मैनपुरी: धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड से नकदी निकालने वाला गिरफ्तार

मैनपुरी: भोगांव में एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर लोगों को गुमराह करके कोड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले एक शातिर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और उसके साथी की तलाश में जुटी है। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद शहीद निवासी विशाल राठौर 5 सितंबर को छोटा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गये थे। वहां पर पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक में मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदलने के साथ पिन कोड की जानकारी प्राप्त कर ली। जिसके बाद उसने…

रायबरेली: छेड़खानी का मुकदमा दर्ज ।

लालगंज रायबरेली ।कोतवाली क्षेत्र के पिलखा गांव में छेड़खानी की घटना हुई है। छेड़खानी की घटना की शिकार युवती पिंकी पुत्री प्रह्लाद ने गांव के ही सत्यपाल पुत्र शीतल दिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की माने तो वह शौच के लिए गई थी ।वहीं पर प्रतिवादी सत्यपाल ने दुराचार की नियत से उसे गिरा दिया उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है । सवांददाता: सर्वोदय मौर्य

रायबरेली:कोटेदार की कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के महराजगंज विकासखंड में दौतरा गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, दौतरा गांव में कोटेदार के द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्रता की जाती है।वही ग्रामीणों का कहना है कि जब कोटा सुखरानी रैदास के नाम है तो अनिल सिंह कोटा चलाने का अधिकार कहां से प्राप्त है लगभग 10 साल से कोटा अनिल सिंह के द्वारा दबंगई से चलाया जा रहा है यहां राशन वितरण मैं घटतौली की जाती है रमेश, बाबादीन, रसीद, लल्लन, हरिश्चंद्र, राम चरण, विनोद ,सत्य नाम,…

रायबरेली:श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी 20 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

लालगंज /रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बछरावां मार्ग पर मेरुई मोड़ के पास गंगा स्नान से वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई जिससे उसमें सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस सक्रिय हो गई और घायलों को एंबुलेंस के द्वारा लालगंज सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया ।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजय कुमार और सीओअंजनी कुमार चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया । घायलों से मिली जानकारी के अनुसार वे कजरी तीज का…

रायबरेली:हर साल एक लाख रेल पहिए बनाने की जर्मन तकनीक फेल!

लालगंज /रायबरेली: सोनिया गांधी ने 2013 में लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री परिसर में रेल पहिया कारखाना का शिलान्यास किया था। इसका जिम्मा केंद्रीय इस्पात मंत्रालय के अधीन काम करने वाले राष्ट्रीय इस्पात निगम को दिया गया था। इसके लिए रेल कोच फैक्ट्री ने पहले से अधिग्रहित अपनी जमीन में से 50 एकड़ जमीन रेल पहिया कारखाने को दी थी। दावा था कि वर्ष 2017-2018 से जर्मन तकनीक द्वारा यहां हर वर्ष 1 लाख पहिए बनाए जाएंगे । इसके बाद यह देश की सबसे बड़ी रेल पहिया उत्पादन करने…

फर्रुखाबाद :बरसों पुराना रास्ता खुलवाने के लिए प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद :नवाबगंज साठ वर्ष पुराने रास्ते पर दीवार खड़ी होने से परेशान ग्रामीण व महिलाओं ने रास्ता खुलवाने की मांग कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। रास्ता न खोले जाने पर गांव से पलायन करने की दी चेतावनी । सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेने के बाद जांच कर कार्रवाई कराने का दिया भरोसा ।नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसेली के मजरा सहपुरा निवासी एक सैकड़ा से अधिक लोग साठ वर्ष पुराने रास्ते से निकलते थे। रास्ते में दो ग्रामीणों के खेत हैं। दोनों ग्रामीणों ने अपने खेत में दीवार…

जौनपुर :तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव संपन्न

शाहगंज(जौनपुर): तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें स्कंध कुमार यादव अध्यक्ष और पुष्पकांत यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। पांच पदों के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।चुनाव अधिकारी बाबूराम यादव, सुरेंद्र सिंह, शारिक खान, सुरेंद्र तिवारी, राम लवट वर्मा राजकुमार यादव, भारत लाल की देख-रेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ।कुल 209 अधिवक्ताओं में 205 अधिवक्ता मतदान किए।दोपहर साढ़े तीन बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर तीन व महामंत्री पद के दो मतदान चुनाव अधिकारियों ने निरस्त किया। अध्यक्ष पद पर स्कंध कुमार यादव 101 मत पाकर…

