बरेली : नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खंजनपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आटा चक्की मशीन का पत्थर फटा जिसकी वजह से मशीन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मशीन के पास खड़े अन्य छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें भगवान दास जोकि तहसील बहेड़ी के थाना क्षेत्र देव रनिया के गांव भोजपुर के निवासी थे जो आज थाना क्षेत्र नवाबगंज में अपनी आटा चक्की मशीन लेकर आए थे…
Category: रुझान
इटावा : पुलिस द्वारा अवैध रूप से हाॅस्पीटल का संचालन करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का ऑपरेशन करवाने वाले अस्पताल की संचालिका सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 09.06.2020 को वादी सुरवेन्द्र पुत्र श्री बसन्तलाल द्वारा थाना कोतवाली को सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी प्रियंका गर्भवती थी जिसको दिनांक 10.05.2020 को प्रातः 03.00 बजे गर्भवती होने के कारण दर्द हुआ था जिसकी डिलीवरी हेतु उसे सांई हाॅस्पीटल फूलने देवी डांडा बाह अड्डा थाना कोतवाली इटावा में भर्ती कराया गया…
पीलीभीत : अमरैया कला में सड़कों पर पानी का निकास न होने से सड़कें बनी तालाब
कलीनगर / पीलीभीत : अमरैयाकलां गांव में पक्की सड़क में पानी का निकास न होने से अब सड़कें तालाब में तब्दील होने लगी हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत अमरैयाकलां में अधिकारियों की उदासीनता के चलते पक्की सड़क में पानी का निकास न होने से धीरे-धीरे सड़क तालाब में तब्दील होने लगी है। गांव में कढ़ेराम कुशवाहा के घर से सरोज यादव के घर तक पक्की सड़क पर पानी का निकास न होने से पानी भर रहा है, ग्राम सम्बन्धित अधिकारियों ने खड़ंजे की…
जौनपुर : नीमा द्वारा सप्ताह भर किया गया मास्क का वितरण
शाहगंज (जौनपुर) : नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) द्वारा एक सप्ताह तक लगातार प्रतिदिन मास्क वितरण किया जा रहा है। नगर के हर चौक चौराहे पर राहगीरों को मास्क उपलब्ध करा कोविड-19 से जागरुक किया जा रहा है। किया गया साथ ही जनता को विशेष रूप से जागरूक भी किया गया नगर के साथ साथ आस पास के ग्रामीण इलाक़ो में भी मास्क वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम 21 अगस्त से लगातार चल रहा था जिसका कल समापन हुआ ।पूर्व अध्यक्ष डा राज कुमार मिश्र ने लोगो…
जौनपुर : ताजिया व जुलूस को लेकर कोतवाली परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
शाहगंज (जौनपुर) : ताजिया व जुलूस को लेकर शनिवार की अपराह्न कोतवाली परिसर में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति बैठक में एसडीएम ने मोहर्रम के तज़िया एवं जुलूस को लेकर क्षेत्र के ताज़ियादारो को वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जुलूस ना निकालने की हिदायत की।बैठक में मौजूद लोगों ने अपना ताजिया अकेले ले जाने की इजाजत मांगी ऐसे में उप जिलाधिकारी ने उत्तर दिया किसी भी कंडीशन में ताजिया का जुलूस नहीं निकाला जा सकता।…
शाहगंज(जौनपुर): अधेड़ ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पारिवारिक कलह से अजीज आकर अधेड़ ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ।हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र रामप्रसाद शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से अजीज आकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ।जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु राजकीय…
शाहगंज(जौनपुर): ज़मीनी विवाद में पट्टीदारों ने महिला को मारपीट किया घायल
शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार को जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टीचकेसर निवासिनी शशिकला पत्नी सन्तप्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंच कर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए पट्टीदारों पर आरोप लगाया की पुरानी रंजिश और ज़मीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।फिलहाल कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतू राजकीय पुरूष चिकित्सालय ले गयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
