भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। नड्डा के इस दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है। इस दौरान जेपी नड्डा पहले देहरादून जाएंगे। इसके बाद वह 11 बजे देहरादून से चमोली के लिए रवाना होंगे। यहां पर नड्डा सैनिक सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जेपी नड्डा का अल्मोड़ा जाने का भी कार्यक्रम है। अल्मोड़ा में जेपी नड्डा भाजपा की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। आज शाम को ही जेपी नड्डा रुद्रपुर जाएंगे, रात्रि विश्राम वहीं कर अगले दिन…
Category: चुनावी फुहार
ड्रग्स पर लगाये अंकुश , ये युवाओ की जिंदगी खराब कर रहा : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों से कहा है कि वे ड्रग्स के खतरे से निपटने और इस समस्या पर अंकुश लगाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं। रविवार को तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मुख्यमंत्रियों को ड्रग्स के खतरे से निपटने और इसका प्रसार रोकने को प्राथमिकता देनी चाहिए। नशे का इस्तेमाल हमारे युवाओं की जिंदगी और उनके भविष्य को तबाह कर रहा है।गृह मंत्री ने राज्यों से यह उम्मीद भी जताई कि वे बाल यौन शोषण की घटनाओं के…
मुझे गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद : अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें हिंदी भाषा बोलने में किसी भी प्रकार की शर्म नहीं आनी चाहिए क्योंकि हमारी राजभाषा हमारा गौरव है और हमें अपने बच्चों से भी अपनी मातृभाषा हिंदी में बात करनी चाहिए। शाह ने कहा उन्हें खुद गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी के दो दिनों के दौरे पर हैं। आज गृह मंत्री वाराणसी में ‘अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
कांग्रेस के शासन में भारत मुस्लिम राष्ट्र था : सुधांशु त्रिवेदी
हिंदुत्व के मुद्दे पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के बयान पर हमला जारी रखते हुए भाजपा ने कांग्रेस शासन काल में भारत को आंशिक रूप से मुस्लिम राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया। हाल के दिनों में मुस्लिम तुष्टीकरण को लेकर कांग्रेस पर सबसे ब़़डा हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘कांग्रेस के दौरे हुकुमत में भारत आंशिक रूप से मुस्लिम राष्ट्र था।’तीन तलाक, मेहरम, हज सब्सिडी और शाहबानों केस में तलाकशुदा महिलाओं को मुआवजा के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को संविधान में संशोधन कर…
बस्तर की झीरमघाटी में 2013 में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट को लेकर मचा सियासी तूफान
बस्तर की झीरमघाटी में 2013 में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट को लेकर मचा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा अब रिपोर्ट लीक होने के आरोप लगाकर आमने-सामने आ गए हैं।बस्तर की झीरमघाटी में 2013 में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट को लेकर मचा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा अब रिपोर्ट लीक होने के आरोप लगाकर आमने-सामने आ गए…
सोनू सूद की सियासी आहट से सहमी कांग्रेस
कोरोनाकाल में लोगों की मदद करके चर्चा में आए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के सियासी कदमों की आहट से पंजाब कांग्रेस सहम गई है। इसलिए शुक्रवार को कांग्रेस के पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी और CM चरणजीत चन्नी ने चंडीगढ़ में उनसे मुलाकात की। उनकी राजनीतिक नब्ज टटोली। सोनू खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं या फिर परिवार का कोई सदस्य टिकट चाहता है, इसके बारे में चर्चा हुई। सोनू सूद मोगा के रहने वाले हैं, जहां उनकी बहन जमीनी तौर पर राजनीति में खूब सक्रिय हैं। वहीं मीटिंग को गुप्त रखा…
बुक पर बवाल: सलमान खुर्शीद ने दी सफाई, बोले- मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए
‘सनराइज ओवर अयोध्या’ किताब पर बवाल के बाद शुक्रवार को इसके लेखक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सफाई दी। मीडिया से चर्चा में खुर्शीद ने कहा, ‘मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता करने के लिए है। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोगों को समझाना है कि यह अच्छा फैसला है, आइये हम एक साथ मिलें, जुड़ें।’ खुर्शीद ने कहा कि जिन्हें राजनीति करना है उसे, करने दीजिए, जिसे किताब लिखना है। वह किताब लिखेगा। जो राजनीति करते हैं, उन्हें करने दीजिए, मुझे लगता है कि उसे डर लगता…
सुप्रीम कोर्ट: सेना को अवमानना की चेतावनी के बाद केंद्र का वादा
महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने को लेकर सेना को अवमानना चेतावनी के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है। केंद्र ने कहा कि सभी पात्र महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया जाएगा। केंद्र ने शीर्ष कोर्ट से वादा किया कि उन 11 महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने पर शीर्घ निर्णय लिया जाएगा, जिन्होंने स्थायी कमीशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। अक्तूबर में भारतीय सेना ने 39 महिला अधिकारियों को स्थायी (परमानेंट) कमीशन प्रदान किया था। सेना के अधिकारियों ने बताया…
खर्चीली पार्टी:भाजपा ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में 252 करोड़ रुपए खर्च किए
भारतीय जनता पार्टी ने इस साल मार्च में असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 252 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस राशि में अकेले करीब 151 करोड़ रुपए उसने सिर्फ पश्चिम बंगाल में खर्च किए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक उसने पश्चिम बंगाल में भाजपा से कुछ ज्यादा 154.28 करोड़ रुपए खर्च किए। चुनाव आयोग को सौंपे खर्च के ब्योरे के मुताबिक बीजेपी ने इन 5 राज्यों के चुनाव में प्रचार में 252…
हरियाणा में वो सुविधा, जो देश में भी नहीं:CM मनोहर लाल का दावा
