बरेली – बदायूँ रोड पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन।

आँवला – भारतीय जनता युवा मोर्चा क्यारा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बदायूं रोड लाल फाटक पर स्थित भगवान शिव के मंदिर छद्दमी महाराज पर माह मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने सहभागिता की और प्रसाद स्वरूप खिचड़ी को राहगीरों को वितरित की इस अवसर पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक कश्यप के साथ कुणाल साहू,दिनेश शंखवार अंकित शंखवार,राहुल शर्मा,मनोज साहू,शिवम गोला,राजन कश्यप, रोहिताश कश्यप, अजय शंखवार, विशाल,जगपाल कश्यप, गुप्ता जी समेत…

उमरिया : किशोर एक्सीडेंट के दौरान हुए घायल अस्पताल में हुई मौत

उमरिया 27 फरवरी – कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम किरनताल निवासी 16 वर्षीय गोविन्द बैगा पिता दया राम बैगा का 24 फरवरी को ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था जिसको गम्भीर हालात में जिला अस्पताल में भरती कराया गया था वहाँ से प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। उमरिया जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सवांददाता: कंचन साहू

उमरिया: 1 मार्च को जिला अस्पताल मे लगाया जायेगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

उमरिया। शासन के निर्देशानुसार कल 1 मार्च 2021 को जिला अस्पताल मे नगर के वरिष्ठजनो को कोरोना का टीका लगाया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कोविड-19 के जिला समन्वयक अनिल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के प्रथम तल पर कोविड वैक्सीनेशन का सत्र आयोजित किया जायेगा। इस दौरान 60 वर्ष से ऊपर आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पहला डोज लगाया जाएगा। उन्होने बताया कि आने वाले दिनो मे 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज, ब्लड शुगर आदि गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को…

शहडोल :विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किये गये

पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किये गये है, इनमें सोहागपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी को जैतपुर थाने का प्रभार दिया गया है, वहीं अमलाई थाने से लाईन अटैच होकर पुलिस लाईन पहुंचे कलीराम परते पर फिर एक बार कप्तान ने भरोसा करते हुए जयसिंहनगर जैसा महत्वपूर्ण थाना सौंपा है। आजाक थाना प्रभारी अनसुईया उइके को यातायात तथा जैतपुर में हुए गैंगरेप के समय प्रभारी रहे कालूराम सिलाले को वहां से हटाकर आजाक का जिम्मा दिया है, इसी तरह…

पीलीभीत : सुजानगंज क्षेत्र के धीरदास पुल के पास बाइक और स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर

सुजानगंज : क्षेत्र के धीरदास पुल के पास बाइक और स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भाई और उसके बहन की बेटी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धीरदास पुल के पास एक बाइक से तीन लोग बदलापुर से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे विपरीत दिशा से जा रही स्कार्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला मंजू पाल (30) पत्नी संतोष पाल निवासी जेठवारा,…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गजरौला पर किया गया अर्दली रूम।

पीलीभीत : दिनांक 26-02-21 की देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा थाना गजरौला पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेक्स, भोजनालय का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र…

बरेली – सिरौली की रामगंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की लगी कतार

बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में महीने भर प्रभु की भक्ति में डूबे रहने बालो को मिला आज भक्ति का दिनपूरी श्रद्धा और भक्ति में डूब के लोगो ने गंगा मैया में लगाई डुबकीइस पूर्णिमा पर अन्य सालो की अपेक्षा मिला श्रद्धालुओं का तांतालेकिन इस पर्व को शांतिपूर्ण मनाने में जितना अधिक श्रेय जाता है तो वह है सिरौली की पुलिस को, सिरौली पुलिस ने कदम कदम पर श्रद्धालुओं को गाइड किया और स्नान को श्रद्धा से करने का आग्रह किया।इस पूर्णिमा पर एक युवती को जो गंगा स्नान कर…

जौनपुर: गौरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष के घर पर

जौनपुर : बदलापुर ग्राम सभा गौरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक किया गया ।जिसमें भाजपा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के घर पर वहां पर उपस्थित मंडल महामंत्री भाजपा के मनोज कुमार तिवारी और सत्यम सिंह और सनी शुक्ला सेक्टर संयोजक रूद्र पाठक आदि लोग उपस्थित होकर जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के विषय में चर्चा करते हुए वहां उपस्थित सभी भाजपा के पदा आधिकारी गढ़ यह फैसला लिया गया जो क्षेत्र पंचायत यह गांव में जो विकास कार्य करेंगे उनको चुना जाएगा ।

