सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार 9 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-diesel rate) आज नहीं बदले हैं, प्राइस जस के तस हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 51वें दिन भी राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol price in delhi) 96.72 रुपये और डीजल (Diesel price in delhi) 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।प्रमुख शहरों में आज…
Category: वादे-इरादे
रविवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA की बैठक, मानसून सत्र पर भी हो सकती है चर्चा
देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रविवार (10 जुलाई) को NDA की मीटिंग होगी। चुनाव से पहले यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। इस मीटिंग में पीएम मोदी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि NDA की मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति चुनाव और मानसून सत्र में पार्टी की स्ट्रैटेजी पर चर्चा हो सकती है।
जल्द ही बार्डर की निगरानी के लिए तैयार होंगे खास रोबोट, सेना ने नाम दिया है ‘खामोश प्रहरी’
भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से तैयार रोबोट जल्द ही सरहद की निगरानी करते दिखेंगे। सेना ने डीआरडीओ की मदद से रेल माउंटेड रोबोट बनाया है, जिसे खामोश प्रहरी नाम दिया गया है। इसे सीमा पर लगे बाड़ पर तैनात किया जा सकता है। यह दुश्मन की हलचल का कुछ ही सेकंड में पता कर लेगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमता(एआई) पर आधारित 75 रक्षा तकनीक लॉन्च करेंगे। इनमें खामोश प्रहरी भी शामिल है। ऐसे रोबोट अब तक दक्षिण कोरिया-इजरायल ने ही…
CM विजयन पर स्वप्ना सुरेश ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
केरल गोल्ड स्मगलिंग केस की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह सत्य को सामने लाने का प्रयास कर रही हैं, इसलिए सीएम की ओर से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। सुरेश ने कहा, “मुख्यमंत्री से लोगों को सुरक्षा देने की उम्मीद की जाती है लेकिन केरल के सीएम मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं। मैं सत्य सामने लाने के लिए लड़ रही हूं, इसलिए ऐसा हो रहा है। वह ऐसा अपनी बेटी के साथ नहीं कर सकते हैं। उन्हें…
ठाणे के बाद नवी मुंबई में 32 पार्षदों ने किया शिंदे का समर्थन
विधायक दल में बगावत के बाद अब निकायों में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खबर है कि ठाणे के बाद अब बड़ी संख्या में नवी मुंबई के पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन किया है। इधर, राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अंतिम मुहर के लिए राजधानी दिल्ली का दौर कर सकते हैं।नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने सीएम शिंदे का समर्थन किया है। गुरुवार को ही ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 67 में 66…
केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बाद मुख्तार अब्बास नकवी के पास दूसरा क्या विकल्प, जानिये
भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में शुमार मुख्तार अब्बास नकवी के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद पार्टी उन्हें अहम जिम्मेदारी दे सकती है। उनके लिए अभी बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं, जिसमें राज्यसभा में फिर से चुनकर आना, दो साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ना या फिर संगठन में काम करना भी शामिल है। उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की भी संभावना है। इसके अलावा अभी उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी घोषित होना है।दरअसल, मुख्तार अब्बास नकवी के राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने और केंद्र सरकार के मंत्री पद से इस्तीफे…
अजमेर दरगाह के खादिम का घिनौना बयान आया सामने , क्या है मामला
उदयपुर और अमरावती के बाद अब अजमेर से एक वीभत्स वीडियो आया है। वीभत्स इसलिए कि इसमें भी सिर कलम करने की धमकी आई है। यह धमकी देने वाला और कोई नहीं, बल्कि अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती है। उसके वायरल वीडियो में वह नूपुर शर्मा का सिर काटने का फतवा दे रहा है और कह रहा है कि जो ऐसा करेगा वह उसे अपना मकान सौंप देगा। यह भी कह रहा है कि मैं अगर पहले वाला सलमान होता तो नूपुर शर्मा को गोली मार चुका होता। सलमान…
