इटावा: श्री महावीर जी महाराज मोती मंदिर पर दो दिवसीय दंगल का हुआ समापन

इटावा/भरथना- श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति (रजि0) के तत्वाधान् में आयोजित बुढवा मंगल महोत्सव के दौरान आयोजित दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें समापन पर झण्डा कुश्ती बराबर पर छूटी। लंगूर की मठिया पर बुधवार को दंगल के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समिति संरक्षक/पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने खलीफा दीनानाथ की मौजूदगी में पहलवानों से परिचय प्राप्त करके एक-दूसरे का हाथ मिलवाया। विभिन्न जनपदों से आये कई पहलवानों के घण्टों चले रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए सैकडों की संख्या में दर्शक…

रायबरेली: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के यशस्वी प्रदेशीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आह्वान पर प्रदेशभर के समस्त विकास खंडों में 21 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया इसी क्रम में डलमऊ विकासखंड बीआरसी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह मंत्री कीर्तिमनोहर शुक्ला संरक्षक सत्येश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सिंह अटेवा संयोजक प्रकाश चंद यादव कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, उपाध्यक्ष अनिल सिंह संगठन मंत्री अनुज त्रिवेदी ,महिला उपाध्यक्ष रचना एवं संगठन मंत्री दिविषा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षामित्र अनुदेशको एवं भोजन माताओं ने धरना…

रायबरेली: मां का है कर्जा हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा-कमल बाजपई

महावीर स्टडी स्टेट महाराजगंज में आज हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में हिंदी दिवस तथा इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिलने का हार्दिक कष्ट सभी बच्चों एवं अध्यापकों में देखा गया बच्चों ने अपनी अभिव्यक्त में हिंदी के प्रति मातृभाषा का सम्मान तथा इसे सबसे प्यारी न्यारी भाषा बताया अनुराग पियूष करण आदर्श दिव्यांशी कृति कृति शिखा त्रिपाठी तथा विनय ने हिंदी के सम्मान में अपने उच्च विचार रखें शिखा त्रिपाठी ने काव्य पाठ किया प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने कहा कि लोग वर्षों…

रायबरेली: राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिबिम्ब पत्र के 8वें संस्करण का विमोचन

लालगंज/ रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, में दिनांक 01 सितंबर 2021 से 14 सितंबर 2021 तक राजभाषा पखवाड़ा-2021 का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 13 सितम्बर 2021 को आरेडिका महाप्रबंधक श्री विनय मोहन श्रीवास्तव के द्वारा प्रतिबिम्ब पत्र के आठवें संस्करण का विमोचन किया गया।राजभाषा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में दिनांक 13 सितम्बर 2021 को आरेडिका में स्थित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन में कर्मचारियों की प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को 03 ग्रुपों- मुंशी प्रेमचन्द्र ग्रुप, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ग्रुप…

फर्र्खबाद: गंगा एक्सप्रेसवे का मामला फिर गरमाया विभिन्न संगठन के माध्यम से दिया गया ज्ञापन

फर्रुखाबाद गंगा एक्सप्रेस वे का मामला फिर गरमा गया है। जिले में पैदल मार्च, धरना प्रदर्शन से लेकर विभिन्न तरीके के आंदोलन से सरगर्मी बढ़ गई है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में जहां सैकड़ों लोगों नें बाइक जुलूस निकालकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया तो वहीं कलेक्ट्रेट में विभिन्न संगठनों के लोगों ने गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर प्रधानमंंत्री के नाम मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर विपक्षी दलों के अलावा विभिन्न संगठन सक्रिय हो गए हैं तो वहीं सत्तारुढ़ दल अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए…

पीलीभीत: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास, खोलने हेतु क्या निर्देश हैं

पीलीभीत: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालक/बालिका छात्रावास, पीलीभीत में सत्र 2021-22 में खोलने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राओं से 30.09.2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र के साथ पिछली परीक्षा के अंक पत्र, अभिभावक के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा संस्था का विवरण जहां प्रवेश लिया है, माता पिता की सहमति को संलग्न करना अनिवार्य है। कक्षा 11 अथवा उच्चतर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/सामान्य वर्ग की छात्र/छात्रायें जो जनपद से…

