बरेली – ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के ग्राम बल्लिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता जयसवाल ने 375 ग्राम दाल वितरण पर लाभार्थियों में फूटा गुस्सा।

आँवला – तहसील आँवला ग्राम बल्लिया ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता जयसवाल से अंशु जैसवाल ने ली जानकारी तब उन्हें कोई भी संतुष्टि नहीं मिली और उन्होंने कहा की लाभार्थियों को कितनी दाल वितरित करना चाहिए लाभार्थियों को जानकारी मिली तो कि एक 1 किलो दाल प्रति व्यक्ति को आंगनवाड़ी केंद्र पर बटना चाहिएविनीता जयसवाल जी ने लाभार्थियों से किस तरह से बात करती हैं और 1 लाभार्थी को केवल और केवल 375 ग्राम दाल दे रही हैं जब उनसे कहा तो वह बहस करने लगी कि आप…

आजमगढ़ : पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत को पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ : फूलपुर के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज बाज़ार में शनिवार को शाम 8 बजे सिविल ड्रेस में निजी वाहन से जा रहे एसओजी टीम प्रभारी ब्रजेश सिंह व दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को ओवरटेक करने के मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव के बेटे रविकांत यादव व उनके समर्थकों के बीच झड़प व असलहाप्रदर्शन के मामले में दीदारगंज पुलिस ने पुलिस मुजहमियत एवं अन्य व्यक्ति के नाम का लाइसेंसी असलहा लेकर चलने व फायर करने के के आरोप में दर्जनों गम्भीर धाराओं में पूर्व सांसद पुत्र समेत…

बरेली – बिजली विभाग की लापरवाही से भैस की हुई मौत डॉक्टर जीराज यादव बने मसीहा बिट्टू सागर की 21000 हजार रूपये देकर की मदद।

आँवला – आँवला विधानसभा क्षेत्र के गांव शिवनगर के बिट्टू सागर की भैस की आचानक बिजली के करंट लगने से मौत हो गई बिट्टू सागर ने बाताया उनके जीवन यापन का भैस ही एक मात्र साहारा थी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंचे जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर जीराज यादव ने घटना स्थल पर पहुंच बिट्टू सागर के परिवार से मुलाकात कर उनको 21000 हजार रूपये नगद धनराशि देकर उनकी मदद की वही डॉक्टर जीराज यादव ने कहा कि आँवला विधानसभा क्षेत्र की जनता को कोई भी परेशानी होती हैं…

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सीएम द्वारा निरीक्षण, स्थल पर समय से पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

आजमगढ़: दिनांक 8 फरवरी को जनपद आजमगढ़ मुजरापुर में मा0 मुख्यमंत्री योगी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित है।उनके आगमन को दृष्टिगत रखते हुए डी एम राजेश कुमार ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर समय से पहुँचकर अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें।पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाषचंद्र दुबे ने पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर लें ।कोई भी अनिभिज्ञ…

प्रयागराज :जिलाधिकारी ने मौनी अमावस्या के तृतीय स्नान पर्व के दृष्टिगत की समीक्षा बैठक मेला क्षेत्र में हो रही फगिंग पर जताई असंतुष्ठता

प्रयागराज : 11 फरवरी को होने वाले माघ मेला के तृतीय स्नान पर्व, मौनी अमावस्या, के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में समीक्षा बैठक ली। आने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सर्वप्रथम विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए स्नान घाटों के बारे में जानकारी ली जिसपर मेला अधिकारी, श्री विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं हेतु कुल 8 स्नान घाट बनाए गए हैं जो कुल 8000 फुट लंबे हैं। मेला अधिकारी ने यह भी अवगत…

शाहगंज(जौनपुर):निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सौकड़ों हुआ इलाज

शाहगंज(जौनपुर): राम अवध यादव गन्ना पी जी कॉलेज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन लायंस क्लब शाहगंज स्टार के सहयोग से ग्रामीणों को निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी के गुप्ता ने जरूरतमंद मरीजो का निरीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया । कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार डॉ. डी के गुप्ता ने नेत्र के रख – रखाव के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी । साथ ही…

प्रयागराज : अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर राजस्व कर्मी ने दम तोड़ा

प्रयागराज -कोराव नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर निवासी अभय त्रिपाठी उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय घनश्याम त्रिपाठी सुबह लगभग 8:30 बजे करीब घर से बाजार की ओर जा रहे थे. रास्ते में ही बाजार से कोहरार की ओर जा रहे ट्रक ने हनुमान मंदिर के सामने टक्कर मार दी . जिससे घटनास्थल पर ही अभय की मौत हो गई. नगर वासियों ने ट्रक का पीछा करते हुए सेमरिहा गांव के समीप ट्रक को पकड़ लिया. गाड़ी चालक फरार हो गया. अभय त्रिपाठी मेजा तहसील में चेनमैन के…