हरियाणा में लोगों को वह सुविधा मिलेगी, जो देश में भी नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि परिवार पहचान पत्र बनाने वाला हरियाणा विश्व का पहला प्रदेश है। हरियाणा के अलावा भारत देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में ऐसी कहीं भी यह व्यवस्था नहीं है, जहां पर परिवार पहचान पत्र बनाए गए हों। परिवार पहचान पत्र से व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का समय पर आसानी से लाभ मिल सकेगा। 18 साल की आयु पूरी होने पर वोटर कार्ड बन…
सीएम योगी ने माफियाओं पर कसा सिकंजा
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर माफियाओं पर लगातार चल रहा है और शायद यही वजह है कि सीएम योगी के इस बुलडोजर से माफिया अपराधी खुद को सरेंडर करने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में बीते 10 दिनों के अंदर अंदर दो शातिर माफियाओं ने सरेंडर कर दिया और जेल चले गए। ये दोनो माफिया हैं कुख्यात सुशील मूंछ और फुरकान। सुशील मूंछ अपने आप में जरायम की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है, तो वहीं फुरकान का…
गुजरात दंगों को लेकर एसआईटी की जांच पर कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
वर्ष 2002 के गुजरात दंगों को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा, “एसआईटी ने कोई जांच नहीं की…अभियुक्तों के बयान स्वीकार कर क्लोज़र रिपोर्ट दायर कर दी।”
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का झूठ अब उसके गले की फांस बन रहा है। प्रदेश भर में खाद की किल्लत है और सरकार कह रही है कि पर्याप्त खाद का स्टॉक है, कोई कमी नहीं है। लेकिन हकीकत में पूरे प्रदेश में किसान परेशान है। कई-कई दिन लाइन में लगने पर भी जब खाद नहीं मिल रही है तो किसान का आक्रोश फूट पड़ रहा है। इससे कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है। प्रदेश में जितनी…
उत्तर प्रदेश चुनाव: कैराना और मुजफ्फरनगर से यूं बिछ रही सियासी बिसात
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले मिलकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अलग दिशा और दशा तय करते हैं, लेकिन इस बार शामली और मुजफ्फरनगर से राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां शामली के कैराना से प्रदेश के चुनावों की राजनीतिक बिसात बिछा कर चले आए, वहीं अब गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर से बड़ी रैली कर भाजपा और योगी का जवाब देने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कई कद्दावर नेता बीते कुछ दिनों से मुजफ्फरनगर में डेरा डाले हुए…
अखिलेश यादव ने लॉन्च की ‘समाजवादी परफ्यूम’, बीजेपी ने किया तंज
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लक्ष्य करते हुए 22 किस्म के प्राकृतिक सुगंधों को मिलाकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक ‘समाजवादी इत्र’ लॉन्च किया है और दावा किया है कि इसकी खुशबू से नफरत की राजनीति समाप्त होगी. सपा की इस पहल पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा मुखिया द्वारा लॉन्च किये गये इत्र से समाजवादी पार्टी के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली है. सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को 22…
चंद्रशेखर आजाद ने कहा- अयोध्या से CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार
भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उतरने का फैसला करेंगे.आजाद ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य आदित्यनाथ को किसी भी कीमत पर हराना है और इसके लिए वह अयोध्या विधानसभा सीट से भी मैदान में उतरने को तैयार हैं. गौरतलब है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री, जो वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं, अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं.आजाद ने…
केशव प्रसाद मौर्य का बयान कहा, भगवान राम पर विवादित टिप्पणी नहीं सुन सकता
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों में वाद- विवाद को दौर शुरु हो चुका है। मुख्यरूप से भाजपा और उसके सहयोगी पार्टियों में बैठकों का दौर लगातार चल रहा है। भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय निषाद पार्टी है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने दो हफ्ते पहले ही दिल्ली में अमित शाह से लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तक से मुलाकात की थी। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा, मैंने संजय निषाद का बयान नहीं सुना। भगवान राम पर…
साइबर अपराधों पर कसेगी नकेल, योगी सरकार ने दी केंद्र सरकार की इस संस्था के गठन की मंजूरी
उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को निर्देशित किया था। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में राज्य के अभिसूचना तंत्र को और अधिक संशाधन संपन्न बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के इस कदम से यूपी में अपराधों पर लगाम लगी रहेगी। प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अभिसूचना मुख्यालय के अन्तर्गत सोशल मीडिया माॅनीटरिंग सेन्टर की स्थापना को शासन द्वारा मंजूरी प्रदान कर…
29 नवंबर से बुलाया जा सकता है संसद का शीत सत्र
केंद्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति ) ने सोमवार को संसद के शीत सत्र को लेकर तारीखों की सिफारिश कर दी। समिति ने 29 नवंबर से सत्र बुलाने और 23 दिसंबर तक चलाने की अनुशंसा की है। सूत्रों ने कहा कि सत्र में लगभग 20 बैठकें होने की संभावना है और ये क्रिसमस से पहले समाप्त हो जाएगा। महामारी के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र पिछले साल आयोजित नहीं किया गया था और बाद के बजट सत्र और मानसून सत्र में कटौती कर दी गई थी। हालांकि, इस पर…
दिल्ली सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी, श्रमिकों को मिलेगी राहत
दिल्ली में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी के बाद, अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹15,908 से बढ़कर हुए ₹16064, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी ₹17,537 से बढ़कर ₹17,693 हो गया है. साथ ही उपमुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. इस वृद्धि के बाद अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹15,908 से बढ़कर हुए ₹16064, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी ₹17,537 से बढ़कर ₹17,693 हो गया है. महंगाई भत्ते के तहत अकुशल मजदूरों के मासिक…