पीलीभीत : लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलह समझौता का निस्तारण किया जायेगा

पीलीभीत : उ0प्र0 विधिक सेवा प्राधिकरण, जवाहर भवन लखनऊ तथा मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत में किया जा रहा है। उक्त आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलह समझौता का निस्तारण किया जायेगा। जिला संवाददाता गोकिल प्रसाद मौर्य

पीलीभीत:वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हाइजीन एवं स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

पीलीभीत: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हाइजीन एवं स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डॉ अनीता चौरसिया ने किशोरियों में होने वाले बदलाव तथा शारीरिक क्षमता के संबंध में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया। सोसाइटी की आजीवन सदस्य डॉक्टर पूनम कटियार ने संक्रामक रोगों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिला महिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स शिखा ने किशोरियों में होने वाले बदलाव से उत्पन्न…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।

पीलीभीत आज दिनांक 09-09-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी० महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उक्त गोष्ठी में महोदय द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व चेहल्लुम के संबंध में पुलिस व्यवस्था एवं विवादो की स्थिति में कार्यवाही की समीक्षा की गई। गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा पैंडिंग विवेचनाओ की समीक्षा कर विवेचनाओ के निस्तारण व 15 वर्षीय अपराधियों के डोजियर फार्म भरकर उनके भौतिक सत्यापन कराने हेतु निर्देश दिये । सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी की…

पीलीभीत : जनपद के स्वयं सहायता समूह बन रहे आत्मनिर्भर।

पीलीभीत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद में स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं और उनको विभिनन कार्यां से जोड़ा जा रहा है। प्रयासों के तहत जनपद में कृष्णा स्वयं सहायता समूह की प्रमिला मिस्त्री द्वारा गमबुझिया मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। प्रमिला मिस्त्री गुप्ता कालोनी न्यूरिया की निवासी हैं। ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल द्वारा कृष्णा समूह की प्रमिला मिस्त्री के द्वारा अपनी सफलता की कहानी बताते हुये कहा कि सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह के गठन के…

पीलीभीत: प्रगतशील किसान के खेत में जाकर देखी सब्जियों की फसल, अन्य किसानों को भी किया प्रोत्साहित।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में ‘‘मानव वन्यजीव संघर्ष विराम’’ गन्ने की खेती को अन्य वैकल्पिक फसलों से प्रतिस्थपित करने से सम्बन्धित ग्राम पंचायत कंजा हर्रेया के माला कालोनी व रिछोला में गोष्ठी का आयोजित की गई। आयोजित गोष्ठी में जंगल से लगे ग्रामों के ग्राम प्रधान व किसान बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जंगल के किनारे से लगे ग्रामों में मानव वन्य जीव संघर्ष विराम हेतु गन्ने की खेती के स्थान अन्य वैकल्पिक फसलों के प्रति किसानों को जागरूक कराना है।…

पीलीभीत :‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ के पात्र महानुभाव दिनांक 25.09.2021 तक करें आवेदन।

पीलीभीत : प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2021 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ दिये जाने से सम्बन्धित योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये हैं उक्त प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करते हुये जो कि ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोकृष्ट कार्य किये गये हों तथा इसके लिये पूर्णत5 समर्पित रहे…

प्रयागराज : थाना मांडा पुलिस द्वारा 151/ 107/ 116 सीआरपीसी की धारा में 07 अभियुक्तों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में की गई कार्रवाई

प्रयागराज : पुलिस उपमहानिरीक्षक / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में दिनांक 08/09/ 2021 को ग्राम सभा सराय खुर्द मैं एनसीआर नंबर 85/21 धारा 323 /504 के तहत जमीन के बिवाद को लेकर गाली गलौज व मारपीट के बिवाद मे प्रथम पक्ष से रामचंद यादव पुत्र स्व0 शिवकुमार उम्र 51 वर्ष व द्वितीय पक्ष के शिवशंकर यादव पुत्र स्व0 शिवकुमार उम्र 48 निवासी गण सराय खुर्द थाना मांडा तथा शराब पीकर खुद की पत्नी से गाली गलौज व मारपीट संबंधी…

रायबरेली : BJP युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय के डलमऊ प्रथम पहुंचने पर युवाओं ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया

