भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रसिद्ध भजन गायक पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। चचंल ने ‘चलो बुलावा आया है’ जैसे कई प्रसिद्ध फिल्मी गीतों को आवाज दी । नरेंद्र चंचल पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए थे। अमृतसर की नमक मंडी की गली कुत्तेयां वाली में उनका पैतृक घर है। चंचल के निधन की खबर मिलते…

जालौन: पुलिस अधीक्षक ने दिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश

कोंच/जालौन: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं।इसके मध्यनजर पुलिस अधीक्षक के सामने खरा उतरने में जालौन पुलिस लगी हुई है। इसी के चलते कल कोंच पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस को दो तमंचे चार कारतूस एवं एक छूरी,चाबी का गुच्छा मिला है । इस कड़ी में और दूसरी बड़ी सफलता रेंडर थाना पुलिस को…

औरैय्या: ऐरवा कटरा के गाँव रघुनाथपुर बुद्ध कथा का आयोजन

औरैय्या: ऐरवा कटरा के गाँव रघुनाथपुर में सात दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन चल है है . जिसकी शुरुआत बुधवार को हुई इस प्रथम दिन धम्म यात्रा निकालकर आयोजन शुरू किया गया. इस धम्म यात्रा में सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुष शामिल हुए. मौके पर पहुँचे जिलापंचायत प्रत्यासी राजीव शाक्य ने फीता काट कर यहां सात दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ किया. जिसमे रमेश शाक्य, योगेंद्र शाक्या, सोमेश शाक्य, अजीत शाक्य,रंजीत शाक्य,गौतम शाक्य,रत्नेश शाक्य,जितेंद्र शाक्य धर्मेंद्र शाक्य आदि सैकड़ों बौद्ध अनुयाई उपस्थित हुए.

पीलीभीत :अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीलीभीत द्वारा अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु।

पीलीभीत: कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 25 जनवरी 2021 को ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उक्त के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत द्वारा जनपद स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्कूल, कालेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में आॅनलाइन गेम्स, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, गतिविधियों आदि का आॅनलाइन आयोजन किया जाये। इस प्रयोजन…

पीलीभीत: क्लीन स्ट्रीट फूड हब स्थापित हेतु मीना बाजार स्थित भूमि का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा क्लीन स्ट्रीट फूड हब पार्क स्थापित करने हेतु मीना बाजार स्थित भूमि का निरीक्षण किया गया। फूड स्ट्रीट पार्क के अन्तर्गत शहर में जगह जगह पर खाद्य सामिग्री लगाने बाले ठेले/स्ट्रीट बैण्डर को एकीकृत कर एक स्थान पर व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी जहां पर सभी प्रकार के ठेलों/पटरी खाघ विके्रताओं को सुव्यवस्थित तरीके से रजिस्ट्रेशन के उपरान्त अपनी दुकान लगा सकेगें आज निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खाली पडी भूमि के चारों ओर बाउन्ड्रीबाल का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये उन्होने…

आगरा: माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय शिविर में दी गयी योग एवं व्यायाम की जानकारी

आगरा:माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय, आंवलखेड़ा, आगरा द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा कार्यक्रम अधिकारियों द्वय डॉ शुभा सिंह एवं डॉ उमेश कुमार शाक्य के निर्देशन में तीसरा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया जिसके प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने पूर्ण मनोयोग से महाविद्यालय परिसर एवं क्रीड़ा मैदान की सफाई कर राजकीय धन की बचत करने के साथ ही श्रम तथा स्वच्छता का संदेश दिया ।शिविर के बौद्धिक सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ की गई जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग की…

पीलीभीत:मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी को थाना सुनगढ़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।वही मीडिया को थाना सुनगढ़ी पुलिस के द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर बताया गया है पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जयप्रकाश के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के चलते मुखबिर की सूचना पर सुनगढ़ी थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 28 /21 धारा 420 467 )/468 )/471 भारतीय दंड विधान के वांछित आरोपी रविंद्र सिंह पुत्र पंचम सिंह निवासी नौगमा पकड़िया मंडी गेट के पास…

पीलीभीत दुपहिया वाहन चालकों को महोदय द्वारा हेलमेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।

पीलीभीत आज दिनांक 21.01.2021 को जिलाधिकरी पीलीभीत श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत डिग्री कॉलेज चौराहे पर जनता को यातायात नियमों का पालन करने तथा जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी व 02 प्रचार वाहनों पर लाउड स्पीकर व यातायात नियमों के पम्पलेट लगाकर शहर के अलग अलग मार्गों पर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दुपहिया वाहन चालकों को महोदय द्वारा हेलमेट वितरित किये गये तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए…

पीलीभीत :मुजफ्फरनगर गांव में शहीद नत्थू लाल माखनलाल की याद में 31 वां शहीद मेले का आयोजन -भाजपा विधायक ने पुष्प अर्पित की दी श्रद्धांजलि|

पीलीभीत पूरनपुर। मुजफ्फरनगर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद नत्थू लाल व माखनलाल की याद में 31 शहीद मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा विधायक बाबूराम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में रहे और उन्होंने शहीदों के परिजनों को कंबल भी वितरित किए। आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को भाजपा विधायक ने दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया और उन्होंने शहीद माखनलाल, नत्थू लाल के शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,मेले में दोनों बीरो सपूतों की वीरता की कहानी…