फर्रुखाबाद : चल रहा धड़ल्ले का सट्टा बाजार

फर्रुखाबाद : पुलिस सट्टा के अड्डों पर आए दिन छापेमारी कर रही है लगता है सट्टा माफिया पर पुलिस का कोई असर नहीं पड़ता है .फर्रुखाबाद में सट्टा बाजार बड़े लेवल पर खुलता जा रहा है .लोगों का कहना है की युवाओं का भविष्य बिगड़ता चला जा रहा है. सट्टे की लत से कई घर बिगड़ रहे हैं. हालात को समझते हुए सट्टा बाजार को जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की है. वही फर्रुखाबाद के पल्ला चौकी इंचार्ज बीके सिंह चौबे ने सट्टा लगने की सूचना पर छापेमारी…

फर्रुखाबाद :ग्रामीण युवक ने तमंचे से अपने गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली

फर्रुखाबाद :कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांदपुर निवासी ओम प्रकाश कोरी का पुत्र अंकित जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी । अंकित ने शाम करीब 5.40 बजे 315 बोर के तमंचे से दाहिने सीने में गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अंकित को गंभीर अवस्था में परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। ओमप्रकाश कोरी ने बेटे की आत्महत्या की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों…

जौनपुर: तेज गति ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

खेतासराय(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा बाज़ार के समीप शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर रविवार की शाम घर लौट रहे बाइक सवार को रौंद दिया जिस से मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।चालक ट्रक समेत भागने में सफल रहा।थोड़ी देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग ठप रहा।खेतासराय कस्बे के जोगियाना मुहल्ला निवासी ईशा पुत्र मुशा 21 वर्ष आसपास गांवों में कबाड़ी का क्रय विक्रय का कार्य करता है।रविवार की शाम 7:30 बजे शाहगंज-जौनपुर मार्ग से अपनी बाइक से खेतासराय लौट रहा था।मनेछा बाज़ार के…

जौनपुर:पुलिस ने दो गो तस्करों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

खुटहन(जौनपुर): क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा तिराहे के पास रविवार की भोर में गश्त के दौरान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वाहन चेकिंग में पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से एक गोवंश और दो तस्करो को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज कर गोवंश को पशुशाला भेज दिया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों तस्करो को चालान न्यायालय भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बिजय शंकर सिंह हमराहियो के साथ रविवार की भोर उक्त तिराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी…

जौनपुर: रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर): शनिवार को आरपीएफ पुलिस की टीम ने टिकट दलालों के विरु द्ध चलाए गए अभियान के क्रम में एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। शनिवार को आरपीएफ प्रभारी अनूप सिन्हा अपने मातहतों के साथ टिकट दलालों के विरु द्ध चलाए गए अभियान के क्रम में टिकट विंडो पर छापामारी कर मौके से भाग रहे टिकट दलाल राकेश कुमार पुत्र जद्दू प्रसाद निवासी अर्गूपुर कला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दो तत्काल आरक्षण श्रेणी टिकट की कीमत 4200 रु पये का बरामद हुआ। पुलिस…

मैनपुरी : विपिन यादव सुर्खियों में कथा और मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ देखें

जागीर : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार का विशेष महत्व है. इसे बड़ा मंगल या बुढवा मंगल भी कहा जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. … धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं. सपा के विपिन यादव सुर्खियों में इटावा में अपने छोटे भाई अभय प्रताप ठाकुर के आमंत्रण पर पछाय गांव उदीमोड में गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में गणेश भगवान की आरती की तथा बड़े…

पति के जीवित होते हुए भी हर साल विधवा हो जाती हैं यहां की महिलाएं

हिंदू धर्म में शादी के बाद एक सुहागिन स्त्री के जीवन में सिंदूर, बिंदी, महावर, मेहंदी जैसी चीजें बहुत मायने रखती हैं। ये सभी चीजें एक सुहागिन स्त्री के सुहाग का प्रतीक होती हैं। स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए ही सोलह श्रृंगार करती है व्रत रखती हैं लेकिन एक समुदाय ऐसा भी है जहां की महिलाएं पति के जीवित होते हुए भी हर साल कुछ समय के लिए विधवाओं की तरह रहती हैं। इस समुदाय का नाम है ‘गछवाहा समुदाय’। इस समुदाय की महिलाएं लंबे समय से…

