बरेली – कस्बा सिरौली में कोरोना संक्रमण महामारी की चपेट में आकर प्रतिष्ठित किराना व्यापारी की मौत

आँवला – कस्बा सिरौली में कोरोना की चपेट में आकर नगर के किराना व्यापारी एंव नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के पिता रामौतार गुप्ता का निधन हो गया वह 75 साल के थे आज उनका बाबा कैलाशगिरी रामगंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया मुख्य अग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव गुप्ता ने दी । लगभग एक साल से खराब स्वास्थ्य के कारण श्री गुप्ता अपना कारोबार छोड़कर घर मे ही रहते थे ।इस बीच दो दिन पहले इतवार के दिन उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें बरेली…

कोरबा: दुकानें सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी, स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर, सिनेमा हाॅल रहेंगे बंद

कोरबा। कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण को देखते हुए एक सितंबर से कल से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें, एकल दुकाने, काॅलोनी की दुकानें और आवासीय परिसरों मे संचालित होने वाली दुकानें सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी।  जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने इस संबंध में जरूरी निर्देश आज शाम कलेक्टोरेट से जारी कर दिए हैं। घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता और न्यूज पेपर हाॅकर आवश्यकतानुसार सुबह एवं शाम के समय वितरण कार्य करेंगे। जिले के सभी…

कोरबा: पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार और उनके परिवार सहित 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरबा। सोमवार देर शाम जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कोरबा जिले में आज 26 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संचालित कोविड अस्पताल भर्ती कराए गए 51 वर्ष के एक व्यवसायी की आज मौत हो गई है। शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत के साथ ही इस व्यक्ति को कोरोना का भी संक्रमण होना जांच में पाया गया था। 4 दिन से अस्पताल में भर्ती और वेंटिलेटर पर रहे इस मरीज की मौत हुई है ।आज मिले नए संक्रमितों में पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार, उनकी पत्नी, पुत्र और…

पीलीभीत: वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ

पीलीभीत: मेनका गांधी बारात घर बरखेड़ा में उद्घाटन सत्र में थाना बरखेड़ा स्पेक्टर श्री मान कमल सिंह जी, संभाग प्रमुख श्रीमान राम बहादुर जी, संभाग गतिविधि श्रीमानउत्तम सिंह जी ,भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख श्रीमान बाबू राम जी ,भाग समिति सदस्य श्रीमान उमा शंकर मौर्या जी , जिला संयोजक श्रीमान डॉक्टर हरस्वरूप मौर्या जी श्रीमान श्री कृष्ण जी, धर्मपाल अंचल अभियान प्रमुख, धर्मपाल अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ कार्यकर्ता व आचार्य आदि उपस्थित रहे. रिपोर्ट : वीके यादव मो0 9457679893

जौनपुर: शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल की तहसील कार्यकारिणी की घोषणा

शाहगंज(जौनपुर): उद्योग व्यापार मण्डल (तहसील इकाई) की कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को गई । कार्यकारिणी की पहली सूची में 18 उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, 20 मंत्री, एवं 2 विधिक सलाहकार के पद शामिल हैं । इसके अतिरिक्त संगठन के मार्गदर्शन के लिए 11 सदस्यीय संरक्षक मंडल भी गठित किया गया है । नगर महामंत्री अर्पित जायसवाल ने बताया कि कार्यकारिणी की पहली सूची जारी की गई है जिसमें संरक्षक के रूप में ओम प्रकाश जायसवाल, शीतल अग्रवाल, अनीता रावत, दिलीप अग्रहरी, डॉ राजकुमार मिश्रा, रविंद्र जायसवाल, रविंद्र मोदनवाल, मसूद हसन,…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्बारा आज ऐतिहासिक यशवंती देवी मन्दिर के सौन्र्दीयकरण एव साफ सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत परिसर का औचक निरीक्षण किया गया ।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज ऐतिहासिक यशवंती देवी मन्दिर के सौन्र्दीयकरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था के दृष्टिगत परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर परिसर का नजरी नक्शा तैयार कर उपलब्ध कराया जाए तथा कौन सी भूमि किस श्रेणी के अंतर्गत आती है इसका भी स्पष्ट उल्लेख किया जाए। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ सफाई व सौन्र्दीयकरण के सम्बन्ध में नगर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित करते हुये कहा कि मंदिर की समिति…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे.गन्ना विकास विभाग की समीक्षा वैठक गांधी सभागार मे सम्पन्न हुयी