कोरांव:प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में कार्य क्रम का लाइव प्रसारण किया गया

प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में कार्य क्रम का लाइव प्रसारण किया गया.कोरांव माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें माननीया सांसद इलाहाबाद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, माननीया सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल, माननीय विधायक फाफामऊ श्री विक्रमाजीत मौर्य, माननीय विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीया विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया एवं मंडलायुक्त श्री आर रमेश कुमार उपस्थित रहे. अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक -क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं -आप ये…

पीलीभीत : आवासों की पहली किस्त पाते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले।

पीलीभीत : एनआईसी पीलीभीत में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत सरकार द्वारा,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र परिवारों के खाते में आवास हेतु ऑनलाइन धनराशि हस्तांतरण की गई । कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुना गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने ने कहा केंद्र सरकार ,राज्य सरकार द्वारा संचालित जो भी योजना होगी पात्रता के आधार पर हर अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुंचाई जाएगी जिससे कि पात्र व्यक्ति संबंधित योजना…

प्रयागराज- कोरांव के पसना मे दो बाइक की टक्कर मे युवक का ईलाज के दौरान मौत,

कोरांव थाना अंतर्गत पसना गांव में रविवार को हुई दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया कोरांव थाना अंतर्गत सिरोखर गांव का रहने वाला संतोष सिंह 30 वर्ष पुत्र राजेश्वरी सिंह रविवार को घर से डीजल लेने के लिए पसना पेट्रोल पम्प पर आया था डीजल लेकर घर जाते समय करीब 2बजे के करीब सिरोखर मोड.के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई इस दौरान सन्तोष बुरी तरह घायल हो गया.परिजन…

रायबरेली : पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने 1 करोड़ 11 लाख रूपये राममंदिर निर्माण के लिए दान में दिए

रायबरेली : अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए समर्पण निधि (आर्थिक सहयोग) अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसी कड़ी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्र बीते शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे। यहां पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 11 सौ 11 रुपए दान किया। इसके लिए सरेनी क्षेत्र के तेज गांव में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके चंपत राय ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर नींव का…

पीलीभीत :उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं सेकिया जा रहा है लाभान्वित

पीलीभीत प्रदेश में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्याे के लिए श्रमिक है, जो अपनी मजदूरी से आजीविका चला रहे है। श्रमिको द्वारा किये जा रहें कार्यो में रिस्क भी होता है। कभी-कभी कार्य के दौरान उनकी मृत्यु भी हो जाती हैं या वे अपंग हो जाते है। श्रमिकों एवं उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक एवं शैक्षिक विकास, खुशहाली एवं उज्जवल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है जिसका पंजीकृत श्रमिक लाभ उठाते हुए अपना…

शाहगंज(जौनपुर): विद्युत विभाग का चला हंटर , लाखों की वसूली

शाहगंज(जौनपुर): विद्युत विभाग की टीम ने पुराना चौक, पक्का पोखरा, पश्चिमी कौड़िया, पूर्वी कोरिया में चेकिंग अभियान चलाकर ₹2,70000 की वसूली किए साथ ही साथ पैसा ना जमा करने पर 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को भी काट दिए वहीं पर 14 लोगों ने एकमुश्त समाधान के तहत पंजीयन कराकर छूट का लाभ भी उठायाटीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता भानुप्रताप सिंह, मीटर अभियंता सियाराम यादव व लाइन मैन स्टाफ मौजूद रहे।

शाहगंज(जौनपुर):सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

शाहगंज(जौनपुर): एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा कुल 86 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, अधीशासी अधिकारी दिनेश यादव, कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना बरखेड़ा पर किया गया अर्दली रूम।

पीलीभीत: दिनांक 19-01-21 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना बरखेड़ा पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मैस एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई रखने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र…

पीलीभीत :DM/SP पीलीभीत द्वारा अमरिया तहसील में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।

पीलीभीत : दिनांक 19-01- 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय की अध्यक्षता में अमरिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में टीमें गठित कर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाकर उपलब्ध करा रही है रोजगार

पीलीभीत: प्रदेश सरकार की नीति है कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएं। सरकार द्वारा युवाओं को प्रदेश में स्थापित विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों से उनमें अभूतपूर्व गुणात्मक सुधार लाकर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रदेश में स्थापित विभिन्न प्रकृति के उद्योगों, औद्योगिक इकाईयों तथा सेवा क्षेत्र से सम्बंधित प्रतिष्ठानों के संचालन हेतु कुशल कर्मकार तैयार करने और उन्हें व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान कराकर रोजगार/स्वरोजगार से जोड़कर उच्च गुणवत्ता के जीवनयापन को सुनिश्चित कराने का कार्य सफलता पूर्वक कराया जा रहा…

शाहगंज(जौनपुर): मामूली विवाद में दो वर्गों में जमकर मारपीट,सात घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ढंढवारा गांव में तेज रफ्तार से बाइक चलाने के विवाद में दो वर्गों में जमकर मारपीट हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को  इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर शाम क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में बाइक से जाने के दौरान एक पक्ष के दो लोगों को पीट दिया गया। जिसके बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गये। जिसमे दोनों पक्षों से सहनवाज, तनवीर, फैसल, अब्दुल्ला, विकास, रमेश व…