सत्ता की आंड में चला रहा था वेश्यालय, मेघालय में बीजेपी उपाध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मेघालय के तुरा में ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप में बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। शनिवार रात पुलिस ने मारक के रिसॉर्ट में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस रिसॉर्ट से छह बच्चों को भी अपने कब्जे में लिया था। वहीं, छापेमारी की घटना के बाद से ही बीजेपी नेता फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 73 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

गोल्डी बराड़ का नया बयान आया सामने, पूरी खबर पढ़िए

अमृतसर में शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मुंह खोला है। गोल्डी ने कहा कि मैंने इन दोनों को सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने कहा कि हम तुझे अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दिखाकर जाएंगे। रूपा और मन्नू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया था। यह मर्डर कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही कराया था। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर एनकाउंटर के बारे में बयान दिया है।गोल्डी बराड़ ने लिखा कि थोड़े दिन पहले अमृतसर एनकाउंटर में हमारे 2 भाइयों की…

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मांगेंगी सभी पार्टियों से वोट, जानिए क्या कहा

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी वोट की अपील करेंगी। इसके साथ ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वो बात करेंगी। मार्गरेट अल्वा का कहना है कि जो उन्हें वोट नहीं दे रहे हैं, उनसे भी वो समर्थन के लिए कहेंगी। बता दें कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके बाद वोटों की काउंटिंग होगी और इसी दिन रिजल्ट आएगा।इस चुनाव में विपक्ष भावनात्मक अपील कर रहा है। मार्गरेट अल्वा…

ममता बनर्जी का हुआ पार्थ चटर्जी के गिरफ्तारी मेमो में जिक्र , नाम और मोबाइल नंबर भी शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय भूचाल मचा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की भी गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में एक और खबर सामने आई जब कई गिरफ्तारी के बाद कई बार संपर्क करने पर भी पार्थ चटर्जी मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं कर पाए। इसी बीच बताया गया कि इसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी मेमो में ममता बनर्जी का नाम…

शिवसेना सांसद ने स्मृति इरानी की बेटी के अवैध बार चलाने के आरोप पर कही यह बात

शिवसेना सांसद प्रियंका चुतर्वेदी अवैध रूप से बार चलाने के आरोपों को लेकर घिरी केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बेटी के समर्थन में उतरी हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस जोइश इरानी के मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर है, वहीं शिवसेना एमपी ने कहा कि 18 वर्षीय को खलनायक नहीं बनाना चाहिए।स्मृति इरानी की बेटी का नाम लिए बिना प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “18 साल के बच्चों को पता नहीं होगा कि भारत में रेस्तरां चलाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया क्या है। राजनीति को अलग रखते हुए,…

जुलाई के वेतन साथ यूपी के 16 लाख कर्मचारियों को मिल जाएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, जानिए योगी सरकार का आदेश

यूपी में 16 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और 11.52 लाख पेंशनरों को जुलाई माह के वेतन साथ ही बढ़े दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान हो जाएगा। इसके लिए योगी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। DA/DR की बढ़ोतरी एक जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। जनवरी से जून तक का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी।वित्त विभाग द्वारा महंगाई भत्ते के लिए जारी शासनादेश के बिंदू तीन में लिखा है कि एक जुलाई से महंगाई भत्ता वृद्धि की धनराशि अगस्त माह…

ED की रडार पर ममता सरकार में मंत्री की एक और सहयोगी , BJP के गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में एक्टर-मॉडल अर्पिता मुखर्जी के बाद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मोनालिसा दास ईडी की रडार पर हैं। मालूम हो कि मुखर्जी के फ्लैट से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे। ममता बनर्जी सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मंत्री को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मुखर्जी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भाजपा का दावा है कि प्रोफेसर मोनालिसा दास का नाम भी इस मामले से जुड़ा…

क्या ओपी राजभर योगी सरकार में बनेंगे मंत्री ? वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने पर बताई आगे की रणनीति

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को योगी सरकार ने शुक्रवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। ऐसे में एक बार फिर उनके योगी सरकार में शामिल होने और मंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं पर खुद ओपी राजभर ने शुक्रवार को स्थिति साफ की। सुरक्षा मिलने का कारण बताया और आगे की रणनीति का भी खुलास किया।एक चैनल से बातचीत में राजभर ने कहा कि मुझ पर पहले भी हमला हो चुका है। फिर से हमला हो सकता…

राजस्थान में मानसून हुआ मेहरबान

राजस्थान में इन दिनों मानसून मेहरबान है। प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 3 दिन मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है। आज गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर और दौसा में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। 23 जुलाई को भी बीकानेर,…

यासीन मलिक तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा , कहा- मेरे मामले की जांच ठीक से नहीं हो रही

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक शुक्रवार सुबह से भूख हड़ताल पर है। मलिक ने आरोप लगाया है कि उसके मामले की ठीक से जांच नहीं हो रही है। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उससे भूख हड़ताल तुड़वाने के लिए जेल के अधिकारियों ने बात की और उसे मनाने की कोशिश की। हालांकि, अभी तक इसमें कामयाबी नहीं मिली है।अप्रैल, 2019 में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में टेरर-फंडिंग और अलगाववादी समूहों से जुड़े मामले में मलिक को गिरफ्तार किया था। एक साल बाद मार्च, 2020 में मलिक…

राजस्थान में कांग्रेस खेमे में भी द्रौपदी मुर्मू को मिले अतिरिक्त वोट

राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान कांग्रेस में भी सेंधमारी हुई है। द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान में 75 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के 70 और हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के तीन विधायकों ने मुर्मू को वोट दिया था। इसके अलावा दो अन्य वोट मुर्मू को मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी हुई है। राष्ट्रपति चुनाव के आए नतीजे के अनुसार राजस्थान से 75 विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। 123 मत कांग्रेस व विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के खाते…

आखिरकार सिन्हा क्यों मुर्मू के सामने नहीं टिक पाए … क्या विपक्ष से उम्मीदवार चुनने में हुई गलती?

