फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में हुई इस सघन चेकिंग में कुल 9 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रकों पर बड़ी कार्यवाही जांच के दौरान टीम ने 4 ओवरहाइट ट्रकों को सीज करते हुए उन पर ₹27,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 1 ओवरलोड ट्रक को भी सीज कर ₹24,000 का जुर्माना वसूल किया गया। बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहन…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:निर्वाचक नामावली के प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज सायं 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री मुकेश गुप्ता (भाजपा), श्री सुभाष चंद्र शाक्य (सपा), श्री राम रतन गौतम (बसपा), श्री अंकुश सिंह (आप), श्री सुनील कटियार (सीपीआईएम)…
फर्रुखाबाद में भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा व सत्कार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 सारनाथ से संकिसा की ओर अग्रसर भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा आज सुबह करीब 11 बजे कादरी गेट थाने क्षेत्र के ग्राम अमेठी कोहना पहुंची, जहां ग्रामवासियों और बौद्ध अनुयायियों ने भिक्षुओं का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया। आगमन पर भिक्षुगणों एवं उपासकों को आवास में ठहराया गया तथा सभी के लिए जलपान और भोजन दान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। अमेठी कोहना में जोरदार स्वागत, भिक्षुओं पर पुष्पवर्षा अंगूरी बाग बुद्ध विहार के प्रमुख भिक्षु नागसेन के मार्गदर्शन में अमेठी…
पीलीभीत: विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं अनेक जगहों का शैक्षिक भ्रमण करके आए वापस।
पीलीभीत/बिलसंडा:नगर बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज बिलसंडा के छात्र-छात्राओं का जत्था दिनांक 9 दिसंबर 2025 शाम को अपने शिक्षक गण के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जहां सभी छात्र- छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन किए।तथा बाद में सभी ने लखनऊ में चिड़ियाघर, इमामबाड़ा, अंबेडकर पार्क का भी भ्रमण कियाl तथा भ्रमण के दौरान सभी छात्र -छात्राओं ने खूब इंजॉय किया। साथ ही भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं…
कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जननी सुरक्षा योजना, आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, एन0सी0डी0 की प्रगति एन0सी0डी0 के अंतर्गत डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर एवं आशाओं द्वारा भरे गए सी- बैक फॉर्म की समीक्षा की गई।मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उक्त बैठक में समस्त अधीक्षक/प्रभावी चिकित्सा अधिकारी को अपंजीकृत चिकित्सालय एवं अपंजीकृत प्रसव केंद्रों के विरुद्ध समन्वय कर कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों द्वारा…
बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक को टक्कर अज्ञात वाहन ने मारी, गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रेफर
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।यह घटना गुरुवार की देर शाम कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग के हज़ियापुर के पास हुई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पवन (पुत्र राधेश्याम) अपनी बेटी शिवा की शादी के कार्ड फर्रुखाबाद में रिश्तेदारों को बांटकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से पवन गंभीर रूप से घायल…
हरदोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियो ने बौद्ध धम्म की पदयात्रा का अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ किया भव्य स्वागत
हरदोई (रूपापुर): बौद्ध धर्म की 20 नवंबर को सारनाथ से संकिसा की 600 किलोमीटर की यात्रा 10 दिसंबर को रूपापुर पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं पूर्व जिला पचायत प्रत्याशी अजीत सिंह जी जो कि अपने चुनाव के समय 5000 से अधिक वोट पाए ऐसे चर्चित व्यक्ति एवं अपने साथी मोरपाल जी सहखंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पूज्य भिक्षु चंदिमा महाथेरो का भव्य स्वागत किया उनके कार्य की लोग बहुत सराहना कर रहे हैं ऐसे पदाधिकारी जिनके अंदर कोई भेदभाव नहीं सभी…
लखनऊ राज्यपाल से मुलाक़ात कर पप्पू ख़ान ने ‘भरगैन’ की बेहतरी पर की चर्चा
कासगंज जनपद के भरगैन के मूल निवासी और वर्तमान में गुजरात के पाटण में कार्यरत पप्पू ख़ान (पुत्र मुन्ना ख़ान, निवासी मोहल्ला अहमद थोक) ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।पुस्तक भेंट और ज़िला कासगंज पर चर्चा मुलाक़ात के दौरान पप्पू ख़ान ने राज्यपाल को एक पुस्तक भेंट की। इस दौरान ज़िला कासगंज पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से उनके पैतृक गाँव भरगैन की बेहतरी और विकास के मुद्दों पर ज़ोर दिया गया।पप्पू ख़ान, जो पाटण में अपनी…
4 गर्लफ्रेंड, 3 प्रेग्नेंट और SDM को थप्पड़… गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी IAS के चौंकाने वाले कारनामे
बांका में एनजीओ व कोचिंग सेंटर की आड़ में दर्जनों युवाओं को नौकरी देने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपी ललित किशोर कुमार उर्फ गौरव कुमार को यूपी के गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव कुमार पर बांका थाने में ठगी के दो केस दर्ज हैं। यहां से चालीस से पचास लाख रुपये अलग-अलग लोगों से ठगी की है। कुछ दुकानदारों ने नकदी व कई सामान लेकर रातों रात भागने का आरोप है। गोरखपुर पुलिस द्वारा पकड़ाने पर बांका पुलिस पूछताछ के लिए उसे रिमांड ले…
बरेली : सिरौली पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी पकड़ा रात्रि गश्त के दौरान जगवाजपुर तिराहे से की गिरफ्तारी।
