राष्ट्रपति चुनाव से पहले 5 विधायकों को चेन्नाई भेजा, कांग्रेस को गोवा में सता रहा टूट का डर

कांग्रेस पार्टी को गोवा में टूट का डर सता रहा है। इसलिए राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने 11 विधायकों में से पांच को चेन्नई भेज दिया है। इन विधायकों में संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, अल्टोन डी’कोस्टा, रुडोल्फो फर्नांडीस और कार्लोस फरेरा शामिल हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु में कांग्रेस सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है।गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक सत्तारूढ़ भाजपा से कथित “दबाव की रणनीति और धमकियों” से बचने के लिए चेन्नई गए हैं। उन्होंने शनिवार शाम…

मुंबई में 95 रुपये के नीचे आया डीजल, जानें पेट्रोल डीज़ल की नयी कीमतों के बारें में

कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आम लोगों के लिए राहत की बात है कि पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में आज फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Ek Nath Shinde) ने राज्य के लोगों को राहत देने के लिए वैट में कटौती करने का फैसला किया था। जिसके बाद मुंबई में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Price Mumbai) की कीमत 5 रुपये घट गई। वहीं, डीजल 3 रुपये सस्ता…

गहलोत के मंत्री मालवीय ने किया मोदी सरकार का समर्थन, संसद में हंगामा,

संसद में असंसदीय शब्दों की सूची पर हंगामा होने के बीच राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। जल संसाधन मंत्री ने पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर बयान दिया है। मालवीय ने कहा कि संसद के अंदर गरिमापूर्ण तरीके ही अभिव्यक्ति रखनी चाहिए। सदन के अंदर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा हमारा सर्वोच्च सदन है। उन्होंने जो अनुभव किया होगा उसके आधार पर शब्दों का चयन किया होगा। उल्लेखनीय है कि असंसदीय शब्दों के मामले…

शिवसेना को अभी भी मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद, ‘शिंदे कैंप से उद्धव ठाकरे के पास लौट आएंगे बागी विधायक’,

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अभी भी सबकुछ ठीक होने की उम्मीद है। उन्हें ऐसा लगता है कि एकनाथ शिंदे सरकार के आगामी कैबिनेट विस्तार के बाद जो बागी विधायक मंत्री पद से चूक जाएंगे वे ठाकरे के पास वापस आ जाएंगे। शिंदे कैंप में शिवसेना के 40 विधायक हैं और अन्य छोटे दलों और निर्दलीय के लगभग 10 विधायक हैं। इनमें से कई विधायकों को उम्मीद है कि उन्हें एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिलेगी।उद्धव गुट वाली शिवसेना ने दावा करते हुए कहा,…

कांग्रेस का रुपये की वैल्यू में गिरावट को लेकर सरकार पर तंज,

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपया 80 रुपये के आंकड़े को पार कर गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकर पर तंज कसा है। पार्टी का कहना है कि रुपया ‘मार्गदर्शक मंडल’ की उम्र को भी पार कर गया है। इधर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ‘अमृतकाल’ कहकर सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘अब रुपया मार्गदर्शक मंडल की उम्र को भी पार कर गया है। आगे यह और कितना गिरेगा। कब तक सरकार की विश्वसनीयता और कितनी…

राजस्थान में सुपर सीएम कहलाते थे ललित मोदी , मोदी से संबंधों की वजह से वसुंधरा सरकार की हो गई थी विदाई

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार सुर्खियों में है। राजस्थान में ललित मोदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वसुंधरा राजे के शासन काल में ललित मोदी सुपर सीएम कहलाते थे। मोदी भ्रष्टाचार का चेहरा बन गए थे। कांग्रेस ने ललित मोदी और वसुंधरा राजे के संबंधों के मुद्दे को खूब भुनाया। जिसका परिणाम यह हुआ कि 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई और वसुंधरा राजे की मुख्यमंत्री पद से विदाई हो गई। मोदी के संबंधों को लेकर विरोधी आज भी वसुंधरा राजे…

पिछले 36 घंटों में अमरनाथ यात्रा के दौरान 8 यात्रियों की मौत, मरने वालों की संख्या 41 पहुंची

अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में प्राकृतिक कारणों से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इससे मौत का आंकड़ा 41 पहुंच गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 8 जुलाई को पवित्र गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इसमें 15 लोग मारे गए थे। हालांकि, यात्रा फिर से शुरू हो चुकी है।

कांग्रेस कर रही है फिर बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 जुलाई को तलब किया है। खबर है कि इस मौके पर कांग्रेस फिर बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। ED ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मामले में सोनिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले जांच एजेंसी पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है। उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर हंगामा किया था।बुधवार को हुई पार्टी मीटिंग में देशभर में विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया गया है। समाचार…

राज ठाकरे के बेटे अमित को मंत्री बना सकती है भाजपा, क्या तैयारी है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से संपर्क किया है और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मंत्रिमंडल में शामिल करने की पेशकश की है। इस कदम को रणनीतिक के रूप में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि अमित फिलहाल विधायक या एमएलसी नहीं है। इसका बावूज मंत्री बनाने का निर्णय शिवसेना में ठाकरे परिवार के प्रभाव को कम करने की एक और कोशिश हो सकती है। भाजपा ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना के बागी नेता…

गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बारिश ले रहा लोगों की जान

भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, मुंबई में कई जगह जलजमाव गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पालघर, नासिक, पुणे समेत चार जिलों में 11 तारीख से 14 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया…

