अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो यह खबर जरूर देखें, जी हाँ जरूर , इस खबर में बारात लेकर शादी करने पहुंचा था दूल्हा.. मगर उसे न मंडप मिला और , न मिली दुल्हन, ठगे जाने पर घर लौटा खाली हाथ, जरा विचार कीजिये दूल्हे के परिजनों के चेहरे कैसे रहे होंगे ? जब दूल्हे के साथ साजिश हो जाये? खबर विस्तार से देखते है उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी कराने का झांसा देकर एक शख्स ने युवक से डेढ़ लाख रूपये ठग लिए. इस फर्जीवाड़े के…
Category: रुझान
सीतापुर: बहाल हुए नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकारी
जनपद सीतापुर के तहसील मिश्रिख नगर पालिका में बीते 1 साल पूर्व सभासदों की शिकायत के बाद सीज हुए नगर पालिका मिश्रिख नैमिषारण्य अध्यक्ष सरला भार्गव के अधिकार बहाल हो गए हैं।राज्यपाल की ओर से अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने अधिकार बहाल होने के संबंध में पत्र जिलाधिकारी को जारी किया है ।आदेश मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने चार्ज ले लिया है ।आपको बता दें कि करीब 1 साल पूर्व नगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी कि नगर पालिका अध्यक्ष ने…
हत्या के मामले में फरार पहलवान सुशील कुमार हुए अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23-वर्षीय रेसलर सागर राणा की मौत के मामले में फरार ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की एक अदालत ने 15 मई को सुशील और अन्य के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया था। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में झगड़े के दौरान सागर की मौत हुई थी।
जौनपुर: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर गम्भीर रूप में घायल
शाहगंज(जौनपुर): नगर के आजमगढ़ रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा समीप सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर गांव निवासी समीर (16) पुत्र रिजवान व फूलपुर निवासी सारिक (13) पुत्र राशिद नगर के भादी मोहल्ले में अपने ननिहाल आए थे। शनिवार की सुबह अपने मामा की बाइक…
बरेली-सिहौर में 23 वर्षीय युवती के शव से कोहराम
जिला बरेली में थाना शाही के ग्राम सीहोर के जँगल से देर रात्रि गन्ने के खेत से एक 23,बर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है जिसकी कई घण्टों तक शिनाख्त नहीं हो पाई,मृतक मेहरूम लाल काले रँग का सूट तथा लाल रंग की सलवार और गले में काले रंग की चुनरी तथा काले रंग के धागे में शिव प्रतिमा युक्त लॉकेट,पैरों में पाजेब,नाक में फूल पहने है जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस और ग्रामीणों के अथक प्रयासों से शनिबार दोपहर में युवती के शव की शिनाख्त किरन पुत्री…
शहडोल: पुलिस ने की कार्यवाही
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 22 मई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जुगवारी तरफ से एक सिलवर कत्थे रंग की मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 18 एमजी 5599 से दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध नशीली कफ सीरफ बिक्री करने हेतु लेकर आ रहे हैं। जिस पर थाना कोतवाली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित कर विचारपुर तिराहा पर नाकाबंदी किया गया जहां 02 आरोपी मोटर सायकिल में जुगवारी तरफ से आते दिखे जो…
शहडोल: बुढार पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त
शहडोल। थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत 21 मई को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग का ट्रैक्टर का चालक ट्राली में चोरी का रेत लोड कर कटना नदी से धनौरा तरफ जा रहा है। बुढार पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर देखा तो एक सफेद रंग का टेªक्टर क्रमांक एमपी 65 एबी 2718 ट्राॅली मय रेत लोड आ रहा था। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जिस पर बुढार पुलिस द्वारा वाहन मय रेत लोड टेªक्टर ट्राॅली को जप्त कर थाना…
शहडोल: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 40 बिस्तरीय मरम्मत कार्य हेतु प्रशासकीय राशि स्वीकृत
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सत्येंद्र सिंह ने डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय शहडोल में 40 बिस्तरीय बच्चा वार्ड में मरम्मत कार्य हेतु 9.52 लाख रूपये की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की है। क्रियान्वयन एजेंसी संभागीय कार्यपालन यंत्री व सचिव रोगी कल्याण समिति जिला चिकित्सालय होगी। सवांददाता: संदीप साहू
बाबा रामदेव पर होगा केस दर्ज?
