आँवला – आँवला हिंदू जागरण मंच ने आज क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा जी से शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किया हिंदू जागरण मंच ने लीलौर झील पांचाल क्षेत्र कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला श्रीमान क्षेत्राधिकारी से भेंट बहुत ही सकारात्मक रही उन्होंने हिंदू जागरण मंच आँवला इकाई को हर संभव मदद का आश्वासन दिया इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, जिला प्रचार प्रमुख सुनील सौभरि, नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति, नगर महामंत्री अवनेश शंखधार, कोषाध्यक्ष नीटू खंडेलवाल, विधि सलाहकार रामदुलार मौर्य एडवोकेट, थाना संयोजक तुलसी हिंदू,…
Category: रुझान
सीएम ने माना कि फिल्मों की शूटिंग के लिए सर्वोत्तम है पीलीभीत।
पूरनपुर (पीलीभीत): प्रस्तावित फिल्म सिटी पीलीभीत जनपद में बनाए जाने की मांग को लेकर पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी माना कि पीलीभीत की वादियां फिल्मी शूटिंग के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने विधायक को आश्वासन दिया कि सर्वे टीम भेजकर वहां जमीन आदि के बारे में पड़ताल कराई जाएगी और उसके बाद अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए जनपद की जनता को बधाई दी है।…
पीलीभीत : ब्लाक प्रमुख मरौरी अरूण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास खण्ड मरौरी में बाल संरक्षण/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लाक स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद पीलीभीत बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वप्रथम ब्लाक प्रमुख ने उपस्थित सभी सदस्यों को कोविड-19 महामारी से बचाओ हेतु शासन द्वारा निर्गत एडवाईजरी का पालन शत-प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये। मीनाक्षी पाठक संरक्षण अधिकारी ने बाल संरक्षण में निराश्रित बच्चों के सर्वे एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया। सुवर्णा पाण्डेय महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कन्या सुमंगला योगना एवं बेटी बचाओ…
बरेली – बिशारतगंज क्षेत्र में भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय देवनाथ ने शहीद भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई
आँवला – बिशारतगज के गांव बेहटा बुजुर्ग मे आज 28 सितंबर को बड़ी ही धूमधाम से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपस्वी विजय देवनाथ की देख रेख में संपन्न हुआ इस आयोजन में सबसे खास बात यह रही कि क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का वचन लिया आपको बताते चलें कि बेहटा बुजुर्ग गांव में आज एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव व आसपास…
मैनपुरी: अज्ञात बाहन की टक्कर से,टैंकर चालक की मौत
दिल्ली से टैंकर लेकर गोरखपुर जा रहे युवक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत। दिल्ली में पिछले कई वर्षों से टैंकर चलाता था 20 वर्षीय मृतक युवक रमाकांत कश्यप। सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर खाना खाने जा रहा था मृतक तभी हुआ हादसा। सामने आ रहे अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर जिससे युवक के सर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहा निवासी है मृतक युवक रमाकांत कश्यप। रिपोर्टर-पवन कुमार
पीलीभीत: गैंगस्टर के वांछित ₹75000 के इनामी 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीलीभीत : हजारों एसएचओ शमशाद अहमद ने बताया कि 9 दिसंबर 2019 को धनारा घाट मार्ग पर हरिपुर जंगल में गैंग बनाकर संपूर्णानगर खीरी के कृष्णा नगर निवासी शिव मंगल और वन बाचर गौतम को बाइक से लौटते समय बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की. इस दौरान सिद्ध नगर हजारा के साधन समिति के सचिव अखिलेश कटियार और हजारा गांव के अधिवक्ता हरसोबरन के भागने पर फायर किए थे .घटना के 20 दिन बाद तत्काल स्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने खुलासा कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया. गैंगस्टर की विवेचना…
जौनपुर:जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार पंद्रहवे सोमवार को राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