तेजस्वी यादव मोदी के सामने भाषण देने से क्यों घबरा रहे थे, क्या थी खास वजह

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा में शताब्दी स्मृति स्तंभ के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने मंगलवार शाम पटना पहुंचे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने भाषण में बार-बार अटकते रहे। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के स्वागत भाषण के बाद दूसरे नंबर पर भाषण देने के लिए तेजस्वी यादव को बुलाया गया था।…

पेट्रोल, डीजल के दामों में फिर आज राहत, जानिये आज के पेट्रोल डीजल के दाम की लिस्ट

तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. तेल की कीमतों में आज भी राहत जारी है. लंबे समय से तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है.IOCL के अनुसार, दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये में और डीजल 97.28 रुपये में मिल रहा है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये में और…

BJP महाराष्ट्र जैसे गोवा में भी तोड़ना चाहती थी पार्टी

गोवा कांग्रेस में शुरू हुआ संकट थमा नहीं है। इसी बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और इसे ‘फ्लॉप ऑपरेशन कमल’ बताया है। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत पर भी बड़े आरोप लगाए। रविवार को पार्टी के बड़े नेता संपर्क से बाहर हो गए थे। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वे दल बदल सकते हैं।राव ने कहा, ‘हमें पता है कि हमारे वफादार लोग कौन हैं और दल बदलू कौन हैं।’ उन्होंने कहा कि…

SC का फैसला विजय माल्या को भारत लाने में टर्निंग पॉइंट साबित होगा, कारोबारी ने जताई निराशा

पिछले पांच साल से अधिक समय से ब्रिटेन में रह रहे विमानन कंपनी ‘किंगफिशन एयरलाइंस’ के पूर्व मालिक विजय माल्या ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर सोमवार को निराशा जताई। न्यायालय ने भगोड़े कारोबारी को अदालत की अवमानना के मामले में चार महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र को निर्देश दिया कि वह कारावास की सजा काटने के लिए भगोड़े कारोबारी की उपस्थिति सुनिश्चित करे, जो 2016 से ब्रिटेन में है। इधर, जानकारों का मानना है कि अदालत के फैसले से माल्या को भारत लाने…

आज माउंब आबू आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज माउंट आबू आएंगे। नड्डा आबू में चल रहे प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। साल 2023 के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने हैं। अमित शाह के बाद जेपी नड्डा का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यालय गए और चुनावी तैयारी का फीडबैक लिया था। जेपी नड्डा का ये दौरा भी काफी अहम माना…

गिनती के बचे KCR सरकार के दिन: तेलंगाना भाजपा

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और करीमनगर से सांसद बंडी संजय ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केसीआर के राजनीतिक दिन गिनते के बचे हैं और टीआरएस में कई एकनाथ शिंदे हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर केसीआर के बयानों का जिक्र करते हुए संजय ने कहा, “आप एकनाथ शिंदे के बारे में बात कर रहे हैं, पहले अपनी पार्टी पर एक नजर डालें। मुझे लगता है कि टीआरएस में कई एकनाथ शिंदे हैं। केसीआर ने एकनाथ शिंदे का कई बार जिक्र किया है।…

गुरूद्वारे पर बकरीद के मौके पर फेंकी मीट की थैली, बरेली का माहौल बिगाड़ने की शाजिश,

बकरीद पर बरेली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसके लिए नानकपुर स्थित श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारे में मीट की थैली फेंक दी गई। सीसीटीवी में ऊपर से थैली गिरती दिख रही है लेकिन उसे फेंकने वाले नहीं दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोहाड़ापीर गुरुद्वारे में मीट की थैली रविवार रात फेंकी गई। गुरुद्वारे के सेवादार और प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी सिटी और सीओ के साथ प्रेमनगर पुलिस वहां पहुंच गई। कोहाड़ापीर के गुरुनानक सत्संग सभा में रात…

बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीटकर बकरीद की नमाज अदा करके घर लौट रहे युवक को मार डाला, प्राइवेट पार्ट भी काटा

गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से सटे चकाई थाना क्षेत्र के बरमोरिया पंचायत अंतर्गत पोस्टमारा पहाड़ी के पास सुनसान इलाके में रविवार को गुड्डूबाद गांव के अकबर अंसारी (45) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई एवं शव को बगल के बास की झाड़ी में फेंक दिया गया। अपराधियों ने युवक का लिंग भी काटकर वहीं फेंक दिया था। जिससे घटना का तार अवैध संबंध से भी जोड़कर देखा जा रहा है।इस संबंध में मृतक के पिता लेखो मियां ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अकबर पिछले दो सालों…

नई शराब नीति सोरेन सरकार का खजाना भर रही ,

नई उत्पाद नीति के तहत जिले में संचालित सभी बीयर बार और क्लब में कोटा सिस्टम लागू किया गया है। पहले यह व्यवस्था शराब दुकानों में ही थी। कोरोना काल के बाद दुकानों को राहत देने के लिए कोटा सिस्टम में पहले रियायत दी गई, बाद में उसे हटा लिया गया। अब नई नीति के तहत शराब दुकानों में तो नहीं लेकिन बार और क्लब में यह व्यवस्था लगाई गई है।कोटा सिस्टम के तहत उत्पाद विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर बार और क्लब को दिया जाता है। उसी लक्ष्य के…

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का वादा, महाराष्ट्र के आम लोगों के जीवन में अच्छे दिन लाऊंगा,

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह अपने पोस्ट का इस्तेमाल राज्य के लोगों को न्याय दिलाने में करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नागरिकों के जीवन में ‘अच्छे दिन’ लाने का प्रयास करेंगे। शनिवार को पुणे में जनसभा को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, “हम बालासाहेब ठाकरे के हिन्दुत्व को आगे ले जाने और धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेंगे।”शिंदे ने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विचार-विमर्श के बाद अगले सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। साथ ही…