भापजा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल पांडेय के डलमऊ प्रथम पहुंचने पर युवाओं ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। गेंगासो गांव निवासी निखिल पांडेय ने घूरवारा पहुंचने पर युवाओ की अगुवाई मे सैकड़ो युवाओं के साथ स्वागत व ग्यारह किलो का माला पहनाया गया और सैकड़ो दो पहिया वाहनों के साथ ब्लॉक परिसर जाकर परिचय बैठक सम्पन्न हुयी । वही जिलाध्यक्ष निखिल पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास किया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आने वाला समय भी भाजपा का…

रायबरेली : चोरी की घटनाओं से कराह रहा है लालगंज क्षेत्र

लालगंज रायबरेली।आचार्य नगर लालगंज निवासी देवेन्द्र अवस्थी की पैसन प्लस बाइक चोरी चली गयी है।देवेन्द्र अवस्थी एक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता भी है।वे सोमवार को बेहटा कला गांव अपने नजदीकी रिलेटिव के यहां गये हुये थे।षाम को बरामदे मे बाइक खडी कर दिया।सुबह सोकर उठे तो बरामदे से बाइक गायब देख उनके होस उड गये।मामले की सूचना मंगलवार सायं उनके द्वारा लालगंज पुलिस को दी गयी है।चोरी गयी बाइक का नम्बर यूपी71 एच 6740 है।देवेन्द्र अवस्थी पुत्र गोवर्धन अवस्थी आलमपुर नरही जिला फतेहपुर के मूल निवासी है।बाइक चोरी चले…

फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन ने फर्जी अधिवक्ताओं को लेकर हुआ गंभीर

फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन फर्जी अधिवक्ताओ को लेकर गंभीर हो गयी है जिसके चलते बार एसोसिएशन नें फरमान जारी कर दिया है कि समस्त अधिवक्ताओं के लिपिक अब पीली जैकेट पहनेंगे| जिससे फर्जी अधिवक्ताओं में शिकंजा कसा जा सके|जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया नें बुधवार को बार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के सदस्य डॉ० दीपक द्विवेदी को आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है| पत्र में महासचिव संजीव पारिया नें कहा कि कचेहरी परिसर में अनेकों व्यक्ति अधिवक्ताओं की ड्रेस पहनकर वादकारियों के साथ धोखा कर रहें…

रायबरेली : शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक और सह संयोजक बनाये जाने पर लोगों ने जतायी प्रसन्नता

लालगंज रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी रायबरेली संगठन के द्वारा वर्तमान मे विभिन्न पदों पर लोगों को नियुक्त किया जा रहा है।लोदीपुर उतरावां निवासी डा0 यज्ञ शंकर द्विवेदी को संयोजक और कैली निवासी ओपी शुक्ला को सह संयोजक षिक्षक प्रकोष्ठ डलमऊ का बनाया गया है।ओपी शुक्ला पहले से ही कैली गांव मे बूथ अध्यक्ष है।उक्त दोनों मनोनयन पर दीमू सिंह,विजय बाजपेयी,मदन बाजपेयी,सिवम बाजपेयी,अतुल शुक्ला,गुड्डू द्विवेदी,हनुमान सिंह,गया शर्मा,रमेस चौरसिया,अतुल पंडित,बादसाह पंडित आदि लोगों ने प्रसन्नता जतायी है।

रायबरेली : रेल से कटकर अज्ञात व्यक्ति की हुयी मौत

लालगंज रायबरेली।लालगंज रेलवे स्टेसन से निहस्था की ओर रेल पटरियों पर टेªन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।मृतक की सिनाख्त देर शाम तक नही हो पायी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पौने 8 बजे के करीब दिल्ली वाया कानपुर से इलाहाबाद जा रही दिल्ली एक्सप्रेस से लालगंज रेलवे स्टेसन और धनाभाद क्रासिंग के बीच पोल संख्या 118/8 के सामने एक 40 वर्षीय व्यक्ति की रेल से कटकर मौत हुयी है।लालगंज प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक की…

रायबरेली : डॉ विनय कुमार सिंह को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया

महाराजगंज /रायबरेली: महाराजगंज नगर स्थित राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार सिंह को शिक्षक विधायक उमेश कुमार द्विवेदी एवं बछरावां विधायक राम नरेश रावत द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया इसी के तहत प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र उड़ा कर सम्मानित किया गया इस मौके पर बोलते हुए शिक्षक विधायक उमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि जब से डॉ विनय कुमार सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करना शुरू किया है उन्होंने इस दौरान विद्यालय को तमाम…