प्रयागराज- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की वेबसाइट के नाम में किया गया परिवर्तनजिला समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाइट में ए0आई0सी0 के माध्यम से आधार आॅथेन्टिकेशन हो चुकी है, अब नवीन आवेदन पत्र करने वाले आवेदक बिना आधार नम्बर अंकित किये आवेदन नही कर सकते हैं। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाइट का नाम परिवर्तित हुआ है, जो कि http://sspy-up.gov.in के स्थान पर https://sspy-up.gov.in हो गया है।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
Category: रुझान
बरेली-:-जनसेवा कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बरेली-:-162 अस्थायी करमचारियों को विनियमित करने की मांगों के लिए आज 57 वें दिन भी रहा जारी , कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लंच समय में धरना प्रदर्शन में खूब नारेवाजी की गई ,शाम को 5 बजे के वाद करमचारियों ने पश्चिमी गेट से लेकर कालीबाड़ी के काली मंदिर तक जनसमर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें जितेन्द्र मिश्र ने आंदोलन के बारे में लोगों को विस्तार से बताया और साथ जुड़ने की अपील की , लोगों में भी उत्साह दिख रहा…
पीलीभीत: मा0 सांसद जी द्वारा कोरोना वाॅरियर्स को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी की अध्यक्षता में कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान समारोह का आयोजन होटल साॅलीटेयर में सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में मा0 सांसद ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी का संकट काल एक चुनौती के रूप में हमसब के सामने आया और हर चुनौती एक अवसर प्रदान करती है। इस महामारी संकट काल में हमसब चुनौतियों का सामाना करते हुये आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुये है। मा0 सांसद जी उपस्थित डाॅक्टर्स, नर्स, टैक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते…
पीलीभीत: मा0 सांसद जी एवं जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास का लोकार्पण कर किया गया उद्घाटन।
पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास का लोकार्पण कर उद्घाटन किया गया। मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास का निर्माण रू0 188.59 लाख की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर बनाने के दृष्टिगत कराया गया है। आज आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद जी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करते हुये क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुये कहा कि अब क्षेत्र वासियों को पास में ही स्वास्थ सेवाओं की सुविधाऐं मिल सकेगी, यह सुहास गांव…
बरेली-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
बरेली/यूपी:– जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आज सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 132 शिकायतें आई। इनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन शिकायतों का निस्तारण अगले 7 दिन के भीतर करवा दिया जाये। समाधान दिवस में ज़िलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भी थे।ज़िलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आज के इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों की शिकायतें…
मैनपुरी: आलीपुर खेड़ा में चोरों के हौसले बुलंद, पार किया रुपया और आभूषण
मैनपुरी: थाना भोगांव के आलीपुर खेड़ा निवासी इतेंद्र कश्यप उर्फ नन्हे पुत्र प्रकाश कश्यप के घर में सोमवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे चोरों ने मकान की छत पर चढ़ कर जीने की दीवार पर नकब लगा कर घर के अंदर घुस गये।चोरों ने बक्शे में रखे लगभग पौने दो लाख रुपये के आभूषण और नकद 3500 रुपये चुरा ले गये। मुहल्ला बरी में चल रही भगवत कथा सुनने आये थे परिजन। रिपोर्ट : अर्पित शर्मा
मैनपुरी :11 महीने बाद खुले स्कूल,बच्चों का किया गया स्वागत
मैनपुरी: 11 महीने बाद सोमवार को कक्षा एक से पांच तक के स्कूल गुलजार हो गए। स्कूल पहुंचे बच्चों ने पहला दिन शिक्षकों और दोस्तों से मिलने में ही बिताया। साल भर के अनुभवों को वे एक दूसरे से साझा करते नजर आए। स्कूलों में बच्चे पहुंचे तो शिक्षकों के भी चेहरे खिल उठे। उन्होंने भी बच्चों का स्वागत किया।ड्रेस पहने और पीठ पर स्कूल का बैग लटकाए बच्चे सड़कों पर चले जा रहे थे। लंबे समय बाद सड़कों पर सोमवार को ये नजारा देखने को मिला। दरअसल 11 माह…
मैनपुरी: पिता और सौतेली मां ने भाई बहन को घर से निकाला