जौनपुर :मिशन शक्ति में आप सबकी अहम भूमिकाः दिनेश यादव

शाहगंज(जौनपुर)नगर पालिका के सभागार में मिशन शक्ति के लेकर विशेष अभियान के तहत एक सेमिनार का आयोजित किया जिसको स्वागत भाषण में बोलते हुए दिनेश यादव ने कहा कि मिशन शक्ति में उद्देश्य के पूरा होने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सबके प्रयास स्वरूप ही आज ज्यादा से ज्यादा मातृ शक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अपने जीवन को सकारात्मक रूप जीते हुऐ अपने प्रगति के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। बस हम सब इसी तरह से विशेष अभियन के तहत मिशन…

प्रयागराज :थाना मांडा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 03 पीली धातु के घण्टे बरामद,

प्रयागराज : थाना मांडा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 03 पीली धातु के घण्टे बरामद, द दस्तक 24 कोरांव प्रयागराज- पुलिस अधिक्षक प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण व अपराधियों के गीरफ्तारी हेतु अभियान में पुलिस अधिक्षक यमुनापार प्रयागराज के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे तथा थाना मांडा के प्र0निरिक्षक सुरेंद्र कुमार पाण्डे के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी दीघिया नवीन कुमार सिंह अपने सहयोगी साँथी हे0का0 फैयाज अहमद खान व का0 जवाहर लाल के सांथ चेकिंग के दौरान दि0 26/02/2021 को आकाश विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा…

प्रयागराज :जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा मेलाधिकारी को अंग वस्त्रम व स्मृत चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित,

प्रयागराज : जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा मेलाधिकारी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा शुक्रवार को मेला प्राधिकरण के सभागार में मेला अधिकारी श्री विवेक चतुर्वेदी जी को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेलाधिकारी व नायब तहसीलदार श्री सिद्धांत कुमार के साथ ही प्राधिकरण में कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व आयुक्त श्री आरएस वर्मा द्वारा की गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों…

हरदोई: सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल, बाहर की दवाएं लिखने का नहीं थम रहा सिलसिला।

कछौना (हरदोई): यूपी सरकार जहाँ एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की तमाम दावे करती हैं वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत में ये दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।ताजा मामला जनपद की कछौना सीएचसी से जुड़ा हुआ है जहाँ सीएचसी अधीक्षक के संरक्षण व मोटे कमीशन के लालच में डाक्टरों द्वारा बाहर की दवाएँ लिखने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। डाक्टर बिना रोकटोक छोटी छोटी पर्चियों पर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं जिससे एक ओर जहाँ गरीबों की जेब ढीली हो रही है वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों…

प्रयागराज-: थाना क्षेत्र खीरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कोरांव प्रयागराज- पुलिस उपमहानिरिक्षक/ बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रयागराज द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधिक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे व थानाध्यक्ष खीरी द्वारा गठित सहयोगी टीम उ0नि 0 जशवंत सिंह, का0 संदीप यादव, व म0क0 रूपा देवी थाना खीरी प्रयागराज द्वारा लगातार दबिस देकर आज दि0 26/02/2021 को थाना क्षेत्र खीरी के टैक्सी स्टैंड लेड़ियारी से वांछित अभियुक्त योगेश सिंह पुत्र मोहन लाल सिंह निवासी ग्राम खीरी खुर्द थाना खीरी प्रयागराज को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय को चलान कर…

पीलीभीत: पूरनपुर मधुमक्खियों ने राहगीरों पर किया हमला आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

पीलीभीत: पूरनपुर मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन से ज्यादा रहेगीरों को घायल कर दिया रहेगीरो ने मुश्किल से इधर उधर भाग कर खुद को बचाया रहेगीरों ने आग लगाकर धुआ किया इससे मधु मक्खियां वहां से हटी इस दौरान आवागमन बंधित रहा है जानकारी के अनुसार बीते दिन घुघचाई दियूरिया मार्ग पर पड़ने वाले टूटे पुल के पास पेड़ पर लगी मधुमक्खियों के छत्ते से किसी ने छेड़छाड़ कर दी जिसके चलते मधुमक्खियों ने अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया रोड से गुजर रहे राहगीरों को सिमरिया गांव के…