बीजेपी आखिर क्यों येदियुरप्पा-सिद्धारमैया की नजदीकी से है परेशान
कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा की नजदीकियों से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। सिद्धारमैया अगले महीने तीन तारीख को 75 साल के हो रहे हैं। इस मौके पर दावणगेरे जिले में समर्थक ‘सिद्धारमैया उत्सव’ करने जा रहे हैं। कद्दावर भाजपा नेता, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा शिरकत करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से येदियुरप्पा पार्टी के शीर्ष नेताओं से खफा हैं। वे चाहते थे कि कोई गैर-लिंगायत नेता उनका उत्तराधिकारी बने, ताकि लिंगायत वोटबैंक उनके पक्ष में बना…
भाजपा ने मुख्तार अब्बास नकवी को फिर से उम्मीदवार नहीं बनाया, आज आखिरी कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे मुख्तार अब्बास नकवी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी की निगाहों जिन दो केंद्रीय मंत्रियों पर होंगी वे हैं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह। इन दोनों सांसदों का कार्यकाल कल यानी 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या दोनों की यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी?अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह दोनों का राज्यसभा का कार्यकाल सात जुलाई को खत्म हो…
सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे मना रहे थे फरारी में जश्न
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार अंकित सिरसा और उसकी गैंग के लोग वारदात को अंजाम देने के बाद सात राज्यों में छिपकर रह रहे थे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि फरारी के 35 दिनों में आरोपियों ने 35 ठिकाने बदले, ताकि पुलिस को इनका पता नहीं चले। दिल्ली आते ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।स्पेशल सेल ने यह भी खुलासा किया कि शूटर और उन्हें शरण देने वाले खासतौर से यूपी, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने ठिकाने बनाते जा रहे…
महाराष्ट्र सियासी ड्रामें का ‘असली कलाकार’ कौन है, एकनाथ शिंदे ने बताया
महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा खत्म होते ही मुख्य भूमिका से भी पर्दा उठ गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फडणवीस को उनकी सरकार का ‘असली कलाकार’ बताया है। सोमवार को उन्होंने शिवसेना में बगावत की असली वजह भी बताई। बहरहाल, राज्य में विभागों का आवंटन बाकी है और सीएम का कहना है कि जल्दी इस पर चर्चा की जाएगी। सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार को 164 मत मिले थे।विश्वास मत जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा को बताया, ‘विधान परिषद चुनाव के दिन और जिस तरह से…
जानिये किस शहर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज सबसे महंगा किस शहर में सबसे सस्ता
एक जुलाई को एलपीजी की कीमतें बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। आज 5 जुलाई मंगलवार को देश में सबसे महंगा सिलेंडर 1249 रुपये का लेह में मिल रहा है। आईजोल में 1155 रुपये है तो श्रीनगर में 1119 रुपये। आइए जानें दिल्ली से पटना और लेह से कन्याकुमारी तक आज किस रेट पर मिल रहे हैं घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर?प्रमुख राज्यों में 5 जुलाई को इस रेट पर मिल रहा 14.2 किलो…
भारत में बांग्लादेश की तरह हो तो 2026 तक GDP 7 ट्रिलियन डॉलर होगी
सीमा अपने पति और दो बच्चों के साथ दिल्ली के एक इंडस्ट्रियल एरिया से सटी झुग्गी में रहती थी। पति के साथ एक फैक्ट्री में काम करती थी। 2020 के कोरोना लॉकडाउन ने पूरे परिवार को गांव लौटने पर मजबूर कर दिया। पिछले साल पति तो काम पर दिल्ली लौट गया, मगर अनिश्चितताओं के डर ने सीमा के कदम रोक दिए। यह नुकसान सिर्फ सीमा या उसके परिवार का नहीं… पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था का था।दरअसल, कोरोनाकाल में भारतीय वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी घटकर 19% रह गई। अनुमान है कि…