पीलीभीत :जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में गन्ना विकास विभाग पीलीभीत की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कृषकों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान, विकास कार्यों आदि की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषकों के अवशेष गन्ना मूल्य के त्वरित भुगतान हेतु जनपद की चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया तथा विभागीय योजनायें यथा जिला योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया गया। आगामी…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी

पीलीभीत: जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) को निर्देशित किया गया कि सभी नगर निकायों में भूमि की उपलब्धता व वर्तमान स्थिति के बारे में सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध अशिसासी अधिकारी पीलीभीत द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त निकायों में भूमि प्राप्त हो गई और शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। बैठक में ईवेस्ट के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा…

बरेली : सिरौली थाना क्षेत्र में कोरोना काल में मुहर्रम, न ताजिया न अखाड़े, न जुलूस न परचम हर जगह पसरा रहा सन्नाटा पुलिस बल रहा तैनात

बरेली : आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र में कोरोना महामारी के चलते इस बार दूसरे त्यौहारों की तरह मोहर्रम भी सुना ही रह गया ना खूबसूरत ताजिए सजाए गए और ना ही अखाड़ों की फन सिपाहीगिरी देखने को मिल इतना ही नहीं ताजिए बनाने वाले कारीगर भी बेरोज़गार हो गए। सरकार ने कोरोना महामारी संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए गाइडलाइन जारी रखी है जिसके तहत पाबंदियों के साथ मोहर्रम का महीना भी बीत रहा है इस बार पल्था , केसरपुर , कल्याणपुर , शाहबाजपुर , रम्पुरा भोपतनगर , के…

बरेली : आँवला तहसील में प्राइवेट अस्पताल सिटी केयर ने डीलीवरी के समय नवजात शिशु की ली एक और जान जज्चा की हालत बिगड़ी जिला अधिकारी से की शिकायत

बरेली : आँवला नगर में प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के समय बच्चा मरने तथा महिला की हालत बिगड़ने की डीएम से शिकायत की है। ग्राम बरसेर सिकंदरपुर के ऋषि पाल सिंह द्वारा जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में प्राइवेट अस्पताल के स्टाफ़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की है ।डीएम साहब को दिये पत्र में पीड़ित ने बताया कि बीती 22 अगस्त को उसने गर्भवती अवस्था मे अपनी पत्नी को डिलीवरी हेतु आँवला के सिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ अस्पताल के स्टाफ ने उसकी पत्नी…

जौनपुर: भानु प्रताप मौर्य बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष

जौनपुर: भानु प्रताप मौर्य को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशानिर्देश पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल जी ने लोहिया वाहिनी का जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।भानु प्रताप मौर्य जी पूर्व समाजवादी छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं और समजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।वर्तमान में भानु प्रताप मौर्य शाक्य मौर्य सभा के महामंत्री भी है और मौर्य समाज मे काफी पकड़ भी रखते है।

बरेली : डेढ़ साल बाद नसीब हुआ कंकालों को अंतिम संस्कार

बरेली : बरेली की तहसील मीरगंज के गांव पैगानगरी मे एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है आपको बता दे कि करीब एक साल पहले महज मकान और प्रोपर्टी के चक्कर में दामाद और बेटी ने अपने ही माँ ,बाप और दो बहनों को मारकर घर के अंदर ही गाड़ दिया ,आरोपी पति पत्नी अगर 25 अगस्त को संपत्ति पर अपना हक जमा करने के लिए ग्राम पैगानगरी नही आते तो यह 4 हत्याओं का राज राज ही रह जाता । बता दे कि मृतक हीरालाल की बड़ी बेटी…

जौनपुर : अब कंप्यूटर्स गेम में चीन को चुनौती देगा भारत- प्रधानमंत्री मोदी

जौनपुर : आज जौनपुर में प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी जी की “मन की बात” का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें से रामदयालगंज मण्डल में सीहीपुर बूथ पर जय शंकर दुबे के आवास पर नरेंद्र विश्वकर्मा जी के अध्यक्षता में लोग मन की बात को सुने, आकाशवाणी पर “मन की बात” में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आमतौर पर ये समय उत्सव का होता है, जगह-जगह मेले लगते हैं, कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग तो है, उत्साह भी है, लेकिन…