पीलीभीत: सर्विलांस टीमों के माध्यम से डोर-टू-डोर कराया जाये पुनः सर्वेक्षण कार्य-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आज कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग व नामित नोडल, पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गंाधी सभागार कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी द्वारा होम आईसोलेशन माॅनीटिरिंग टीम, टेस्टिंग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग माॅनीटिरिंग टीम, एल वन व एल टू फैसिलिटी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर गहनता से समीक्षा की गई। बैठक में सर्विलांस टीम व टेस्टिंग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी व एआर कोऑपरेटिव द्वारा…
पीलीभीत : पाइप लाइन डालने के उपरान्त टूटी सड़क का निर्माण कार्य कराना किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जल निगम, अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि नगर क्षेत्र में दो परियोजनाओं पर कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसमें जोन नम्बर- 2, 4, 5, का कार्य पूर्ण करने की स्थिति में है, जिसके द्वारा 9075 परिवारों को जल की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि पाइप लाइन डालने के उपरान्त…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय व समस्त अधिकारियों द्वारा हेड कांस्टेबल विक्रमनाथ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
हेड कांस्टेबल श्री विक्रमनाथ उम्र 57 वर्ष थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। दिनांक 27-08-2020 को अचानक बीमार होने पर एसएस हॉस्पिटल पीलीभीत ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा बरेली रेफर किया गया। जिन्हें जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। आज दिनांक 28-08-2020 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय व समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा हेड कॉन्स्टेबल विक्रमनाथ को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मृतक विक्रमनाथ…
बरेली – हिन्दू शक्तिदल बरेली की महिला मोर्चा की नई कार्यकारणी का हुआ गठन
आँवला – आज हिन्दू शक्तिदल बरेली की महिला मोर्चा की नई कार्यकारणी का गठन हुआ. जिसमे इशिता चौहान को महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष एवं ज्योति शर्मा को महिला मोर्चा से जिला बरिष्ट महासचिव, रेणु जी को महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष , खुसबू राधा जी को महिला मोर्चा से आंदोलन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी. साथ ही संजय जोहरी जी की पदउन्नति कर जिला महासचिव एवं रंजित कनॉजिया जी की पदउन्नति कर जिला मंत्री पद की जिमेदारी दी गई . संगठन के जिला अध्यक्ष रजत कश्यप ने बताया कि…
कोरबा: एक साथ मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव
कोरबा।आज जिले में कोरोना के साथ 15 नए मामले मिले हैं । जिनमें बालको से सर्वाधिक 8 प्रकरण पॉजिटिव आए हैं । एक ही परिवार के 4 और 9 साल के बच्चों सहित 4 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। इन 8 प्रकरणों के अलावा आरपी नगर फेस वन, नगर निगम, गेवरा बस्ती, दादर पारा, काशीनगर ,शहीद भगत सिंह कॉलोनी से भी मरीज़ मिले हैं। एंटीजन लैब से कराए गए टेस्ट में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी संक्रमित अपने अपने घरों में क्वारनटाइन थे।इनके स्वाब को परीक्षण के लिए…
जौनपुर:-जिला अध्यक्ष जौनपुर ने कहा कि 1990 से 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ी जाति के लिए लागू हुआ।
जौनपुर, उत्तर प्रदेश:- राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 73 जौनपुर सदर,बृजेश प्रजापति जिला अध्यक्ष जौनपुर ने कहा कि 1990 से 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ी जाति के लिए लागू हुआ। 30 साल से आरक्षण पिछड़ी जाति को मिल रहा है। 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ कुछ ही मजबूत जातियां उठा रही है,लेकिन समाज का एक बहुत बड़ा तबका जो अतिपिछड़ा है जिसमे भर,राजभर,कुम्हार,प्रजापति,मौर्य,कुशवाहा,शाक्य,सैनी,माली,पाल,बधेल,कहार,कश्यप,धिवर,केवट बिंन्द मल्लाह,धनगर,बारी,बोट,बियाऱ,अर्कवंशी,लोधी,गुजर,गोंड,गुप्ता,चैरसिया,लोहार,जोलहा,धुनिया,आंसारी,नाई,दर्जी,फकीर,आदि जातियां आरक्षण से वंचित है सुप्रीम कोर्ट ने भी माना वंचित वर्गों तक आरक्षण का लाभ तभी पहुचेगा जब आरक्षण का विभाजन कोटे…
प्रयागराज: टला हादसा बची दर्जनों पशुओं की जान
द दस्तक 24 प्रयागराज – कोराव तहसील के थाना मांण्डा अंतर्गत हाटा चौराहे से करीब 200 मी0 की दूरी पर दिनाँक 24 /08/2020 की रात लगभग 2 बजे एक गिट्टी लदा डम्फर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंधे हुए दर्जनों पशुओं की तरफ घुस गया. संयोग से बरसात होने के कारण ट्रक पटरी पर धँस गया और सड़क किनारे बंधे दर्जनों पशुओं की जांन बच गई.