मैनपुरी। बेवर के गांव बिक्कापुर निवासी एक युवक और उसकी बहन को पिता व सौतेली मां ने घर से निकाल दिया है। पुलिस ने एक बार समझौता कराने के बाद दोनों को घर भेजा, लेकिन उन्हें घर में नहीं टिकने दिया गया। पीड़ित अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।थाना बेवर क्षेत्र के गांव बिक्कापुर निवासी अतुल कुमार की मां का देहांत हो चुका है। बहन शादी योग्य है। आरोप है पिता उसकी बहन की शादी को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। दूसरी पत्नी से…
पीलीभीत: कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत :माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओ के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण करने हेतु तथा सत्त निरीक्षण किये जाने हेतु घोषणावार नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टशन का निर्माण की की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि रिच्छा से अमरिया तक की लाईन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है तथा पूरनपुर के लिए लाईन का कार्य प्रगति पर है 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया…
बरेली – समाजसेवी ओमेंद्र सिंह चौहान ने की बजाज थ्री व्हीलर प्रचार अभियान की शुरुआत।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के ग्राम मनौना में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बजाज थ्री व्हीलर प्रचार अभियान का शुभारंभ समाजसेवी अध्यक्ष खाटू श्याम मंदिर मनौना ओमेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया । समाजसेवी ओमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एजेंसी मालिक राजीव सिंह और संजय चौहान बेरोजगार लोगों के लिए एक अच्छी पहल गांव में कैंप लगाकर कर रहे हैं । बेरोजगार लोग न्यूनतम राशि जमा कर टेंपो से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं । फाइनेंस की सुविधा भी वह अपने यहां…
आजमगढ़: अधिसूचना जारी होने से पूर्व हुए कई तबादले
आजमगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही एसपी ने कई प्रभारी निरीक्षकों को पद से हटा दिया उन्होंने मेहनगर जीयनपुर व अतरौलिया थाना के प्रभारी निरीक्षक को उनके पद से हटा दिया वहीं छह इंसपेक्टरों को थाना व कोतवाली का नया प्रभारी बनाया है जबकि तीन प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया जिले में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने व कार्य में शिथिलता बरतने वाली थाना व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों को पहले से ही चिन्हित कर लिया गया था त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूचना…
पीलीभीत : पर्यटन मंत्रालय भारत के निधि पोर्टल के अंतर्गत साथी स्कीम के अंतर्गत समस्त हॉस्पिटैलिटी इकाइयों के साथी सेल्फ सर्टिफिकेशन के संबंध में किया गया निर्देशित।
पीलीभीत पर्यटन मंत्रालय भारत के निधि पोर्टल के अन्तर्गत साथी स्कीम के अन्तर्गत समस्त हाॅस्पिटेलिटी ईकाईयों के साथी सेल्फ सार्टिफिकेशन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है कि समस्त होटल आदि प्रमुखता से डिस्प्ले करना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों के अन्तर्गत पर्यटन/होटल उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हास्पिटैलिटी सेक्टर के अन्तर्गत (सिस्टम फार असिसमेंट एवारनेश एण्ड ट्रेनिंग फार हास्पिटैलिटी इनडस्ट्री) साथी स्कीम का लाभ प्राप्त करने हेतु अपना सर्टिफिकेशन के लिए प्रेरित करें, जिससे समस्त होटल आदि आवासीय इकाईयों को आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के साथ दायित्वों का निर्वहन…
पीलीभीत :कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा बताया की राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 08 मार्च 2021 को महिला दिवस को महिला पखवारा के रूप में महिलाओं के कल्याणकारी कार्य हेतु आयोजित किया जा रहा है।
पीलीभीत कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 08 मार्च 2021 को महिला दिवस को महिला पखवारा के रूप में महिला सशक्तीकरण व महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं के हितार्थ कल्याणकारी कार्य को समर्पित करने हेतु आयोजित किये जा रहा है। महिला दिवस से पूर्व पारिवारिक न्यायालयों के मामलों में 07 मार्च को परामर्श व सुलह समझौता हेतु वृहत लोक अदालत एवं इसके पूर्व सुविधा 02 मार्च व 07 मार्च से पूर्व सुविधा अनुसार तिथि तय…
शाहगंज(जौनपुर): कूरियर कम्पनी लूट कांड मामले मे पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज
शाहगंज(जौनपुर): कूरियर कम्पनी लूट कांड के बाद एसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शहर कोतवाली निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर उसी के कम्पनी के दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 406 के तहत गबन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं कहा कि पवन की गाड़ी में रखे बैंग से तेरह लाख चालीस हजार रुपये बरामद किया गया है। पूरा मामला धोखाधड़ी व मिलीभगत का है। फिलहाल भुक्तभोगी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार कोतवाली…
शाहगंज(जौनपुर): जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे सात घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अलग अलग गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुल सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पख्खनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे राम पलट की (20) वर्षीय पुत्री भारती, (16) वर्षीय पुत्री बीडी व रामधारी की (16) वर्षीय पुत्री काजू, आशा (45) पत्नी राम आसरे, रवीना (16) पुत्री राम आसरे व हीरावती (40) पत्नी…
शाहगंज(जौनपुर): संदिग्ध कारणों से लगी आग हजारों का सामान जलकर खाक
शाहगंज/जौनपुर: क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में एयरटेल टावर के समीप सोमवार की प्रात संदिग्ध कारणों से लगी आग में हजारों का सामान जलकर हुआ खाकप्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मोहम्मद नईम पुत्र इब्राहिम की एयरटेल टावर के समीप जनरल स्टोर की दुकान थी जिसमें नईम ने बताया प्रातः 6:00 बजे जब वह दुकान खोलने आए तो उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था आनन-फानन में उन्होंने स्थानीय लोगों को जमा कर दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर का एक तिहाई सामान जलकर राख हो चुका था।…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में आग लगने से मीडिया कर्मी का हुआ हजारों का नुकसान।
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव लीलौर सहसा के मीडिया कर्मी के घर के पास भूसे में आग लग गई जिसमें हजारों का सामान राख हो गया एक गाय भी गम्भीर रूप से झुलस गई।लीलौर के आशीष शर्मा मीडिया कर्मी है। सोमवार को उनके भूसे के बोंगे में मोहल्ले के कुछ शैतान बच्चों ने आग लगा दी। कुछ ही देर में आग उग्र हो गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दौड पडे इसी बीच फायर ब्रिगेड को फोन लगाया पर फोन नहीं लगा ।…
पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की आज संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। उक्त रैली पुराने अस्पताल से होते हुए खकरा, मोहल्ला डालचन्द व कोतवाली तक जायेगी। जनपद में 01 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित होने वाले संचारी व दस्तक अभियान की द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा साफ सफाई, फोगिंग, दवाईयों का छिडकाव के साथ साथ जागरूकता अभियान संचालित किया जायेगा तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव सम्बन्धित उपायों के प्रति…
पीलीभीत : प्रदेश स्तर पर जनपद को प्राप्त हुई 11वीं रैंक-जिलाधिकारी।
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत संचालित विकास/निर्माण कार्यों व विभिन्न लाभपरक संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा बैठकों के परिणाम स्वरूप प्रगति की जा रही है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा के उपरान्त विगत माहों में जारी की प्रदेश स्तर रैंक में इस वार जनपद को जनवरी माह में 11वीं रैंक प्राप्त हुई है। जबकि इससे पूर्व माह दिसम्बर में 17वीं रैंक प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रदेश स्तरीय रैंक में नियमित सुधार किया जा रहा है। सितम्बर माह में…
बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में सिंह कोचिंग सेंटर अतरछेडी पर हुई शब्दार्थ प्रतियोगिता ।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी में दिनांक 1 मार्च 2021 दिन सोमवार के लिए सिंह कोचिंग सेंटर अतरछेड़ी आँवला में अंग्रेजी शब्दार्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें टीम A ब टीम Bमे 2 घंटे का अंग्रेजीशब्दअर्थ के द्वारा वाद विवाद का कार्यक्रम चला।इस उपरांत टीम Aने टीम B को 10-7 के अंतर से हराकर जीत हासिलकी।जिसमें टीम कप्तान नीरज चौहान के साथअंजली सिंह ,कोमल सिंह ,ज्योति सिंह ,अनन्या,आराध्या ,कुमारी सोनम , सुप्रिया सिंह,दिव्यांशी ,पायल ,दीपांशी ,किरण ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता का संचालन…
