्मा ने कहा कि वे AAP द्वारा पंजाब की पुलिस शक्ति का दुरूपयोग करने के बारे में, शिकायत करने के लिए जल्द…

राहुल गांधी पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने पर फिर छुट्टियां मनाने विदेश जा सकते हैं

हाल ही में संसद का सत्र खत्म हुआ है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल के इसी महीने विदेश जाने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद पहले ही कठिन चुनौतियों का सामना कर रही है। इस बीच राहुल का ऐसे छुट्टियों पर जाना पार्टी की ओर मुश्किलें बड़ा सकता है। बीजेपी भी इसे भुनाने में पीछे नहीं रहने वाली है जो पहले ही उन्हें चुनावी नेता बताती है सूत्रों…

अमेरिका रवाना होंगे राजनाथ सिंह, यूक्रेन पर होगी बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच वाशिंगटन डीसी में चौथे टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय डाइलाग में भाग लेने के लिए अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर होंगे। यूक्रेन और रूस के बीच जारी लड़ाई के बीच आयोजित हो रही इस वार्ता पर दुनियाभर की नजरें हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन को भी उम्मीद है कि सोमवार को होने वाली टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता से अमेरिका को भारत के साथ प्रशासनिक कायरें और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।रक्षा मंत्री राजनाथ…

भाजपा विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी चाहती है: सलमान खुर्शीद

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस के विकल्प के रूप में चाहती है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा भाजपा ऐसा इसलिए चाहती है क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को सरलता से संभाल सकते हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘भाजपा अभी भी कांग्रेस से डरी हुई है, भले ही हम संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में इतनी छोटी पार्टी में सिमट गए हों, लेकिन देश भर में…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई वार्ता श्रृंखला में हुईं शामिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha, BJYM) की नई वार्ता श्रृंखला के उद्घाटन सत्र में 30 युवा और गतिशील भारतीयों के साथ बातचीत की। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुता‍बिक केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दौरान विभिन्न नीति संबंधी विषयों पर चर्चा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सीतारमण ने मोदीनामिक्स (Modinomics), मंत्रालय का कोविड दृष्टिकोण, रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था, डिजिटल करेंसी, आर्थिक विकास का भविष्य और देश के सामने बड़ी चुनौतियों जैसे विषयों पर…