बरेली/आंवला – सिरौली थाना पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इरशाद खां (34) पुत्र गफ्फार खां, निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली, बरेली को 11 दिसंबर, 2025 को रात करीब 7 बजे ग्राम जगबाजपुर तिराहे से पकड़ा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर गौकशी के अभियुक्तों के सत्यापन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी मीरगंज के पर्यवेक्षण तथा थाना अध्यक्ष…
निर्णय लेने की अपनी क्षमता को ऐसे बनाएं बेहतर
झटपट निर्णय लेने की क्षमता होने से ज्यादा जरूरी है सही निर्णय लेने की क्षमता का होना। हम सब हर दिन ढेरों छोटे-मोटे निर्णय लेते हैं। बेहतर जिदंगी के लिए निर्णय लेने की अपनी क्षमता को कैसे बनाएं बेहतर, बता रही हैं शाश्वती निर्णय लेना आसान काम नहीं होता। फिर चाहे निर्णय छोटा हो या बड़ा। निर्णय लेने की हमारी क्षमता को कई चीजें प्रभावित करती हैं। अनूठी बात यह है कि अकसर हम इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ होते हैं। यह सच है कि हमारा प्रत्येक निर्णय हमारी…
हरदोई : सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने बालों पर अभी तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
सवाजपुर :एक सप्ताह पहले एक नाबालिक लड़के दिव्यांशु कुशवाहा के द्वारा एक पोस्ट किए जाने को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने सैकड़ो लोगों को एकत्रित कर पुलिस प्रशासन पर इतना दबाव बनाया की नाबालिक लड़के को तहसील से अपनी जमानत तक करनी पड़ी खैर दिव्यांशु कुशवाहा की पोस्ट इतनी गलत भी नहीं थी इससे भी ज्यादा घटिया पोस्टे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है थाना सवायजपुर की चौकी रूपापुर में सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा कर जाति सूचक मां बहन की गाली देकर संबोधित किया गया फेसबुक पर भी…
फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय मासूम आशुतोष लापता, परिजन परेशान – पुलिस ने की खोज में मदद की अपील।
फर्रुखाबाद:(द। द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र ग्राम कोरीखेड़ा से एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी कोरीखेड़ा, दिनांक 10 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे से लापता है। परिवार और पुलिस उसकी लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता बच्चे की लंबाई लगभग 4 फीट 6 इंच, रंग सांवला है। घटना के समय उसने लाल रंग का कोट, नीली…
लखनऊ:कफ सिरप की निगरानी पर FSDA सख्त, 28 जिलों में 128 प्रतिष्ठानों पर FIR
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कफ सिरप के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में FSDA की कमिश्नर IAS डॉ. रौशन जैकब ने स्पष्ट किया कि कोडीन रखना या बेचना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन यदि इसकी खरीद-फरोख्त के वैध और पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो यह गैरकानूनी माना जाएगा। डॉ. रौशन जैकब ने यह भी साफ किया कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौतों का…
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से तेल व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस तथा ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तेल व अन्य सामान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा…
वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर जागरूकता कार्यशाला में डीजीपी राजीव कृष्ण का संबोधन
वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने वाराणसी कमिश्नरेट में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों, उनसे बचाव और आमजन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि डिजिटल दुनिया अवसरों से भरी हुई है, लेकिन साथ ही इसमें जोखिम भी मौजूद हैं। लोभ, लापरवाही और भय ही साइबर अपराधों को जन्म देते हैं। यदि नागरिक सजग और जागरूक रहें, तो…
फर्रुखाबाद: सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए चार मुकाबले
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 माननीय सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के तहत आज कुल चार मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पहला मैच पहला मुकाबला विनीत श्री एवं भट्टा चंद्रावती इंटर कॉलेज, करनपुर के मध्य खेला गया। मैच का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर विनीत श्री ने पहले बल्लेबाजी करते…
प्रयागराज: आम की सघन बागवानी में करें कैनोपी प्रबंधन-डॉ वीरेंद्र सिंह
औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में माली प्रशिक्षण के प्रायोगिक सत्र में डॉ वीरेंद्र सिंह मुख्य उद्यान विशेषज्ञ द्वारा आम के कैनोपी प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया गया कि आम के 6 माह के पौधे हो जाने पर नीचे से 60 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर पहली कटाई करते हैं और पौधे के विपरीत दिशाओं की तीन शाखाओं को बढ़ने देते हैं इसके फिर 6 माह बाद पुनः से दूसरी कटाई करते हैं और फिर तीन शाखाओं को आगे बढ़ने देते हैं जो शाखाएं अंदर जाती हैं उनको…
फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को महिला थाना द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा विशेष दल की टीम ने उपस्थित बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे तुरंत…
फर्रुखाबाद:17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पेंशनर दिवस के आयोजन का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में पेंशनर दिवस का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। पेंशनर दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की लंबित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका…
