फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र, कमालगंज पहुँचकर प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथ पर की जा रही प्रक्रियाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने एवं मतदाता विवरणों के सही सत्यापन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय फर्रुखाबाद स्थित ए.डी.आर. भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मानवाधिकारों, संवैधानिक अधिकारों एवं विधिक संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर को संबोधित करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से समाज में व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक,…
फर्रूखाबाद: दिव्यांग बच्चों को मिले सहारे के साधन, 112 विद्यार्थियों को वितरित हुए उपस्कर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 ब्लाक संसाधन केंद्र कमालगंज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर एलिम्को, कानपुर के सहयोग से जनपद फर्रूखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 112 दिव्यांग बच्चों…
फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग की सघन चेकिंग, 12 वाहन सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत एआरटीओ-प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 05 ओवरहाइट ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा 03 ओवरलोड ट्रकों को भी सीज करते हुए उन पर कुल 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग ने बिना…
फर्रुखाबाद में पुलिस–बदमाश मुठभेड़: ट्रांसफार्मर तेल चोरी गिरोह का सदस्य घायल, बड़ी मात्रा में तेल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 दिसंबर 2025 जनपद में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम की बीती रात थाना क्षेत्र के नहरिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, रात में वाहन सवार कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश घबरा गए और पुलिस टीम पर…
प्रयागराज: मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना से लाभान्वित कृषकों की सिंचन क्षमता में हुई वृद्धि
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के किसानों के हित में अनेकों योजनाएं संचालित करते हुए उन्हें लाभान्वित किया है। किसानों को फसल की सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों, राजकीय नलकूपों, बाँध-बन्धियों के माध्यम से सुविधायें दी गई हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए प्रदेश सरकार अनुदान भी देती है। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना किसानों को सिंचाई के लिए उथले, मध्यम और गहरे नलकूप बनाने के लिए प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर हो सकें…
फर्रुखाबाद:महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देकर पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा विश्वास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज थाना कमालगंज पुलिस महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा विशेष दल ने 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। टीम…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा एवं एंटी-रोमियो स्क्वाड की समीक्षा बैठक आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना/कोतवाली क्षेत्रों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क व एंटी-रोमियो स्क्वाड टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फील्ड स्तर पर सक्रियता को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर एवं काउंसलिंग रजिस्टरों की गहन जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिनांक 12 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम के लिए लगाए जाने वाले पंडाल की अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से अनिवार्य रूप से एनओसी प्राप्त की जाए।…
लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस ने 01 नफर वारण्टी अभियुक्त मशहा उर्फ ओम प्रकाश को किया गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 08.12.2025 दिन सोमवार को थाना गोला पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त मशहा उर्फ ओम प्रकाश पुत्र सुन्दर नि0 मो0 नीचीभूड थाना गोला जिला खीरी सम्बन्धित मु0अ0स0 6304/16 धारा 26 एफ एक्ट…
लखीमपुर खीरी : थाना भीरा पुलिस ने 3 दिन से मृत पड़े गौवंश का कराया अंतिम संस्कार
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों बरम बाबा (नायरा) पेट्रोल पंप के पास एक गोवंश की मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 4 दिसंबर 2025 को ब्लॉक बिजुआ के संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दी गई थी। दुर्भाग्य पूर्ण है कि सूचना दिए जाने के बावजूद उक्त अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके परिणामस्वरूप मृत गोवंश लगातार तीन दिन तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिससे अत्यंत दयनीय…
फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 को कोतवाली मोहम्मदाबाद एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा विशेष दल ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना कादरीगेट क्षेत्र में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 07/12/2025 को थाना कादरीगेट की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला पेंशन योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में…
प्रयागराज: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को एक और बड़ी राहत प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान कर चुके उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया था, जिससे अनेक उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। विभिन्न जनपदों के दौरे और विद्युत बिल राहत शिविरों के निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मंत्री श्री शर्मा से आग्रह किया कि अप्रैल, मई, जून आदि महीनों में उन्होंने कुछ…
लखीमपुर खीरी : भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीएम को सैनिक कल्याण अधिकारी धनंजय प्रताप सिंह ने लगाया प्रतीक ध्वज
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) 07 दिसंबर 2025 दिन रविवार को जिला मुख्यालय देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर रहा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी धनंजय प्रताप सिंह ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया साथ ही प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सैनिक स्मारिका का विमोचन भी किया। डीएम ने शहीदों के परिजनों और वीर सेनानियों के सम्मान में सहयोग राशि भी प्रदान की। 1965 के भारत पाक युद्ध के हीरक जयंती पर निदेशालय…
पीलीभीत: रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक़सान।
पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में राठौर रेडीमेड की दुकान में अचानक आग लग जाने से लगभग बीस लाख रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। राठौर रेडीमेड कपड़े की दुकान गुरुद्वारे के पास मेन रोड पर है।बताया जाता है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। जहां दिन रविवार सुबह करीब पांच बजे की बात है,गस्त कर रही पुलिस ने दुकान में धुआं होते हुए देखा, तो उन्होंने दुकान दार को फोन करके इसकी जानकारी दी। तभी वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। तभी वहां उपस्थित लोगों…
रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बस पलटी, 6 यात्री घायल
रायबरेली। लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार देर रात लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा थाना हरचंदपुर क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया है, जबकि चार अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर घर…
फर्रुखाबाद:आलू मंडी सातनपुर में किसानों का शोषण जारी, खुली बोली के बजाय गुप्त सौदे और तौल में हेराफेरी के गंभीर आरोप
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद की एशिया की सबसे बड़ी कही जाने वाली आलू मंडी सातनपुर एक बार फिर विवादों में है। किसानों द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें मंडी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में आलू की बिक्री खुली बोली के आधार पर नहीं हो रही है। आढ़ती और व्यापारी आज भी परंपरागत तरीके से अंगोछे के नीचे गुप्त सौदे कर रहे हैं, जिससे वास्तविक भाव किसानों को नहीं मिल…
जालौन में थाना प्रभारी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
जालौन:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 जनपद में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। गोली सिर के आर-पार हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के समय इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय अपने कमरे में थे। पुलिस के अनुसार, उस वक्त महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा भी कमरे में मौजूद थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही…
