फर्रुखाबाद:जिला कारागार में तीन नए आपराधिक कानून लागू होने के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 1 जुलाई 2024 को जिला कारागार फतेहगढ़ में तीन नए आपराधिक कानून लागू होने के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद संजय कुमार, माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन अनामिका, डिफेंस काउंसिल पैनल अधिवक्ता शिव नरेश सिंह सुरेंद्र कुमार श्यामवीर सिंह सोमवंशी, डीपीओ अनिल चंद्र, मनोचिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति यादव सहित अन्य अधिवक्तागण तथा गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत जिला कारागार अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने नए अपराधी कानून पर संक्षिप्त…

गौतम बुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ‘लैंड बैंक’ योजना शुरू होने से पहले ही किसानों में भारी आक्रोश

ग्रेटर नोएडा,ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा “लैंड बैंक” के लिए किसानों से जमीन खरीदी जा रही है। इसको लेकर प्राधिकरण ने योजना बना ली। प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र के दस गांवों में जाकर जमीन खरीदने का फैसला लिया है। जिसमें कैंप लगाकर किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर कुछ किसान इस योजना का विरोध कर रहे है। किसानों की मांग है कि मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए।  इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एक बड़े अफसर ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थित…

कासगंज : बारिश के दौरान बिजली कड़कने के साथ बिजली गिरने की घटना सामने आई

जनपद कासगंज के गांव डोरई की घटना कासगंज के एक गांव में बारिश के दौरान बिजली कड़कने के साथ बिजली गिरने की घटना सामने आई है गांव के लोगों ने बताया जिस समय वारिश हो रही थी तेज बिजली कड़की और लोग अपने अपने घर को जाने लगे तभी डोरई गांव में गढ़ गढ़ाहट के साथ बिजली गिर गई बिजली गिरने के बाद एक गठ्ठा हो गया वहां से पानी की धार फूटने लगी

गाजीपुर:लोजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बने ज्ञानेन्द्र सिंह गहलोत

गाजीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा जनपद के महाराजगंज में रविवार को पदाधिकारी के पुनर्गठन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जिला कमेटी के गठन के अवसर पर जो जोश और खरोश आप सभी में देखने को मिल रहा है इससे लगता है कि हमारे नेता स्व रामविलास पासवान जी के सपनों को साकार करने के लिए विकास की कतार में लगे युवा नेता और सांसद चिराग पासवान सफल साबित होंगे जनता के बीच जाकर पिछड़े दलित…

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

बछरावां रायबरेली थाना क्षेत्र की चौकी थुलेंडी अंतर्गत गरीब का पुरवा मजरे राघोपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे से झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली । मिली जानकारी अनुसार चांदनी पुत्री श्रीपाल उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी गरीब का पुरवा मजरे राघोपुर जो कक्षा 10 की छात्रा थी और इस वर्ष फेल भी हो गई थी संदिग्ध परिस्थितियों में बीती देर शाम छत में लगे कुंडे के सहारे फांसी का फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर…

बरेली : थाना सिरौली में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में मोहर्रम व कांवड़ यात्रा को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द रखने की अपील।

बरेली/आंवला – आगामी त्यौहार मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सिरौली थाना प्रभारी लव सिरोही ने पीस कमेटी की बैठक की जिसमे नगर व आसपास क्षेत्र के गांवों के प्रतिष्ठित व्यक्ति और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया की ताजिया अपने निर्धारित रास्तों पर ही निकालें कोई नई परंपरा ना डालें त्यौहार को शांतिपूर्वक व भाईचारे से मनाएं अगर कोई समस्या हो तो तुरंत अवगत कराये जिससे समस्या का समाधान किया जा सके पुलिस का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। इस बैठक में थाना प्रभारी लव सिरोही,क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद…