बरेली : दाम्पत्तिक विवाद की भेंट चढ़ी महिला

बरेली : हर जगह पारिवारिक वातावरण बिगड़ता ही नजर आ रहा है।जिसके कारण कभी महिला फांसी पर झूल जाती हैं तो कभी पुरुष मौत को गले लगा लेता है। ऐसा ही मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के गाँव कुंडरिया में एक महिला और उसके पति में किसी बात को लेकर विवाद बन गया।जिसके बाद दोनों में अनबन रहने लगी। और हर रोज किसी न किसी झगड़ा हो ही जाता,इसी से तंग आ कर पति वीरेश की गैर मौजूदगी में महिला नीलम ने खुद की साड़ी में फंदा लगा कर आत्महत्या कर…

बरेली: कोरोना संक्रमित ने अस्पताल की छत से कूद की खुदकुशी

बरेली : कोरोना संक्रम‍ित होने के बाद कई द‍िन से भोजीपुरा के एसआरएमएस अस्‍पताल में भर्ती वर‍िष्‍ठ सपा नेता रमन जौहरी ने ओवरब्र‍िज से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। रमन देर शाम अस्‍पताल के कोव‍िड वार्ड से बाहर न‍िकले और बरेली-नैनीताल हाइवे पर स्‍थ‍ित पुल से छलांग लगा दी। पुल से नीचे पड़े म‍िले रमन को डायल 100 की टीम ज‍िला अस्‍पताल ले गई, जहां उनको मृत घोष‍ित कर द‍िया गया। कोरोना पॉज‍िटव सपा नेता के सुसाइड से जहां अस्‍पताल की भूम‍िका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी…

जौनपुर : मोटरसाइकिल और कार की भिड़न्त में दो युवक गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय कस्बे के प्राइमरी पाठशाला के पास कल कार और मोटरसाइकिल के आमने सामने जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल होगए। स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 13 भटियारी सराय निवासी सीबू और दानिश बाइक से रविवार की दोपहर शाहगंज के लिए जा रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही यूपी 50 ए आर 7729 कार की प्राइमरी पाठशाला के पास बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी,जिसमे…

जौनपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शाहगंज (जौनपुर): रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सबरहद निवासी रामधनी पुत्र सन्तूराजभर रविवार की शाम अपने साईकिल से किसी काम से सबरहद बाज़ार गया था। बाज़ार से वापस आते समय अभी वह सिधाई मोड़ के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने उपचार हेतू राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति…

पीलीभीत : हरिजन बस्ती में शौचालय न बनाने पर विधायक खफा, शासन में शिकायत

पीलीभीत पूरनपुर : शासन का आदेश है कि हरिजन व मलिन बस्ती में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण हो परन्तु पूरनपुर में इस आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। एसडीएम व बीडीओ के कोविड 19 पॉजिटिव होने के कारण अधीनस्थ मनमानी करने पर उतारू हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है वहीं भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इसपर सख्त नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की शिकायत शासन में करने की बात कही है।इस समय शासन प्रशासन का पूरा जोर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण पर है। तहसील व ब्लाक कार्यालय में…

पीलीभीत : नसेडियो के चक्कर में दंपति हुए घायल

पीलीभीत : पूरनपुर में एक वाइक पर दो नसेडी रोड पर अपनी वाइक को रोड पर लहराते हुए आ रहे थे उन्हें बचाने की खातिर युवक व युवती दोनों घायल हो गए। कुवंरसेन पुत्र रामचंद्र निवासी भैंसासुर अपनी पत्नी प्रेम वती की दवाई लेने पूरनपुर आ रहा था तभी घुघचियाई रोड पर छोटा शेर पुर मोड़ पर दो शराबी नशे में धुत अपनी वाइक को रोड पर लहराते हुए आ रहे थे। उनसे बचने की खातिर कुवंरसेन ने अपनी वाइक को साइड में बचाना चाहा युवक कुछ समझ पाता तबतक…

बरेली – अलीगंज थाना पुलिस ने कस्बा अलीगंज के समीप चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

बरेली : आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अफीम गांजा चरस आदि की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध अधिनियम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी आँवला महोदय के निर्देशन में कल चेकिंग सिरौली तिराहा कस्बा अलीगंज से थाना अध्यक्ष रवि करन सिह द्वारा, एसआई उदयवीर सिंह, कांस्टेबल शिवकेश कुमार ,कांस्टेबल विजेंद्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान वीरपाल पुत्र सुम्मेरी लाल निवासी महोबा थाना अलीगंज नंबर 2 देवेंद्र कुमार यादव पुत्र गणेश यादव ग्राम पाराडीह झारखंड नंबर 3 धीरेंद्र कुमार…