जौनपुर: कॉमरेड कैलाशनाथ मौर्य लाल सलाम, आयोजित हुई शोक सभा

7 फरवरी 2021 बदलापुर जौनपुर: एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी से लम्बे समय से जुड़कर जनहित में संघर्षरत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य का देहांत 3 फरवरी 2021 को दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके निवास स्थान मुरादपुर कोटिला में हो गया था। वे लगभग 70 वर्ष के थे और काफी दिन से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। दिवंगत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य की शोक सभा 7 फरवरी को मुरादपुर कोटिला गांव में आयोजित की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत कामरेड SUCI(C) पार्टी के संस्थापक कामरेड…

पीलीभीत: पूरनपुर राशन कार्ड कटने से गरीबों के घर मे शुरू हुई राशन की समस्या

पीलीभीत पूरनपुर राशन कार्ड कटने से गरीबों के घर मे शुरू हुई राशन की समस्या पीलीभीत पूरनपुर तहसील क्षेत्र में सप्लाई विभाग द्वारा बड़ी तादाद में राशन कार्ड काटे जाने से गरीब पात्रों के परिवारों में खाने की समस्या उत्पन्न होने लगी है जिससे वह काफी परेशान हैं जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र में सप्लाई विभाग द्वारा हजारों की तादाद में राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं जिसको लेकर पूरनपुर जोगराजपुर घुघचाई माधोटांडा के 94 गांव के इलाकों सहित समूचे तहसील क्षेत्र में पात्रों के सामने राशन की समस्या…

पटना : शोषित समाज दल और अर्जक संघ के नेतृत्व में जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई

पटना : पुराना जक्कनपुर चौराहा (रामलखन महतो फ्लैट) में शोषित समाज दल के केंद्रीय कार्यालय में शोषित समाज दल और अर्जक संघ के नेतृत्व में शोषित इन्कलाब के लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 99वीं जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई। इसकी अध्यक्षता शोषित समाज दल पटना ज़िला के अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने की , जबकी मुख्य अतिथि के रूप में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रघुनीराम शास्त्री ने भाग लिया। इस जयंती के उद्धघाटन भारतीय मोमिन फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महबूब आलम अंसारी ने किया।मुख्य…

जालौन: करंट से मजदूर की मौत ,दो अन्य झुलसे

जालौन: उरई की फैक्ट्री एरिया के पास एक निर्माणाधीन कार शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया . जब लोहे की सीढ़ी 11000 की लाइन से टकरा जाने के कारण एक युवा मजदूर सचिन सविता उम्र लगभग (29) निवासी इंदिरा नगर की करंट लगने से मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक उरई नगर क्षेत्र में स्थित एक शोरूम में निर्माण कार्य चल रहा है . जहाँ चारों मजदूर 16 फुट ऊंची लोहे की नसेनी को लेकर शो रूम की लाइट फिटिंग का काम कर रहे थे कि अचानक लोहे की सीढ़ी…

चंदौसी/संभल: ब्रज वासियों द्वारा श्री रासलीला का आयोजन किया गया

संभल: तहसील चंदौसी के ग्राम बिचेटा काजी के श्री कृष्णा जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में मथुरा ब्रज वासियों द्वारा श्री रासलीला का आयोजन दूसरे दिन बड़ी धूमधाम से शुभारंभ किया गया.आरती के द्वारा युवा नेता बीजेपी संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य संभल विकासखंड बनिया खेड़ा द्वितीय श्री पुष्पेंद्र कुमार मौर्या ने भगवान श्री कृष्ण की आरती करके और तिलक करके लीला का शुभारंभ किया . उन्होंने अपने कर कमलों से भगवान का जल अभिषेक और प्रसाद ग्रहण किया. इस आयोजन में उन्होंने जनता को संबोधित भी किया. रासलीला में…

लखनऊ: वैज्ञानिक व वैदिक घड़ी के आविष्कारक का सम्मान समारोह सम्पन्न

लखनऊ: जिले के होनहार युवा श्री आरोह श्रीवास्तव ने काल गणना के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए 30 घंटे की गणना वाली वैदिक घड़ी का आविष्कार किया तथा उक्त के प्रचार-प्रसार हेतु साइकिल से संपूर्ण भारत का भ्रमण करते हुए लगभग 6000 किलोमीटर की यात्रा करके रविवार को वापस लखनऊ पहुंचने के अवसर पर नगर की संस्थाओं जैसे स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, समर्थ नारी समर्थ भारत, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अवध प्रांत, दुर्गा पूजा समिति गोमतीनगर, हिंदू जागरण मंच, दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति, संस्कार भारती, विश्व…

शाहगंज(जौनपुर): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

शाहगंज(जौनपुर): उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत नगर के विद्यालय सेंट थॉमस इन्टर कालेज के 96 यूपी बटालियन जौनपुर की उप इकाई के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा अभियान से सम्बन्धित एक जन जागरूकता साईकिल रैली निकाली। रैली को कालेज के प्रधानाचार्य फादर एंटोनी सामी के कालेज के मुख्य द्वार से झंडी दिखाकर रवाना किया।एनसीसी के कैडेट्स ने अपने बैनर पर यातायात से सम्बन्धित स्लोगन को लिखा था ।तो कुछ कैडेट्स अपने साईकिलों पर तख्तियां लगाए थे जिस पर सड़क सुरक्षा…

