एटा: काली नदी किनारे संदिग्धवस्था मैं 12 वर्षीय बालक का मिला शव

बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 17.05.2021 को समय करीब 07.00 बजे थाना बागवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरौरी निवासी प्रशांत पुत्र हरीओम उम्र करीब 12 वर्ष (अनुसूचित जाति) का शव काली नदी के किनारे संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, फील्ड यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की…

पीलीभीत :थाना गजरौला की पुलिस ने 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब व खाम के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत थाना गजरौला पुलिस के द्वारा अभियुकत 1. सोमपाल पुत्र बाबूराम 2.अशोक कुमार पुत्र भिखारीलाल निवासीगण ग्राम बंजारिया जमुनिया थाना गजरौला पीलीभीत को एक – एक प्लास्टिक की पिपीया में 20 – 20 ली0 अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना हाजा पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 157/21 धारा 60(1) EX ACT तथा 158/21 धारा 60(1) EX ACT पंजीकृत किया गया। रिपोर्ट फूल चंद राठौर पीलीभीत

पीलीभीत :बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने हेतु की जाये पर्याप्त व्यवस्थाऐं-जिलाधिकारी।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में बाढ़ बचाव कार्यों से संबंधित बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी शारदा व देहवा नदी का क्षेत्र की समीक्षा करते हुये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, कृषि, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विधुत, सिचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए समस्त संबंधित विभागों को कार्य योजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय पूर्ण करने…

पीलीभीत :ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व सैनिटाइजिंग का किया जाए कार्य-नोडल अधिकारी

पीलीभीत नोडल अधिकारी महोदय द्वारा इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया गया इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम के फोन से कोविड मरीज से वार्ता कर उपलब्ध की जा रही स्वास्थ्य सेवाएं के संबंध में फीडबैक प्राप्त की गई इस दौरान कंट्रोल रूम प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रतिदिन मरीजों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया यदि किसी मरीज को कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा जिला महिला…

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे स्वास्थ्य विभाग व नामित नोडल पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में की गई

पीलीभीत शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु नामित वरिष्ठ नोडल अधिकारी श्री शमीम अहमद खान सचिव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे स्वास्थ्य विभाग व नामित नोडल, पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत किये जा रहे कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शासन की…

शहडोल : कोविड-19 संवाद हेल्पडेस्क केंद्र का शुभारंभ

शहडोल 17 मई 2021- जिला चिकित्सालय शहडोल में बनाए गए कोविड-19 संवाद हेल्पडेस्क केंद्र का आज विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार ने बताया कि इस हेल्पडेस्क सेंटर के लिए सीयूजी सिम इशू की जा रही है। जिला चिकित्सालय में भर्ती कोविड-19 के मरीज के परिजन वीडियो कॉलिंग के द्वारा कोविड-19 संवाद हेल्प केंद्र से परिजन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ले सकते हैं।शुभारंभ अवसर…

शहडोल: डायलिसिस मशीन का फीता काटकर शुभारंभ

शहडोल। 17 मई 2021- आज विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने जिला चिकित्सालय शहडोल में नई डायलिसिस मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक जयसिंहनगर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने डायलिसिस मशीन का निरीक्षण किया एवं उसके कार्य प्रणाली से रूबरू हुए। विधायक एवं कलेक्टर ने मरीज श्री बी०एम० सिंह निवासी शहडोल एवं श्री शरीफ खान निवासी जैतपुर जिनका डायलिसिस किया जा रहा था उनके स्वास्थ्य की जानकारी उपस्थित चिकित्सकों से प्राप्त की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ…

शहडोल: विधायक ने अफसरों के साथ 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

शहडोल। विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज पुलिस अस्पताल में बन रहे 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन सपोर्ट कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तीन दिवस के अंदर 20 बिस्तरीय कोविड अस्पताल को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि खिड़कियां ऑक्सीजन सप्लाई लाइन एवं बाहर भी घिसाई पुताई कराकर कार्य पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर तीन दिवस के अंदर सभी कार्य पूर्ण कराएं क्योंकि कोविड काल में मरीजों के भर्ती करने के लिए…

