राजस्थान: सीएम गहलोत बोले- एक बुरा सपना था जो बीत गया, पूरा परिवार एकजुट, मिलकर चलेंगे

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में पिछले दिनों मचे सियासी घमासान को एक बुरा सपना करार देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी विधायकों को अब तक हुई बातों को भूलकर मिलकर चलना है. उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस विधानसभा में विश्वास मत लाकर बताएगी कि उसकी ताकत क्या है. गहलोत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में हाल ही में बगावती रुख अख्तियार करने वाले सचिन पायलट व 18 अन्य विधायक भी मौजूद थे. गहलोत ने…

MLA श्रीनिवासमूर्ति, मांगी सुरक्षा, एक विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरों का क्या?

अपने आवास पर कल हुए हमले के बारे में कांग्रेस विधायक श्रीनिवासमूर्ति ने कहा कि कल कुछ अज्ञात लोगों ने मेरा घर में आग लगा दी, पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए और दोषियों को खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अगर एक विधायक के साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरों का क्या होगा। मैंने गृह मंत्री, पुलिस अधिकारियों और पार्टी के नेताओं से बात की है। जिन्होंने वैसा किया वे सभी मेरे क्षेत्र के नहीं है, वे बाहरी है। मुझे सुरक्षा मिले तो अच्छा रहेगा।…

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव को लेकर दी बड़ी सलाह ,बोले – बैलेट पेपर से होने चाहिए चुनाव

कोरोना महामारी को देखते हुए कांग्रेस ने ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग रखी है, कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया का कहना है कि बैलेट सुरक्षित हैं, बटन से मतदान होता है तो संक्रमण का खतरा रहेगा। उधर भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने कहा है कि भाजपा की ओर से भी आयोग को आवश्‍यक सुझाव भेजे जाएंगे। गुजरात विधानसभा की करीब दस सीट रिक्‍त हैं, दो सीटों का मामला उच्‍च न्‍यायालय में लंबित है जबकि कांग्रेस व विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देने वाले विधायकों की…

नहीं करेंगे CBI जांच का विरोध, सुशांत मामले मे शरद पवार का बड़ा बयान

राकांपा सुप्रीमों शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) ने सुशांत मामले की सीबीआइ से जांच कराने का विरोध नहीं करने की बात कही है। हालांकि उन्‍होंने मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस पर भी भरोसा जताया है। उन्‍होंने बुधवार को कहा कि मैंने पिछले 50 वर्षों से महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को देखा है। मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता कि दूसरे लोगों ने मुंबई पुलिस पर क्या आरोप लगाए हैं। यदि किसी को लगता है कि CBI या किसी अन्य…

कोरोना पॉजिटिव पाए गए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक , कहा- मेरे संपर्क में आए लोग करा लें जांच

। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक (Shripad Y Naik) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मैंने आज कोरोना जांच कराई थी। जांच नतीजे में मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। फ‍िलहाल यह सामान्‍य सीमा के दायरे में है जिसके चलते मैंने होम आइसोलेशन में रहने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वे भी कोरोना जांच करवाएं और जरूरी सावधानी बरतें। बता दें कि पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी…

शत प्रतिशत लोग चाहते है राहुल गाँधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में

राजस्थान कांग्रेस का संकट दूर करने में राहुल गांधी को मिली कामयाबी के बाद उन्हें दुबारा पार्टी की कमान सौंपने के सुर फिर उठने लगे हैं। पार्टी ने कहा है कि केवल गांधी होने के नाते नहीं बल्कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने वाले सबसे मुखर नेता के तौर पर सभी कांग्रेसी राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष पद पर देखना चाहते हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की वापसी संभव है? कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने इसका जवाब देते हुए…

यूपी से कम आबादी के बावजूद आंध्र को क्यों चाहिए तीन राजधानियां : राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को आश्चर्य जताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश को तीन राजधानियों की जरूरत क्यों है जबकि उससे चार गुना से ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में सिर्फ एक राजधानी है।विजयवाड़ा में भाजपा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि तीन राजधानियों को तीन गुना भ्रष्टाचार का जरिया नहीं बनना चाहिए। उन्होंने आंध्र प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ और अमरावती के उन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लड़ने का आह्वान किया जिन्होंने…

कांग्रेस में दोबारा लौटे सचिन पायलट,

राजस्थान विधानसभा सत्र से ठीक पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पायलट को बुलाकर सीधी बातचीत की। इसमें पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोला तो हाईकमान ने समाधान निकालने का भरोसा दिया। पायलट ने कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई। हाईकमान ने पायलट व उनके समर्थक विधायकों की शिकायतों पर गौर कर हल निकालने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा भी की है। इस सुलह…

कांग्रेस विधायक के आवास पर भीड़ ने किया हमला,बंगलुरु में 2 लोगों की मौत और 60 पुलिसकर्मी घायल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर भीड़ ने हमला दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव किया है। इसके अलावा भीड़ ने कांग्रेस विधायक के घर के बाहर आगजनी भी की है। पुलिस ने बेक़ाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में 60 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। भीड़ ने कांग्रेस…

बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की अनुमति दें ममता सरकार : केंद्र सरकार

केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से दोबारा अनुरोध किया है कि वह मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बांग्लादेश में फंसे राज्य के 2,680 निवासियों को प्रवेश की अनुमति दे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भी केंद्र सरकार ने इसी तरह का अनुरोध किया था, जिसके मद्देनजर बांग्लादेश से सटी छह में से दो जमीनी सीमाओं के जरिए नागरिकों को प्रवेश देने की बात कही गई थी। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विक्रम दोरईस्वामी ने राज्य के…

दो तीन दिन में मिल सकती है मुलायम सिंह को छुट्टी , अस्पताल में थे भर्ती मुलायम सिंह

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मुलायम सिंह यादव का कोरोना वायरस का टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत…

नोटबंदी, जीएसटी के त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और लॉकडाउन ने भारत के आर्थिक ढांचे को तबाह किया : राहुल गाँधी

बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने रविवार को ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरुआत की और इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी को ‘त्रुटिपूर्ण’ तरीके से लागू करने और लॉकडाउन के फैसले ने देश के आर्थिक ढांचे को ‘तबाह’ कर दिया। विपक्षी पार्टी ने कहा कि उसने ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरूआत इसलिए की है क्योंकि इससे पहले कभी देश में बेरोजगारी की यह स्थिति नहीं देखने को मिली।राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘नरेंद्र…

400 बेड का Covid-19 अस्पताल नॉएडा को मिला , सीएम योगी ने किया उद्घाटन

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का Covid-19 अस्पताल शनिवार से शुरू हो गया। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का शुभारंभ किया। वहीं, शुभारंभ से पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी कोविड अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया था तथा खामियों को दूर कराया था। डीएम और सीडीओ भी समय-समय पर अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। कोविड अस्पताल में कोरोना के अलावा सिटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट की भी सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए…

भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर राहुल ने साधा निशाना

राहुल गांधी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। ऐसे में जब आज देश ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है, राहुल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का बिना नाम लिए ही परोक्ष रूप से निशाना साधा। राहुल ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। राहुल ने कहा कि अन्‍याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत..! राहुल ने इस आह्वान के साथ वह ऐतिहासिक तस्‍वीर भी ट्वीट की जब…

पीएम मोदी ने दिया नया नारा, ‘गंदगी भारत छोड़ो’,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत बनाए गए ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ (Rashtriya Swachhta Kendra) का उद्घाटन किया। महात्मा गांधी को समर्पित किए गए इस केंद्र में लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की सफलता और स्‍वच्‍छता के फायदों के बारे में बताया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बच्‍चों से संवाद किया और उन्‍हें स्‍वच्‍छता की लड़ाई में अपनी सेना बताया। महात्‍मा गांधी ने आज के ही दिन आजादी की लड़ाई का आंदोलन शुरू करते हुए…

मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल , बोले जब जब देश भावुक हुआ है तब तब फाइलें गायब हुई है

भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने इस बार रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से दस्तावेज हटाने पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि जब-जब देश भावुक हुआ है, फाइलें गायब हुईं हैं। राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के उल्लेख वाली एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी प्रयोग…

मध्य प्रदेश के बासमती चावल की जीआइ टैग का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा

मध्य प्रदेश के बासमती चावल की भौगोलिक संकेतक (जीआइ टैग) का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जीआइ टैग पर हस्तक्षेप की मांग की तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैप्टन की मंशा पर ही सवाल उठा दिए। शुक्रवार को शिवराज ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भविष्य में होने वाले दुष्प्रभाव को भी स्पष्ट किया। शिवराज ने कहा कि अगर जीआइ टैग हटा तो भारत की निर्यात क्षमता…

CM योगी आदित्यनाथ ने 98.7 हजार नई MSME इकाइयों को ऑनलाइन बंटा 2447 करोड़ रुपये लोन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रसार के कारण प्रभावित लोगों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम (एमएसएमई) लगाने के साथ ही प्रवासी मजदूर व युवा के लिए रोजगार सृजित किया है। इसी क्रम में आज छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ सभी संभावनाओं को गति देने में जुटा है। लोगों को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। वह शुक्रवार…

राष्ट्रपति ने केरल में विमान हादसे की स्थिति का राज्यपाल से लिया जायज़ा

केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें 190 यात्री सवार थे। हादसे में पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हैं। विमान हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के राज्यपाल से बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया के के विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। हादसे को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बात कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके…

सीएम योगी नोएडा में आज 400 बेड के अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली से सटेनोएडासेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग में 400 बिस्तरों का कोविड अस्पताल 8 अगस्त यानि आज से शुरू हो जाएगा। सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ से पहले शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी कोविड अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया तथा खामियों को दूर कराया। डीएम और सीडीओ भी समय-समय पर अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। कोविड अस्पताल में कोरोना के अलावा सिटी स्कैन व डायलिसिस यूनिट की भी सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए लखनऊ, सीएमओ व…