बाबा रामदेव का एक वीडियो ट्विटर पर काफी शेयर हो रहा है. इस वीडियो में वह इलाज की ऐलोपैथी पद्धति को निशाना बनाते दिख रहे हैं. उनके बयान पर विवाद शुरू हो गया है. डॉक्टरों के संगठन IMA ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाबा रामदेव से माफी मांगने को कहा है. क्या है इस वीडियो मेंवीडियो में बाबा रामदेव एक मंच पर बैठे दिखते हैं. वह माइक के जरिए दावा करते हुए कहते हैं, “गजब का तमाशा है, ऐलोपैथी एक ऐसी स्टुपिड और दिवालिया साइंस है कि पहले क्लोरोक्वीन फेल…
यूपी में लॉक डाउन का हाल? क्या बढ़ा क्या घटा
यूपी में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और, यानी 31 मई को सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है. इसके दौरान सारे प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) को 31 मई की सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. इससे पहले 24 मई तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था. यूपी सरकार ने कोरोना के मामलों में कमी के बावजूद सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन को बढ़ाया है. यूपी में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है. यूपी के स्वास्थ्य मंत्रालय के…
उत्तर प्रदेश में ‘रहस्यमयी बुखार: 100 लोगों की मौत ने सबको चौंकाया
देश के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार फतेहपुर पर ‘रहस्यमयी बुखार’ कहर बनकर टूटा है। यमुना तटवर्ती गांव ललौली में बीते एक महीने में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। गांव के 10 कब्रिस्तानों में इन्हें दफनाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मौतों की वजह तेज बुखार और सांस फूलना था। किसी को कहीं इलाज नहीं मिला। 23 अप्रैल को सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत से कस्बेनुमा यह गांव दहल उठा था। फतेहपुर जिले में 26 अप्रैल को पंचायत चुनावों के लिए मतदान होना था।…
सामूहिक प्रयासों के कारण यूपी में कम हुए कोविड-19 के दैनिक मामले: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के सामूहिक प्रयासों के कारण राज्य में कोविड-19 के दैनिक मामले कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ चलाए गए अभियान से स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यूपी में कोविड-19 के 1.16 लाख केस ऐक्टिव हैं।
2021 के अंत तक सभी वयस्कों को कोविड-19 टीका लगाने की स्थिति में होगा देश: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि 2021 के अंत तक देश सभी वयस्कों को कोविड-19 टीका लगाने की स्थिति में होगा। आगामी महीनों में वैक्सीन उत्पादन तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने बताया, “अगस्त-दिसंबर के बीच देश के पास वैक्सीन की 216 करोड़ डोज़ उपलब्ध होंगी और जुलाई तक 51 करोड़ डोज़ हासिल की जाएंगी।”
जौनपुर:दुकान में चोरी करते चार महिलाएं रंगे हाथ धराई
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में मोबाइल व कपड़े की दुकान में चोरी कर रही चार महिलाओं को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। दुकानदार की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने आरोपित महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर न्यायालय भेज दिया। बड़ागांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र सीताराम अग्रहरि की गांव स्थित बाजार में कपड़े व मोबाइल की दूकान है। गुरूवार की रात अयोध्या जनपद के सुहावल गांव निवासी गंगा (20) पत्नी सरदार, सीमा (18) पुत्री विश्वजीत, पूजा…
जौनपुर: तलाश करते रहे परिजन, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
शाहगंज(जौनपुर)लुधियाना से कमाकर घर लौट रहे यात्री ने परिजनों को शाहगंज स्टेशन बुलाया। परिवार के लोग पहुंचे तो युवक नहीं मिला उसका मोबाइल भी बंद रहा। देर रात आजाद नहर स्थित रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। जिसकी पहचान परिवार के लोगों ने की। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहियां गाँव निवासी घनश्याम (35) पुत्र राम किशोर पंजाब प्रांत के लुधियाना में काम करता था। बुधवार की शाम वह परिजनों को फोन से सूचना…