पीलीभीत : आरोपी फावड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया

पीलीभीत थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अतर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री कमलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक श्री लोकेंद्र पाल सिंह व कांस्टेबल 1383 प्रकाश गुप्ता व कांस्टेबल 921 शाहनवाज खा थाना कोतवाली पीलीभीत द्वारा अभियुक्त मोहम्मद हनीफ उर्फ गुड्डू पुत्र नवीजान निवासी ग्राम चंदौई थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत को संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 116/2021 धारा 302 भादवि में मय आला कत्ल फावड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। रिपोर्ट: फूलचंद राठौर पीलीभीत

सीतापुर: विद्युत उप केंद्र में लाइनमैन की सर्विस पर सवाल

जनपद सीतापुर के कस्बा बरईजलालपुर के अंतर्गत स्थापित विद्युत उप केंद्र मे लाइनमैन की भरमार है लेकिन रात में जिसकी ड्यूटी लगाई जाती है ,वह ड्यूटी पर उपस्थित नही होते हैं .अगर उपस्थित होते भी हैं तो वह कार्य नही करते हैं. जहाँ माननीय मुख्यमंत्री योगी जी ग्रामीणो को 18 घंटे विद्युत उपलब्ध कराने की बात करते हैं , वही विभाग के कर्मचारी उनके सपनो को पलिता लगाने पर तुले हैं. यहां तत्काल जाँच होने की जरूरत है. सवांददाता: ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य

सीतापुर: कोरोना महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया

जनपद सीतापुर के ब्लाक सकरन की ग्राम पंचायत महराज नगर गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती गुड़िया रस्तोगी के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया एवं लोगों को इस गंभीर बीमारी कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीण वासियों से अपील की गई कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव कांग्रेस प्रभारी शुभम रस्तोगी के द्वारा लोगों को मास्क का वितरण किया गया इस…

सीतापुर:पुनः मतगणना कराए जाने की मांग

जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी वार्ड संख्या 76 रेउसा तृतीय से अरुण कुमार ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पुनर मतगणना कराए जाने की मांग की है प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उन्हें 3341 मत प्राप्त हुए थे तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बद्री प्रसाद को 2931 मत प्राप्त हुए थे मुझे410 मतों से विजई किया गया था मतगणना के पश्चात ए आर ओ द्वारा कहा गया कि यह मतपत्र सीट सीतापुर भेजी जाएगी जिसके आधार पर आपको सीतापुर से प्रमाण पत्र जिला विकास अधिकारी सीतापुर के…

सीतापुर: डॉल्फिन मछली के काटे जाने पर मचा हड़कम

लहरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर में डॉल्फिन मछली के काटे जाने पर मचा हड़कम 2 गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज।जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर तकिया के निकट शारदा सहायक नहर से कुछ लोग डॉल्फिन मछली को पकड़ कर लाये थे और उसे भगौतीपुर गांव के निकट काट दिया सूत्रों की माने तो डॉल्फिन मछली लगभग 2 कुंतल की थी उसके काटे जाने से क्षेत्र में हड़कम मच गया मामले की जानकारी जब जिला वन अधिकारी रुस्तम परवेज को हुई तो उन्होंने आनन फानन में मामले में गंभीरता दिखाते हुए…

पीलीभीत: पूरनपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत।

पीलीभीत पूरनपुर माधोटांडा गोमती उद्गम स्थल से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे होमगार्ड प्रमोद कुमार मिश्रा निवासी जल्लूपुर पुलिस चौकी बलरामपुर गुलाब टांडा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे प्रमोद कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए और उन्हे सीएससी पूरनपुर लाने के दौरान मृत्यु हो गई माधोटांडा थाना प्रभारी राम सेवक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत

पीलीभीत :थाना पूरनपुर उप निरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह यादव ने 200 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत: थाना पूरनपुर उप निरीक्षक श्री योगेंद्र सिंह यादव हमराही कांस्टेबल 577 रामदूत अग्निहोत्री व कांस्टेबल 1433 विक्रांत कुमार के द्वारा अभियुक्त असलम पुत्र मल्लू निवासी जादवपुर गहलूइया थाना पुरनपुर पीलीभीत को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर थान हाजा मुकदमा अपराध संख्या 291/2021धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। निरीक्षक श्री हरि शंकर वर्मा मैं हमराही कांस्टेबल सौरव यादव के द्वारा 01 नफर वांछित संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 282/2021धारा307,504,506,427, आईपीसी के अभियुक्त मुसम्मी रामकृपाल और साधु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बलरामपुर जाजीरो रनमजन पुर थाना पूरनपुर…