जौनपुर:जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।पार्टी ने डीजल और पेट्रोल के दाम कम करने,किसान अद्यादेश को किसान विरोधी और किसानों को गुलाम बनाने वाला अद्यादेश बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।पार्टी ने सरकारी संपत्तियों के निजीकरण और पिछड़े ,अल्पसंख्यक वर्गो के साथ हो रहे उत्पीड़न को तत्काल रोकने ,सामान्य वर्ग की तरह पीछडे वर्ग को छात्रवृति ,आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा, छोटे दुकानदारों का बिजली बिल माफ करने के साथ किसानों को उचित मूल्य पर…
जौनपुर:परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
शाहगंज(जौनपुर): परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन द्वारा उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे आम गांव निवासी राजेश 24 पुत्र राम आसरे सोमवार की दोपहर स्वजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे…
पीलीभीत: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीलीभीत शहर में किया गया पैदल मार्च।
पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत पवित्र मोहन त्रिपाठी म द्वारा पीलीभीत शहर में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेन्द्र विक्रम, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भी मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार में लगी दुकानों के मालिकों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई व रोड पर अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गयी द्धारा जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना था उनको मास्क पहनने और शासन के आदेशों…
शाहजहांपुर : जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
जन अधिकार पार्टी शाहजहांपुर के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय, एवं राष्ट्रपति महोदय के नाम हरनाम सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी शाहजहांपुर को 12 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से बहुत सी मांगे रक्खीं गई है। ज्ञापन में नई कृषि नीति किसान विरोधी है, जो काला बाजारी को बढ़ावा देने वाली है,यह कृषि नीति किसान और उससे जुड़े सभी लोगों को भयंकर गुलामी की तरफ ले जाने वाली है और आम आदमी को भी नुकसान पहुंचाने वाली है, ऐसी कृषि नीति को तुरंत रोका जाए।…
पीलीभीत :संस्थाओं में कार्यरत समस्त श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाना किया जाये सुनिश्चित-मा0 नोडल अधिकारी।
पीलीभीत : मा0 अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा गौतम जी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार कलेक्टेªट में सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान रामलुभाई साहनी महाविद्यालय में निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त हैण्डओवर न किये जाने पर सम्बन्धित संस्था को तत्काल हैण्डओवर करने के निर्देश दिये गये। जनपद में सीएनडीएस द्वारा निर्माणाधीन सीएससी माधौटाड़ा, आश्रय गृह बीसलपुर, आश्रय गृह पीलीभीत, राजकीय महाविद्यालय पूरनपुर सहित अन्य कार्यों के समीक्षा के दौरान संस्था…
पीलीभीत : बच्चों के साथ-साथ बड़ो में हुआ झगड़ा
पीलीभीत: पूरनपुर-बच्चों में खेलते-खेलते आपस में झगड़ा हो गया फिर यही झगड़ा बड़ो में हुआ, मोहम्मद उस्मान और बली मोहम्मद दोनों लोग पास-पास ग्राम पिपरिया दुलई तहसील पूरनपुर में रहते है ।दोनों लोगों के छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे ।खेलते-खेलते किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होने लगा ।घर के पास बैठी नेहा बी पुत्री मोहम्मद उस्मान ने झगड़ा बचाते हुए बच्चों को कुछ भला बुरा कह दिया ।इसकी सिकायत बच्चे ने अपने घर की ।सिकायत सुनकर बली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद यासीन घर से निकले और नेहा बी पुत्री…
बरेली:अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न
आज अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई,, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक तिवारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री जी का आगमन हुआ । इस बैठक बरेली महानगर से जो पदाधिकारी है उनको सम्मानित किया गया व राष्ट्रीय संयोजक जी ने अपने भाषण में कहा कि हम ब्राह्मण समाज को एक जुट रहना है बहुत सी ब्राह्मण महासभाएं संचालित है,लेकिन बक्त आने पर सभी ब्राह्मण बंधु चाहे वह किसी भी ब्राह्मण महासभा से जुड़ा हो एक साथ एकत्रित हो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अभिषेक तिवारी जी ने…
शाहगंज/जौनपुर : ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश पर हुआ पैमाइस