जौनपुर: नहीं चलेगी कागजी आंकड़े बाजी, धरातल पर रह कर करें काम- प्रमुख सचिव
शाहगंज(जौनपुर): नगर से सटे भादी गांव में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण महामारी के हालात का जायजा लेने के लिए प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार नगर में पहुंचे। समीक्षा के दौरान निगरानी समिति के सदस्य द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से न करने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और कहा कि कागजी आंकड़े बाजी से काम नहीं चलेगा धरातल पर समिति के सदस्य काम करें जिससे लोगों को राहत मिले।शुक्रवार को प्रमुख सचिव क्षेत्र के भादी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। इस दौरान…
उमरिया: लापरवाह लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना किया गया
उमरिया: कोरोना गाइड लाइन के परिपालन में एसडीओपी भारती सिंह जाट,थाना प्रभारी सुंदरेश सिंह एवम यातायात प्रभारी शरद श्रीवास्तव दलबल के साथ शहर भृमण में निकले,इस दौरान मौसम का लुत्फ ले रहे क़ई लापरवाह लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना किया गया है,साथ ही क़ई लोगो को वैश्विक महामारी कोरोना में लॉक डाउन का पालन कर घर पर ही सुरक्षित रहने की समझाइश भी दी गयी है।विदित हो कि अभी हालिया दिनों में जिले अंतर्गत कोरोना मरीज़ों में तेजी से कमी आई है,संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कोरोना…
शहडोल:जिले में मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन हेतु समय एवं तिथि निर्धारित
शहडोल। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में संचालित 04 देशी मदिरा एवं 05 विदेशी मदिरा दुकानों को वर्ष 2020-21 की शेष अवधि 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए तीन समूह बनाया जाकर जिले में पुनः निष्पादन की कार्यवाही ई टेंडर के माध्यम से निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि एकल समूह शहडोल क्रमांक 02, जयसिंह नगर एवं देवलोंद हेतु वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मदिरा दुकानों के एकल समूह का पुनर्निष्पादन ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई…
शहडोल: कलेक्टर ने सिंहपुर भ्रमण के दौरान उदासीनता एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर सचिव एवं पटवारी को किया निलंबित
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज विकासखंड सोहागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भ्रमण के दौरान वहां पर पदस्थ पटवारी पवन चैधरी एवं सचिव मंगलेश्वर मिश्रा के द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही,उदासीनता तथा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु लगातार किए जा रहे लापरवाही पूर्ण कार्यों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण की स्थितियों की जानकारी ली। बताया गया कि 18 वर्ष के ऊपर अब तक 400 लोग तथा 45 वर्ष के ऊपर 1031 व्यक्तियों…
उमरिया: कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जियां उगा रहीं हैं ज्ञानेश्वरी कुशवाहा
उमरिया 21 मई – आजीविका मिशन व्दारा गठित स्वसहायता समूह की महिलायें आपदा को अवसर में बदलने के चैलेंज को बखूबी स्वीकार किया हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जब व्यापार, व्यवसाय प्रभावित है तो समूह की महिलायें सब्जी पैदा कर परिवार का जीविकोपार्जन तो कर ही रही हैं, साथ ही कोरोना से बचाव हेतु पौष्टिक भोजन के लिए हरी ताजी सब्जियां उपलब्ध करा रहीं हैं।जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम करौदीटोला में दूर्गा स्वसहायता समूह की सदस्य ज्ञानेश्वरी कुशवाहा ने सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी रोपण की गतिविधियों के संचालन…