किसान भाई ग्रीष्मकालीन मूंगफली की करते रहें देखभाल : डॉ. अभिमन्यु यादव (फसल सुरक्षा वैज्ञानिक)

किसान भाइयों अपने क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती से अच्छा लाभ प्राप्त होता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने संसाधनों के अनुरूप स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण बीज को उपचारित करके समय से उन्नत तकनीकी अपनाकर बुवाई कर दी होगी। अब खड़ी फसल में महत्वपूर्ण क्रियाकलापों को निम्नानुसार संपादित करें। ग्रीष्मकालीन मूंगफली में निकाई – गुड़ाई एवं खरपतवार प्रबंधन: मूंगफली में बुवाई के 15 से 20 दिन के बाद पहली निकाई – गुड़ाई एवं बुवाई के 35 दिन बाद जिप्सम की अवशेष 150 किलोग्राम मात्रा का बुरकाव करके दूसरी…

सरकार कोविड-19 संबंधी मौतों के सही आंकड़े छुपा रही है: पी. चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के अनुसार, केंद्र कुछ राज्यों के साथ मिलकर कोविड-19 संबंधी मौतों के सही आंकड़े छुपा रहा है। चिदंबरम ने एक खबर के हवाले से कहा कि गुजरात में 2021 में 1 मार्च-10 मई तक 1,23,000 मृत्यु प्रमाण पत्र बांटे गए जबकि पिछले साल यह 58,000 थे। बकौल चिदंबरम, “अगर ऐसा है तो यह बहुत बुरा है।”

शहडोल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अशोका गार्डन शहरी स्वास्थ्य केंद्र में स्टेप डाउन यूनिट का शुभारंभ किया।

शहडोल: चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को अशोका गार्डन शहरी स्वास्थ्य केंद्र में स्टेप डाउन यूनिट का शुभारंभ किया। दस बिस्तरीय स्टेप डाउन यूनिट की स्थापना स्वास्थ्य विभाग एवं व्हिश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में की गई है। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि स्टेप डाउन यूनिट में शासकीय एवं निजी डेडीकेटेड स्वास्थ्य केंद्र एवं डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में उपचार के बाद सामान्य अवस्था में आए ऐसे मरीज जिन्हें कामार्बिडीटी या अन्य स्वास्थ्य समस्या के कारण लंबे समय तक अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखने की…

पीलीभीत: आबकारी अधनियम के तहत पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब वा खाम सहित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत: थाना माधोटांडा चित्रा देवी पत्नी लायक राम निवासी वार्ड नंबर 2 कलीनगर पीलीभीत को 20 लीटर कच्ची शराब सहित अपराध संख्या 159/21धारा60(1) आबकारी अधिनियम द्वारा गिरफ्तार किया गया उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह मैं हमराह पुलिस बल के 1 नफर अभियुक्त राजेश पुत्र नन्हें लाल निवासी ग्राम डांडिया भगत थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत मै बरामद 10 लीटर कच्ची शराब खाम सहित गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 177/21धारा60(1)आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया। थाना बीसलपुर पुलिस द्वारा अनिल कपूर पुत्र तोताराम निवासी ग्राम भैसटा जलालपुर सेवाराम वर्मा पुत्र मंगू…

हरदोई -सतर्कता, सुरक्षा के साथ उचित इलाज ही है ब्लैक फंगल से बचाव: कर्ण सिंह राणा

हरदोई : जनपद में सामाजिक कार्यों में आगे, सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों की मदद करने में तत्पर दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा कहते है कि सतर्कता, सुरक्षा के साथ ही उचित इलाज ही है ब्लैक फंगल से बचाव का रास्ता है उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगल को म्युकरमाइकोसिस भी कहते हैं इसके शुरुआती लक्षण बुखार, सर दर्द, त्वचा पर लालपन, सूजी हुई त्वचा, आंख के पास नाक में गहरे खुजली, कालापन, देखने मे समस्याएं, आंखों में सूजन, चेहरे का दर्द आदि लक्षण में शामिल हैं। किस…