पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जिला टास्कफोर्स की बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जिला टास्कफोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में स्कूल चलो अभियान नवीन नामांकन, कक्षा 08 के पास आउट छात्र एवं छात्राओं के कक्षा 09 में प्रवेश हेतु माध्यमिक शिक्षा के प्रधानाध्यापको को दिशा निर्देश जिलाधिकारी के ने दिए, साथ ही गुणवत्ता शिक्षा संबंधित एआरपी चयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आधार कार्ड वेरिफिकेशन एवं जनपद में चल रही बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में अमित…

पीलीभीत : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने भगवान परशुराम का मनाया का जन्म महोत्सव

पूरनपुर: तहसील पूरनपुर में पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक मेडिकेयर के एमडी अमित मिश्रा के द्वारा पूरनपुर एक होटल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गोला लखीमपुर खीरी के नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला पहुंचे। जिसमें भारी भीड़भाड़ के साथ क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के जीवन और त्याग पर प्रकाश डाला और सभी वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। वहीं वक्ताओं द्वारा ब्राह्मण समाज को एकजुट रहकर समाज…

लखीमपुर खीरी : सर्व वैश्य समाज के लोगों ने दानवीर भामाशाह की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई

गोला गोकर्णनाथ- वैश्य शिरोमणि महान दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती बहुत ही धूम धाम के साथ गोला नगर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा श्री हरिद्वारी वैश्य महासभा के प्रदेश संयोजक शरद गुप्ता सोनू जी के आवास पर मनाई गई। भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सजातीय बंधु अरविंद गुप्ता रामजी जी ने भामाशाह जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश और समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा अतुलनीय योगदान से उपस्थित बंधुओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में…

जौनपुर :धूमधाम से मनाई गई सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती ?

जिले सिरकोनी विकास क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक होटल में मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूम-धाम से मनायी गयी। कार्यक्रम में जनपद के विभिन क्षेत्रों से आये चौहान समाज के तमाम लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश चौहान रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारत वर्ष के महान सम्राट थे,वो शब्दभेदी बाण चलाने में निपुण थे।उन्होंने विदेशी आक्रमण कारियों को युद्ध भूमि में अनेकों बार परास्त किया।आज…

पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक ने थाना घुंघचाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना घुंघचाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों जैसे जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मेस, महिला/साइबर हेल्प डेस्क आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालयों के अभिलेखों एवं प्रपत्रों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया। लंबित माल-मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाने तथा आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए…

पीलीभीत:ग्रामीणों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किया कैंडल मार्च

पूरनपुर/पीलीभीत।सोमवार को महाराजपुर में ग्रामीणों ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव के चौराहे तक आयोजित कैंडल मार्च में समाज के गणमान्य नागरिकों और आक्रोशित युवाओं ने हिस्सा लिया और दिवंगत आत्माओं को याद किया।यह कैंडल मार्च पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस दुखद घटना में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का किया मौका मुआयना एवं दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पीलीभीत /जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र राघव प्रसाद पाण्डेय, निवासी बल्लभ नगर कालोनी एवं परमेश्वरी लाल पुत्र मंगली प्रसाद, निवासी ग्राम पिपराभगू तहसील सदर व जिला पीलीभीत की आईजीआरएस की शिकायत का मौका मुआयना/स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर ने अवगत कराया कि शिकायतकर्ता वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने ग्राम गौहनिया में चकमार्ग की पैमाइश के सम्बन्ध में शिकायत की गई। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन…

पीलीभीत : राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी पहुंचकर परखेगीं जमीनी हकीकत

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी जनपद में पहुंचकर महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने से सम्बंधित, तथा महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा एवं जनसुनवाई की जायेगी।राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी दिनांक- 30.04.2025 को पीलीभीत पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में 09 बजे आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जहां उनके द्वारा प्रातः 10 से 11 बजे तक ऑगनबाडी केन्द्र व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। उसके उपरांत 11 बजे से बजे से…

जौनपुर :राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, आतंकी हमले में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर :राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न, आतंकी हमले में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि जौनपुर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा रहे। श्री मिश्रा ने जौनपुर आगमन के उपरांत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में आयोजित शोक सभा में प्रतिभाग कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित कियाइसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते…

फर्रुखाबाद:धन की बर्बादी को रोकने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन के रास्ते पर चलना होगा-ठाकुर जयवीर सिंह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध वर्ग समागम संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों,चिकित्सकों एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को एक साथ चुनाव करने के विषय पर उसका समर्थन करने का आवाहन किया।    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा पराधीनता का दभं झेलने के बाद देश…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0/ प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम मंत्री द्वारा 04 दिव्यागजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की गयी व निर्देशित किया कि जनपद में एल्मकों का कैम्प लगाकर उपकरणों का वितरण कराया जाय, तत्पश्चात मंत्री द्वारा 10 विद्यार्थियों को टैबलट वितरित कियें गये, इसके बाद कृषि विभाग के सौजन्य से 03 किसानों कों मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये। समीक्षा में…