कब तक आएगी कोरोना की तीसरी लहर और होगी कितनी खतरनाक? पढ़े जानकारी

कोरोना की दूसरी लहर की खतरनाक मार झेलने का बाद अब लोगों की तीसरी लहर का डर सताने लगा है। इसको लेकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के एक वैज्ञानिक, प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर कम घातक होगी, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने टीका लिया हुआ है या जो लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए चौबे ने कहा कि जिन लोगों को कोविड -19 का टीका लगाया गया और ठीक किया गया, वे तीसरी…

शेख की छठी पत्नी आखिर लापता क्यों हुई ,पढ़े खबर

खाड़ी देशों के शेख राजशाही जीवन जीने के लिए खासा मशहूर है. महंगी गाड़ियां, ऐशो-आराम की जिंदगी और यहां तक कि शान की खातिर कुत्ते-बिल्ली नहीं बल्कि खूंखार टाइगर को पालने का शौक रखते हैं. लग्जरी जीवन जीना और अधिक से अधिक रानियों को रखना भी इनका पुराना शौक रहा है. दुबई के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम को भी रानियों का शौक रहा है. इन्होंने 5वीं शादी करने के बाद छठी शादी जौर्डन के किंग अब्दुल्ला की सौतेली बहन हया से की. हया न सिर्फ बला की…

शादी के बीच पहुंची दूल्हे की प्रेमिका,फिर क्या हुआ

एक लड़की, जिसकी शादी हो रही हो, हाथों में मेहंदी लगी हो, फेरे चल रहे हों, उस वक्त होने वाले पति की प्रेमिका आ जाए, तो उसका क्या हाल होगा, कहना सहज ही समझा जा सकता है. अगर किसी शादी के खूबसूरत माहौल में ऐसा मोड़ आता है तो लड़की व उस के परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग जाता है. भले ही लड़की के परिवार वालों ने पुलिसिया कार्यवाही से मना कर दिया हो, पर उस घर में मातम पसरा रहता है. प्रेमिका को धोखा देकर शादी करना कितना…

आजमगढ़: सीएम के संभावित दौरे से पुलों की रेलिंग,चौराहों,डिवाइडरों का रंगरोगन होने लगा

आजमगढ़।। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद आगमन की तिथि तय नहीं है फिर भी प्रशासनिक अफसर अलर्ट है। शहर से लेकर गांवों तक की सफाई तेजी से कराई जा रही है जबकि शहर में डिवाइडर, बिजली के खंभे और पुलों की रेलिंग रंगायी जा रही है। सड़क के किनारे से घास-फूस भी हटाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलों में भ्रमण की बात कही थी। इससे पहले अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सितंबर माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का…

रायबरेली:दबंगो ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

डलमऊ /रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बीच भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक पर लालगंज जाते समय गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चलते वाहन पर किया गया हमला जिसस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल – घायल की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में डलमऊ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।भैरव मिश्र महाविद्यालय के प्रबंधक अकिंचन मिश्रा द्वारा डलमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि आज रविवार को जब अपने चौपहिया वाहन से पूरे भैरव मिश्र मजरे सोडासी गांव से लालगंज किसी काम के सिलसिले से जा…

गोण्डा: सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा आगमन पर सीएम योगी पर साधा निशाना,

कर्नलगंज (गोण्डा) । उत्तरप्रदेश प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2022 की कामयाबी हेतु समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर जिले के कर्नलगंज विधान सभा क्षेत्र पहुंची सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का गोंडा जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र कर्नलगंज के छतौनी चौराहा,भंभुआ चौराहा,सकरौरा चौराहा तथा बसस्टॉप चौराहे पर फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान किसान इंटर कालेज भंभुआ में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जूही सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर…

इटावा: ड्यूटी कर लौट रहे पुलिस कर्मी की अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

इटावा: थाना चौबिया पर तैनात हेड मोहर्रिर संतोष कुमार एवं अनुचर रणवीर सिंह थाना चौबिया क्षेत्र अंतर्गत कर्री चौकी पर नवीन भवन के उद्घाटन 12.09.2021 उपरांत शाम करीब 8:00 बजे थाना चौबिया पर बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई जिसमें की हेड मौहर्रिर संतोष कुमार एवं अनुचर रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें उपचार हेतु थाना पुलिस द्वारा जिला अस्पताल इटावा लाया गया, जहां पर दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल पीजीआई सैफई रेफर…