जौनपुर: महराजगंज क्षेत्र के कई वर्षों से लंबित बोझनाथ घाट का पुल पर निरीक्षण किया गया

जौनपुर : बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी आज कल्याणपुर महराजगंज और सोनहिता मार्ग समेत लगभग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला बाबा बोझनाथ पुल का निरीक्षण किया। महराजगंज क्षेत्र के कई वर्षों से लंबित बोझनाथ घाट का पुल पर बारिश के दिनों में सैकड़ो गाँवो की जनता को लगभग 20 किमी घूमकर आवागमन करना पड़ता है इसलिए बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय उपमुख्यमंत्री जी से क्षेत्र के देवतुल्य जनता की मुख्य समस्या से अवगत कराया उसके बाद निर्माण हेतु…

जौनपुर: ट्रैक्टर पलटने से 2 नौजवानों की हुई दर्दनाक मौत

जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोसाईपुर नहर के 200 मीटर आगे रात को ट्रैक्टर पलटने से 2 नौजवानो की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सन्नाटा फैल गया । मौके पर मिली जानकारी के अनुसार रुदल पाल उम्र 23 साल पुत्र राम अजोर पाल निवासी मोजीपुर , इरफान 25 वर्ष निवासी तिघरा बाजार की दर्दनाक मौत हो गयी । ये लोग 6 फरवरी की रात को 9 बजे ट्रैक्टर लेकर शाहगंज जा रहे थे। जो गोसाइपुर नहर के पास ट्रैक्टर सहित खाई में गिर गए । घटना का सटीक…

इटावा:गोली काण्ड खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया

दिनांक 04.02.2021 को थाना बसरेहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदवा सावरान में प्रधान राजकुमार उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 15/ 21 धारा 147, 148, 149, 302, 120 बी भादवि बनाम 5 नफर अभियुक्त अज्ञात के 48 घंटे के अंदर दिनांक 06.02.2021 का अनावरण कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में थाना बसरेहर के निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जयप्रकाश यादव आरक्षी तेजपाल द्वारा मिलकर निरंतर सूचनाओं का संकलन करते हुए प्रभावी दबिश देकर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…

बाराबंकी: लखनऊ के उमराव मॉल,रिलायंस डिजिटल के सबसे प्रीमियम कस्टमर बने कुँवर अमित सिंह

बाराबंकी: लखनऊ जिले के उमराव मॉल रिलायंस डिजिटल में विगत कई वर्षों की भाँति आज पुनः वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके आयोजक टीम लीडर रवि सिंह व वाणी सरदारना जी (सी०आर०एम०) थी।यहां बताया गया कि इस कार्यक्रम में पूरे एक वर्ष के दौरान जितने कस्टमर आते है उनमें से चयन करके एक प्रीमियम कस्टमर की नियुक्ति की जाती है। इस कार्यक्रम के प्रीमियम कस्टमर रहे बाराबंकी जनपद के थाना असन्द्रा अंतर्गत ग्राम हकामी के कुँवर अमित सिंह रहे।जिसके दौरान कार्यक्रम को बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया,इसके दौरान…

जौनपुर: महराजगंज क्षेत्र के कई वर्षों से लंबित बोझनाथ घाट का पुल का निरीक्षण किया गया

जौनपुर : बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी आज कल्याणपुर महराजगंज और सोनहिता मार्ग समेत लगभग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला बाबा बोझनाथ पुल का निरीक्षण किया। महराजगंज क्षेत्र के कई वर्षों से लंबित बोझनाथ घाट का पुल पर बारिश के दिनों में सैकड़ो गाँवो की जनता को लगभग 20 किमी घूमकर आवागमन करना पड़ता  है इसलिए बदलापुर विधानसभा के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय उपमुख्यमंत्री जी से क्षेत्र के देवतुल्य जनता की मुख्य समस्या से अवगत कराया उसके बाद निर्माण हेतु…

आजमगढ : योगी सरकार किसानों को पराली (फसल अवशेष) के बदले पैसे देगी।

आजमगढ : योगी सरकार की पहल पर उत्‍तर प्रदेश में किसानों की आय दुगुनी करने के लिए नायाब शुरूआत हुई है. इससे एक तरफ किसानों को अवशेषों के बदले रुपए मिलेंगे. दूसरी तरफ, पराली जलाने की समस्या से निजात मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा. बहराइच में प्रदेश का पहला कृषि अवशेष से बायोकोल उत्पादन के संयंत्र का ट्रायल पूरा हो गया है और जल्द ही इसकी शुरूआत होने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की आय में बढ़ोतरी और लागत में कमी लाने के निर्देश कृषि विभाग…