फर्रुखाबाद:देश नहीं बैठा है केवल निंदा की अभिलाषा में,इनको उत्तर देना होगा इजरायल की भाषा में-राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 समर्पण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भगवान परशुराम पूजन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । रविवार देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में आचार्य प्रदीप नारायण मिश्र ने भगवान परशुराम पूजन कराया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्वासा ऋषि आश्रम प्रमुख महंत ईश्वर दास ने कहा कि जब धरती पर अत्याचार अनाचार बढ़ता है तब एक नए परशुराम का जन्म होता है अपने धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना पड़ता है। उन्होंने कश्मीर के पहलगांव की…

फर्रुखाबाद:बढ़पुर ब्लॉक की माॅडल ग्राम पंचायत गुतासी (प्रधान) को मिला मुख्यमंत्री प्रथम पुरस्कार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 बढ़पुर ब्लॉक की माॅडल ग्राम पंचायत गुतासी को शासन स्तर से मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया जिससे ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण बेहद खुश है। वैसे भी देखा जाये तो प्रधान आशीष मिश्रा ने अपने चार साल के कार्यकाल मे बेहद सुन्दर एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराकर गाँव को एक नई पहचान दिलाई। आज जब ब्लॉक से लेकर जिले तक विकास की बात होती तो एक बार गुतासी गाँव का नाम जरूर आता प्रधान ने विकास कार्यो मे जो रुचि दिखाई और लागत से बेहद कम…

फर्रुखाबाद:महर्षि कश्यप की प्रतिमा लगवाए जाने की मांग,प्रभारी मंत्री को  सौंपा ज्ञापन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्तायों  ने प्रभारी मंत्री ठा जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर महर्षि कश्यप की प्रतिमा फतेहगढ़ में फव्वारे के निकट लगवाए जाने की मांग उठाई। मंत्री को दिये ज्ञापन में कहा गया कि जनपद में कश्यप, बाथम, निषाद समाज के लोग बहुतायत में रहते हैं। इन सभी की आस्था महर्षि कश्यप है और उन्हें ही हम अपना आदर्श मानते हैं। प्रति वर्ष महर्षि कश्यप एवं निषाद जयंती भव्य रूप में मनाई जाती है। समाज के पास मूर्ति आदि स्थापित…

फर्रुखाबाद: ऐतिहासिक महापुरुष जन्मोत्सव समारोह में बुद्धिजीवी वक्ताओं ने दिखाया सर्वसमाज को उत्थान का रास्ता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 सम्राटों के सम्राट सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य प्रियदर्शी, भारत को विश्व गुरु सोने की चिड़िया और बाहुबली राष्ट्र बनाने वाले सम्राट अशोक महान , सभी को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाले महात्मा ज्योतिबा राव फुले, “सिंबल का नॉलेज” 32 डिग्री धारी संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर, इतिहासकार महान कलमकार महा पंडित राहुल सांकृत्यायन के अप्रैल माह में जन्में ऐसे ऐतिहासिक महापुरुष जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  इस ऐतिहासिक महापुरुष जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम मौरंग अड्डी (विक्रांत सिंह लोधी) उर्फ राना बघारपुल…

लखीमपुर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के पास स्थित बैसरन में आतंकियों ने जो बर्बरता की है,उससे पूरा देश गुस्से में हैं,आतंकियों ने 27 लोगो को को मार डाला था आज सुबह लखीमपुर शहर के विलोबी मेमोरियल हॉल में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हाथों मे तिरंगा लहराते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार नारे लगाए और विलोबी मेमोरियल…

फर्रुखाबाद: भगवान परशुराम जन्मोत्सव को मना कर ब्राह्मणो को अपना बना रही समाजवादी पार्टी 

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)28 अप्रैल 2025 भारतीय जनता पार्टी जहाँ पर हिंदुत्व का मुद्दा लेकर चल रही हैं वही पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश मे पीडीए का झंडा बुलंद कर रही हैं इस बक्त हम आपको एक तस्वीर दिखा रहे हैं यह तस्वीर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम के द्वारा सपा कार्यालय फर्रुखाबाद मे लगाई गईं हैं इस बैनर मे सबसे खास बात हैं कि पीडीए कि बात तो हो रही हैं साथ ही साथ अब ब्राह्मणो की भी बात शुरु हो गईं हैं इस बैनर मे…

जौनपुर : हेमंत पटेल हत्या काण्ड में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्य पाल को नामित छःसुत्रीय ज्ञापन सौंपा।

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में राज्य पाल को नामित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह को सौपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को वाराणसी के एक जघन्य एवं क्रूर घटना हेमंत कुमार पटेल की हत्या कर दी गयी।जो की ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल नटिनियादाई वाराणसी में 12वीं कक्षा का छात्र था। जिसको उपरोक्त दिनांक को ही दिन में लगभग 1:30 बजे उपरोक्त स्कूल संचालक राज विजेन्द्र सिंह ऊर्फ रवि सिंह ने फोन करके स्कूल में बुलाया,रवि सिंह…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला एवं केन्द्रीय कारागार का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का निरीक्षण कर बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक किया गया एवं बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

फर्रुखाबाद:वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को कादरी गेट स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं मुख्य वक्ता पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा की।  मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत में एक साथ चुनाव करने…