प्रयागराज : आनन फानन मे गिरने लगे सटर
प्रयागराज: जिले की तहसील कोराव के हाटा चौराहे पर कल दिनाँक 27/08/2020 को शाम सात बजते ही गिरने लगे दुकानों के सटर . यहां शासन के आदेश का शक्ति से पालन कराया गया और कुछ दुकानदारों ने सात बजे दुकान पर खड़े ग्राहकों को बिंना सामान दिए वापस किया क्योकि थानाध्यक्ष मांण्डा ने दो दिन पहले ही अलाउंस कराया था कि जो आदेश का पालन नही करेगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पीलीभीत : उप जिला अधिकारी अपने क्षेत्र में सरकारी भूमि को कराएं कब्जा मुक्त जिलाधिकारी
पीलीभीत: जिला अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा , पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश व समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न की . बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित थानों में शांति बैठक संपन्न करा ली जाए और समस्त उप जिला अधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्त थानोँ का भ्रमण कर लिया जाए और वहां पर उपस्थित रजिस्टर को अपडेट करते हुए सभी ग्रामों के लाइसेंस हिस्ट्रीशीटर…
पीलीभी: जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अमरिया का किया आकस्मिक निरीक्षण
पीलीभीत: जिला अधिकारी श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से थाना अमरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के द्वारा कार्यालय बैरिक भोजनालय थाना परिसर एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया गया. थाने के भवनों की छतों व परिसर में उगी घास को साफ करने हेतु निर्देशित किया गया. हल्का के टॉप 10 अपराधियों हिस्ट्रीशीटर ग्राम अपराध रजिस्टर असला धारकों भूमि विवाद आदि की जानकारी ली गई.
पीलीभीत: नदी द्वारा कटान रोकने हेतु किये जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के साथ तहसील अमरिया के ग्राम नगरिया कालोनी व हेमकरनपुर में देवहा नदी द्वारा कटान को रोकने हेतु किये गये कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता से कटान के बारे में समीक्षा की गई इस दौरान अधिशासी अभियन्ता शैलेष कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि नदी घुमाव अधिक होने कारण कटान की स्थिति आई जिसे रोकने हेतु स्प्रेयर बनाकर कटान को रोक दिया गया है। मौके पर बचाव हेतु किये गये कार्यों…
बरेली-भूमि बिकास बैंक के उम्मीदवार, छाए सुर्खियों में
–भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर नवाबगंज फिर सुर्खियों में है। भाजपा ने भूमि विकास बैंक के चुनाव में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह राठौर को मैदान में उतारा है। वहीं, सपा ने अपने मौजूदा प्रतिनिधि पर उमेन्द्र गंगवार पर फिर से दांव लगाया है। गुरुवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें चुनाव अधिकारी/तहसीलदार प्रदीप कुमार रमन ने दाखिल सभी पर्चो को बेध पाया। कल 28 अगस्त को कुछ नाम वापस लिए जा सकते हैं। गड़बड़ी की आशंका के चलते सपा के…
बरेली-40 फिट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, सुरक्षित निकाला गया
गुरुवार की सुबह 7 साल का एक बच्चा खेलते हुए टावर के बोरबेल में गिर गया. बच्चे को आसपास के लोगों ने बोरवेल से बाहर निकाल लिया है. हालांकि बच्चे की हालत कैसी है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बच्चे को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से निकाला जा सका .जगह संकरी होने के कारण खुदाई के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बच्चे को बोरबेल से निकालने के लिए आस-पास के कई लोग इकट्ठा हो गए. बच्चे की जीवन…