पीलीभीत के बारिश में ढहा नाला

पालिका में फैला भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। इसी के चलते पूर्व में ढहा नाला बारिश के कारण शनिवार को अब दूसरी जगह ढह गया। शहर की तस्वीर बदलने के लिए कई जगह विकास कार्य कराए जा रहे हैं, मगर इसमें भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। यही कारण है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर पालिका के जिम्मेदारों की सोशल साइट पर जमकर फजीहत हो रही है। इसी क्रम में शहर के छतरी चौराहा से ओवरब्रिज तक 45 लाख रुपये की लागत से बनाया जा…

पीलीभीत में ग्रामीण पर हथियार से किया हमला

थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी लेखराज ने बताया कि उसका खेत घनश्यामपुर मौज में स्थित है। खेत को आने-जाने के लिए चकरोड बना है। गांव का रहने वाला एक ग्रामीण जबरन चकरोड पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि उसको चकरोड से भी निकलने नहीं दे रहा है। जिसके चलते खेत में खड़ी फसल सूख रही है। इसी बात को लेकर शनिवार को जब उसने इसका विरोध किया तो उसको गिराकर लात घूंसों से पीटा। इसके बाद उस पर बांके से हमला कर घायल कर दिया।…

पीलीभीत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

कलीनगर के गांव सेल्हा में 27 जून की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, जिससे उसकी मौत हुई। माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी महानंद विश्वास ने पुलिस को…

स्मगलिंग करते हुए पकड़े गए दो दोषी

थाना जहानाबाद के उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर की ओर से दर्ज मामले में बताया गया था कि 10 जून 2018 को मय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। जब जहानाबाद कस्बे के रिछा तिराहे पर पहुंचे तो अमरिया रोड पर तिराहे से पचास कदम उत्तर में दो व्यक्ति आपस में बात करते हुए आते दिखाई दिए पुलिसकर्मियों की आवाज सुनकर पीछे मुड़कर जाने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा तो वह नहीं रुके। घेराबंदी कर पुलिस ने तिराहे से 100 कदम दूर दोनों को पकड़…

कासगंज में जगह जगह महिलाओं को जागरूक करने के लिए चला महिला जागृति अभियान

कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य में ग्राम पंचायत नबाब गंज नगरिया में ग्रामप्रधान के मौजूदगी में महिला जागृति फेज 2 के अंतर्गत महिलाओं को अपनी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। यहां इंस्पेक्टर बृजपाल ने बोलते हुए महिलाओं और पुरुषों को घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी देते हुए बताया और महिलाओं को झुठी एफआईआर और मोबाइल क्राइम से होने वाले अपराधों की जानकारी दी उन्होंने थाना क्षेत्र के अपराधों पर किस तरह से लगाम लगाई जाए। इस प्रकाश डालते हुए महिलाओं को जागरूक कर…

बरेली : यादव उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य वेन्दर यादव पहुंचे ग्राम खटैटा।

बरेली/आंवला – अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खटेटा निवासी शिशुपाल यादव होमगार्ड की मृत्यु प्राइवेट बस की टक्कर लगने से हो गयी थी आपको बता दें कि शिशुपाल यादव पुलिस में होमगार्ड पद पर अलीगंज थाने में तैनात थे बीते दिनों शिशुपाल यादव अपने घर खटेटा से ड्यूटी के लिए थाना अलीगंज को जा रहे थे सिरौली अलीगंज रोड पर हनुमान मन्दिर पर प्राइवेट बस ने टक्कर मारी दी जिससे मौत हो गयी जिसकी सूचना पर यादव उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवेन्दर सिंह यादव आज मृतक के परिवार से…

प्रयागराज: पुलिस आयुक्त कमि0 के निर्देशन में कार्यशाला आयोजन किया गया

आज दिनांकः29.06.2024 को पुलिस महानिदेशक महोदय,उ0प्र0 के परिपत्र संख्या-27/2024 दिनांकःजून 12,2024 एवं अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्याः म0स0प्र0/डी0जी0/व-15/2021 दिनांकःफरवरी 07,2024 एवं पुलिस आयुक्त कमि0 प्रयागराज महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त अपराध की अध्यक्षता में किशोर न्याय(बालकों की देखरेख एवं संरक्षण)अधि0 2015/आदर्श नियम 2016 एवं सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधि0 2003 (कोटपा एक्ट) से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजन किया गया । कार्यशाला में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बाल संरक्षण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से डॉ0 शैलेश…