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे धनबाद, कई योजनाओं का करेंगें शुभारभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धनबाद आयेंगे। वे रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। बेरोजगारों को नियुक्त पत्र तभी देंगे। जिला प्रशासन ने मुख्य मंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर लगी है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) तथा बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर भी पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।हवाईपट्टी से सर्किट हाउस तथा सर्किट हाउस से कार्यक्रम…
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची आएंगी , सांसदों-विधायकों से करेंगी मुलाकात
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची आएंगी। वे यहां करीब पांच घंटें रहेंगी। इस दौरान समर्थन के मुद्दे पर राज्य के सियासी दलों का नब्ज भी टटोलेंगी। द्रौपदी मुर्मू 11 बजे दिन में विशेष विमान से रांची पहुंचेंगी। रांची आने के बाद वह बीएनआर होटल में एनडीए के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय…
क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकतें हैं BJP जॉइन, कई सांसद और विधायक हैं कैप्टन के भरोसेमंद
पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय कर लेते हैं, तो कांग्रेस के लिए अपने विधायकों और सांसदों को एकजुट रखना आसान नहीं होगा। वहीं, प्रदेश संगठन भी कमजोर होगा।वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बावजूद कांग्रेस 13 में से आठ सीट जीतने में कामयाब रही थी।केरल के बाद पार्टी के पंजाब और तमिलनाडु से सबसे ज्यादा आठ-आठ लोकसभा सांसद हैं। केरल से पार्टी के 15 लोकसभा सांसद…
भाजपा अब हैदराबाद के ग्रामीण इलाकों में जमा रही अपनी जड़ें
भाजपा के लिए राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने की कड़ी चुनौती है। सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी कांग्रेस के बीच भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी रणनीति बनाई हुई है। दरअसल, भाजपा अपनी लड़ाई तो टीआरएस के साथ रख रही है, लेकिन दूसरे नंबर पर आकर सत्ता की सीधी लड़ाई में आने में मुख्य बाधा कांग्रेस है। ऐसे में भाजपा को खुद को और ज्यादा मजबूत करना होगा।भाजपा के मिशन दक्षिण में कर्नाटक के बाद तेलंगाना सबसे ऊपर है। यही वजह है कि पार्टी ने यहां की राजनीतिक…
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को जयपुर NIA कोर्ट में किया गया पेश
कन्हैयालाल हत्याकांड के पांचवें दिन रविवार को उदयपुर में कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी जाएगी। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बाजार खुलेंगे। इसके बाद कर्फ्यू जारी रहेगा। हत्याकांड को लेकर आरोपियों को जयपुर NIA कोर्ट में पेश किया जा चुका है। उदयपुर और जयपुर में रविवार को भी इंटरनेट बंद करने का सरकार ने फैसला लिया है।गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जयपुर में NIA कोर्ट में पेश किया गया। इनके साथ दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ की भी…
अब सांसद भी खेमा बदलने को तैयार हैं महाराष्ट्र में, बीजेपी बोली- 12 सदस्य उनके सपर्क में
महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायकों के बागी होने के बाद अब पार्टी के सांसद भी गुट बदलने के लिए तैयार हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि शिवसेना के कम से कम 12 लोकसभा सदस्य उनके संपर्क में हैं। भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन का लोकसभा पर भी असर पड़ेगा क्योंकि कुल 19 में से कम से कम 12 लोकसभा सदस्य दल बदलने के लिए तैयार हैं।लोकसभा में शिवसेना के 19 सदस्यों में दादरा और नगर हवेली का एक सदस्य भी…
हैदराबाद में कर रही भाजपा 18 साल बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
18 साल बाद हैदराबाद में दो और तीन जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही भाजपा का अब नया मिशन तेलंगाना तो है ही, लेकिन यहां से वह समूचे दक्षिण भारत को नया राजनीतिक संदेश देगी। महाराष्ट्र में हाल में हुए बड़े राजनीतिक बदलाव का असर भी कार्यकारिणी में दिखेगा। इससे पार्टी अपनी विचारधारा और सबको साथ लेकर चलने का आह्वान भी नए सिरे से करती दिखेगी।बैठक के पहले भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। तेलंगाना के सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय नेताओं ने दो दिन का…