पीलीभीत: पूरनपुर सरेआम मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

पीलीभीत: पूरनपुर मोहल्ला रजागंज निवासी मोहम्मद मियां पूरनपुर से भगवंतापुर जा रहे थे कि अचानक पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए मोहम्मद मियां द्वारा काफी हद तक पीछा किया करने के बावजूद आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है रिपोर्ट: रामनिवास कुशवाहा

जालौन :माँ काली रायड़ वाली के मन्दिर में कथा के पश्चात भण्डारा ! उमड़ी भीड़

जालौन: नगर की सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर पश्चिम में यमुना नदी के किनारे स्थित हजारों वर्ष पुराना प्राचीन माँ काली रायड़ वाली के मन्दिर में ग्राम वासियों के सहयोग से विगत 19 फरवरी से प्रारम्भ हुई श्रीमद्भागवत कथा पुराण के समापन पूर्णाहुति के पश्चात भीड़ द्वारा विशाल भण्डारे में वितरित स्वादिष्ट प्रसाद को ग्रहण किया गया |प्राप्त जानकारी के अनुसार भागवताचार्या सुश्री स्वयं ज्योति जी के मुख से उच्चारित कथा पारीक्षित राजाराम निषाद व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चन्द्रकली के माध्यम से उपस्थित भागवत प्रेमी भक्तों को श्रवण करायी…

जालौन: जय दुर्गे ब्रिक फील्ड कुठोन्द पर शिविर का आयोजन किया गया

जालौन:: आज दिनांक 26.2.2021 को श्रम विभाग जालौन द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड तथा मिशन शक्ति के तहत जय दुर्गे ब्रिक फील्ड कुठोन्द पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर के चतुर्वेदी द्वारा बोर्ड की संचालित योजनाओं विशेषकर महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं तथा श्रम अधिनियमों की विस्तार से जानकारी दी गई..शिविर में उपस्थित श्रमिकों का निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण कराया गया..श्रम अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में भी अवगत कराते हुए बताया गया…

जालौन: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाइयों की महेवा मंडल मे तैयार हुई रणनीति

कालपी/जालौन: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शानदार उपलब्धि पाने के लिये भाजपा नेतृत्व के द्वारा कमर कस ली है। शुक्रवार को महेवा मंडल के कार्यकर्ताओ की तीन चरणों मे आयोजित हुई बैठक मे चुनाव को अपनी झोली मे डालने के लिये रणनीति तैयार की गयी। महेवा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के परिसर मे बूथ एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये पंचायत चुनाव के मंडल प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के निर्देशों के तहत हर कार्यकर्ता को अपने – अपने बूथों मे मतदाताओं…

जालौन: कबूतरा डेरा मे छापा मारकर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा

कालपी (जालौन): अवैध पदार्थो के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने कबूतरा डेरा मे छापा मारकर 210 लीटर अवैध शराब सहित 5 महिलाओ को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।विदित हो कि क्षेत्राधिकारी आर. पी. सिंह के निर्देशन मे स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम उमाकांत ओझा, एस. एस. आई दिनेश कुरील पुलिस जवान तथा महिला सिपाहियों ने हाईवे रोड के समीप लंगरपुर स्थित फातमा माता स्कूल के बगल मे कबूतरा डेरा मे घेराबंदी करके अवैध शराब की भट्टी तथा शराब…

आजमगढ़ : अहिरौला बस्ती भुजबल में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़ : पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से क्षेत्र में अब विरोध स्वर मुखर होने लगा है इसी बीच स्थानीय थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल चौक पर क्षेत्रवासियों ने मिलकर मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने बताया कि आज भी खेती किसानी से लगभग 70% लोग अपने जीवकोपार्जन के लिए इसे ही अपना साधन बनाते हैं खेत से लेकर खलियान तक गांव से लेकर बाजार तक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की दिशा निर्देश पर डीजल की बड़े…