बरेली:70 लाख कीमत की दो किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सतुईंय पट्टी मोड़ से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर से 70 लाख कीमत की 2 किलो अफीम बरामद की। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चैंकिंग के दौरान सतूईंय पट्टी मोड़ से एक अफीम तस्कर डालचन्द्र किसान पुत्र टोडीलाल निवासी मोहल्ला संजयनगर बरेली को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा…

राधारानी पर विवादित बयान के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा, नाक रगड़कर मांगी माफी, विवादित बयान क्या था आइये जानते है ?

राधारानी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने माफी मांगी है. वह माफी मांगने के लिए बरसाना श्री राधा रानी मंदिर पहुंचे. पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंदिर में राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़कर माफी मांगी है. माफी के दौरान उन्होंने श्री राधारानी को अपनी ईष्ट बताया है. इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा. प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा शनिवार की दोपहर बरसाना के श्री राधारानी मंदिर पहुंचे. उनके आने की खबर से मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई. वह…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य कर विभाग के सौजन्य से व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन कर भामाशाह की जयंती मनाई

(द दस्तक 24 न्यूज़) , आज 29 जून 2024 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया भामाशाह की जयंती भी मनाई गई। उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दस लाख रुपए मूल्य की मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना व्यापारियों को प्रदान की गई है बीमा योजना के लिए कोई प्रीमियम दिया नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों…

पीलीभीत : लोगो से भरी पिकअप पलटी

पंजाब से धान की गुढ़ाई कर घर लौट रहे बरखेड़ा क्षेत्र के मजदूरों से भरी पिकअप बरेली क्षेत्र में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। पिकअप में मसीत और मूसेपुर समेत अन्य गांवों के मजदूर सवार थे। सभी 11 जून को पंजाब के गांव सीमा मंडी में धान की गुढ़ाई करने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने के बाद सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह क्योलड़िया…

बरेली: द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संघठन ने पत्रकार हितों में पांच सूत्रीय ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आंवला को सौंपा।

बरेली/आंवला – 1. पत्रकारो की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए।, अगर किसी पत्रकार के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया जाता है तो उसकी जांच वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाए उसके बाद कार्रवाई की जाए। पत्रकार बंधुओ को उनकी सही आईडी के आधार पर उन्हें अधिकारी द्वारा खबर कवरेज में सहयोग दिया जाए टीका टिप्पणी करना, पत्रकार पर बिना जाँच के ही पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करना, पत्रकार को राह चलते धमकिया देना, या पत्रकार की हत्या कर देना इस संदर्भ में पत्रकार बंधुओं को सरकार द्वारा सुरक्षा प्रणाली बना…

प्रयागराज: छात्रवृति में पारदर्शिता के लिए योगी सरकार की पहल, लागू होगा आधार बेस्ड बायोमेट्रिक/फेशियल ऑथेंटिकेशन सिस्टम

लखनऊ: छात्रवृति में पारदर्शिता और छात्रों की दक्षता में वृद्धि के लिए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सीएम योगी के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संचालित पूर्वदशम्, दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा पीएम यशस्वी योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त करने वाले छात्रों की दैनिक उपस्थिति को अब आधार बेस्ड बायोमिट्रिक/फेशियल ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2024-25 में शैक्षणिक संस्थाओं में संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समूह-1 के पाठ्यक्रमों (शासकीय, गैर शासकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त…

रायबरेली :तेज रफ्तार डंफर ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर , हुई दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधवपुर गांव के पास का है जहां शुभभ पुत्र राजू उम्र 17 वर्ष किसी काम से जगतपुर जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसको जोरदार टक्कर मार दी .जिससे उसकी मौके पर दर्द नाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं डंपर चालक को को कब्ज़े मे लेकर विधिक…