शाहगंज: ग्राम पंचायत खुटहन में बहुत दिनों से विवादास्पद खोर एवं चकरोट की समस्या से जुझ रहे ग्राम वासियो को तब राहत मिली जब पैमाइस करने का न्यायालय का आदेश हुआ एस डी एम शाहगंज के आदेश पर 25 सितम्बर को कानूनगो लेखपाल सहित ५ लोगों की टीम पैमाइस करने खुटहन गाँव पहुचगयी जिसमें सुनील दत्त त्रिपाठी राम दुलार बिन्द नीरज कुमार एवं ग्राम सभा के लेखपाल संजय कुमार संदीप कुमार मौजूद रहे । सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में ५ लोगों की टीम द्वारा पैमाइस कर गोपनीय रिपोर्ट न्यायालय को…
जौनपुर: दिन दहाड़े बालक का अपहरण कर ले भागे मोटरसाइकिल सवार अपहरणकर्ता
खुटहन(जौनपुर): स्थानीय तिघरा बाजार में रविवार के तीसरे पहर घर के सामने अपने हम उम्र के साथ खेल रहे एक बालक को गुटखा लाने के बहाने दुकान की तरफ भेज रास्ते में ही उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा दो बदमाशों ने उसका दिन दहाडे़ अपहरण कर लिया। वे उसे लेकर जिला मुख्यालय की तरफ भाग गये। शोरगुल होने पर आसपास के तमाम दुकानदार जुट गये लेकिन तब तक अपहर्ता फरार हो चुके थे। उसके स्वजन कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। घटना स्थल पर एसपी, सीओ सहित भारी…
पीलीभीत : सर्विलांस टीम द्वारा मौके पर जाकर ग्राम रूपपुर व जोगीठेर में स्थानीय लोगों से कार्यों के सम्बन्ध में प्राप्त की गई फीडबैक-जिलाधिकारी।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग व नामित नोडल, पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सर्विलांस टीम के पर्यवेक्षण अधिकारी एआरकोआपरिटव को पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम उनके द्वारा अवगत कराया गया कि सर्विलांस टीमों के द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम रूपपुर, जोगीठेर में स्थानीय लोगों से…
पीलीभीत: कढैरचौरा में नहीं मिली जमीन, पड़रिया रोड पर बनेगा बिजली घर।
पीलीभीत: पुरनपूर कढैरचौरा में बिजली घर बनने के लिए पर्याप्त जमीन न मिलने पर अब उसका निर्माण पड़रिया रोड पर कराया जाएगा। बरेली से पहुंचे अधिकारियों ने जमीन का सर्वे किया। बजट आते ही बिजली घर का काम शुरू हो जाएगा।ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई के लिए पूरनपुर में 18 एमबीए का बिजली घर बना हुआ है। इसी बिजली घर से सभी गांव को सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही देहात के बिजली घर का विभाजन हो जाएगा। विभाग की ओर से कढैरचौरा में बिजली घर के लिए ग्राम…
पीलीभीत:-कलीनगर से जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में की गयी लीपापोती
पीलीभीत:-तहसील कलीनगर क्षेत्र कलीनगर से जाने वाला मार्ग। पर सड़क निर्माण कार्य में की गयी लीपापोती ।सड़क के निर्माण कार्य में जमकर खानापूरी की गयी ।जो कलीनगर से जमुनिया व पीलीभीत मार्ग को जोड़ता है ।कलीनगर व अन्य क्षेत्र वासियो को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है.। जमुनिया मथना पीलीभीत जाने वालो लोगो को ।. रोड उखड़ने लगी है। क्षेत्रवासियोंं का आरोप है कि इसमें घटिया सामग्री किया गया इससे ठेकेदार अपनी मनमानी से सड़क का निर्माण करा गया
पीलीभीत:-मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत
पीलीभीत:- पूरनपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया किशोर नहर में डूब गया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से किशोर की काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी शुभम मिस्त्री 15 वर्षीय पुत्र निताई मिस्त्री रविवार दोपहर साथियों के साथ हरदोई ब्रांच नहर के 13 मील के पास मछली पकड़ने गया था। इस बीच किशोर का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। शुभम…
जौनपुर: धनंजय सिंह के चुनाव का बिगुल बजाते ही अन्य राजनीतिज्ञ पार्टियों में हल चल
जौनपुर। निषादराज पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रविवार से अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उनका आगाज इतना जबरदस्त था कि सभी मल्हनी विधानसभा की सभी बुथ व गांव में एक साथ धनंजय सिंह जिन्दा के नारे से गूंज उठा। यह गंगनभेदी नारे सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में सुनाई पड़ा। सत्ताधारी भाजपा समेत सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओ, कार्यकर्ताओं को सोचने पर बजबूर कर दिया है।शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं को बुथ जीतो का मंत्र दे गये। इसका असर बीजेपी…