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 64.3% वोटों के साथ आसानी से जीत हासिल कर ली। इन नतीजों से एक बार फिर यह साफ हो गया कि देश में विपक्षी राजनीतिक दलों के बीच मजबूत एकता का कितना अभाव है। विपक्ष के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा भी बरकरार है। हालांकि कुछ विश्लेषकों का यह भी कहना है कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार आम-सहमति से नहीं चुना गया।विपक्ष की ओर से इस तरह की बयानबाजी तो खूब हुई कि 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल…

द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में अभी से चल रही खास तैयारी

गुरुवार को भारत के नए राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लग जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। इधर अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में उनकी जीत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि उनके गृहनगर में कैसी तैयारी चल रही है।दरअसल, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत…

आज सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पूछताछ, प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगी। इस बीच, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस संसद से सड़क तक प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी एकजुटता दिखाने का अनुरोध किया है। इस बीच, पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाया है।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तय समय पर ईडी मुख्यालय जाएंगी। पार्टी अध्यक्ष को ईडी मुख्यालय तक छोड़ने के लिए पूर्व…

फॉर्म भरकर दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ पा सकते हैं , आइये पढ़ें पूरी खबर

राजधानी दिल्ली के लोगों को अगले महीने से यह बताना होगा कि उन्हें बिजली बिल पर सब्सिडी (Electricity Subsidy) चाहिए या नहीं। दिल्ली सरकार अगस्त से उपभोक्ताओं को उनके बिजली के बिलों के साथ एक फॉर्म भी भेजेगी। उपभोक्ताओं को इस फॉर्म को भरकर यह बताना होगा कि वे बिजली सब्सिडी चाहते हैं या नहीं।अधिकारियों के मुताबिक, बिजली सब्सिडी ऑप्ट इन फॉर्म (Electricity Subsidy Opt-in Form) में उपभोक्ता बिजली सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं, कोई एक विकल्प चुन सकेंगे। सरकार ने प्रतिक्रिया लेने के लिए ऑनलाइन और…

कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई को क्यूँ दिलवाना चाहती है विधानसभा से दें इस्तीफा

पार्टी लाइन से हटकर फैसले ले रहे कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बगावत के बाद भी पार्टी बिश्नोई को बाहर नहीं निकालेगी, बल्कि उन्हें खुद ही नैतिक जिम्मेदारी लेकर विधानसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस के इस कदम के पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं।हुड्डा ने कहा, ‘मैं उन्हें निष्कासित करने वाला नहीं हूं। नैतिक तौर पर उन्हें विधानसभा से इस्तीफा देना चाहिए। अगर उनके क्षेत्र आदमपुर में उपचुनाव होते हैं, तो कांग्रेस…

क्या उद्धव ठाकरे ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में रहेंगे अध्यक्ष,

शिवसेना में मंगलवार को बड़े बदलाव हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। खास बात है कि इसमें उद्धव ठाकरे को ही अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, शिंदे ने नया प्रमुख नेता का पद संभाला। इसके अलावा भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जून में पार्टी में बगावत करने वाले कई विधायक शामिल हैं। खबर है कि शिंदे गुट आज चुनाव आयोग का भी रुख कर सकता है।शिंदे गुट के एक नेता ने मंगलवार को चुनाव आयोग जाने की बात कही है।…

कांग्रेस नेता को ही बताया अजय माकन ने राजयसभा चुनाव के हार का जिम्मेदार

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय माकन ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। माकन ने कहा कि शर्मा के पक्ष में डाले गए एक वोट को खारिज कर दिया जाना चाहिए था, क्योंकि यह उस कॉलम में चिह्नित नहीं किया गया था, जहां वरीयता को दर्ज किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चूंकि मत को वैध माना गया था और चुनाव परिणाम पर इसका असर पड़ा था, इसलिए उन्हें याचिका…

पे-स्केल समेत कई सेवा नियमों पर बोले गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों-कर्मचारियों के कैडर के अनुसार पे-स्केल में असमानता को दूर करने की घोषणा की है। राज्य सरकार जल्द की सेवा नियमों में संशोधन कर पदोन्नति देकर समान पद पर समान वेतन व्यवस्था को लागू करेगी। गहलोत रविवार को कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में राजस्थान राज्य कर सेवा संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान बजट 2022-23 पूरे देश में अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि…

यशवंत सिन्हा को क्यों समर्थन दे रहे हैं अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान कर आम आदमी पार्टी ने बड़ा सस्पेंस कर दिया है। खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले के तार गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े हो सकते हैं। खास बात है कि सिन्हा को वोट देने का फैसला करने वाली आप ने विपक्ष की बैठकों से दूरी बनाई थी। साथ ही कांग्रेस के अलावा आप ही ऐसी पार्टी है, जिसकी एक से ज्यादा राज्य में सरकार है। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को…